BSP chief Mayawati Archives | Soochana Sansar

सरकार आने पर बदले की भावना से नहीं रोकेंगे सरकारी योजनाएं | BSP Chief Mayawati
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने अभियान का आगाज कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्य तिथि पर लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भारतीय जनता पार्टी के साथ ही समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग से चुनावी सर्वे पर रोक लगाने की मांग करूंगी। 6 महीने पहले सर्वे पर रोक लगे।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा प्रमुख पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं को इस साल कांशीराम की पुण्यतिथि बड़े पैमाने पर मनाने के निर्देश दिए थे। मायावती ने सभी 75 जिलों के कार्यकर्ताओं को लखनऊ आने के लिए कहा थी। इसी कारण उनकी सभा में बड़ी भीड़ जुटी। कोरोना महामारी के बाद बसपा की लखनऊ में यह सबसे बड़ी सभा होगी।

प्रदेश में प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने एलान किया था कि इस बार 9 अक्टूबर को बसपा संस्थापक कांशीराम पुण्यतिथि का कार्यक्रम जिला और मंडल स्तर पर कोई पार्टी स्तरीय आयोजन नहीं होगा। प्रदेश भर का कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रदेश भर के लोग आकर कांशीराम पार्क में कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।   लखनऊ में कांशीराम की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम से शनिवार को मायावती ने प्रदेश में औपचारिक रूप से अपना चुनावी अभियान भी शुरू कर दिया है।

इस कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब बसपा शासन को याद कर रही है। यहां पर जनता ने भारतीय जनता पार्टी के साथ ही समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस का नाटक देख लिया है। हमारी पार्टी के लोग भी इनके नाटकों तथा हथकंडों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2007 में बसपा की बहुमत की सरकार थी। हमने उत्तर प्रदेश को बेहतरीन कानून व्यवस्था दी थी। उन्होंने कहा कि मेरी उत्तर प्रदेश की जनता से अपील है कि भाजपा के पक्ष में मतदान कर अपना वोट खराब न करें।मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे ज्यादा जोर यहां के गरीब और सभी बेरोजगार नौजवानों को रोटी-रोजी के साधन उपलब्ध कराने पर होगा। इस बार यही हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा भी होगा। केन्द्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें बदले की भावना से रोका नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा तथा कांग्रेस वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। सभी विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं।

The post सरकार आने पर बदले की भावना से नहीं रोकेंगे सरकारी योजनाएं | BSP Chief Mayawati appeared first on Soochana Sansar.

BSP चीफ मायावती ने पार्टी में बगावत से किया इनकार, विधायक पहले से ही निलंबित, बोलीं- यह सपा का छलावा | Latest News Update
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पार्टी में टूट को नकारते हुए कहा कि घृणित जोड़तोड़, द्वेष व जातिवाद की संकीर्ण राजनीति में माहिर समाजवादी पार्टी मीडिया के सहारे यह प्रचारित कर रही है कि बहुजन समाज पार्टी के कुछ विधायक टूट कर समाजवादी पार्टी में जा रहे हैं। मायावती ने इसे घोर छलावा बताते हुए कहा कि इन विधायकों को काफी पहले ही सपा और एक उद्योगपति से मिलीभगत के कारण राज्यसभा के चुनाव में एक दलित के बेटे को हराने के आरोप में बीएसपी से निलंबित किया जा चुका है।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने आगे कहा कि जगजाहिर है कि सपा का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा ही दलित विरोधी रहा है, जिसमें थोड़ा भी सुधार के लिए वह कतई तैयार नहीं हैं। इसी कारण सपा सरकार में बीएसपी सरकार के जनहित के कामों को बंद किया। खासकर भदोई को नया संत रविदास नगर जिला बनाने को भी बदल डाला गया था, जो अति निंदनीय कदम था।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने आखिरी ट्वीट में फिर दोहराया कि बीएसपी के निलंबित विधायकों से मिलने आदि का मीडिया में प्रचारित करने के लिए मंगलवार को किया गया सपा का नया नाटक यूपी में पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए की गई पैंतरेबाजी ज्यादा लगती है। यूपी में बीएसपी जन आकांक्षाओं की पार्टी बनकर उभरी है जो जारी रहेगा।

मंगलवार को विक्रमादित्य स्थित सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव से मिलने गए विधायकों की अगुआई श्रावस्ती के विधायक असलम राईनी ने की। उन्‍होंने दावा किया कि जल्द ही वे बसपा से हाल ही में निष्कासित किए गए लालजी वर्मा के नेतृत्व में नया दल बनाएंगे। उनके साथ पार्टी के 11 विधायक हैं। अगर ऐसा हुआ तो बसपा का टूटना तय माना जा रहा है।

बता दें कि मंगलवार को बसपा में बगावत से सूबे का सियासी माहौल एकाएक गर्मा गया है। बसपा से निलंबित 11 विधायकों ने एकजुटता दिखाते हुए लालजी वर्मा के नेतृत्‍व में एक अलग दल बनाने का फैसला कर लिया है। पांच बागी विधायकों ने कल लखनऊ में सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। बसपा में कुल 18 विधायकों में से नौ को पार्टी ने निलंबित और दो को निष्काषित कर दिया गया है।

बसपा चीफ मायावती ने बुधवार को लगाता पांच ट्वीट कर सपा को आड़े हाथ लेते हुए कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि सपा अगर इन निलंबित विधायकों के प्रति थोड़ी भी ईमानदार होती तो अब तक इन्हें अधर में नहीं रखती। क्योंकि उनको यह मालूम है कि बीएसपी के यदि इन विधायकों को लिया तो सपा में बगावत व फूट पड़ेगी, जो बीएसपी में आने को आतुर बैठे हैं।

The post BSP चीफ मायावती ने पार्टी में बगावत से किया इनकार,   विधायक पहले से ही निलंबित, बोलीं- यह सपा का छलावा | Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.

कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के समर्थन में BSP मुखिया मायावती | Farmers Protest Latest News
कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन के गति पकडऩे के साथ ही मंद पड़ी कृषि कानून को वापस लेने की मांग अब फिर से तेज होने लगी है। राष्ट्रीय लोकदल के 26 मई को होने वाले किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देने की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी ने भी किसानों के साथ आने की घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती किसानों के समर्थन में खड़ी हो गई है। किसानों की कृषि कानून वापस लेने की मांग जब चरम पर थी, तब मायावती ने कोई घोषणा नहीं की थी। अब मायावती ने किसानों के साथ खड़े होने का मन बना लिया है।

मायावती ने कहा कि देश के किसानों के प्रति केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का रवैया अभी तक अधिकतर टकराव का ही रहने से उत्पन्न बड़े गतिरोध के कारण खासकर दिल्ली के पड़ोसीे राज्यों में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। इसको देखते हुए नरेंद्र मोदी सरकार को इन आंदोलन करने वाले किसानों से वार्ता करके व इनकी समस्या का हल निकालने का प्रयास करना चाहिए। बसपा पीएम नरेंद्र से इसकी अपील बार-बार करती है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को अब तो इनके प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ हम किसानों के साथ खड़े हैं। बसपा की मुखिया मायावती ने मंगलवार को दो ट्वीट किया है। मायावती ने कहा है कि 26 मई को होने वाले किसानों के प्रदर्शन को हमारा पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर देश के किसान कोरोना के इस अति-विपदाकाल में भी लगातार आंदोलन कर रहा है। इस बड़े आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर पर कल यानी 26 मई को किसानों के देशव्यापी विरोध दिवस को बहुजन समाज पार्टी का समर्थन है।

The post कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के समर्थन में BSP मुखिया मायावती | Farmers Protest Latest News appeared first on Soochana Sansar.