आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत….

नई दिल्ली। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों पर पानी की बौछार से नाराज किसान आज भी दिल्ली में प्रवेश के लिए अड़े हुए हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों को अब यूपी के किसानों का समर्थन भी मिल गया है। मामले से जुड़ी हर जानकारी…


-दिल्ली पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल होने की अनुमति दे दी गई है और वे बुराड़ी के मैदान में प्रदर्शन कर सकते हैं।

-प्रदर्शनकारी किसानों को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी के मैदान में प्रदर्शन करने की अनुमति देने के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा: हम उनसे शांति बनाये रखने की अपील करते हैं।


-पंजाब के किसानों के संगठनों ने शुक्रवार को दावा कि केन्द्र सरकार ने उन्हें दिल्ली में दाखिल होने और बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन करने की मंजरी दे चुकी है।

-क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा, ‘हमें दिल्ली में दाखिल होने की अनुमति मिली हुई है।’


-उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली के बुराड़ी में एक स्थान पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी

-जनपद हापुड़ में शुक्रवार सुबह किसानों ने कृषि संबंधी केंद्रीय कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर नारेबाजी करते हुए

जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे गए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


-कृषि कानून वापस लेने की मांग के साथ शुरू हुए किसान आंदोलन में शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर चक्‍का जाम और विरोध प्रदर्शन हुए।


-लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन ने अहिमामऊ-सुल्‍तानपुर रोड पर चक्‍का जाम की तैयारी की थी लेकिन प्रशासनिक मुस्‍तैदी से यह संभव नहीं हो सका।

-लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्‍यक्ष हरनाम सिंह वर्मा के नेतृत्‍व में किसानों ने चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्‍ता कला में प्रदर्शन किया।


-भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में बागपत जिले में निवाड़ा पुल पर शुक्रवार को सोनीपत हाइवे को जाम किया।

-दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है

कि वह जल्द से जल्द किसानों से बातचीत करे ताकि स्थिति सामान्य हो।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *