मंत्री दारा सिंह चैहान ने किया पौधरोपण कार्य का स्थलीय सत्यापन



बहराइच 05 सितम्बर। प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री श्री दारा सिंह चैहान ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बहराइच-नानपारा मार्ग पर नानपारा स्थित टोल प्लाज़ा के निकट वित्तीय वर्ष 2019-20 व 2020-21 अन्तर्गत वर्षा ऋतु में कराये गये पौधरोपण कार्य का स्थलीय सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिंह ने पौधों के विकास तथा सर्वाइवल पर संतोष व्यक्त किया।  
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में हरित बेल्ट बढ़ाने के लगातार प्रयास किये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में 09 अगस्त 2019 को एक दिन में 22 करोड़ पौध रोपित किये गये थे। जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में एक दिन 05 जुलाई 2020 को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ पौधे रोपित कर इतिहास रचने का कार्य किया गया है। जिसे गिनिज़ बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में स्थान मिला है। पौधरोपण का यह कार्य आने वाले समय में प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि जो पोधे रोपित किये जायें पूरी तरह से सुरक्षित भी रहें और विकास करें। यह सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में संचालित किये गये वृक्षारोपण अभियान की थर्ड पार्टी से मानीटरिंग की भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश को हरा-भरा रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों के समन्वय से जिलाधिकारियों के नेतृत्व में संचालित किये गये पौधरोपण अभियान में लगाये गये पौधों को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है।
 इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह, वन्य जीव प्रभाग कतर्नियाघाट के जी.पी. सिंह, एस.डी.ओ. पी.एस. त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी नानपारा नानपारा राशिद जमाल व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *