bihar Archives | Soochana Sansar

CM नीतीश बोले “जो पिएगा, वो मरेगा”,जहरीली शराब से 38 लोगों की मौत | Latest News Update
बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद से ही नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

छपरा (आरएनएस)।  बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद से ही नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिस पर हंगामा होना तय है। नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा। नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों का क्या कर सकते हैं। कुछ लोग गलती करते ही हैं। जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही। नीतीश कुमार ने कहा, जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे। यहां तक कि अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए। बिहार में चूंकि शराबबंदी है, तो कुछ न कुछ नकली बिकेगा, इसे पीकर लोगों की मौत हो गई।

नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी आदत है। इसे नहीं पीना चाहिए। नीतीश कुमार ने आग कहा, मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। शराब बंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है। नीतीश ने अपील की कि कोई भी शराब से जुड़ा व्यवसाय न करे, और कोई बिजनेस करें, जरूरत पड़ी तो सरकार दूसरे बिजनेस के लिए 1 लाख रुपए तक देने के लिए तैयार है।

The post CM नीतीश बोले “जो पिएगा, वो मरेगा”,जहरीली शराब से 38 लोगों की मौत | Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.

पटना में लाइव हुआ एयरटेल 5जी प्लस | 5G IN PATNA
नई दिल्ली ,28 नवंबर(आरएनएस)। भारती एयरटेल ने सोमवार को पटना में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। एयरटेल 5जी सेवाएं वर्तमान में पटना साहिब गुरुद्वारा, पटना रेलवे स्टेशन, डाक बंगला, मौर्य लोक, बेली रोड, बोरिंग रोड, सिटी सेंटर मॉल, पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र और कुछ अन्य चुनिंदा स्थानों पर चालू हैं।

एयरटेल ने कहा कि वह आने वाले समय में पूरे शहर में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी।
भारती एयरटेल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के सीईओ अनुपम अरोड़ा ने कहा, एयरटेल ग्राहक अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं और मौजूदा 4जी स्पीड की तुलना में 20-30 गुना तेज स्पीड का आनंद ले सकते हैं। हम पूरे शहर को रोशन करने की प्रक्रिया में हैं, जो ग्राहकों को हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो को तुरंत अपलोड करने और बहुत कुछ करने के लिए सुपरफास्ट एक्सेस का आनंद लेने की अनुमति देगा। एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रिलीज पूरा करना जारी रखे हुए है।

5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के हाई-स्पीड एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का आनंद ले सकेंगे, जब तक कि रिलीज अधिक व्यापक नहीं हो जाता।पिछले हफ्ते, एयरटेल ने गुवाहाटी में अपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत की थी। दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में भी 5जी सेवाएं शुरू हो गई हैं।
इस महीने की शुरुआत में, भारती एयरटेल ने कहा कि उसने अपने नेटवर्क पर एक मिलियन अद्वितीय 5जी उपयोगकर्ता का आंकड़ा पार कर लिया है, क्योंकि टेलीकॉम ऑपरेटर चरणबद्ध तरीके से 5जी सेवाओं को रिलीज कर रहा है।
इसके लिए सिम बदलने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि मौजूदा एयरटेल 4जी सिम 5जी सक्षम है।

The post पटना में लाइव हुआ एयरटेल 5जी प्लस | 5G IN PATNA appeared first on Soochana Sansar.

तेजस्‍वी के पास झांसा देने के सिवा रास्‍ता नहीं, मुंगेरी लाल के सपने देख रहे राजद नेता बोली- BJP | Bihar Latest News
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव द्वारा नीतीश सरकार के चंद दिनों में गिर जाने के बयान पर भाजपा और जदयू के नेता खूब चुटकी ले रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल, सांसद सुशील मोदी के अलावा जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी तेजस्‍वी के बयान पर तंज कसा है। संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने राजद को नकार दिया है। ऐसे में उनके सामने झांसा देकर अपने लोगों को बांधे रखने के सिवा दूसरा रास्‍ता नहीं है। उन्‍हें डर है कि लंबे समय से सत्‍ता से दूर रहने के कारण उनके लोग पार्टी छोड़कर भाग नहीं जाएं। इधर सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्‍वी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने तो यहां तक कह डाला कि राजद के कई विधायक उनके संपर्क में हैं।

सुशील मोदी बोले- सच नहीं होगा तेजस्‍वी का सपना

सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्‍वी का सपना सच नहीं होने वाला है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में एनडीए सरकार को जनता ने जनादेश दिया है और यह सरकार विकास के एजेंडे पर चलते हुए पांच साल आराम से पूरे करेगी। उन्‍होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की स्‍वच्‍छ छवि पर भरोसा जताया। बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट है।

लालू कर चुके हैं सरकार गिराने की नाकाम कोशिश

सुशील मोदी ने कहा कि इससे पहले भी लालू यादव खुद रांची की जेल में रहते एनडीए के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं और उन्‍हें मुंह की खानी पड़ी है। अब खड़ाउं सरकार का जमाना नहीं रहा और बिहार की जनता जनमत से छेड़छाड़ की कोशिश बिल्‍कुल भी बर्दाश्‍त नहीं करेगी। इस बात को राजद के नेताओं को समझ जाना चाहिए।

जदयू के नेताओं ने भी बताया बयान को निराधार

तेजस्‍वी यादव की ओर से बिहार की सरकार के गिर जाने के बयान दिए जाने पर जदयू के नेताओं ने भी इसे निराधार बताया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्‍वी सनसनी के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं। वे कभी मुख्‍यमंत्री बन ही नहीं सकते। उन्‍होंने कहा कि राजद के भी कई विधायकों से उनके व्‍यक्तिगत रिश्‍ते हैं, लेकिन इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जा सकता है।

The post तेजस्‍वी के पास झांसा देने के सिवा रास्‍ता नहीं, मुंगेरी लाल के सपने देख रहे राजद नेता  बोली- BJP | Bihar Latest News appeared first on Soochana Sansar.

बिहार में LJP दो-फाड़, चाचा-भतीजे में चल रही जंग खासी चर्चा में | Bihar Latest News
बिहार में चाचा-भतीजे में चल रही जंग इस समय खासी चर्चा में है। जंग लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे को लेकर है। हालांकि राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले लोग इस जंग को कतई हैरत भरी नजरों से नहीं देख रहे हैं। रामविलास पासवान के निधन के बाद से ही ऐसे ही घटनाक्रम का अंदेशा था, जो विधानसभा चुनाव में चिराग के एकतरफा फैसले के बाद और गहरा गया। चाचा पशुपति कुमार पारस जमीन तैयार करते रहे जिसकी भनक तक भतीजे चिराग को नहीं लगी।

चाचा के अब तक के दांव चिराग पर भारी पड़े हैं और अब वह भी डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। रविवार को चिराग भी कार्यकारिणी की बैठक बुला रहे हैं। अब कार्यकारिणी का कितना हिस्सा किसके साथ खड़ा है या होगा, यह तुरंत स्पष्ट नहीं होने वाला। इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा। दोनों गुट चुनाव आयोग पहुंच चुके हैं और बहुमत का दावा दोनों ही कर रहे हैं। लेकिन इससे भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि वहां जो भी दल नुकसान में आएगा, वह सुप्रीम कोर्ट तक पीछा नहीं छोड़ने वाला।

ऐसे मामले जल्दी नहीं सुलझते, इसलिए चिराग ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में लड़ने की घोषणा कर दी है। ताकि इसे आधार बनाकर वे जल्दी फैसले के लिए दबाव बना सकें। उनकी अब यही कोशिश है कि पांच सांसदों का नुकसान भर ही उन्हें हो और पार्टी पर उनका कब्जा बना रहे, ताकि अगले चुनावों में उनकी जमीन बनी रहे। चिराग जानते हैं कि विधानसभा चुनावों में भाजपा के हिमायती व नीतीश विरोधी बनी उनकी छवि में अगर वे पार्टी नहीं बचा पाते हैं तो हिमायती भी साथ नहीं रहेंगे।

पारस द्वारा मंत्री बनने पर संसदीय दल के नेता पद को छोड़ने का वादा यह कह भी रहा है कि पारस को मंत्री पद की आस है। जातीय राजनीति के लिए जाने वाले बिहार में सभी राजनीतिक दलों की निगाहें लोजपा के इस प्रकरण पर लगी हैं। औसतन पांच से आठ फीसद वोटों वाली इस पार्टी की दलितों में बढ़िया पैठ है। इसलिए भाजपा, जदयू और राजद तीनों इसमें अपना नफा ढूंढ रहे हैं। चुनाव में चिराग के विरोध का खामियाजा भुगते जदयू की तो भूमिका ही इस तोड़फोड़ में अहम रही है।फिलहाल जदयू भले ही शांत दिख रहा हो, लेकिन उसके सांसद ललन सिंह टूट के बाद इन सांसदों के साथ खाना खाते नजर आए। इससे इस बात को बल मिला कि नीतीश चिराग को नहीं छोड़ने वाले। जदयू के लिए पासवान वोट बहुत मायने रखता है। उसके दलित प्रकोष्ठ में 60 फीसद से ज्यादा पासवान ही हैं। प्रदेश में इस बार एनडीए में बड़ा भाई बनकर उभरी भाजपा की भी इस वोट बैंक पर नजर है। गोपालगंज, किशनगंज व जमुई में दलितों व मुसलमानों के बीच हुए संघर्ष को भाजपा हवा देने में जुटी रही। राजद भी इस प्रकरण में भले ही चुपचाप खड़ा दिख रहा हो, लेकिन वह भी शांत नहीं बैठा है। भीतर की खबर है कि लालू भी पारस गुट के दो सांसदों के संपर्क में हैं। अब भविष्य बताएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है?

केवल पांच सांसदों का समर्थन या फिर पार्टी पर कब्जे भर से पारस तात्कालिक फायदे में जरूर दिख रहे हों, लेकिन इतने भर से उनका काम नहीं चलने वाला। उन्हें उस वोट बैंक का भी विश्वास जीतना होगा जो रामविलास पासवान ने खड़ा किया था। यहां चुनौती फिर चिराग पासवान से ही है जो रामविलास के बेटे होने के कारण मजबूत रोड़ा बनेंगे। जनता भावुक होती है और उसका झुकाव हमेशा शोषित की तरफ ही होता है। इसीलिए पारस भी भतीजे के द्वारा बार-बार अपमानित होने व भाई के आदर्शो की दुहाई देते हुए उनकी खड़ाऊं का असली हकदार बताने में जुटे हैं और अपने कदम को सही ठहरा रहे हैं। दूसरी तरफ चिराग इसे विश्वासघात बताकर पारस की छवि धूमिल करने में जुटे हैं। उनकी कोशिश पारस को सत्ता का लालची ठहराने की है। पारस द्वारा नीतीश के महिमामंडन को इसी रूप में रखने की उनकी कोशिश है।

नतीजा पांच सांसदों ने तो भतीजे का साथ छोड़ा ही, पार्टी पर भी उनके नेतृत्व पर सवाल खड़ा हो गया है। पार्टी के छह में से पांच सांसदों के चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ जाने के बाद अब चिराग पार्टी हाथ से नहीं जाने देना चाहते। जबकि संसदीय दल के नेता पद पर कब्जे के बाद पारस गुट ने कार्यकारिणी की बैठक बुला उन्हें अध्यक्ष भी घोषित कर दिया।

The post बिहार में LJP दो-फाड़, चाचा-भतीजे में चल रही जंग खासी चर्चा में | Bihar Latest News appeared first on Soochana Sansar.

बिहार में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील का ऐलान, दुकानों-कार्यालयों के लिए समयसीमा तय | Bihar Latest News
Bihar Corona News Updates: बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में कमी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाबंदियों में और ढील देने का ऐलान किया है. कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की.नीतीश कुमार ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक यानी 16.06.21 से 22.06.21 तक प्रतिबंधों में ढील दी गई है.

बिहार में कोरोना से सोमवार को 13 मरीजों की मौत हुई थी. जबकि संक्रमण के 324 नए मामले सामने आए थे. बिहार में कोरोना के कुल मृतकों की संख्या 9505 हो गई है. जबकि अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 717539 हो गई है.बिहार में सोमवार को पिछले 24 घंटे में संक्रमण के सबसे अधिक 52 मामले मुजफ्फरपुर जिले में सामने आए थे. बिहार में अब तक 703262 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं.

इनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 851 मरीज भी शामिल हैं.  बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 106225 नमूनों की जांच की गई. पिछले साल कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक बिहार में कुल 31429415 नमूनों की जांच की जा चुकी है. बिहार में वर्तमान में 4771 मरीज उपचाराधीन हैं और ठीक होने की दर 98.01 प्रतिशत है.

बिहार में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा पिछले हफ्ते अचानक ही 5,458 से बढ़कर सीधे 9,429 हो गया था. इससे कुल मृतकों की तादाद सीधे 73 फ़ीसदी बढ़ गई थी. बिहार सरकार पर इससे आरोप लगा था कि मौत के आंकड़े को छिपाया गया था. हालांकि भी लोगों का कहना है कि अस्पताल और श्मशान के आंकड़ों का मिलान कराया जाए तो ये आंकड़ा कहीं ज़्यादा निकलेगा. पटना हाईकोर्ट ने भी नए संशोधन के बाद भी आशंका जताई है कि अभी भी ये डेटा संदिग्ध लग रहा है.

अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय शाम 5 बजे तक, दुकानें और अन्य व्वासायिक प्रतिष्ठान 6 बजे तक खुली रहेंगी. नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.

The post बिहार में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील का ऐलान, दुकानों-कार्यालयों के लिए समयसीमा तय | Bihar Latest News appeared first on Soochana Sansar.