BSP President Mayawati Archives | Soochana Sansar

BSP अध्यक्ष मायावती ने छत्तीसगढ़ की घटना की तुलना लखीमपुर खीरी कांड से की, बोलीं-दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई | Mayawati
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मयावती शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में वाहन से भीड़ को कुचलने की घटना से बेहद मर्माहित हैं। मायावती ने इस घटना की तुलना लखीमपुर खीरी कांड से करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।इसके साथ ही बसपा प्रमुख ने दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर पजंाब के एक दलित युवक की नृशंस हत्या को अति-दुखद व शर्मनाक बताया है। मायावती ने कहा कि पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे। मायावती ने कहा कि बसपा की मांग है कि पंजाब के दलित सीएम भी लखीमपुर खीरी की तरह पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की मदद व सरकारी नौकरी दें।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के पत्थलगांव में शुक्रवार को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के लिए निकाले गए जुलूस में तेज रफ्तार वाहन (महिंद्रा क्वांटो) घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिकओडिशा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार वाहन जुलूस के बीच घुस गया और लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गया। इसके बाद वाहन सड़क से उतरकर खेत में चला गया। यह देख वहां के लोगों ने वाहन में सवार बबलू विश्वकर्मा, निवासी ग्राम बैढऩा, जिला सिंगरौली (मप्र) और शिशुपाल साहू, निवासी ग्राम बरगवां, जिला सिंगरौली (मप्र) को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। वाहन को आग लगा दी। वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा रखा था।

मौके पर पहुंची पुलिसने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार लिया। इसकी चपेट में आने से पत्थलगांव निवासी गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में दर्जनभर से अधिक लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दु:ख व्यक्त करते हुए मामले के जांच के निर्देश दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ में जशपुर में कार के भीड़ को रौंदने की निंदा करने के बाद अब बहुजन समाज पार्टी की मुखिया ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोला है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट किया कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के में दुर्गा मां की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भीड़ को कार से कुचलने से हुई एक व्यक्ति की मौत व अनेकों के घायल होने की घटना दुखद है। उन्होंने कहा कि यह तो ऐसी घटना है जो कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना की याद ताजा करती है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सभी पीडि़त परिवारों को आर्थिक मदद व नौकरी दे। बसपा की इसके साथ ही मांग है कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

The post BSP अध्यक्ष मायावती ने छत्तीसगढ़ की घटना की तुलना लखीमपुर खीरी कांड से की, बोलीं-दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई | Mayawati appeared first on Soochana Sansar.

RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान से BSP प्रमुख मायावती असहमत | Mayawati
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर असहमति जताते हुए उनपर कटाक्ष किया है।  मायावती ने कहा कि आरएसएस के सहयोग और समर्थन के बिना भाजपा का अस्तित्व कुछ भी नहीं है फिर भी आरएसएस अपनी कही गई बातों को भाजपा और इनकी सरकारों से लागू क्यों नहीं करवा पा रही है। मायावती ने कहा कि यूपी में आज अफरा-तफरी का माहौल है। बसपा हमेशा से ही भाजपा व आरएसएस की नीतियों का विरोध करती रही है।

भाजपा की सारी सरकारें आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही हैं।उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि मोहन भागवत का धर्म को लेकर उनका बयान मुंह में राम और बगल में छुरी जैसा है। अब उनके बयान पर कोई भी विश्वास नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जबरन और लालच देकर धर्मांतरण कराना गलत है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।मायावती ने कहा मोहन भागवत का बयान लोगों को अविश्वसनीय लगता है। जब तक आरएसएस और भाजपा एंड कंपनी और इनकी सरकारों की संकीर्ण सोच और कार्यशैली में सर्व समाज हितैषी सामाजिक परिवर्तन नहीं आएगा तब तक इनकी बातों पर मुस्लिम समाज विश्वास नहीं करेगा। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस भी राज्य में है, वहां पर वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे पर काम कर रही है।

मायावती आज मतांतरण के मुद्दे पर भी खुलकर बोलीं। मायावती ने कहा कि जबरन और लालच देकर मतांतरण कराना गलत है। देश में लालच और डरा-धमकाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराना ठीक नहीं है। ऐसे मामलों की सही जांच कराकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर इसके पीछे कोई भी देश विरोधी साजिश है तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मतांतरण के मुद्दे पर हिंदू-मुस्लिम करना ठीक नहीं है। मतांतरण के मामले की आड़ लेकर हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा बनाना और इसमें पूरे मुस्लिम समाज को निशाने पर लेना ठीक नहीं है। अब हर स्तर पर बसपा इसका पुरजोर विरोध करेगी। मायावती ने कहा कि अगर धर्म परिवर्तन की आड़ में यह साजिश चल रही है, तो इतने लंबे समय से अपने देश की खुफिया जांच एजेंसियां क्या कर रही थी। मायावती ने कहा कि ऐसा आम लोगों के साथ मुस्लिमों का मानना है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस दौरान अधिकांश जातिगत, धाॢमक व राजनीतिक द्वेष की भावना से काफी कार्रवाई की है। अभी तक जिन मामलों में जिनकी संपत्ति जब्त व ध्वस्त की गई है, उनमें ज़्यादातर मुस्लिम लोग प्रभावित हुए हैं।

मायावती ने लखनऊ में अपने आवास पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने संघ और भाजपा की कथनी व करनी में अंतर है। मायावती ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कल एक कार्यक्रम में भारत में सभी धर्मों के लोगों का डीएनए एक होने की बात किसी के भी गले के नीचे आसानी से नहीं उतरने वाली है। आरएसएस व भाजपा एंड कंपनी के लोगों तथा इनकी सरकारों की कथनी व करनी में अंतर सभी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सहित देश के जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें चल रही हैं, वे भारतीय संविधान की सही मानवतावादी मंशा के मुताबिक चलने की बजाए ज्यादातर आरएसएस के संकीर्ण एजेंडे पर चल रही हैं, यह आम चर्चा है।

The post RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान से BSP प्रमुख मायावती असहमत | Mayawati appeared first on Soochana Sansar.