बिज़नेस Archives | Soochana Sansar

AI कंटेंट के नए नियम आज से लागू, इंटरनेट पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान..!
नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा एआई जनित सामग्री को लेकर संशोधित नियम 20 फरवरी से लागू हो गए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 10 फरवरी 2026 को इन संशोधनों को अधिसूचित किया था।  ऐसे कंटेंट को बिना उचित लेबलिंग या वॉटरमार्किंग के साझा करना अब कार्रवाई को आमंत्रित कर सकता है।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री ने एआई सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि डीपफेक और मनगढ़ंत सामग्री समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। ऐसे कंटेंट की पहचान के लिए वॉटरमार्किंग और स्पष्ट स्रोत मानक तय करना जरूरी है। साथ ही, ऑनलाइन बाल सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने पर जोर दिया।

क्या है सिंथेटिकली जेनरेटेड (स्त्रढ्ढ) कंटेंट
नए नियमों के अनुसार, कोई भी कंप्यूटरीकृत सामग्री जिसे एआई या अन्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से इस प्रकार तैयार या संशोधित किया गया हो कि वह किसी वास्तविक व्यक्ति, स्थान या घटना जैसी प्रतीत हो, उसे स्त्रढ्ढ कंटेंट माना जाएगा। ऐसे कंटेंट को साझा करने से पहले स्पष्ट लेबलिंग या वॉटरमार्क अनिवार्य होगा, ताकि आम लोग पहचान सकें कि यह एआई जनित है। सामान्य फोटो या वीडियो एडिटिंग को स्त्रढ्ढ की श्रेणी में नहीं रखा गया है।
तीन प्रमुख बदलाव
1.  एआई जनित फोटो या वीडियो को साझा करने से पहले लेबलिंग अनिवार्य होगी। एक बार लगाया गया एआई लेबल हटाया नहीं जा सकेगा।
2.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ऐसे टूल विकसित करने होंगे, जिनसे एआई कंटेंट की पहचान और सत्यापन किया जा सके और बिना सत्यापन के अपलोड को रोका जा सके।
3. प्लेटफॉर्म्स को प्रत्येक तीन महीने में उपयोगकर्ताओं को यह चेतावनी जारी करनी होगी कि एआई के दुरुपयोग पर जुर्माना या सजा हो सकती है।
सरकार ने कुछ श्रेणियों को ‘नो गोÓ क्षेत्र में रखा है। इनमें बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री, फर्जी दस्तावेज, फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, हथियार या गोला-बारूद से जुड़ी भ्रामक जानकारी तथा डीपफेक फोटो और वीडियो शामिल हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि किसी आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने का आदेश मिलने पर प्लेटफॉर्म को तीन घंटे के भीतर उसे हटाना होगा, जबकि पहले यह समय सीमा 36 घंटे थी। बच्चों से जुड़े हिंसक या अश्लील कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी। शिकायतों पर प्रतिक्रिया की समय-सीमा भी घटाकर 12 घंटे कर दी गई है। साथ ही, प्लेटफॉर्म्स को ऐसी कोडिंग प्रणाली अपनाने के लिए कहा गया है, जिससे यह पता चल सके कि एआई कंटेंट किस प्लेटफॉर्म के माध्यम से तैयार किया गया है।
कानूनी प्रावधान
नियमों के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऑटोमेटेड टूल्स के माध्यम से स्त्रढ्ढ कंटेंट को हटाना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा, बल्कि इसे नियमों के अनुरूप कार्रवाई माना जाएगा।

The post AI कंटेंट के नए नियम आज से लागू, इंटरनेट पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान..! appeared first on Soochana Sansar.

UAE के बजाय अब अमेरिका से सोना-चांदी का आयात बढ़ाएगा भारत
भारत ने अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए पहले ही अमेरिका से तेल और गैस की खरीद बढ़ाई है। अब सरकार की योजना कीमती धातुओं के आयात में भी बदलाव करने की है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भारत अब यूएई के बजाय अमेरिका से अधिक सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहा है।
इस कदम से सोना-चांदी की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है और अमेरिका के साथ व्यापार संतुलन (ट्रेड सरप्लस) भी कम हो सकता है। अमेरिका सोना और चांदी के व्यापार का एक बड़ा वैश्विक केंद्र है। वह सोना (जिसमें स्क्रैप और वेस्ट भी शामिल है) और चांदी का बड़े पैमाने पर निर्यात करता है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका कनाडा, भारत और ब्रिटेन जैसे देशों को अरबों डॉलर की कीमती धातुएं निर्यात करता है। इन निर्यातों में कच्चा, परिष्कृत और आभूषण रूप में तैयार सोना-चांदी शामिल होता है।
भारत अमेरिका को लगभग 2.8 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद निर्यात करता है, जबकि अमेरिका से करीब 1.5 अरब डॉलर का आयात करता है। इस तरह गैर-समुद्री कृषि उत्पादों में भारत को करीब 1.3 अरब डॉलर का व्यापारिक अधिशेष (सरप्लस) हासिल है। अधिकारी ने बताया कि भारत में आयात होने वाले किसी भी कृषि उत्पाद को जैव-सुरक्षा मानकों को पूरा करना होगा। देश में जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) खाद्य पदार्थों की अनुमति नहीं है। अमेरिका से आयात होने वाले कुछ कृषि उत्पादों पर टैरिफ रेट कोटा (टीआरक्यू) भी लागू है।

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता भारत के डेटा सेंटर उद्योग के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है। इससे उन्नत तकनीक तक पहुंच, निवेश में वृद्धि और परिचालन लागत में कमी आएगी।
पहले एंटरप्राइज जीपीयू सर्वर पर 20 से 28 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगता था, जिससे भारत में डेटा सेंटर स्थापित करना सिंगापुर जैसे देशों की तुलना में महंगा पड़ता था। अब शुल्क में कटौती से जीपीयू-तैयार डेटा सेंटर स्थापित करने की लागत लगभग 14 प्रतिशत तक कम होने की संभावना है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत व्यापक टैरिफ कटौती, कई उत्पाद श्रेणियों में शून्य शुल्क पहुंच, डिजिटल और तकनीकी सहयोग में वृद्धि तथा किसानों, एमएसएमई और घरेलू उद्योगों की सुरक्षा के लिए संतुलित ढांचा तैयार किया गया है।
साल 2024 में अमेरिका को भारत का कुल निर्यात 86.35 अरब डॉलर रहा। इस समझौते से टेक्सटाइल, लेदर, रत्न एवं आभूषण, कृषि, मशीनरी, होम डेकोर, फार्मास्यूटिकल और टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
समझौते के तहत 30.94 अरब डॉलर के निर्यात पर लगने वाला शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं 10.03 अरब डॉलर के निर्यात पर शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे बड़ी मात्रा में भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में कम शुल्क या पूरी तरह शुल्क-मुक्त पहुंच के साथ प्रवेश कर सकेंगे, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता काफी बढ़ेगी।

The post UAE के बजाय अब अमेरिका से सोना-चांदी का आयात बढ़ाएगा भारत appeared first on Soochana Sansar.

शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल स्टॉक्स पर दबाव..!
मुंबई  । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल शेयर कर रहे थे। इस कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज टॉप लूजर्स थे। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी गिरावट थी।
दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ स्मॉलकैप और मिडकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.60 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,056 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 125 अंक की कमजोरी के साथ 59,597 पर था।
सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बीईएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एसबीआई, एलएंडटी और टाइटन गेनर्स थे। इटरनल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचडीएफीस बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे।
वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और हांगकांग हरे निशान में थे, जबकि बैंकॉक का बाजार दबाव के साथ कारोबार कर रहा था। शंघाई, सोल और जकार्ता के बाजार बंद हैं।
कमोडिटी मार्केट में कमजोरी देखी जा रही है। कच्चा तेल लाल निशान में है। खबर लिखे जाने तक, ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 68.39 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63.39 डॉलर प्रति औंस पर था।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था। कॉमेक्स पर गोल्ड करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,969 डॉलर प्रति औंस और चांदी करीब दो प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75 डॉलर प्रति औंस पर थी।

The post शेयर बाजार लाल निशान में खुला,  मेटल स्टॉक्स पर दबाव..! appeared first on Soochana Sansar.

ऑलटाइम हाई से 1.80 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी 38,000 रुपये गिरा, जानें क्या हैं नई कीमतें..!
नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इस साल जनवरी में दोनों धातुओं के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे, जिसके बाद गिरावट शुरू हो गई। लगातार कई दिनों तक भारी उतार-चढ़ाव के बाद अब कीमतों में कुछ हद तक स्थिरता देखने को मिल रही है।
29 जनवरी को एमसीएक्स (रूष्टङ्ग) पर चांदी का भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था। इसी दिन सोना भी 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर दर्ज किया गया। इसके बाद से चांदी की कीमत में 1.80 लाख रुपये से अधिक और सोने में 38,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को भी दोनों की कीमतों में कमी दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 4,685 रुपये टूटकर 2,35,206 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो इसके लाइफटाइम हाई से 1,80,157 रुपये कम है। इसी तरह सोना एमसीएक्स पर 1,210 रुपये गिरकर 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अपने ऑल टाइम हाई से 38,336 रुपये नीचे है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 29 जनवरी 2026 को चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी, जबकि सोना 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर था। 16 फरवरी को सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये गिरकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जो अपने रिकॉर्ड स्तर से 1,49,500 रुपये कम है। वहीं, सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, हालांकि यह भी अपने उच्चतम स्तर से 23,800 रुपये नीचे बना हुआ है। कुल मिलाकर, जनवरी के रिकॉर्ड स्तर के मुकाबले सोना और चांदी दोनों अभी भी काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

The post ऑलटाइम हाई से 1.80 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी 38,000 रुपये गिरा, जानें क्या हैं नई कीमतें..! appeared first on Soochana Sansar.

यूपी पुलिस के आला अधिकारी की बड़ी कार्यवाही : घूसखोरी पर 11 पुलिस कर्मी निलंबित तो बाँदा मे 149 तबादले..
@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा।

बाँदा मे 149 पुलिस कर्मियों के थाने-चौकी बदले। एसपी पलाश बंसल ने किया स्थान्तरण।

चित्रकूट,बाँदा, कौशांबी के पांच थानों पर एक दैनिक अखबार के डिजीटल एप पर स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल होने से बड़ा एक्शन।

ओवरलोडिंग ट्रक,डम्फर मे लदी मौरम और बोल्डर, गिट्टी की निकासी पर पुलिस की चौथ वसूली।

बाँदा के बदौसा व नरैनी थानों पर हुआ स्टिंग वहीं चित्रकूट मे भी खुली रिश्वतखोरी की परतें।

बाँदा। यूपी बुंदेलखंड के बाँदा, चित्रकूट, कौशाम्बी के पांच थानों मे तैनात पुलिसकर्मियों सहित थाना प्रभारी पर पुलिस महा निदेशक / डीजीपी यूपी ने बड़ी कार्यवाही की है। इसके पीछे की कहानी है कि एक दैनिक अखबार के डिजीटल एप पर वायरल स्टिंग ऑपरेशन (घूसकांड) का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। यहाँ यह स्टिंग बाँदा के बदौसा और नरैनी थानों मे किया गया। वीडियो मे दिख रहे सिपाही को निलंबित किया गया। साथ ही बदौसा थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी को भी निलंबित किया गया है। इस मामलें की विस्तृत जांच सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेविस टाक कर रहीं है। उधर लखनऊ स्तर पर कार्यवाही करते हुए डीजीपी पुलिस ने प्राथमिकता से संलिप्त 11 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया है। खुफिया विभाग इनकी आमदनी का खाका व हिसाबकिताब खंगाल रही है। वहीं बाँदा एसपी श्री पलास बंशल ने लगातार कुछ वर्षों से एक ही थाना-चौकी मे तैनात 149 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है।

ओवरलोडिंग खनन परिवहन से घूसकांड –

दैनिक समाचार पत्र के डिजीटल प्लेटफार्म मे वायरल वीडियो मुताबिक बुंदेलखंड से निकलने वाले यूपी-एमपी राज्य के ओवरलोडिंग परिवहन से थाना-चौकी प्रभारी व सिपाहियों ने रिश्वतखोरी का पेशा चला रखा है। खनिज परिवहन मे मानक से ज्यादा खनन संसाधनों की आवाजाही पर कहीं फिक्स कोड नम्बर के सहारे तो कहीं लोकेशन गैंग के नेटवर्क से और कहीं थाना वाले घूसकांड से मौज कर रहें है। गौरतलब है कि बुंदेलखंड मे अक्टूबर माह से जून तक खनिज संसाधनों का खनन होता है। यह लाल मौरम व ग्रेनाइट के बोल्डर और गिट्टी को अन्य जिलों मे ले जाता है। ग्रेनाइट और मौरम सरकारी कंक्रीट विकास योजनाओं मे भी खपत होती है। बाँदा की केन नदी मे लाल मौरम निकलती है।

यह मध्यप्रदेश के समीपवर्ती जनपदों से भी आती है। वहीं ग्रेनाइट बोल्डर ज्यादा मात्रा मे महोबा, झांसी, चित्रकूट मे खनन किया जाता है। इस धंधे मे कद्दावर राजनीतिक लोगों व रसूखदार व्यक्तियों का संगठित हिस्सा होता है। इस पेशे को आंतरिक मजबूती सरकारी सिस्टम को लकवाग्रस्त करने वाले पुलिस थाना अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों का हाथ होता है। वहीं खनिज विभाग भी इस काले खेल मे शामिल रहता है। यूपी और एमपी से करीब 15 हजार करोड़ का यह कारोबार तीन दशक से बुंदेलखंड की आबोहवा व पर्यावरण का दुश्मन है। लेकिन राजस्व के लिए राज्य सरकार इसको शराब की तर्ज पर और ज्यादा संरक्षण दे रही है। जिसकी वजह से बुंदेलखंड मे ट्रांसफर होकर आए अधिकारी माता लक्ष्मी के कृपापात्र बने रहते है। इस काम को स्थानीय तक्केबाज / लोकेशन देने वाले बेरोजगार युवाओं ने भी अवैध रूप से पोषित किया है। गाहेबगाहे इन पर गैंगस्टर जैसी कार्यवाही भी होती है। किंतु सरकारी पुलिस व खनिज विभाग की नातेदारी से यह ज्यादा बेलगाम हो चुका है। फिलहाल बाँदा एसपी श्री पलास बंसल ने बीते गुरुवार 23 अक्टूबर को 149 पुलिस कर्मचारियों को इधर से उधर स्थान्तरण किया है। देखने वाली बात होगी कि इस त्वरित कार्यवाही से यूपी सरकार के ज़ीरो टॉलरेंस नीति व पुलिस की विभागीय पारदर्शिता कितनी ट्रांसपेरेंट होती है।

यूपी के सबसे भ्रस्ट खनिज अधिकारी का सोनभद्र से झांसी ट्रांसफर-

यूपी के सोनभद्र मे भ्रष्टाचार मे लिप्त खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह पटेल का तबादला हुआ है। शैलेन्द्र सिंह पटेल सेटिंग से झांसी मे पोस्टिंग पाने में सफल हो गए है। उल्लेखनीय है बुंदेलखंड का झांसी खनन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण जिला है। वहीं सोनभद्र मे इतने गंभीर आरोपों के बाद भी झांसी मे शैलेंद्र सिंह पटेल की तैनाती सवाल खड़े करती है। सोनभद्र के खनन कारोबारियों में शैलेन्द्र के तबादले से खुशी है। खनिज निदेशालय मे सेटिंग बैठाकर अब झांसी पहुंके शैलेन्द्र पटेल देखना होगा सोनभद्र मे के खनन सिंडिकेट को छोड़ पाते है या नही। खनिज अधिकारी को बहुत बड़ा झटका लगा है। किंतु जिसे निलंबित होना था उसे झांसी भेजकर खानापूर्ति की गई है। वहीं कमल कश्यप सोनभद्र के नए खनन अधिकारी बनाए गए हैं। शैलेंद्र सिंह पटेल इससे पूर्व महोबा मे रहे और घूसखोरी की हद पार की जिससे आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू हुई लेकिन हुआ कुछ नही। इससे पूर्व चित्रकूट, बाँदा, हमीरपुर मे इनके पतनशील कारनामों से विभाग की साख को बट्टा लग चुका है।

The post यूपी पुलिस के आला अधिकारी की बड़ी कार्यवाही : घूसखोरी पर 11 पुलिस कर्मी निलंबित तो बाँदा मे 149 तबादले.. appeared first on Soochana Sansar.