brekingnews Archives | Soochana Sansar

पश्चिम बंगाल में हिंसक हमलों का मुकाबला करेगा संघ परिवार | West Bengal Latest News
संघ ने इस मुश्किल समय में अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ खड़े रहने और उनकी हरसंभव मदद करने का एलान किया है। लेकिन संघ की पहली प्राथमिकता हिंसा को रोकना है। उसके बाद तृणमूल कांग्रेस और राज्य प्रशासन की ओर से होने वाली ज्यादतियों के मुकाबले की तैयारी शुरू होगी।पिछले कई दशकों से बंगाल में पैठ जमाने की कोशिश में जुटे आरएसएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हिंसक हमलों से आरएसएस के समर्थन और जनाधार को कम करने की साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी। देश के दूसरे भागों में भी कमोवेश इसी तरह संघ को रोकने की कोशिश की गई थी, लेकिन इसके बावजूद संघ संगठन विस्तार करने में सफल रहा।

विचारधारा के लिए कीमत चुकाने को तैयार हैं स्वयंसेवक

उन्होंने कहा कि 2018 के बाद बंगाल में भाजपा के उत्थान के साथ-साथ बढ़ी राजनीतिक हिंसा को वामपंथी शासन के दौरान बड़े पैमाने राजनीतिक हत्याओं की कड़ी के रूप में देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार वामपंथी शासन में 1999 तक 50 हजार से अधिक राजनीतिक हत्याएं की गईं, लेकिन इसके बावजूद वह लंबे समय तक अपनी सत्ता नहीं बनाए रख सके। इसी तरह चुनावी जीत के बावजूद ममता बनर्जी लंबे समय तक राष्ट्रवादी ताकतों को दबाने में कामयाब नहीं हो पाएंगी।

आरएसएस के पदाधिकारी ने कहा कि अब बंगाल में बड़ी संख्या में लोग हिंसा के खिलाफ दिखने लगे हैं और भाजपा को 38 फीसद से अधिक वोट मिलना इसका सुबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार का अलग से विश्लेषण करेगी, लेकिन संघ परिवार इस मुश्किल घड़ी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और उनकी हरसंभव मदद करेगा। ¨हसा को तत्काल रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इसके खिलाफ माहौल बनाने से लेकर अन्य सभी विकल्पों पर काम किया जाएगा।

पांच दशकों से पोषित जिहादी मानसिकता को मानता है इसका जिम्मेदार

उन्होंने दावा किया की बंगाल में भी संघ के कार्यकर्ता और समर्थक अपनी विचारधारा के लिए कीमत चुकाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक एक भी कार्यकर्ता ने हिंसक हमलों के कारण संघ से अलग होने की बात नहीं कही है। बंगाल में सक्रिय आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि यहां की हिंसक वारदातों को सिर्फ चुनावी हार या जीत से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। बल्कि यह चार-पांच दशकों से पोषित जिहादी और विरोधियों के सफाए की मानसिकता का परिणाम है।

The post पश्चिम बंगाल में हिंसक हमलों का मुकाबला करेगा संघ परिवार | West Bengal Latest News appeared first on Soochana Sansar.

पंजाब में मलेरकोटला को जिला बनाने पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला | CM Yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब सरकार के इस फैसले की न सिर्फ तीखी आलोचना की है, बल्कि इस काम को भारत के संविधान के विपरीत भी बताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंजाब की कांग्रेस सरकार के इस फैसले के खिलाफ एक ट्वीट भी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मत और मजहब के आधार पर किसी प्रकार का विभेद भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है। इस समय, मलेरकोटला (पंजाब) का गठन किया जाना कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का परिचायक है।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने मुस्लिम बाहुल्य मलेरकोटला को जिला बनाया तो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको तगड़ी नसीहत दी है। योगी आदित्यनाथ ने उनपर हमला बोला है।ईद के अवसर पर शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घोषणा की थी कि मलेरकोटला राज्य का नया जिला होगा। अभी तक संगरूर जिले में मलेरकोटला मुस्लिम बहुल कस्बा था। मलेरकोटला के साथ लगे अमरगढ़ व अहमदगढ़ भी पंजाब के इस 23वें जिले का हिस्सा बनाया गया है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव के समय जिला संगरूर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर मलेरकोटला को जिले का दर्जा देना कांग्रेस का चुनावी वादा था। ईद के मौके पर लोगों को बधाई देने के लिए राज्य स्तर पर ऑनलाइन तरीके से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मलेरकोटला के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज, एक महिला कॉलेज, एक नया बस स्टैंड और एक महिला पुलिस थाना बनाने की भी घोषणा की। नये जिले की घोषणा करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह लंबे समय से लंबित मांग रही है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के वक्त पंजाब में 13 जिले थे। वर्ष 1947 में बंटवारे के दौरान मलेरकोटला में काफी हद तक शांति रही, जबकि भारत-पाकिस्तान सीमा पर सांप्रदायिक संघर्ष और बड़े पैमाने पर पलायन हुआ। उन्होंने कहा कि नए जिले में डिप्टी कमिश्नर की जल्द नियुक्ति की जाएगी। मलेरकोटला के लिए विभिन्न विकास प्रोजेक्टों का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा स्थानीय लड़के और लड़कियों को डॉक्टरी शिक्षा के योग्य बनाने के लिए नवाब शेर मोहम्मद खान के नाम पर 500 करोड़ रुपए की लागत से यहां पर सरकारी मेडिकल कॉलेज जल्द स्थापित होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने मुस्लिम बाहुल्य मलेरकोटला को जिला बनाया तो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनको तगड़ी नसीहत दी है। योगी आदित्यनाथ ने उनपर हमला बोला है।ईद के अवसर पर शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घोषणा की थी कि मलेरकोटला राज्य का नया जिला होगा। अभी तक संगरूर जिले में मलेरकोटला मुस्लिम बहुल कस्बा था। मलेरकोटला के साथ लगे अमरगढ़ व अहमदगढ़ भी पंजाब के इस 23वें जिले का हिस्सा बनाया गया है।

The post पंजाब में मलेरकोटला को जिला बनाने पर सीएम योगी  का कांग्रेस पर हमला | CM Yogi appeared first on Soochana Sansar.