brakingnews Archives | Soochana Sansar

अरब सागर में बन रहा साल का पहला चक्रवाती तूफान, नाम होगा ‘तौकते’ | Cyclone Tauktae
मौसम विभाग ने इस सप्ताह देश के पश्चिमी तट की ओर से चक्रवाती तूफान आने की भविष्यवाणी की है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके अरब सागर से सटे लक्षद्वीप की ओर बढ़ने की आशंका है। इस दौरान ये तूफान धीरे- धीरे तेज होता जाएगा।

इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना

लक्षद्वीप, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल को सावधान रहने की हिदायत दी गई है। तटीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया है।

60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के मुताबिक लक्षद्वीप, मालदीव के इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा केरल, गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में लोगों को आंधी-तूफान के साथ बारिश का सामना करना पड़ेगा।

16 मई तक तेज होगा सकता है तूफान

‘तौकाते’ 16 मई तक पूर्वी मध्य अरब सागर में जोर पकड़ सकता है. इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने संभावना जताई गई है, हालांकि कुछ न्यूमेरिकल मॉडल गुजरात और दक्षिण में कच्छ क्षेत्रों की ओर होने की संभावना को दर्शाते हैं, जबकि अन्य दक्षिण ओमान की ओर इसके जाने के संकेत देते हैं।

2021 का पहला चक्रवाती तूफान ‘तौकाते’, म्यांमार ने रखा नाम

यह 2021 का पहला चक्रवाती तूफान होगा। इसका नाम म्यांमार की तरफ से ‘तौकाते’ रखा है, जिसका अर्थ होता है, अत्यधिक आवाज करने वाली छिपकली।

तूफान तौकते कब-कहां देगा दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक देश के पश्चिमी तट पर रविवार तक साल का पहला चक्रवाती तूफान दस्तक देगा। लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात इसके गवाह बन सकते हैं। इसकी वजह से 14 से 16 मई के बीच केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, और महाराष्ट्र समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।  रिपोर्ट के अनुसार तूफान संभवत: 20 मई को कच्छ क्षेत्र से गुजरते हुए दक्षिण पाकिस्तान का भी रुख कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह गुजरात के तटीय इलाकों में 17 या 18 मई तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में इसके रुख को लेकर और बेहतर जानकारियां हासिल हो सकेंगी। कुल मिलाकर अगले सप्ताह तक इसके आने की संभावना है।

The post अरब सागर में बन रहा साल का पहला चक्रवाती तूफान, नाम होगा ‘तौकते’ | Cyclone Tauktae appeared first on Soochana Sansar.

लोहिया में कोविड के साथ सामान्य मरीजों का इलाज शुरू, इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कर रहे मदद | Lucknow CORONA Latest News
कोई कुत्ते काटने पर इंजेक्शन लगवाने आ रहा है तो कोई मधुमेह का स्तर कम होने के कारण बिगड़ी तबियत को ठीक कराने। गोमती नगर निवासी रमादेवी की तबियत वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद बिगड़ गई। पहले से मधुमेह, बीपी जैसी बीमारी से ग्रसित गोमती नगर निवासी की रमादेवी की तबियत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं गयादीन को उनके बेटे सफेदाबाद से मोटरसाइकिल से लेकर आए थे, इनके फेफडों में दिक्कत थी। हालांकि इन सभी मरीजों को स्ट्रेचर भी मिली और लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों ने औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद बेड भी दिलवाया।

एंबुलेंस नहीं मिली तो टैम्पों से लेकर मरीज को पहुंचे: राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक शख्स अपनी पत्नी को टैम्पों से लेकर पहुंचा। मरीज ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तबियत जब बिगड़ी तो एबुलेंस उस वक्त मौके पर जो थी, उनसे बात नहीं बनी, इसलिए टैंपों से ले आए। क्योंकि मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं थी और तीन सौ में होने वाले काम के लिए एक से डेढ़ हजार क्यों दिए जाए। वहीं लोहिया के पास एंबुलेंस चालकों ने अब निर्धारित किमी के हिसाब से पैसे ले रहे हैं लेकिन बेड के इंतजार में ज्यादा देर समय लगने पर अतिरिक्त पैसा मांगने से गुरेज नहीं कर रहे।

लोहिया अकादमिक ब्लाक में वैक्सीन को लेकर दिखा उत्साह:  लोहिया अकादमिक ब्लाक में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में उत्साह दिखा। यहां बने अलग अलग ब्लाक में 18 वर्ष से लेकर वरिष्ठ नागरिक वैक्सीन की डोज लेते हुए दिखे। पहली डोज लगवाने आए रविंद्र नाथ ने बताया कि वह कैंसर मरीज थे, डाक्टर से सलाह के बाद वैक्सीन लगवा रहे हैं। वैक्सीन सुरक्षित है। अब उनको दूसरी डोज की तिथि 26 जून मिली है। इसी तरह युवाओं में भी वैक्सीन लगवाने के बाद सेल्फी लेने का क्रम जारी रहा।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों के आने का सिलसिला गुरुवार को ठीक ठाक रहा, लेकिन जो आपाधापी पिछले  एक सप्ताह से चल  रही थी, वह कम थी। इमरजेंसी गेट पर पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर, व्हील चेयर के साथ ही इमरजेंसी स्टाफ एंबुलेंस  से आने वाले मरीजों को  परिजनों के आग्रह पर स्वयं लेने आ रहे थे। वहीं टैम्पों से मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदारों को तुरंत स्ट्रेचर मुहैया कराई गई और डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। उधर कुत्ता काटने पर इंदिरा नगर निवासी पूर्वा के भाई ने बताया कि वह निजी  सवारी से आया था,  इसलिए गेट से इमरजेंस तक बहन को गोदी में लाना पड़ा, इमरजेंसी के बाद उसे  स्ट्रेचर तुरंत स्टाफ ने उपलब्ध कराई और पर्चा बनने के बाद इंजेक्शन भी बीस मिनट में लग गया।

The post लोहिया में कोविड के साथ सामान्य मरीजों का इलाज शुरू, इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कर रहे मदद | Lucknow CORONA Latest News appeared first on Soochana Sansar.