उत्तर प्रदेश में बन रहे सूखे जैसे हालात, अब तक मात्र 40% ही बारिश | Rain Alert In UP

लखनऊ । बारिश की बाट जोहते-जोहते किसानों की आंखें पथरा गईं और सावन आया भी तो रूठा-अनमना…

UP से NCR में सफर करना अब सस्ता,योगी सरकार ने स्कूल बसों व टैक्सी चालकों को दी बड़ी राहत | CM Yogi Big Decision

लखनऊ। एनसीआर (NCR) में स्कूल बसों, कैब, टैक्सी चलाने वालों और परिवहन निगम की बसों के लिए अच्छी…

MP, छत्तीसगढ़ और UP समेत देश के इन हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ अलर्ट | Rain Alert in UP 

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है।…

पंजाब में FREE बिजली की अधिसूचना जारी, हर घर को 600 यूनिट बिजली मुफ्त | FREE Electricity In Punjab

चंडीगढ़, जेएनएन। Free Electricity in Punjab: पंजाब में मुफ्त बिजली योजना लागू हो गई है। राज्‍य…

डायरिया से मौत के बाद तेलीबाग में लोगों की सेहत की  जांच शुरू | LATEST NEWS

लखनऊ,23 जुलाई 2022 । तेलीबाग में डायरिया से अधेड़ की मौत के बाद अफसरों की नींद टूटी। स्वास्थ्य विभाग से लेकर दूसरे विभाग के अधिकारी इलाके में पहुंचे। लोगों की सेहत का हाल लेना शुरू किया। तेलीबाग स्थित चावला चक्की के पीछे कॉलोनी में दो दिन पहले डायरिया की चपेट में आए बिशन यादव (45) की मौत हो गई। आरोप है कि बिशन दो दिन पहले उल्टी-दस्त की चपेट में आए थे। स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार देर रात बिशन की सांसें थम गईं। इलाके में कई लोग डायरिया की चपेट में हैं। स्वाथ्य विभाग ने दूसरे दिन भी इलाके का भ्रमण किया।  बीमारी की शिकायत बताने वाले लोगों को लक्षणों के आधार पर दवाएं दी। कुछ लोगों की खून से जुड़ी जांचें भी कराई है। इसके अलावा इलाके में साफ-सफाई भी शुरू कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर घरों में सबमरसेबल लगा है। इसलिए एक साथ सभी घरों में दूषित पानी आने का सवाल नहीं है। फिर भी जांच कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मरीज की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। इलाज संबंधी कागज भी मांगे गए हैं। इलाके में राहत कार्य कराया जा रहा है। लक्षणों के आधार पर दवाएं बांटी जा रही हैं

4 साल की बच्ची के साथ रेप | LATEST NEWS

बांदा,23 जुलाई 2022 । जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में चार साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम फरीद (22) नामक युवक ने पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।  एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी युवक को गिरफतार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना से पहले बच्ची अपने मकान के दरवाजे के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

शिवपाल और राजभर से अखिलेश ने पत्र जारी कर कहा जहां मिले सम्मान, वहां चले जाइए | LATEST NEWS

लखनऊ,23 जुलाई 2022 । यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से सपा गठबंधन में पड़ी दरार बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव में भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओमप्रकाश राजभर की क्रास वोटिंग से सपा नाराज है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब शिवपाल और राजभर को आजाद कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को शिवपाल और ओपी राजभर को अलग-अलग पत्र जारी कर कहा कि अगर आपको लगता है कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहीं जाइए, आप जहां चाहे जाने के लिए स्वतंत्र हैं। राजभर को पत्र जारी कर सपा ने लिखा कि ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है।  आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहै हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। सपा के लेटर पर अब ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के तलाक का स्वागत है। मैं कहता रहा, लड़ता रहा लेकिन कुछ हुआ नहीं। अखिलेश अपनी मर्जी से काम करते हैं। राजभर ने आगे कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में सब कुछ साफ हो जाएगा। सपा विधायक शिवपाल यादव ने कहा है कि उनकी लिखी चिट्ठी के कारण सपा में क्रॉस वोटिंग हुई। पक्के समाजवादियों पर उनकीचिट्ठी का असर हुआ है। इसी कारण सपा विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में क्रासवोटिंग की। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह को आईएसआई का एजेंट बताया था। ऐसे में हम उन्हें कभी भी समर्थन नहीं कर सकते।