2021 Archives | Soochana Sansar

अक्षय तृतीया 14 की भोर 3.26 बजे तृतीया लगेगी, 15 की सुबह 5.08 बजे तक रहेगी | Latest News
शास्त्रों में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया का मान अक्षय तृतीया के रूप में है। तिथि विशेष पर स्नान-दान, व्रत व जप-ध्यान का विशेष महत्व है। शास्त्रीय मान्यता है कि इस तिथि में किए गए पूजन-अनुष्ठान, दान-पुण्य का फल अक्षय हो जाता है। वैशाख शुक्ल तृतीया इस बार 14 की भोर 3.26 बजे लग रही है जो 15 की भोर 5.08 बजे तक रहेगी। इस लिहाज से अबकी व्रत पर्व 14 मई को मनाया जाएगा।

अपुच्छ मुहूर्त

ख्यात ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि दि्ववेदी के अनुसार अक्षय तृतीया पर किसी भी शुभ कार्य को किया जा सकता है। इस दिन अपुच्छ मुहूर्त माना जाता है। इस तिथि में ही त्रेता युग आरंभ हुआ। वहीं उत्तराखंड के अधिष्ठाता बद्रीनाथ का ग्रीष्मकालीन पट इस दिन खुलता है। काशी में गंगा स्नान के साथ त्रिलोचन महादेव की यात्रा, पूजन-वंदन का महत्व है। हालांकि इस बार कोरोना संकट के कारण घर-आंगन में ही स्नान करना श्रेयष्कर है

शास्त्रों में अक्षय तृतीया को सनातनियों का प्रधान पर्व बताया गया है। बीएचयू के ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्रो. विनय पांडेय के अनुसार तिथि विशेष पर स्नान-दान, जप-तप, पूजन-अनुष्ठान आदि समस्त कर्मों का फल अक्षय हो जाता है। इस कारण ही इस व्रत पर्व को शास्त्रों में अक्षय कहा गया। किसी भी क्षेत्र में सफलता कामना से व्रत, दान में जल पूरित कलश, छाता, हाथ वाला पंखा व्यंजनादि जरूरतमंद या पुरोहित को दान में देना चाहिए। हालांकि लोक मान्यता व परंपरा अनुसार तिथि विशेष पर स्वर्णादि समेत स्थिर लक्ष्मी क्रय का प्रचलन बढ़ा है। कारण यह कि इस दिन कोई शुभ कार्य, दान के साथ स्वर्णादि खरीदने पर वह भी अक्षय हो जाता है। वैशाख शुक्ल तृतीया को ही भगवान परशुराम व हयग्रीव की जयंती भी मनाई जाती है।

The post अक्षय तृतीया 14 की भोर 3.26 बजे तृतीया लगेगी, 15 की सुबह 5.08 बजे तक रहेगी | Latest News appeared first on Soochana Sansar.

श्रीलंका दौरे के लिए इन्हें बनाया जा सकता है टीम इंडिया का कप्तान | Cricket Latest news update
टीम इंडिया को जुलाई महीने में श्रीलंका दौरे पर जाना है जहां दोनों टीमें तीन-तीन मैचों की वनडे व टी20 सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे को लेकर पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने एक बड़ी प्रतिक्रिया दी। दरअसल श्रीलंका दौरे पर वो खिलाड़ी नहीं जा पाएंगे जो आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं।

इन खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर हैं जो टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे। अब भारत के वनडे व टी20 टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली हैं जबकि रोहित शर्मा उप-कप्तान हैं जो श्रीलंका नहीं जाएंगे तो ऐसे में सवाल उठता है कि, इस दौरे के लिए किसे भारतीय वनडे व टी20 टीम की कमान दी जा सकती है।

दीप दासगुप्ता ने भुवी के टेस्ट टीम में नहीं होने की वजह बताते हुए कहा कि, उनका शरीर फिलहाल टेस्ट क्रिकेट का वर्कलोड उठाने के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा कि, इंग्लैंड के कंडीशन में भुवी काफी प्रभावी होते, लेकिन उन्होंने दो या ढ़ाई साल से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है और वो 2018 के बाद से अपनी फिटनेस के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आपको बता दें कि, टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 13, 16 और 19 जुलाई को वनडे मुकाबले जबकि 22, 24 और 27 जुलाई को टी20 मैच खेलने हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने स्पोर्ट्स टूडे पर बात करते हुए कहा कि, श्रीलंका दौरे के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि, टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन कप्तान के सबसे बड़े दावेदार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि, मैंने शिखर धवन का नाम जरूर लिया है, लेकिन भुवनेश्वर कुमार अगर फिट होते हैं तो वो भी कप्तानी के लिए दावेदार हो सकते हैं। आपको बता दें कि, भुवी आइपीएल तो वहीं धवन को भी घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने का अनुभव है।

The post श्रीलंका दौरे के लिए इन्हें बनाया जा सकता है टीम इंडिया का कप्तान | Cricket Latest news update appeared first on Soochana Sansar.