balrampur up Archives | Soochana Sansar

बलरामपुर में पानी का छीटा पड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, इलाज के दौरान एक की मौत | Lucknow Latest News
गंदे पानी का छीटा पड़ने की बात को लेकर कोतवाली क्षेत्र के पिपराराम गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से फरसा, लाठी चलने लगा। दोनों पक्ष के सात लोग जख्मी हो गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के रामदेव ने इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में शनिवार को दम तोड़ दिया। रामदेव की मौत की खबर मिलते ही कोतवाली उतरौला की पुलिस हरकत में आ गई। गांव में तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दी गई। सीओ उतरौला ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दूसरे पक्ष के आरोपितों को संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर में इलाज के दौरान अभिरक्षा में ले लिया गया।

कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दूसरे पक्ष के भोला शौच के लिए खेत गए थे। खेत से घर की तरफ आते समय रास्ते में रामदेव का भतीजा शिवाकांत कुत्ते को भगाने के लिए ईंट फेंकी जो सड़क के पानी भरे गड्ढे में जा गिरी और गंदे पानी का छीटा भोला पर पड़ गया। इससे नाराज भोला ने गाली गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर फरसा, लाठी लेकर हमलावर हो गए। इसमें एक पक्ष के अनोखी, रामदेव व शिवाकांत और दूसरे पक्ष के भोला, शिवकरन, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र को चोटें आईं।इस संघर्ष में रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले उतरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत नाजुक होने के कारण यहां से संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर फिर बहराइच जिला अस्पताल ले गए। बहराइच से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रामदेव की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक का शव गांव नहीं पहुंचा है। मौके पर शांति है। भोला, शिवकरन, धर्मेंद्र कुमार व जितेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है।कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दूसरे पक्ष के भोला शौच के लिए खेत गए थे। खेत से घर की तरफ आते समय रास्ते में रामदेव का भतीजा शिवाकांत कुत्ते को भगाने के लिए ईंट फेंकी जो सड़क के पानी भरे गड्ढे में जा गिरी और गंदे पानी का छीटा भोला पर पड़ गया। इससे नाराज भोला ने गाली गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर फरसा, लाठी लेकर हमलावर हो गए। इसमें एक पक्ष के अनोखी, रामदेव व शिवाकांत और दूसरे पक्ष के भोला, शिवकरन, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र को चोटें आईं।

The post बलरामपुर में पानी का छीटा पड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, इलाज के दौरान एक की मौत | Lucknow Latest News appeared first on Soochana Sansar.

घूस न देने पर दौड़ाते रहे बलरामपुर अस्पताल के कर्मचारी, मौत के 26 दिन बाद मिला रेलवे कर्मी का डेथ सर्टिफिकेट | Lucknow COVID-19 News
बलरामपुर कोविड अस्पताल के कर्मियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। इलाज के अभाव में रेलवे कर्मी दिनेश कुमार वर्मा निवासी आलमबाग की मौत हो गई। यह आरोप उनके बेटे अभिषेक वर्मा का है। पिता की मौत का गम दिल में दबाए बैठे अभिषेक वर्मा को जब कोविड अस्पताल के गार्ड ने रोका तो उनकी नोकझोंक शुरू हो गई। वह गुस्से में बड़बड़ाते हुए बाहर निकलें। अभिषेक के मुंह से छूटते ही निकला कि इलाज के अभाव में पिता की मौत हो गई। मौत के बाद भी यहां के कर्मचारी डेथ सर्टिफिकेट के घूस मांग रहे थे। घूस के रूपये नहीं दिए तो 26 दिन तक एक दफ्तर से दूसरे तक दौड़ाते रहें।

अधिकारियों से मिलने नहीं देते थे गार्ड, जाओ को लाठी लेकर दौड़ाते थे: अभिषेक ने बताया कि पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र मिलने में देरी देख कई बार सीएमएस व उच्चाधिकारियों से मिलने की कोशिश की, तो वहां गार्ड मिलने नहीं देते थे। जाने पर गार्ड अभद्रता करते इसके बाद लाठी लेकर दौड़ाने लगते। वह कहते कि साहब से मिलने के लिए अप्वाइंटमेंट लेना पड़ता है। जब पूछो कि यह कैसे मिलेगा तो कोई जानकारी नहीं देता था। अस्पताल के गार्डों का व्यवहार बहुत ही खराब है।

कर्मचारियों ने कहा तुम भी पाजिटिव होकर मर जाओगे: अभिषेक का आरोप है कि कई दिन तक प्रमाणपत्र न मिलने पर वह दौड़ता रहा। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने कहा कि यहां नहीं मिलेगा जाकर नगर निगम से बनवा लो। कर्मचारियों ने यहां तक कह दिया कि अभी पिता ही मरे हैं ऐसे दौड़ते रहे तो तुम भी पाजिटिव होकर मर जाओगे। यहां सुनवाई नहीं होती है। पर पापा के दफ्तर में अस्पाल का ही लिखित में मांगा गया था।

अभिषेक ने बताया कि बीते 19 अप्रैल को उन्होंने पिता को कोविड वार्ड में भर्ती कराया था। पिता का आक्सीजन लेवल 65-70 के बीच था। बड़ी मुश्किल से यहां बेड मिला। बहुत मुश्किल से बेड मिला तो इलाज ठीक से नहीं मिला। कर्मचारियों से लेकर डाक्टरों से गुहार की पर किसी ने सुनवाई नहीं की। अंततः इलाज के अभाव में पिता की 21 अप्रैल को मौत हो गई। पिता के आफिस में जानकारी हुई तो वहां मृत्यु प्रमाणपत्र की मांग की गई। बलरामपुर अस्पताल पहुंचे तो यहां वाई से लेकर कई दफ्तरों के चक्कर कटवाते रहें पर प्रमाणपत्र नहीं मिला। प्रमाणपत्र जल्दी बनवाने के लिए कर्मचारियों ने घूस की मांग की। वह दी नहीं तो आए दिन कोई न कोई कमियां निकाल देते थे। 26 दिन बाद सोमवार दोपहर बड़ी मुश्किल से पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र मिला।

The post घूस न देने पर दौड़ाते रहे बलरामपुर अस्पताल के कर्मचारी, मौत के 26 दिन बाद मिला रेलवे कर्मी का डेथ सर्टिफिकेट | Lucknow COVID-19 News appeared first on Soochana Sansar.