Main Stories Archives | Soochana Sansar

यूपी चुनाव: दिल्ली में संजय निषाद ने अमित शाह से की मुलाकात, पार्टी की मांगों और मुद्दों पर की चर्चा.
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज और पार्टी पदाधिकारियों से जुड़ी मांगों से संबंधित पत्र भी गृह मंत्री को सौंपा।

बैठक में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने, जीत की रणनीति और राजनीतिक समीकरणों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई।

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि गृह मंत्री उनके अभिभावक हैं और उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीण निषाद और विधायक सरवन निषाद भी उपस्थित रहे।

डॉ. संजय निषाद ने गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की।

निषाद समाज के मुद्दों और पार्टी की मांगों पर चर्चा।

2027 यूपी विधानसभा चुनाव रणनीति पर सकारात्मक बातचीत।

The post यूपी चुनाव: दिल्ली में संजय निषाद ने अमित शाह से की मुलाकात, पार्टी की मांगों और मुद्दों पर की चर्चा. appeared first on Soochana Sansar.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ‘दिव्य संस्कृति भवन’ का लोकार्पण, बोले- आर्थिक और आध्यात्मिक विकास एक-दूसरे के पूरक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश केवल कानून से नहीं, बल्कि चरित्र से चलता है। आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत मुक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का भी मार्ग है। आर्थिक और आध्यात्मिक विकास एक-दूसरे को मजबूत करने वाली शक्तियां हैं। भारत आज आर्थिक, सामरिक, विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी शक्तियों में अपनी पहचान बना रहा।

अंतरिक्ष से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, लेकिन बाहरी प्रगति के साथ हमें अपनी आंतरिक दुनिया को भी समझना होगा। आध्यात्मिक प्रश्न का समाधान ब्रह्माकुमारीज जैसी संस्थाओं के माध्यम से मिल सकता है।

शुक्रवार को सुलतानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक परिसर गुलजार उपवन में नवनिर्मित ””दिव्य संस्कृति भवन”” का लोकार्पण करने के बाद रक्षामंत्री ने कहा, आध्यात्मिकता के लिए जीवन में कोई अलग समय तय करने की आवश्यकता नहीं है। आध्यात्मिकता तो हमारी दृष्टि और उसके माध्यम से सृष्टि को बदलने की प्रक्रिया है।

सकारात्मक प्रभावों को कर रहे स्वीकार

मनोविज्ञान, शरीर विज्ञान सहित वैज्ञानिक शोध भी योग व ध्यान के मन व शरीर पर सकारात्मक प्रभावों को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज ने 90 वर्षों में लाखों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश फैलाया है। किसी संस्था की महानता केवल भवनों और केंद्रों के निर्माण से नहीं, बल्कि उससे जुड़े लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन से होती है।

उन्होंने कहा, राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने या चुनाव जीतने का माध्यम नहीं होना चाहिए। इसका वास्तविक उद्देश्य समाज को सही दिशा देना और राष्ट्र को सर्वांगीण विकास की ओर ले जाना है। राजनीति के साथ नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का जुड़ना आवश्यक है। युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए राजनीति में राजसेवा, नैतिकता और चरित्र निर्माण की भावना को पुनः स्थापित करना होगा।

युवाओं के पास आज तकनीक, विज्ञान और संचार के असीमित साधन हैं। लेकिन, उन्हें तकनीक का उपयोग करना चाहिए, तकनीक को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। युवाओं को आधुनिकता के साथ अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। लखनऊ शहर में ब्रह्मोस जैसी सामरिक उपलब्धियों से लेकर सांस्कृतिक विरासत तक विशिष्ट पहचान है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजयोग और ध्यान मन पर विजय प्राप्त करने का सशक्त माध्यम हैं। जब मनुष्य अपने मन को जीत लेता है तो वह पूरे विश्व पर विजय प्राप्त करने की यात्रा पर निकल सकता है। ब्रह्माकुमारीज के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बी.के. मृत्युंजय भाई ने कहा कि जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान के साथ आज जय आध्यात्मिकता का संदेश भी विश्व में भारत की पहचान बन रहा है।

The post रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ‘दिव्य संस्कृति भवन’ का लोकार्पण, बोले- आर्थिक और आध्यात्मिक विकास एक-दूसरे के पूरक appeared first on Soochana Sansar.

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता
त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात तथा शीत ऋतु में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश में गोवंश संरक्षण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए गो-आश्रय स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
योगी सरकार का स्पष्ट ध्येय है कि गोवंश को सुरक्षित आश्रय स्थलों तक पहुंचाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। कहीं भी गोवंशों के पाए जाने पर उनका संरक्षण कराया जाएगा। इसके तहत विशेष अभियान चलाकर पेट्रोलिंग की जाएगी।

राजमार्गों, बाजारों, हाटों और मंडियों के आसपास रहेगी विशेष नजर

राजमार्गों, बाजारों, मंडियों और प्रमुख मार्गों पर त्यौहार के समय लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में विशेष अभियान चलाने और पेट्रोलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्गों के साथ ही बाजारों, हाटों और मंडियों के आसपास निराश्रित गोवंश की मौजूदगी रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के तहत सड़कों पर घूम रहे गोवंश को चिह्नित कर संरक्षित किया जाएगा।

नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी

गोवंश संरक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके तहत नगर आयुक्तों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश की स्थिति पर नजर रखने और बाजारों, मंडियों तथा प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। त्योहारों के दौरान बढ़ते यातायात को देखते हुए पेट्रोलिंग और गोवंश को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।

निराश्रित गोवंश की देखभाल, नस्ल सुधार और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि की रणनीति

योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए व्यापक व्यवस्था विकसित की गई है। प्रदेश में 7700 से अधिक गो आश्रय स्थलों के माध्यम से 16 लाख से ज्यादा निराश्रित गोवंश संरक्षित किए गए। योगी सरकार का प्रयास केवल निराश्रित गोवंश को आश्रय उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी समुचित देखभाल, नस्ल सुधार और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि को भी गोवंश संरक्षण की व्यापक रणनीति का हिस्सा बनाया गया है। इसके तहत आश्रय स्थलों की व्यवस्था के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

डेयरी उद्यमों को बढ़ावा दे रही नंदिनी कृषक समृद्धि योजना

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में नए उद्यम विकसित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इससे पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय की स्थापना और विस्तार के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। योगी सरकार का उद्देश्य गोवंश संरक्षण को पशुपालकों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती से जोड़ना है।

नस्ल सुधार और गो आधारित उत्पादों तक व्यापक रणनीति

पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि प्रदेश में गोसंरक्षण की व्यवस्था अब व्यापक स्वरूप ले रही है। इसके तहत गो-आश्रय स्थलों, पशु चिकित्सा सेवाओं, नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन, डेयरी निवेश और गो आधारित उत्पादों को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है।
योगी सरकार की मंशा है कि गोवंश संरक्षण को व्यवस्थित और टिकाऊ व्यवस्था के रूप में विकसित किया जाए, जिससे गोवंश की सुरक्षा के साथ पशुपालन क्षेत्र को भी नई मजबूती मिले। योगी सरकार की इस पहल के तहत त्योहारों और सर्दियों के दौरान गोवंश की सुरक्षा और सड़कों पर उनकी मौजूदगी रोकने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

The post सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता appeared first on Soochana Sansar.

निपुण यूपी के लक्ष्य को नई गति देगी योगी सरकार, डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से होगा परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का आकलन
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने और विद्यार्थियों की वास्तविक अधिगम दक्षताओं का आकलन करने के लिए योगी सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा-1 और 2 के विद्यार्थियों का निपुण विद्यालय आकलन कराया जाएगा। इसके लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आकलन दो चरणों में होगा। प्रथम चरण 21 से 30 दिसंबर तथा द्वितीय चरण 20 से 30 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। आकलन के बाद रिपोर्ट कार्ड एनआईसी पोर्टल पर अपलोड कर अभिभावकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। निपुण विद्यालयों के शिक्षकों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

इसके माध्यम से विद्यार्थियों की भाषा एवं गणित संबंधी दक्षताओं का व्यवस्थित आकलन कर उनकी शैक्षिक प्रगति की वास्तविक स्थिति सामने लाई जाएगी। इससे विद्यालयों को निपुण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ाने और प्रदेश में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

प्रत्येक विद्यालय के 24 विद्यार्थियों का होगा आकलन

प्रदेश के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में प्रत्येक डीएलएड प्रशिक्षु को एक विद्यालय आवंटित किया जाएगा। वहां कक्षा-1 के 12 और कक्षा-2 के 12 विद्यार्थियों सहित कुल 24 बच्चों का आकलन किया जाएगा। किसी कक्षा में 12 से कम विद्यार्थी नामांकित होने की स्थिति में सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। विद्यार्थियों के नाम निपुण प्लस ऐप पर रैंडम रूप से प्रदर्शित होंगे। संबंधित प्रधानाध्यापक और शिक्षक निर्धारित तिथि पर विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

निपुण प्लस ऐप से होगा पारदर्शी मूल्यांकन

आकलन के लिए निपुण प्लस ऐप का उपयोग किया जाएगा। इसमें जियो-फेंसिंग, विद्यार्थियों के नाम का रैंडम चयन और फोटो लेने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लेखन कार्य का मूल्यांकन इमेज पहचान एवं ओसीआर सत्यापन तकनीक के माध्यम से किया जाएगा। प्रशिक्षु स्मार्टफोन अथवा टैबलेट से विद्यार्थियों का आकलन करेंगे। बच्चों को स्वयं उत्तर देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और किसी प्रकार की सहायता नहीं दी जाएगी। आकलन विद्यालय समय में होगा। रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर आकलन नहीं किया जाएगा तथा एक कार्यदिवस में अधिकतम दो विद्यालयों का ही आकलन किया जा सकेगा। शिक्षकों को मूल्यांकन प्रक्रिया प्रभावित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

80 प्रतिशत दक्षता पर मिलेगा निपुण विद्यालय का दर्जा

हिंदी और गणित दोनों विषयों में निर्धारित प्रश्नों के कम से कम 75 प्रतिशत सही उत्तर देने वाले विद्यार्थी को निपुण विद्यार्थी माना जाएगा। किसी विद्यालय की कक्षा-1 और कक्षा-2 में अलग-अलग 80 प्रतिशत अथवा अधिक विद्यार्थी निपुण पाए जाने पर उसे निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा। इसी प्रकार किसी विकासखंड के 80 प्रतिशत विद्यालय निपुण विद्यालय का लक्ष्य प्राप्त करते हैं तो उस विकासखंड को निपुण विकासखंड घोषित किया जाएगा।

कक्षा-1 से 5 तक के विद्यार्थियों का भी होगा सैंपल आकलन

एआरपी द्वारा अपने विकासखंड के चयनित मॉडल विद्यालय में कक्षा-1 से 5 तक के विद्यार्थियों का भी निपुण प्लस ऐप के माध्यम से सैंपल आकलन किया जाएगा। इसमें भाषा और गणित के बहुविकल्पीय तथा वर्णनात्मक प्रश्न शामिल होंगे। विद्यार्थियों के उत्तरों का निर्धारित मानकों के अनुसार मूल्यांकन कर विवरण ऐप पर दर्ज किया जाएगा।

प्रशिक्षण और अनुश्रवण की होगी व्यवस्था

डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 30 नवंबर तक पूर्व प्रशिक्षण और हैंड्स-ऑन अभ्यास पूरा कराया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण, यूजर मैनुअल और प्रशिक्षण वीडियो उपलब्ध कराए जाएंगे। आकलन की निगरानी के लिए राज्य परियोजना कार्यालय, जिला परियोजना कार्यालय और डायट स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।
किसी समस्या अथवा शिकायत के लिए विद्या समीक्षा केंद्र से टेलीफोनिक संपर्क किया जा सकेगा। आकलन के बाद राज्य परियोजना कार्यालय के स्तर से डेटा विश्लेषण कराया जाएगा तथा एससीईआरटी के निर्देशन में पांच प्रतिशत परिणामों का रैंडम आधार पर सत्यापन किया जाएगा।

The post निपुण यूपी के लक्ष्य को नई गति देगी योगी सरकार, डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से होगा परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का आकलन appeared first on Soochana Sansar.

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav का दावा, हमने खोजे 25 लाख दोहरे और फर्जी मतदाता; आयोग से मांगा जाएगा इनाम
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी ने मतदाता सूची में 25 लाख दोहरे और फर्जी मतदाता खोजे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए प्रहरी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी लगातार कर रहे हैं। मतदाता सूची में नाम होना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी अपने वोट बचाने में कामयाब रही है।
अब जब उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची अंतिम रूप लेने की प्रक्रिया चल रही है तो मुख्यमंत्री की ओर से 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने की बात कही गई। अखिलेश ने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद अब मुख्यमंत्री इस आंकड़े पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं।

25 लाख डुप्लीकेट वोटर ढूंढने का दावा

सपा अध्यक्ष ने यूपी की मतदाता सूची में 25 लाख डुप्लीकेट मतदाता खोजने का दावा किया है। उन्होने कहा कि इन मतदाताओं की सूची चुनाव आयोग को सौंपी जाएगी। सपा नेताओं ने आयोग से इस काम के लिए इनाम देने की भी मांग की है। दोहरे मतदाता की जानकारी देने वालों को दस रुपये प्रति नाम के हिसाब से इनाम दिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को 25 लाख नाम दिए हैं और उम्मीद है कि आयोग इस मामले में कार्रवाई करेगा।

उन्होंने इसके साथ उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (गृह) और डीजीपी को पद से हटाएगा। पार्टी ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर सरकार और चुनावी व्यवस्था पर सवाल भी उठाए हैं। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के ‘जाओ भैंस चराओ’ वाले बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मंच से गोपालकों का अपमान किया गया है, जो अक्षम्य है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार ने गोवंश दूध संयंत्र को बर्बाद कर दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार ने वाराणसी में भी दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र बनाने की योजना बनाई थी।
मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में चुनाव लूटने की तैयारी का आरोप

भाजपा की मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक पर अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह मतदाता सूची सुधारने की नहीं, बल्कि चुनाव लूटने की योजना बनाने की बैठक है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर से 100 से अधिक फॉर्म भरे गए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नाम से भी वोट कटवाने का प्रयास किया गया।

अखिलेश ने आशंका जताई कि स्थानांतरण और फर्जी नामों के जरिए मतदाता सूची में नए मतदाता जोड़े जा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लोगों को लाकर उनके वोट बनवाने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के दावे के मुताबिक 1.27 करोड़ वोट कटे हैं तो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में औसतन करीब 33 हजार वोट कम हुए हैं। ऐसे में भाजपा को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए।

मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने की मांग

अखिलेश यादव ने मतदाता पहचान पत्र को अधिक सुरक्षित बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाता पहचान पत्र धातु का बनाया जाए और उसे आधार से जोड़ा जाए। मतदान केंद्रों पर जैविक पहचान मशीनें लगाई जाएं, ताकि फर्जी मतदान और दोहरे मतदान को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जो लोग दोहरे मतदाताओं की पहचान कराएंगे, उन्हें इनाम दिया जाएगा। पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग को 25 लाख नाम देने का दावा किया है।

छह जनवरी तक चुनाव घोषित होने की उम्मीद

अखिलेश यादव ने चुनाव की तारीखों को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा डरी हुई नहीं है तो चुनाव आयोग 6 जनवरी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगा। उन्होंने 10 जनवरी से पहले चुनाव घोषित होने की संभावना भी जताई। साथ ही कहा कि जनवरी में भी चुनाव की घोषणा हो सकती है।

फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने का आरोप

अखिलेश यादव ने प्रदेश में कथित फर्जी मुठभेड़ों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इनमें ज्यादातर पीडीए समाज के लोगों को निशाना बनाया गया। उन्होंने सुमित गुर्जर, पुष्पेंद्र यादव, मंगेश यादव, त्रिभुवन कोरी, कमलेश बिंद, जावेद मोहम्मद, अरुण वाल्मीकि, पुजारी यादव और मनीष गुप्ता समेत कई नाम गिनाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों के जरिए फर्जी मुठभेड़ कराए गए, उनमें से कुछ जेल में हैं। अखिलेश ने प्रदेश में दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध के राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए भी सरकार पर निशाना साधा।

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा और आजम खां का भी उठाया मुद्दा

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में सैलानी भी होते हैं। उनका कहना है कि ऐसे लोगों को उत्तर प्रदेश में स्थायी रूप से रहना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि इस मुद्दे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी उनकी सामाजिक माध्यम पर की गई टिप्पणी को दोहरा रहे हैं। आजम खां का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने उन्हें फंसाया है। उन्होंने आजम खान से जुड़े शैक्षणिक संस्थान पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए।

अयोध्या जाने पर बोले- भगवान बुलाएंगे तो जाएंगे

अखिलेश यादव ने अपने अयोध्या दौरे को लेकर कहा कि उनके अयोध्या जाने की घोषणा पवन पांडेय ने ग्रह-नक्षत्र देखकर की है। उन्होंने कहा, ”भगवान बुलाएंगे तो जाएंगे।” अयोध्या में उनके दौरे को लेकर साधु-संतों की बैठक पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि आखिर कौन फोन करके साधु-संतों को बैठक करने के लिए कह रहा है। अखिलेश ने कहा कि बहुत सारे साधु-संत भी चाहते हैं कि वह अयोध्या जाएं और आज पवन पांडेय उनसे मिलने आए थे। उन्होंने चंद्रशेखर और असदुद्दीन ओवैसी को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि वे यहीं रह जाएं। उनके साथ आपसी बातचीत होती रही है।

The post सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav का दावा, हमने खोजे 25 लाख दोहरे और फर्जी मतदाता; आयोग से मांगा जाएगा इनाम appeared first on Soochana Sansar.