Big step of Yogi Archives | Soochana Sansar

यूपी में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी दुकानें | Breaking news
यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी की योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर प्रदेश में शनिवार और रविवार को सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं इसके अतिरिक्त जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात्रि 08 बजे से अगले दिन प्रातः 07 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।  यूपी सरकार ने अपने निर्देश में अपील की है कि जहां तक जरूरी हो, घर से बाहर न निकलें। पर्व और त्योहार घर पर ही मनाएं, निकलें तो मास्क जरूर लगाएं।

योगी ने कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली से प्रवासी जनों की वापसी हो रही है। सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरते जाते की आवश्यकता है। इन प्रवासी कामगार/श्रमिक जनों के सुगमतापूर्ण आवागमन की व्यवस्था की जाए। गृह विभाग और परिवहन विभाग समन्वय बनाकर आवश्यक कार्यवाही करें। इन प्रवासी श्रमिक जनों की टेस्टिंग और आवश्यकतानुसार ट्रीटमेंट की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

योगी ने कहा कि कोविड संक्रमण से सुरक्षित रखने में टीकाकरण सर्वाधिक कारगर है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोविड टीकाकरण अभियान बेहतर ढंग से संचालित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक मई से 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था लागू की है। उनका यह निर्णय स्वागतयोग्य है। टीकाकरण का यह नया चरण कोविड से लड़ाई में निर्णायक सिद्ध होगा। एक मई से शुरू हो रहे वृहद टीकाकरण के लिए सभी जरूरी प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।

कोविड संक्रमण को कम करने के लिए राज्य सरकार बदलती परिस्थितियों के बीच लगातर कदम उठा रही है। सभी जिलों में कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों को बढ़ाया जा रहा है। आईसीयू और आइसोलेशन बेड में हर दिन इजाफा हो रहा है। प्रदेश में ऑक्सीजन सहित सभी मेडिकल आवश्यकताओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। अपवाहों के फेर में न आएं।

The post यूपी में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी दुकानें | Breaking news appeared first on Soochana Sansar.

कोविड के बढ़ते संक्रमण पर CM योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, बोले- अब फील्ड में उतरें सभी अफसर | Fight Against COVID-19
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के उत्तर प्रदेश में अप्रैल माह में छह गुना बढऩे के कारण 24-25 शहरों में नाइट कर्फ्यू के बाद भी मामला नियंत्रित होता न देख सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में उतर पड़े। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर व लखनऊ का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सीनियर पीसीएस अफसरों के साथ अपने कैबिनेट मंत्रियों को भी जिलों की मानिटरिंग पर लगाया। अब सभी अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के निर्देश पर रविवार को सर्वदलीय बैठक के बाद सोमवार को सुबह अपनी कोर टीम(टीम-11) के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब फुल एक्शन मोड में हैं। उन्होंने बैठक में कोरोना वायरस की तेजी से बढ़ती गति पर लगाम लगाने की खातिर सभी अफसरों को अफसरों को फील्ड में जाने के साथ ही अस्पतालों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू को सख्ती से लागू करवाने का निर्देश भी दिया।

प्रदेश में लगातार बढ़ते एक्टिव केस बेहद डराने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने अब हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा टेस्ट करने के साथ ही एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों की विशेष निगरानी रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में हाइ-वे पर टोल प्लाजा पर भी टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराएं। टेस्ट के लिए ट्रूनेट मशीनों का उपयोग किया जाए। इनमें से 70 प्रतिशत टेस्ट आरटी-पीसीआर के माध्यम से हो।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में अफसरों को काफी सख्त लहजे में चेताया है। उन्होंने कहा कि गलतफहमी में न रहें, लॉकडाउन नहीं लगेगा। हम तो जनता को मरने नहीं देंगे, बेड की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। पहले से पूरी तैयारी करें। आवश्यकतानुसार निजी हॉस्पिटलों और मेडिकल कॉलेजों का टेकओवर करें। उन्होंने जिलों में टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दिया। सीएम योगी कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए रणनीति से लेकर क्रियान्वयन को तरजीह दे रहे हैं।

उनका पूरा जोर कोरोना संक्रमण और बढऩे से पहले तैयारियों को लेकर है। उन्होंने साफ कहा कि कोरोना के खिलाफ संघर्ष को पूरी तैयारी के साथ मजबूती से लडऩा होगा। इस बड़े संघर्ष में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने में सफलता मिली है। उसी प्रकार से इस बार भी हम मजबूती से लड़ाई लड़ते हुए हम सफल होंगे। इसके लिए उन्होंने एल-2 और एल- 3 के बेड्स पर्याप्त मात्रा में बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निजी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज का टेकओवर करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने निजी अस्पतालों और लैब में निर्धारित दरों से अधिक वसूली पर नाराजगी जाहिर की और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फील्ड पर उतरने वाले अफसर सभी जगह पर कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाएं।

बिना मास्क के मिलने वाले हर शख्स पर बड़ा जुर्माना करें। नवरात्र और रमजान को लेकर प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रदेशभर के सभी धर्म स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वाधिक संक्रमित लखनऊ में हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और मेयो मेडिकल सेंटर में कोविड बेड बढ़ाएं। इसी तरह अन्य निजी मेडिकल कॉलेजों में भी कोविड बेड्स स्थापित करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ कैंसर अस्पताल को भी डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल में परिवर्तित करें। गांवों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग की व्यवस्था को उपलब्ध कराएं।

The post कोविड के बढ़ते संक्रमण पर CM योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त, बोले- अब फील्ड में उतरें सभी अफसर | Fight Against COVID-19 appeared first on Soochana Sansar.

CM योगी बोले- बनेंगे गरीबों के लिए आशियाने…
योगी ने कोरोना काल में UP में सबसे कम मौताें को लेकर जनता व सरकारी मशीनरी की पीठ थपथपाई

अगले माह जब वैक्सीन आएगी तो उसे सुनियोजित तरीके से सब तक पहुंचाया जाएगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने यहां केपी ग्राउंड में आयोजित अधिवक्ता समागम में कहा कि, यूपी में बड़े-बड़े लोग माफिया से घबराते थे।

लेकिन उनकी छाती पर बुल्डोजर चल रहे हैं। मैंने विकास प्राधिकरण से कहा है कि जिन सरकारी जमीनों पर माफिया ने कब्जा किया है,

उन्हें मुक्त करवा वहां गरीबों के लिए आवास योजना बनाई जाए। देश देखेगा दुनिया देखेगी कि जहां पहले एक माफिया रहता था वहां एक गरीब रह रहा है।

आत्मनिर्भर भारत का आधार बना टेराकोटा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हमें मिट्टी के दीपक, गणपति और मां लक्ष्मी जी की मूर्ति के लिए भी चीन पर निर्भर होना पड़ता था।

कोरोना ने चीन को ऐसा घेरा कि वहां से सामान नहीं आ सकता था। आत्मनिर्भर भारत के तहत हर जगह मिट्टी के बर्तन बनने लगे।

लोगों की आमदनी बढ़ी और आत्मनिर्भर भारत का आधार टेराकोटा बना।

भारद्वाज ऋषि को किसी ने याद नहीं किया

कुंभ का जिक्र करते हुए योगी ने उसे दुनिया का भव्य आयोजन बताया। कहा कि पहले भगदड़, गंदगी कुम्भ का पर्याय था।

लेकिन 2019 का कुंभ शहर के कायाकल्प वाला रहा। कई कुंभ बीते लेकिन भरद्वाज ऋषि को किसी ने याद नहीं किया था।

हमने उनकी भव्य प्रतिमा लगाई। कई देशों के राजदूत और नागरिक आए। शासन की मंशा नेक थी, इसलिए लोगों ने घर टूटने के बाद भी कार्यों का विरोध नहीं किया।

The post CM योगी बोले- बनेंगे गरीबों के लिए आशियाने… appeared first on Soochana Sansar.