akhileshyadav Archives | Soochana Sansar

CM मोहन के समर्थन में आए SP प्रमुख तो Owaisi को लगी मिर्ची
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जमीन खरीद विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी बीच मोहन यादव के परिवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन मिला है। मोहन यादव के समर्थन में आए अखिलेश यादव पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है। ओवैसी ने एक्स पर लिखा, “मोहन जी के सम्मान में अखिलेश भैया मैदान में। एक भाई बस अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में आए दिन मुसलमानों को निशाना बनाया जाता है, उन पर झूठे इल्जाम लगाकर उन्हें जेल भेजा जाता है। अखिलेश उनके लिए कभी कुछ नहीं कहते। लेकिन, भाजपा के एक मुख्यमंत्री के लिए देखिए कितनी हमदर्दी है। सपा का ‘समाजवाद’ असल में यादव समाजवाद है।”

भाजपा 3 राज्यों के मुख्यमंत्री बदला चाहती है- अखिलेश यादव

अखिलेश के मुताबिक, ये आरोप इसलिए लग रहा है कि भाजपा ढूंढ रही है कि 3 मुख्यमंत्री कैसे बदलें। वे मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं इसलिए आरोप लगावा रहे हैं। इन्हें मध्य प्रदेशस, राजस्थान के मुख्यमंत्री को हटाना है। इन दो इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरे विवाद को साजिश बताते हुए कहा कि मोहन यादव को बदनाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने साजिश रची है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बीजेपी को पता नहीं था कि मोहन यादव का रियल एस्टेट का काम करते थे।

The post CM मोहन के समर्थन में आए SP प्रमुख तो Owaisi को लगी मिर्ची appeared first on Soochana Sansar.

अखिलेश यादव “चुनावी बॉन्ड के खुलासे से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया”
कन्नौज (उप्र):  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का दुरुपयोग करके चुनावी बॉन्ड के माध्यम से धन ‘उगाही’ करने के खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया. देश के इतिहास में पहली बार डर दिखाकर ‘जबरन वसूली’ की जा रही है. यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनावी बॉन्ड के नाम पर कई कंपनियों से पैसा ‘वसूल’ किया.

यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे सपा प्रमुख ने कहा कि जब उनकी ‘जबरन वसूली’ तकनीक उजागर हुई तो भाजपा सरकार ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया.

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और लूट के नए तरीके खोजे हैं.” यादव ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने ईडी, सीबीआई और अन्य सरकारी एजेंसियों पर दबाव डालकर और डर दिखाकर चंदा एकत्र किया है. बाद में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की एकता से चिंतित है और इसलिए फर्जी मामले दर्ज करके विपक्षी नेताओं को बदनाम कर रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को न्यायपालिका पर भरोसा है. अदालत सच्चाई का साथ देगी. धीरे-धीरे सभी नेता सामने आएंगे. भाजपा सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के हेमंत सोरेन, सपा के मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार और विधायक इरफान सोलंकी को झूठे मामलों में फंसाया है.”

उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष की आवाज को दबाने और नफरत के कारण इन नेताओं को जेल भेजा गया है. इस बार लोकसभा चुनाव में लोग भाजपा द्वारा थोपे गए अन्याय और झूठे मुकदमों के खिलाफ वोट करेंगे.” यादव ने बिना नाम लिए कहा कि लोगों को संदेह है कि जेल में किसी कैदी को जहर दिया गया है, उन्होंने संभवत: माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत के संदर्भ में यह बात कही. अंसारी की पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी और उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें जेल में जहर दिया गया था.

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से जेल में हत्याएं हो रही हैं, जिस तरह से पुलिस थानों में भीड़ हिंसा हो रही है, लोग इसका हिसाब लेंगे और आने वाले चुनावों में उनके (भाजपा) खिलाफ वोट करेंगे.” कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित करने के सवाल पर यादव ने कहा कि इसकी घोषणा नवरात्रि के दौरान (8-17 अप्रैल) की जाएगी.

The post अखिलेश यादव “चुनावी बॉन्ड के खुलासे से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया” appeared first on Soochana Sansar.

लखनऊ में ममता बनर्जी बोलीं, उत्तर प्रदेश से भाजपा गई तो देश से साफ हो जाएगी | UP Vidhan Sabha Chunav 2022
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी का समर्थन कर रही तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित करने के साथ ही समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। इस दौरान अखिलेश यादव के सामने ही उनके निशाने पर भाजपा की सरकार रही। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलने के साथ ही भाजपा को उत्तर प्रदेश के बाहर करने का आह्वान किया।समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद अब यूपी से खेला होगा और अखिलेश यादव भाजपा को खदेड़ देंगे।

बनर्जी ने कहा कि आप लोग इकट्ठे होकर समाजवादी पार्टी को वोट दीजिए। हर जाति से मैं कहना चाहूंगी कि हर हर महादेव कह हम आप लोगों को कहेंगे कि आप लोग दिल से आगे बढ़िए, इंसानियत से आगे बढ़िए। उन्होंने कहा कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश रोशनी ला सकते हैं। मैं यूपी में आई क्योंकि यूपी की लड़ाई इज्जत की लड़ाई है। यूपी में अगर अखिलेश जीत जाएंगे, समाजवादी पार्टी जीत जाएगी, आप रास्ता दिखा दीजिए, आप दिशा दिखा दीजिए, हर प्रांत आपको ही फॉलो करेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि सब मिल जाओगे तो बीजेपी भाग जाएगी।

यूपी से अगर आप हटा दो तो देश से हम हटा देंगे। ये वादा हमारा है। इस दौरान ममता ने नारा दिया, इस बार अखिलेश 300 पार, इस बार अखिलेश की सरकार। इस बार मां बहन की सरकार। इस बार स्टूडेंट-यूथ की सरकार। इस बार दलितों की सरकार। इस बार मुस्लिम की सरकार। इस बार हिंदुओं की सरकार। इस बार किसान की सरकार। इस बार देश की सरकार।ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही केन्द्र में भाजपा की सरकार झूठ के सहारे टिकी है। भाजपा को चुनाव में जाने से पहले हाथरस कांड पर माफी मांगनी चाहिए। भाजपा की सरकार ने कोविड से मरे लोगों के शवों को गंगा नदी में फेंक दिया था। यह शव बहकर पश्चिम बंगाल के मालदा तक पहुंचे थे।

भाजपा को बताना होगा कि कितनी लाश गंगा नदी में फेंकी है। भाजपा इस काम पर पहले माफी मांगे फिर वोट मांगे। उत्तर प्रदेश में बहुत सारे लोग फर्जी एनकाउंटर में बहुत लोग मारे गए हैं।ममता बनर्जी ने कहा कि मैं तो भाजपा के खिलाफ काफी समय से थी। मैंने इनके खिलाफ सीएए और एनआरसी लागू करने के पर जमकर विरोध और आंदोलन किया था। बीजेपी ने इतिहास को बदलने का काम किया है। शहीद ज्योति को नष्ट कर दिया। बाबा साहेब अम्बेडकर जी, जिन्होंने हमारे कॉन्स्टिट्यूशन की रचना किया था आज बीजेपी उससे खेल रही है। इस बार भाजपा के झूठ का जहाज लैंड नहीं कर पाएगा। भाजपा तो संविधान के साथ इतिहास बदलने का काम कर रही है। हम चाहते हैं कि देश में सब मिलकर रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर योगी आदित्यनाथ आएगा तो सबको खा जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि लखनऊ बुलाने के लिए भाई अखिलेश यादव जी का शुक्रिया। इन्होंने पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश में अच्छा रिश्ता कायम किया है। यह तो काफी मुश्किल समय में भी मैदान में डटे हैं। सरकार तो यहां पर भाजपा की रैली करा रही है, लेकिन हम लोगों की रैली नहीं चलेगी। हम और अखिलेश रैली करते तो कोरोना आ जाता है।

अखिलेश यादव ने बंगाल में हमारी मदद की थी। आप लोग सपा को जीत दिलाइए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उत्तर प्रदेश से गई तो देश से साफ हो जाएगी। मैं आप सभी से समाजवादी पार्टी का समर्थन करने और उन्हें जीत दिलाने और भाजपा को हराने का आग्रह करती हूं। भाजपा के झूठे वादों के झांसे में न आएं।उसको कुछ नही आता है।उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हो गई तो फिर यह देश से भी साफ हो जाएगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दौरान कई शेर की पढ़े। उन्होंने शेर पढ़ा -रोशनी चांद से होती है सितारों से नहीं, इस चुनाव में मोहब्बत अखिलेश से है, भाजपा से नहीं। ममता ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमको मदद दी थी। हम उनकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह तीन मार्च को वाराणसी भी जाएंगी। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के लोग हैं, हम सभी से अखिलेश यादव को वोट देने के लिए कहेंगी।

The post लखनऊ में ममता बनर्जी बोलीं, उत्तर प्रदेश से भाजपा गई तो देश से साफ हो जाएगी | UP Vidhan Sabha Chunav 2022   appeared first on Soochana Sansar.

समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन | SP Manifesto 2022
भारतीय जनता पार्टी के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अपनी पार्टी के वचन पत्र और बाइस के 22 संकल्प को जारी किया। अखिलेश यादव ने इसमें वर्ष 2027 तक के अपनी पार्टी के लक्ष्य को शामिल किया है।समाजवादी पार्टी के वचन पत्र और 22 के संकल्प पत्र का अनावरण करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के किसानों को चार वर्ष में कर्जमुक्त बनाएंगे। सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य रहेगा। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन में शहीद किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपया की मदद देंगे। सीमांत किसानों को दो बोरी मुफ्त डीएपी देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हम गन्ना किसानों को 15 दिन में पैसा देंगे। हर कृषि उत्पाद एमएसपी पर खरीदेंगे। हर गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम सरकार बनने पर हर जिले में मॉडल स्कूल बनाएंगे। लड़कियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे। इसके साथ ही 2027 तक एक करोड़ नौकरियों का सृजन करेंगे। हमने पांच वर्ष में एक करोड़ नौकरियों का वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। राज्य शिक्षा कोष बनाकर पढ़ाई के लिए लोन दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश को 2027 तक शत प्रतिशत साक्षर और एक करोड़ नौकरी देने वाला बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर पांच दिन में घोषणा पत्र लागू करेंगे। प्रदेश में सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। हर जिले में समाजवादी कैंटीन सेवा शुरू की जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने पहले काम करके दिखाया है। हमारा सत्य वचन और अटूट वादा है। जो वादा कर रहे हैं पूरा करके दिखाएंगे।

अखिलेश यादव ने जारी किया घोषणा पत्र,अनोखे वादे

लड़कियों को पीजी तक मुफ्त शिक्षा

साल में दो सिलेंडर मुफ्त

समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू होगी

समाजवादी कैंटीन में 10 रुपए थाली

कारीगरों और बुनकरों को 18,000 महीना

मारे गए किसानो के परिवार को 25 लाख

विश्विद्यालयों की संख्या दोगुनी होगी

घोषणा पत्र में सपा के 22 संकल्प

दोपहिया वाहनों को हर महीने 1 लीटर मुफ्त पेट्रोल

गांवों में देंगे शुद्ध पेय जल

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी

संपत्ति, घर कर तर्कसंगत होगा

सभी फसलों को एमएसपी देंगे

गन्ना किसानों का 15 दिनों में भुगतान

सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली

ऑटोवालो को हर महीने 2 लीटर मुफ्त पेट्रोल

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी हेट क्राइम पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन शुरू करेंगे। सरकार बनने पर हम संविदा भर्ती को बंद कर देंगे। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे। बीपीएल परिवारों को परिवारों को मुफ्त दो एलपीजी सिलेंडर देंगे। हम समाजवादी पेंशन योजना फिर शुरू करेंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त की जाएगी।

The post समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन | SP Manifesto 2022 appeared first on Soochana Sansar.

UP सरकार ने बिहार के 87 अपराधियों की जारी की सूची | UP Assembly Election 2022
उत्तर प्रदेश के आसन्न विधानसभा चुनाव में बिहार के 87 अपराधी गड़बड़ी फैला सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस सूची में शामिल कुछ अपराधियों पर इनाम भी घोषित कर रखा है। इस सूची में शामिल भागलपुर के दो अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सूची के अधिसंख्य अपराधी पटना, आरा, सिवान और बक्सर के रहने वाले हैं।

राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक या एसपी को पत्र भेजकर इन अपराधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। पत्र में इस बात की चर्चा की गई है कि इन अपराधियों को पकडऩे के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम भी बिहार के विभिन्न जिलों में घूम रही है। इन्हें पूरा सहयोग करने की जरूरत है। सूची में शामिल अधिसंख्य अपराधी या तो किसी ना किसी दबंग गिरोह से जुड़े हुए हैं या फिर हत्या, दुष्कर्म जैसे संगीन मामले में वांछित हैं। सूची में भागलपुर स्थित बुद्धूचक के अपराधी पंकज पासवान और यहीं के नागो यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। सूची में अररिया के अपराधी सरफराज का भी नाम दर्ज है। इस सूची में सुपौल के अपराधी मु. ईशान का भी नाम दर्ज है। उस पर भी 23 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। सहरसा के अपराधी इबरार के खिलाफ कोई इनाम घोषित नहीं है, लेकिन उसपर पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज है। पूर्णिया के कुंदन कुमार साह पर 10 हजार रुपये का इनाम है।

किशनगंज स्थित पहाड़कट्टा के शब्बीर की तलाश भी उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही है। सूची में शामिल सभी अपराधियों की तलाश में उत्तर प्रदेश की पुलिस लगी हुई है। स्थानीय पुलिस भी वहां की पुलिस का सहयोग कर रही है। पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि सूची में दर्ज अपराधियों ने गिरफ्तारी के भय से अपना ठिकाना बदल दिया है। अधिसंख्य अपराधियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।

The post UP सरकार ने बिहार के 87 अपराधियों की जारी की सूची | UP Assembly Election 2022 appeared first on Soochana Sansar.