Trending Stories Archives | Soochana Sansar

ऑलटाइम हाई से 1.80 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी 38,000 रुपये गिरा, जानें क्या हैं नई कीमतें..!
नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इस साल जनवरी में दोनों धातुओं के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे, जिसके बाद गिरावट शुरू हो गई। लगातार कई दिनों तक भारी उतार-चढ़ाव के बाद अब कीमतों में कुछ हद तक स्थिरता देखने को मिल रही है।
29 जनवरी को एमसीएक्स (रूष्टङ्ग) पर चांदी का भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था। इसी दिन सोना भी 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर दर्ज किया गया। इसके बाद से चांदी की कीमत में 1.80 लाख रुपये से अधिक और सोने में 38,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को भी दोनों की कीमतों में कमी दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 4,685 रुपये टूटकर 2,35,206 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो इसके लाइफटाइम हाई से 1,80,157 रुपये कम है। इसी तरह सोना एमसीएक्स पर 1,210 रुपये गिरकर 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अपने ऑल टाइम हाई से 38,336 रुपये नीचे है।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 29 जनवरी 2026 को चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी, जबकि सोना 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर था। 16 फरवरी को सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये गिरकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जो अपने रिकॉर्ड स्तर से 1,49,500 रुपये कम है। वहीं, सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, हालांकि यह भी अपने उच्चतम स्तर से 23,800 रुपये नीचे बना हुआ है। कुल मिलाकर, जनवरी के रिकॉर्ड स्तर के मुकाबले सोना और चांदी दोनों अभी भी काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

The post ऑलटाइम हाई से 1.80 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी 38,000 रुपये गिरा, जानें क्या हैं नई कीमतें..! appeared first on Soochana Sansar.

विद्याधाम के “राजाभैया” अपहरण की चिंगारी से झुलसे, बाँदा पुलिस ने किया गिरफ्तार…
@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा।

“बाँदा के अतर्रा कस्बा निवासी राजाभैया यादव को अन्तः पुलिस अधीक्षक बाँदा श्री अंकुर अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज सिंह के कुशल निर्देशन मे अतर्रा थाना प्रभारी श्री कुलदीप तिवारी / क्षेत्राधिकारी अतर्रा श्री प्रवीण कुमार यादव ने गिरफ्तार कर लिया है। विद्याधाम समिति और चिंगारी गैंग लीडर राजाभैया यादव को बीते 2 फरवरी 2025 को ग्राम बगदरी, मानिकपुर की दलित महिला के अपहरण / हत्या के प्रयास आदि की धाराओं मे गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। राजाभैया यादव के साथ इस मुकदमें मे 4 अन्य पुरुष अभियुक्त क्रमशः मुबीन खान पुत्र नजीर खान,शिवबहादुर, शिवकुमार गर्ग,शिराज अहमद नामजद है। वहीं इसी मुकदमे मे 17 महिलाओं को सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट मे नामजद किया गया है।”

बाँदा। बुंदेलखंड के बाँदा क्षेत्र अंतर्गत थाना अतर्रा निवासी राजाभैया यादव को थाना अतर्रा पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मीडिया सेल द्वारा सार्वजनिक जानकारी मे बताया गया कि बाँदा पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा अपराधियों पर लगातार नियंत्रण व निगरानी के क्रम मे अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते लगातार तीन मुकदमों मे नामजद अभियुक्त राजाभैया यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव संचालक विद्याधाम समिति और चिंगारी गैंग लीडर को अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज सिंह के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी अतर्रा श्री प्रवीण कुमार यादव के सहयोग से थाना प्रभारी श्री कुलदीप तिवारी, उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। बतलाते चले कि राजाभैया यादव पर विगत 2 फरवरी 2025 को मुकदमा अपराध संख्या 0043/2025 अपहरण आदि की धाराओं मे दर्ज हुआ था। अभियुक्त राजाभैया यादव इसमे लगातार फरारी काट रहे थे।

राजाभैया यादव पर 17 दिसंबर को दर्ज हुए थे दो और मुकदमें-

विद्याधाम समिति संचालक और चिंगारी गैंग लीडर राजाभैया यादव समेत उनकी सहयोगी व चिंगारी संयोजिका मुबीना खान पर दुष्कर्म आदि की धाराओं मे मुकदमा अपराध संख्या 0314/2024 धारा 376,120 बी,504,506,एससी.एसटी मे लिखा गया था। यह मुकदमा राजाभैया यादव की पूर्व चिंगारी कार्यकर्ता मानिकपुर के ग्राम बगदरी निवासी दलित महिला ने लिखाया था। गौरतलब है कि अपहरण का केस भी इसी दलित महिला ने लिखाया था। लेकिन 17 दिसंबर से पुलिस और राजाभैया यादव की लुकाछिपी चल रही थी। वहीं अतर्रा क्षेत्राधिकारी पर पीड़िता ने दर्जन भर शिकायत पत्रों से पक्षपातपूर्ण जांच करने के आरोप लगाए थे। वहीं दलित महिला के साथ अतर्रा ग्रामीण एक अन्य राजपूत महिला ने भी राजाभैया यादव,शिवकुमार गर्ग, मुबीना खान पर धारा 354,504 मे छेड़छाड़ का मुकदमा अपराध संख्या 0315/2024 दर्ज कराया था। किंतु अभियुक्त राजाभैया यादव 17 दिसंबर को अतर्रा थाना मे लिखे गए मुकदमा संख्या 0314/2024 मे हाईकोर्ट से संविधान की धारा 226 के तहत क्रिमिनल मिस रिट प्रिटीसन संख्या 226/2025 मे दरम्यान विवेचना का स्टे ले आये थे। इसमे अग्रिम सुनवाई 3 मार्च नियत है। वहीं राजपूत महिला से छेड़छाड़ मुक़दमे और अपहरण के मामलें मे अभियुक्तों को किसी प्रकार का हाईकोर्ट से स्थगन आदेश व स्टे प्राप्त नही हुआ था। जिसके कारण दोनों पीड़िताओं ने 4 फरवरी से 8 फरवरी तक बाँदा अशोक लाट पर अनशन किया। वहीं 9 फरवरी से 18 फरवरी तक भूखहड़ताल पर रहीं थी।

इस बीच स्वास्थ्य खराब होने पर दलित पीड़िता को जिला अस्पताल भी भर्ती किया गया था। उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी को दिनांकित पत्र पीड़िताओं ने बाँदा पुलिस प्रशासन को दिया। जिसमें बेहद मर्माहत आप बीती लिखी गई थी। वहीं दोनों महिलाओं ने 20 फरवरी 2025 को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ मे विधानसभा के सामने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से बजट सत्र के मौके पर गुहार लगाने का काम किया। इस पर लखनऊ पुलिस प्रशासन ने बाँदा पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी थी। जिसके दबाव मे आनन फानन पर अपहरण मुक़दमे मे मुख्य अभियुक्त राजाभैया यादव संचालक विद्याधाम समिति / चिंगारी लीडर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजधानी लखनऊ मे महिलाओं के 20 फरवरी को न्याय की गुहार पर लिखी खबर को नीचे लिंक मे पढ़े-

https://soochanasansar.in/district-banda-two-women-thursday-protest-in-lucknow-vidhansabha-marg-call-for-justice-up-cm-yogi-adityanath-ji-criminals-raja-bhaiya-yadav-and-chingari-network-attractive-rural-areas/

कोर्ट को गुमराह करते राजाभैया-

अभियुक्त राजाभैया ने जरिये अधिवक्ता आज माननीय एससी.एसटी कोर्ट मे अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें दो मुकदमे मे स्टे हासिल है। लेकिन वे यह तथ्यात्मक नही बतला सके कि राजपूत महिला के छेड़छाड़ व दलित महिला के अपहरण मुकदमे मे उन्हें कौन सा स्टे प्राप्त है ? वे माननीय कोर्ट को लगातार अपने गुनहगार होने की साफगोई मे झूठे बेबुनियाद तर्क देते नजर आए है। अब देखना यह बड़ी बात होगी कि राजाभैया के साथ नामजद अन्य पुरुष सहयोगी अपहरण कर्ताओं को बाँदा पुलिस प्रशासन कब तक गिरफ्तार कर पाता है। जानकारी के लिए बतला दे कि राजाभैया यादव पूर्व मे वर्ष 2016 मे दुष्कर्म का एक अन्य केस 037/2016 थाना अतर्रा दर्ज हुआ था। इसमे मामला न्यायालय मे लंबित है।

मुकदमा अपराध संख्या 457/2022 नगर कोतवाली मे राजाभैया व रामचरण श्रीवास का गैरजमानती वारंट जारी हुआ है-

इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दिया खबर लिंक क्लिक करके पढ़े। अपराध मे अभ्यस्त राजाभैया को बाँदा डकैती कोर्ट से 14 फरवरी जारी हुआ एनबीडब्ल्यू वारंट की किस्सागोई।

https://soochanasansar.in/banda-district-court-special-dasyu-prabhavit-on-14-feb-raja-bhaiya-yadav-and-ramchran-shrivas-nbw-and-court-this-case-listing-28-feb-2025-banda/

The post विद्याधाम के “राजाभैया” अपहरण की चिंगारी से झुलसे, बाँदा पुलिस ने किया गिरफ्तार… appeared first on Soochana Sansar.

बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग पर एकजुट हुए यूपी बुंदेलखंड के सात विधायक…
@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा

आगामी 24 फरवरी से करेंगे एकसाथ रणनीतिक बैठक, यूपी विधानसभा मे क्षेत्रीय भाषाओं को मिला स्थान तो निखर उठी ‘बुंदेली बोली’।

पिछले एक दशक से क्षेत्र के कुछ संगठन कर रहें है अलग बुंदेलखंड राज्य की प्रबल मांग।

बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा, बुंदेलखंड राष्ट्र निर्माण समिति, बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना, बुंदेलखंड एकीकृत पार्टी, बुंदेलखंड किसान यूनियन ( आ-राजनैतिक) आदि लगातार बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाये जाने की आवाज बुलंद कर रहें है।

यूपी के 7 और मध्यप्रदेश के 6 ज़िलों वाला बुंदेलखंड एकजुट हो यह मुख्य बात है। जबकि महाराजा छत्रसाल का ‘विंध्य बुंदेलखंड राज्य 23 ज़िलों तक था।

बाँदा। विंध्याचल बुंदेलखंड जिसको अतीत मे जेजाभुक्ति भी कहा जाता था। काले-नीले ग्रेनाइट की प्लाइट और मौसमी, सदानीरा पहाड़ी नदियों से समृद्ध रहा है। कालांतर मे चंदेलों की शौर्यगाथा से परिपूर्ण इस बुंदेलखंड की वीरता के किस्से महोबा क्षेत्र मे पृथ्वीराज चौहान और आह्ला-ऊदल की कहानियों मे पढ़ा जा सकता है।

बुंदेलखंड राज्य की मांग-

यूपी बुंदेलखंड के बाशिंदों ने एक दशक से बुंदेलखंड राज्य की मांग को धार देने का काम किया है। इसमे कई क्षेत्रीय संगठन शामिल है। जिसमे बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा,बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना,बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, बुंदेलखंड किसान यूनियन आदि शामिल है। हाल ही मे दो माह पूर्व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला के नेतृत्व मे बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर एक ‘पदयात्रा’ का आयोजन भी हुआ था। इसका नारा था ‘बुंदेलखंड गांव-गांव-पांव-पांव’। वहीं गाहेबगाहे अन्य लोग, युवा नेतृत्व भी अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग करता रहता है। लेकिन मध्यप्रदेश बुंदेलखंड मे राजनीतिक और आम नागरिक के बीच अभी इस मुद्दे पर एकरूपता नही है। विंध्याचल यूपी-एमपी क्षेत्र के 13 ज़िलों मे विस्तार लिए वर्तमान बुंदेलखंड के पास महज 6 फीसदी कृषि क्षेत्र है। जिसमे कई हेक्टेयर खेतिहर भूमि परती है। वहीं ग्रेनाइट-पहाड़ों के उत्खनन की डस्ट से खेतों की उपज घटी है। बाँदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, ललितपुर,जालौन औऱ छतरपुर, पन्ना तक केन नदी,बेतवा नदी, यमुना नदी धसान नदी,उर्मिल नदी,पहुंज नदी,बाघेन नदी, मंदाकिनी नदी मे भारी मात्रा पर मौरम उत्खनन होता है। यह भी नदियों को खत्म कर रहा है। करीब 10 हजार करोड़ का खनन राजस्व देने वाला बुंदेलखंड आज जल संकट, किसान आत्महत्या, पलायन, बेरोजगारी को कुख्यात है। जबकि यहां की ऐतिहासिक पर्यटन विरासत और जल प्रबंधन कला को संरक्षण करके केंद्र व राज्य सरकार बुंदेलखंड को खुशहाल कर सकती है। गौरतलब है इन्ही परिस्थितियों से स्थायी समाधान को केंद्रित करके स्थानीय रहवासियों ने माननीयों से ‘पृथक बुंदेलखंड की मांग’ मुखर की है।

यूपी बुंदेलखंड के सात विधायक एकजुट-

पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को राजनीतिक स्तर पर तेज करने के मद्देनजर यूपी बुंदेलखंड के सात विधायक एकजुट है। मिली जानकारी मुताबिक बुंदेलखंड अलग राज्य को लेकर उत्तरप्रदेश बुंदेलखंड के 7 विधायकों ने एक साथ मंत्रणा की है। इन 7 विधायकों ने पहली बैठक कर अलग राज्य की मांग को गति देने को आगामी 24 फरवरी को रणनीति बनाने का संकेत किया है। इस बैठक मे सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी से मौजूद रहे महोबा सदर विधायक राकेश गोस्वामी, बृजभूषण राजपूत गुड्डू भईया (विधायक चरखारी), रामरतन कुशवाहा (विधायक ललितपुर सदर), रवि शर्मा (विधायक झांसी सदर), जवाहर राजपूत (विधायक गरौठा), मूलचंद निरंजन, (विधायक माधवगढ़), विनोद चतुर्वेदी (विधायक कालपी) रहें है। सभी ने आगामी 24 फरवरी को बुंदेलखंड के सभी विधायकों की अलग राज्य को लेकर अहम बैठक का वादा किया है। उधर बाँदा, चित्रकूट, के विधायक अभी मौन है। देखना काबिलेगौर होगा कि बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा कितना मुकम्मल होता है। वैसे भी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी यूपी को 4 छोटे राज्यों मे विभाजित करने का नक्शा पहले ही बतला चुकी है। इधर विधानसभा मे क्षेत्रों की बोली को जगह मिल गई है जिसमें बुंदेली बोली भी शामिल है।

The post बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग पर एकजुट हुए यूपी बुंदेलखंड के सात विधायक… appeared first on Soochana Sansar.

राजाभैया यादव (चिंगारी / विद्याधाम अतर्रा ) और रामचरण श्रीवास बाबूपुर करतल का गैरजमानती वारंट जारी….
@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा।

👉🏿 मुकदमा अपराध संख्या 457/2022 नगर कोतवाली बाँदा मे एनबीडब्ल्यू जारी हुआ।

न्यायालय विशेष अपराध वाद संख्या 190/2023 धारा 392, 506 राजाभैया और रामचरण श्रीवास का एनबीडब्ल्यू बाँदा डकैती कोर्ट से जारी हुआ है।

बाँदा। दस्यु प्रभावित विशेष न्यायालय बाँदा ने राजाभैया यादव और रामचरण श्रीवास का गैरजमानती वारंट जारी किया है। गौरतलब है कि बीते 14 फरवरी को विशेष न्यायालय दस्यु प्रभावित क्षेत्र ने अतर्रा निवासी राजाभैया यादव संचालक विद्याधाम समिति और चिंगारी संगठन को अपने एक मुकदमे अपराध संख्या 457/2022 धारा 392,504 थाना नगर कोतवाली बाँदा मे पिछले डेढ़ साल से लगातार माननीय कोर्ट की अवमानना करने के कारण एनबीडब्ल्यू किया है।

जानकारी मुताबिक अतर्रा निवासी राजाभैया यादव और बाबूपुर करतल निवासी रामचरण श्रीवास  पर साल 2022 मे नगर कोतवाली अंतर्गत 0457/2022 मुकदमा धारा 392, 504 मे हुआ था। पुलिस से सांठगांठ कर राजाभैया यादव ने तत्कालीन आईओ कालूकुआं पुलिस चौकी प्रभारी श्री जयचंद्र सिंह के द्वारा एफआर लगवा ली थी। वर्ष 2022 मे सीओ सिटी रहे श्री राकेश कुमार सिंह ने बमुश्किल यह मुकदमा दर्ज होने दिया था। कोर्ट मे परिवाद पर तब्दील यह केस लंबित है। वहीं बुजुर्ग वादी लगातार पैरवी कर रहें है। अभियुक्त की अनवरत अनुपस्थिति मे माननीय डकैती कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों का एनबीडब्ल्यू ( गैर जमानती वारंट ) जारी किया है।

बतलाते चले कि अतर्रा के विद्याधाम समिति / चिंगारी लीडर राजाभैया यादव अपने दूसरे मामलों मे पिछले 17 दिसंबर से मुकदमा अपराध संख्या 0314/2024 दलित महिला से दुष्कर्म आदि व 0315/2024 छेड़छाड़ आदि और मुकदमा संख्या 0043/2025 अपहरण आदि मे नामजद सहयोगियों के साथ फरार है। वहीं हल्के की थाना पुलिस और पैरोकार डकैती कोर्ट से जारी सम्मन तक अभियुक्त को समयबद्ध पहुंचाने की जहमत नही कर सके। माननीय कोर्ट की फटकार के बाद सजातीय पैरोकार ने बेबसी मे अभियुक्त के घर सम्मन दिया। लेकिन बीडब्ल्यू वारंट की भी अनदेखी करते रहे अभियुक्त राजाभैया यादव को अपनी संस्था के सेलरी पेड अधिवक्ता और जिला बार संघ के एक नवनिर्वाचित पदाधिकारी का वरदहस्त प्राप्त है। सारे छद्म मुकदमों की न्यायालय मे पैरवी का कार्यभार लिए उक्त पैरोकार के भरसक रोकने के बावजूद माननीय कोर्ट ने निष्पक्ष कार्यवाही मे राजाभैया यादव और रामचरण श्रीवास के अदालत मे उपस्थित न होने के चलते एनबीडब्ल्यू जारी किया है। देखना यह होगा कि अभियुक्त को आशीर्वाद दिए बाँदा पुलिस और अतर्रा थाना पुलिस माननीय कोर्ट तक लाती है या नही। क्योंकि गरीब लोगो को वारंटी बनाकर पेश करने वाले नौतिकतावादी पुलिस कर्मी इतने कर्तव्यनिष्ठ तो बन ही सकते है।

The post राजाभैया यादव (चिंगारी / विद्याधाम अतर्रा ) और रामचरण श्रीवास बाबूपुर करतल का गैरजमानती वारंट जारी…. appeared first on Soochana Sansar.

पौधरोपण मे हर साल आंकड़ों का कीर्तिमान बनाने वाले यूपी के बाँदा मे साल 2025 मे होगा 64,90, 540 पौधरोपण…
@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा

बाँदा। उत्तरप्रदेश के वार्षिक पौधरोपण अभियान की तैयारियों का आगाज हो चुका है। इस क्रम मे बीते मंगलवार 28 जनवरी को बाँदा जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा की अध्यक्षता मे जिला वृक्षारोपण समिति जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। गौरतलब है कि ज़िला पर्यावरण / गंगा समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्टर परिसर स्थित महर्षि बामदेव सभागार, कलेक्ट्रेट बांदा मैं किया गया था। जानकारी मुताबिक उक्त बैठक मे जनपद के समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे है।

डीएफओ बाँदा ने डीएम को दी वार्षिक पौधरोपण लक्ष्य की जानकारी-

मंगलवार को आयोजित पर्यावरण समिति की बैठक मे बाँदा के प्रभागीय वनाधिकारी, द्वारा जिलाधिकारी महोदया / अध्यक्ष, बांदा को बताया गया कि शासन ने हर वित्तीय वर्ष की भांति बीते वर्ष 2024-25 को हुए वार्षिक पौधरोपण के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष 2025-26 मे प्रदेश में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-819 /81-5-2024 दिनांक 13.01.2025 के अनुसार उत्तरप्रदेश के 76 ज़िलों मे कुल 35.00 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य प्रस्तावित किया गया है। डीएफओ ने बताया कि जिसमें जनपद बांदा मे वन विभाग को आगामी महीनों मे बरसात प्रारंभ होते ही जुलाई से सितंबर के मध्य कुल 2551500 पौधरोपण करना है। वहीं अन्य विभाग को 3939040 पौधरोपण का लक्ष्य है। बाँदा मे कुल 6490540 पौध रोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

पौधरोपण के भ्रष्टाचार से संबंधित यूपी की खबर नीचे लिंक मे है पढ़े-

https://soochanasansar.in/up-environment-and-forest-state-minister-dr-arun-kumar-saksena-investigation-prayagraj-ground-ziro-with-forest-officers/

वैश्विक जलवायु संकट और बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर पौधरोपण आवश्यक-

जिलाधिकारी बाँदा ने बैठक मे कहा कि यूपी प्रदेश मे बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय संतुलन बनाये रखना आवश्यक है। इसको संतुलित रखने हेतु व्यापक जन सहभागिता के माध्यम से वृक्षारोपण कर हरित आवरण में वृद्धि करने को प्रदेश सरकार का संकल्प है। इस सम्बन्ध मे उत्तर प्रदेश राज्य वन नीति-2017 के प्रस्तर-2 एवं 4 में इंगित प्राविधानों के अनुपालनार्थ वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाना है। यह हर वर्ष किया जाता है। राष्ट्रीय वन नीति व राज्य वन नीति के अनुसार व्यापक स्तर पर जन सामान्य विशेष कर महिलाओं, विद्यार्थियों, कृषकों, दिव्यांगों, दृष्टिबाधित, पूर्व सैनिकों, समाज के अल्प आय वाले व्यक्तियों एवं वनों के समीप रहने वाले समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से वानिकी कार्य को जन सहभागिता के माध्यम से अभियान के रूप में चलाया जाना है। इस हेतु ज़मीनी स्तर पर तैयार रहें।

डीएम ने गंगा समिति / पर्यावरण समिति को लेकर दिया निर्देश –

मंगलवार को जिलाधिकारी, बांदा द्वारा जिला गंगा समिति, बांदा को नदियों के किनारे बसे गांव को बाढ़ से बचाने हेतु नदियों के किनारे खाली भूमि में वृहद वृक्षारोपण करने के सम्बन्ध में ग्राम्य विकास विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं डी.सी. मनरेगा, बांदा को निर्देशित किया गया है। डीएम द्वारा जिला पर्यावरण समिति, बांदा को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हेतु अधिशाषी अधिकारी, बबेरू व ओरन को निर्देश देते हुए बताया गया कि अधिक से अधिक दुकानों में छापे मारी करें। उन्होंने जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बांदा को निर्देशित किया गया कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट का एकत्रण कर निस्तारण की कार्यवाही की जाये।

उक्त बैठक मे जिलाधिकारी द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को वृक्षारोपण के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि वर्षाकाल, 2025 की तैयारी हेतु अग्रिम मृदा कार्य (गड्ढ़ा खुदान) हेतु स्थल का चयन करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी बाँदा के कार्यालय को 28 फरवरी तक जानकारी देना सुनिश्चित करें।

हमारे उत्तरप्रदेश मे गत सात वर्षों मे रोपित पौधों की संख्या–

यूपी मे वित्तीय वर्ष 2017-18 मे 5.72 करोड़, वित्तीय वर्ष 2018-19 मे 11.77 करोड़, वित्तीय वर्ष 2019-20 मे 22.60 करोड़, वित्तीय वर्ष 2020-21 मे 25.87 करोड़, वित्तीय वर्ष 2021-22 मे 30.53 करोड़, वित्तीय वर्ष 2022-23 मे 35.49 करोड़, वित्तीय वर्ष 2023-24 मे 36.16 करोड़, वित्तीय वर्ष 2024-25 मे 36.74 करोड़ पौधरोपण उत्तरप्रदेश सरकार ने विगत सात वर्ष के दरम्यान किया है। कुल 204.88 करोड़ इनकी संख्या आंकड़ों मे है। सरकार का दावा है 70 से 80 फीसदी पौधें इसमें जीवित है। अखबारों के हरित विज्ञापन इसका उदाहरण है।

यूपी मे वर्ष 2024-25 मे पौधरोपण के पांच शीर्ष जनपद –

यूपी मे सोनभद्र मे 1.53 करोड़, झांसी मे 97 लाख, लखीमपुर मे 95 लाख, जालौन मे 94 लाख, मिर्जापुर मे 93 लाख पौधरोपण किये जाने का दावा है। वहीं अन्य जनपदों मे इनकी संख्या प्रकाशित विज्ञापन के मुताबिक ललितपुर मे 88 लाख,प्रयागराज मे 75 लाख, हमीरपुर मे 74 लाख, चित्रकूट मे 73 लाख, महोबा मे 71 लाख, बाँदा मे 66 लाख, बहराइच मे 69 लाख, इटावा मे 64 लाख, चंदौली मे 62 लाख, कानपुर देहात मे 61 लाख, बिजनौर मे 59 लाख, आजमगढ़ मे 57 लाख, सुल्तानपुर मे 54 लाख और लखनऊ मे 41 लाख बतलाई गई है। वहीं बुंदेलखंड समेत आसपास के ज़िलों मे ग्राउंड पर स्याह हकीकत बिल्कुल अलग है।

The post पौधरोपण मे हर साल आंकड़ों का कीर्तिमान बनाने वाले यूपी के बाँदा मे साल 2025 मे होगा 64,90, 540 पौधरोपण… appeared first on Soochana Sansar.