braekingnews Archives | Soochana Sansar

कल्याण सिंह को देखने पीजीआइ पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल | Latest News Update
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह चार जुलाई से संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती हैं। सोमवार देर शाम से उनकी तबीयत थोड़ी अस्थिर है।निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन ने बताया कि शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की परेशानी पर उन्हेंं कल शाम नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया था। उनके सारे ब्लड मार्कर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के विशेषज्ञ उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। सेप्सिस को नियंत्रित करने के लिए एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दबाएं चल रही है राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। 89 वर्षीय कल्याण सिंह की हालत में शनिवार व रविवार की तुलना में सोमवार को अधिक दबाव के साथ ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।

उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी सोमवार देर रात वहां पर बुलाया गया था। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संजय गांधी पीजीआइ में जाकर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कल्याण सिंह लम्बे समय से भर्ती हैं और उनकी हालत जस की तस बनी हुई है। संजय गांधी पीजीआइ में सभी विभागों के प्रमुख चिकित्सक उनके इलाज में लगे हैं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संजय गांधी पीजीआइ के निदेशक तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ डॉक्टरों से कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह की तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं है। सोमवार को उनको सांस की तकलीफ ज्यादा बढऩे पर उनको हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नान इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया। कल्याण सिंह को सांस लेने में परेशानी होने के कारण नान इनवेसिव वेंटिलेटर पर रखा गया है।

The post कल्याण सिंह को देखने पीजीआइ पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल | Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.

सियासी संग्राम में बदला पेगासस जासूसी विवाद, दूसरे दिन संसद के दोनों सदनों में किया जमकर हंगामा | Parliament Session
पेगासस फोन जासूसी विवाद सियासी संग्राम में बदल गया है। संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने नेताओं, जजों और पत्रकारों समेत प्रमुख हस्तियों के फोन टैप कराए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार पर हमला बोला। विपक्ष इस मुददे पर संसद में तत्काल चर्चा कराने के साथ संयुक्त संसदीय समिति से जासूसी प्रकरण की जांच कराने की मांग कर रहा है। वहीं सरकार यह साफ कर चुकी है कि जासूसी कराने के दावे निराधार हैं।

अध्यक्ष ने चर्चा की मांग खारिज की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष की इस मामले पर चर्चा की मांग यह कहते हुए खारिज कर दी कि सरकार सोमवार को ही लोकसभा में जासूसी विवाद पर बयान दे चुकी है। विपक्ष के अधिकतर दलों ने जहां जासूसी मसले पर हंगामा किया वहीं अकाली दल के सदस्यों ने कृषि कानूनों के खिलाफ वेल में आकर नारेबाजी की।

कार्यवाही बार-बार हुई बाधित

विपक्षी हंगामे के बाद लोकसभा दो बजे तक स्थगित हुई और इसके बाद सदन को चलाने का दो प्रयास और हुआ। विपक्षी दलों का हंगामा थमता नहीं देख सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। इस तरह लोकसभा में हंगामे की वजह से लगातार दूसरे दिन कामकाज नहीं हुआ। राज्यसभा में भी विपक्षी दलों ने जासूसी कांड में सरकार को घेरते हुए जबरदस्त शोर-शराबा किया और सदन दो बार ठप भी हुआ। लेकिन कोरोना महामारी पर बहस कराने के सरकार के दांव के चलते विपक्ष दोपहर डेढ़ बजे के बाद जासूसी प्रकरण के मामले को मुल्तवी कर सदन में चर्चा को तैयार हो गया।

तृकां ने गाधी प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों खासकर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के फोन की जासूसी कराए जाने को लेकर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही गृहमंत्री अमित शाह से जासूसी मामले में सफाई मांगी।

पेगासस की खरीद पर मांगी सफाई

राहुल गांधी समेत प्रमुख हस्तियों के फोन की जासूसी से इन्कार करने के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान पर कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सबसे गंभीर बात है कि सरकार यह साफ-साफ नहीं बता रही कि उसने पेगासस साफ्टवेयर खरीदा है या नहीं। सरकार की इस गोल-मोल की कोशिश से साफ है कि वह इस जासूसी के इस मामले पर पर्दा डालना चाहती है और विपक्ष इसीलिए जेपीसी जांच की मांग कर रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने भी जासूसी प्रकरण को लोकतंत्र के लिए बेहद ¨चताजनक करार देते हुए इसकी पड़ताल की पैरोकारी की।

लगातार दूसरे दिन नहीं हो सका कोई कामकाज

सरकार और विपक्ष के बीच जासूसी प्रकरण पर छिड़े इस संग्राम के चलते लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन नहीं चल पायी और सदन के भीतर ही नहीं बाहर भी विपक्षी दलों ने आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को संसद की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस की अगुआई में तमाम विपक्षी दलों ने दोनों सदनों में इजरायली साफ्टवेयर पेगासस के जरिये सरकार पर जासूसी करने का आरोप लगाया और इस पर तत्काल बहस कराने की मांग की। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, सपा आदि के सदस्य पोस्टर-बैनर लेकर अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए। इन पोस्टर-बैनरों पर पेगासस के जरिये विपक्षी नेताओं से लेकर जजों के फोन की जासूसी किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया था।

The post सियासी संग्राम में बदला पेगासस जासूसी विवाद, दूसरे दिन संसद के दोनों सदनों में किया जमकर हंगामा | Parliament Session appeared first on Soochana Sansar.

विश्वविद्यालयों, कालेजों में एक अक्टूबर से शुरू होगा नया सत्र | UGC Guideline
विश्वविद्यालयों और कालेजों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर फिलहाल असमंजस खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शनिवार को इसको लेकर एक विस्तृत गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके तहत एक अक्टूबर से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

यूजीसी ने जारी की गाइड लाइन, 30 सितंबर तक दाखिले की प्रक्रिया होगी पूरी

30 सितंबर तक विश्वविद्यालयों और कालेजों को अपनी दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। यूजीसी ने गाइड लाइन में यह भी साफ किया है कि दाखिले की प्रक्रिया केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सहित सभी बोर्डो का 12वीं का रिजल्ट आने के बाद ही शुरू होगी।

31 अगस्त तक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को कराने के लिए यूजीसी ने दिए निर्देश

यूजीसी ने इसके साथ ही अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट की है और इन्हें अनिवार्य बताया है। साथ ही विश्वविद्यालयों और कालेजों से इन्हें आनलाइन या आफलाइन मोड में 31 अगस्त से पहले कराने को भी कहा है। यूजीसी ने इस दौरान सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से कोरोना का तय प्रोटोकाल कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को भी कहा है।

विश्वविद्यालयों में नए सत्र को लेकर थी अनिश्चितता

खास बात यह है कि यूजीसी ने यह गाइड लाइन तब जारी की है, जब नए सत्र को लेकर विश्वविद्यालयों में काफी अनिश्चितता थी। इसके चलते वे नए सत्र की तैयारी भी नहीं कर पा रहे थे। कई विश्वविद्यालयों ने यूजीसी और शिक्षा मंत्रालय से इस संबंध में मार्गदर्शन भी मांगा था।

बोर्ड के रिजल्ट में देरी पर 18 अक्टूबर तक शुरू कर सकते हैं सत्र

यूजीसी ने नई गाइड लाइन में कहा है कि वैसे तो सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षा बोर्ड से 31 जुलाई तक 12वीं का रिजल्ट घोषित करने को कहा है। ऐसे में इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है, लेकिन यदि बोर्ड का रिजल्ट देरी से घोषित होता है, तो नया शैक्षणिक सत्र 18 अक्टूबर तक शुरू कर सकते हैं।

स्नातक और स्नातकोत्तर को ध्यान में रखकर तैयार किया कैलेंडर

खास बात यह है नया एकेडिमक कैलेंडर स्नातक और स्नातकोत्तर के पहले वर्ष को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यूजीसी ने इस बीच विश्वविद्यालयों और कालेजों से शैक्षणिक सत्र 2021-22 को 31 जुलाई, 2022 तक पूरा करने को कहा है, जिसमें परीक्षाएं भी करानी होंगी।

31 अक्टूबर तक एडमिशन कैंसिल कराने पर लौटानी होगी पूरी फीस

-कोरोना संकटकाल में लोगों की वित्तीय दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यूजीसी ने जरूरी निर्देश दिए हैं। यदि कोई छात्र दाखिला लेने के बाद 31 अक्टूबर तक प्रवेश निरस्त कराता है, तो संस्थान को पूरी फीस वापस करनी होगी। -यूजीसी ने शिक्षण संस्थानों से इसे स्पेशल केस के रूप में देखने को कहा है। यदि कोई छात्र 31 दिसंबर, 2021 तक एडमिशन कैंसिल कराता है, तो भी प्रोसेसिंग फीस काटकर पूरी फीस लौटाने को कहा गया है। संस्थानों से प्रोसेसिंग फीस के रूप में एक हजार रुपये से अधिक नहीं काटने के लिए कहा गया है।

The post विश्वविद्यालयों, कालेजों में एक अक्टूबर से शुरू होगा नया सत्र | UGC Guideline appeared first on Soochana Sansar.

Aamir Khan की बेटी आयरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ मिलकर फिर किया फूड रिव्यू | Bollywood Update
आमिर खान की बेटी आयरा खान ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह केक का फूड रिव्यू करती नजर आ रही हैl उन्होंने इस केक को ऑर्डर कर मंगाया थाl आमिर खान की बेटी आयरा खान को एक नया शौक चढ़ा हैl उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया हैl इसमें वह केक के पीस का रिव्यू कर रही हैl

वीडियो शेयर करते हुए आयरा खान ने लिखा है, ‘फ्लोरलेस चॉकलेट हैl पेस्ट्री टॉप बहुत अच्छा हैl डेजर्ट एवरेज हैl मैंने इसे ठंडा और फिर 10 सेकंड के लिए गर्म करके खाया हैl कंसिस्टेंसी अच्छी है लेकिन टेस्ट ज्यादा इंप्रूव नहीं हुआ हैl शायद यह बिना मैदे का हैl इसके कारण ऐसा है लेकिन यह बहुत अच्छा हैl’ इसके बाद उन्होंने इस वीडियो का क्रेडिट अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे को दिया हैl आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैl आयरा खान के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैl कई लोगों ने उन्हें शादी का प्रस्ताव भी दिया हैl एक फैन ने लिखा है, ‘क्या आप मुझसे शादी करेंगेl मैं आपके उत्तर की प्रतीक्षा कर रहा हूंl’

आयरा खान इन दिनों अपने पर्सनल ट्रेनर नूपुर शिखारे को डेट कर रही हैंl वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो उनके साथ शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl आयरा खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl नूपुर शिखारे भी अक्सर आयरा खान के साथ नजर आते हैंl आयरा खान को डायरेक्टर बनना हैl हाल ही में उन्होंने एक प्ले का भी निर्देशन किया था। वीडियो में आयरा खान को ऑरेंज कलर का टॉप और ब्लैक कलर की शॉर्ट्स पहने देखा जा सकता हैंl वह फ्रिज का डोर खोलती है और उसमें से चॉकलेट केक प्लेट में निकालती हैl इसके बाद उन्हें वह खाते हुए देखा जा सकता हैl वह खिड़की के पास बैठ कर केक खा रही हैl

The post Aamir Khan की बेटी आयरा खान ने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ मिलकर फिर किया फूड रिव्यू | Bollywood Update appeared first on Soochana Sansar.

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, सोमवार से सीएम आवास पर शुरू होगा जनता दरबार | Latest News Update
प्रदेश के लोगों को उनकी समस्या से तत्काल निजात दिलाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार से लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार फिर शुरू कर रहे हैं। वह अपने आवास पर जनता की समस्या सुनने के साथ ही तत्काल निराकरण के लिए निर्देश भी देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार से प्रात: नौ बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास, पांच कालिदास मार्ग पर 12 जुलाई से जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मिलेंगे। जनता दर्शन कार्यक्रम के आयोजन को कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित किया गया था। प्रदेश में संक्रमण की स्थिति में निरंतर हो रहे सुधार के के कारण मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को पुन: प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। वह एक घंटा तक जनता की समस्या सुनेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी भी जब गोरखपुर के दौरे पर जाते हैं तो वह हर रोज वहां पर जनता दरबार में लोगों का समस्या सुनकर समस्या के निराकरण का भी निर्देश देते हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दोनों स्ट्रेन के कारण प्रदेश में लम्बे समय तक लॉकडाउन के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने में सफल सीएम योगी आदित्यनाथ अब जनता को बड़ी राहत दे रहे हैं। जिलों में समस्या का निराकरण न होने के कारण लखनऊ आने वालें की समस्या अब सीएम योगी आदित्यनाथ सुनेंगे। अभी तक फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन के कारण स्थगित होने वाला मुख्यमंत्री का जनता दरबार कल से फिर शुरू होगा। लखनऊ में सुबह नौ से दस बजे तक सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर अब जनता का समस्या को सुनेंगे।

The post CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, सोमवार से सीएम आवास पर शुरू होगा जनता दरबार | Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.