corona in up Archives | Soochana Sansar

गंगा में बहती मिलीं 100 लाशें, योगी के मंत्री बोले- लोग रात में फेंकते हैं, नहीं रोक सकते | UP Latest News
हाल ही में गंगा में तैरती लाशों को लेकर मामला काफी तूल पकड़ रहा है। इस दौरान कोविड पीड़ितों के शवों को फेंकने को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार के बीच नोक-झोंक भी हुई। यूपी के जल संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा है कि उनका विभाग इसको रोक नहीं सकता है।

लखनऊ
हाल ही में गंगा में तैरती लाशों (Dead Body in Ganga) को लेकर मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि ये शव कोविड से मरने वालों के हैं जिन्हें इस तरह नदी में बहा दिया है। शवों को फेंकने को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार के बीच नोक-झोंक भी हुई। हालांकि यूपी के जल संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा है कि मेरे विभाग के पास इस समस्या को रोकने के लिए बहुत कम विकल्प हैं।

गंगा में तैरती मिली थीं 100 से ज्यादा लाशें
गौरतलब है कि हाल ही में गंगा में 100 से ज्यादा लाशें तैरती पाई गई थीं। इसके चलते उत्तर प्रदेश और बिहार में लोगों में इस बात को लेकर डर पैदा हो गया था कि कोरोना से मरने वालों की लाशों को लोग गंगा में बहा रहे हैं।

मंत्री बोले, रात में कोई बॉडी फेंक जाए तो क्या करेंगे?
हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक खास बातचीत में मंत्री ने कहा कि लोग जानते और समझते हैं कि उन्हें शवों को नदियों में नहीं फेंकना चाहिए। अगर लोग रात में डेड बॉडी फेंकते हैं तो क्या किया जा सकता है? हालांकि मंत्री ने उन जिलों के प्रशासन का पक्ष लेते हुए कहा कि जहां लाशें तैरती पाई गईं, वहां आवश्यक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि गंगा को प्रदूषण से बचाने की जरूरत है।’

The post गंगा में बहती मिलीं 100 लाशें, योगी के मंत्री बोले- लोग रात में फेंकते हैं, नहीं रोक सकते | UP Latest News appeared first on Soochana Sansar.

लखनऊ में कम हुआ कोरोना संक्रमण का प्रकोप, 23 मौतें 1154 संक्रमित | Lucknow Corona Case
कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को भी संक्रमित होने वाले मरीजों से अधिक मरीज स्वस्थ हुए। जारी आंकड़ों के अनुसार 1154 लोग संक्रमित दर्ज किए गए, वहीं 3229 मरीज ठीक हुए। हालांकि मौतों का आंकड़ों आस पास पर ही टिका है। मंगलवार को कोरोना से मरने वालो की संख्या 23 दर्ज की गई है। जबकि सोमवार को कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 26 थी।   मौतों की संख्या में बड़ा सुधार न होने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली कायम है। डॉक्टरों के अनुसार अगले दो सप्ताह संक्रमण के लिहाज से काफी अहम है।

1154 लोग संक्रमित, 23 मौतें: मंगलवार को 1154 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें काफी संख्या में लोग कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग में पकड़ में आए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद काफी लोगों की जांच हुई। जिसके बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 23 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि ठीक एक दिन पहले (सोमवार को) 26 मौतें दर्ज की गईं थी। डॉक्टरों के अनुसार लोहिया, पीजीआई, केजीएमयू, एरा, लोकबंधु समेत दूसरे अस्पतालों में बड़े पैमाने में आईसीयू-वेंटिलेटर और हाई डिपेंडेंसिव यूनिट में मरीज भर्ती किए गए हैं।
3229 मरीजों ने वायरस को दी शिकस्त: कोरोना वायरस को शिकस्त देने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। संक्रमितों से ज्यादा मरीजों ने वायरस को मात दी है। 3229 मरीज ठीक हुए हैं। इसमें होम आइसोलेशन से 95 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं। जबकि अस्पतालों में भर्ती पांच प्रतिशत मरीजों ने वायरस को मात दी है।

The post लखनऊ में कम हुआ कोरोना संक्रमण का प्रकोप,  23 मौतें 1154 संक्रमित | Lucknow Corona Case appeared first on Soochana Sansar.

यूपी के गांवों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से बसपा मुखिया मायावती चिंतित | Corona Update
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के उत्तर प्रदेश में गांवों की ओर बढऩे से बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती बेहद चिंचित हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गांवों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार से मांग की है।

मायावती ने कहा कि इसके साथ ही अभी हाल ही में देश के जिन राज्यों में विधानसभा आमचुनाव खत्म हुए हैं, वहां पर भी शहरों के साथ देहातों में भी कोरोना महामारी का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा की यह सलाह है कि वहां की राज्य सरकारों को भी इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

बसपा मुखिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी अभी हाल ही में राज्यों को कोरोना इलाज के लिए मेडिकल ऑक्सीजन के बंटवारे व सप्लाई आदि को लेकर अपने फैसले में केन्द्र सरकार को जो कदम उठाने के खास निर्देश दिये हैं, सरकार इस पर शीघ्र ही पूरी तरह से अमल जरूर करे तो यह बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि राज्य तथा केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देने भी की जरूरत है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न पंचायत के चुनाव को प्रदेश में कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण का बड़ा कारण माना है। इसको लेकर मायावती ने सोमवार को तीन ट्वीट भी किया है। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद अब यहां खासकर छोटे कस्बों व देहातों में बहुत तेजी से कोरोना महामारी के फैलने की दिल दहलाने वाली खबरें मिल रही हैं। लोग काफी दहशत में हैं। सरकार को इसकी रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की सख्त जरूरत है।

The post यूपी के गांवों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से बसपा मुखिया मायावती चिंतित | Corona Update appeared first on Soochana Sansar.

यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 17 मई सुबह 7 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू | UP Extension in Lockdown
उत्तर प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला अभी सरकार ने नहीं किया है, लेकिन कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए धीरे-धीरे कदम उसी दिशा में बढ़ते नजर आ रहे हैं। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में तेजी से फैल रहे संक्रमण और 14 मई को ईद के त्यौहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कोई भी खतरा मोल न लेते हुए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए फिर बढ़ा दिया है। 29 अप्रैल को शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी से शुरुआत हुई, फिर इसे चार मई, छह मई और फिर दस मई यानी सोमवार तक बढ़ाया गया। अब योगी सरकार ने फिर से कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से शासनादेश जारी किया गया है।

कोरोना की चेन को तोड़ने में कोरोना कर्फ्यू  प्रभावी : रविवार को यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में आंशिक कोरोना कर्फ्यू  प्रभावी हो रहा है। आमजन खुद ही आवागमन कम कर रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए पूरी छूट रहेगी। औद्योगिक गतिविधियां, ई-कॉमर्स से संबंधित काम यथावत चलते रहेंगे। राशन वितरण और टीकाकरण सुचारु रहेगा। कंटेनमेंट जोन में केवल डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से आपूर्ति होगी।

कोरोना कर्फ्यू में ई-पास से मिलेगी छूट : कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के लिए शासन ने ई-पास जारी करने की व्यवस्था बनाई है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल-आवश्यक सेवाओं तथा वस्तुओं की आपूर्ति, आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, मेडिकल, स्वास्थ्य तथा औद्योगिक इकाइयों में उपस्थिति, उद्योग संबंधी कार्य, ई-कॉमर्स ऑपरेशन, आपात चिकित्सा स्थिति वाले व्यक्ति, दूरसंचार सेवाएं, डाक सेवा, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया और इंटरनेट मीडिया से जुड़े व्यक्तियों को ई-पास जारी किए जाएंगे।

सरकारी कार्यालयों में रहेंगे 33 फीसद कर्मचारी : कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में एक समय में 33 फीसद तक ही कर्मियों के रहने की व्यवस्था लागू की है। इसके साथ ही अस्वस्थ होने वाले कर्मियों को घर से काम करने की सुविधा दे दी गई है। अब यह व्यवस्था की गई है कि स्वीकृत जनशक्ति के सापेक्ष 50 प्रतिशत कार्मिक दफ्तर में उपस्थित रहेंगे लेकिन एक समय में उनकी उपस्थिति स्वीकृत जनशक्ति की 33 प्रतिशत तक होगी। बाकी 50 प्रतिशत कार्मिक घर से ही काम करेंगे। नई व्यवस्था के तहत अस्वस्थ हुए कार्मिक भी घर से काम कर सकेंगे। इससे पहले शासन ने शारीरिक रूप से दिव्यांग कार्मिकों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को घर से काम करने की मंजूरी दी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर फैसला लिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना कर्फ्यू का  मकसद तभी कामयाब होगा जब प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से कराया जाएगा।

The post यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 17 मई सुबह 7 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू | UP Extension in Lockdown appeared first on Soochana Sansar.

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से घुटने टेक रही महामारी | CM Yogi Adityanath
कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब फ्रंट पर आ गए हैं। लखनऊ में शुक्रवार को वर्चुअल बैठक के स्थान पर अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से स्थलीय निरीक्षण करने मैदान में उतर गए हैं।  इसी क्रम में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया।लखनऊ में शनिवार को टीम-09 के साथ समीक्षा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद और बरेली के दौरे पर प्रस्थान किया। मुरादाबाद में इंट्रीगेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मनोहरपुर गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां होम आइसोलेशन वाले कोरोना संक्रमित परिवार के अलावा ग्रामीणों से कोरोना को बचाव के लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण को इस सदी की बड़ी महामारी बताते हुए कहा कि जब सब मिलकर काम करते हैं तो महामारी घुटने टेक देती है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलकर काम किया।

पिछले आठ दिन में अकेले उत्तर प्रदेश में ही 65 हजार सक्रिय केस कम हुए हैं। इतना ही नहीं मुरादाबाद मंडल में 3500 एक्टिव केस कम हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सवा दो लाख से लेकर ढाई टेस्ट प्रतिदिन टेस्ट हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य हैं। हमने पंचायत चुनाव के बाद कोरोना के तीव्रता से आगे बढऩे की विशेषज्ञों की आशंका के बाद रणनीति तैयार की। इसके तहत प्रदेश की 58 हजार पंचायतों में निगरानी समिति गठित की है। 97 हजार राजस्व गांवों में पहले से ही पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध कराया है। संदिग्ध मरीजों की निगरानी हो रही है। मेडिकल किट मुहैया कराई जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली के साथ मुरादाबाद के दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ चिकित्सा शिक्षा, संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी हैं। खन्ना सिर्फ बरेली में ही समीक्षा करने के साथ स्थलीय कार्य का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ से स्टेट प्लेन से चलकर बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर लैंड करेंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से मुरादाबाद रवाना होंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री बरेली के सर्किट हाउस जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद के सर्किट हाउस में पहुंचने के बाद वहां के इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का दौरा करेंगे। वापसी पर सर्किट हाउस में दो बजे तक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। उनका मुरादाबाद के जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वह सर्किट हाउस से रवाना होकर मुरादाबाद पुलिस लाइन से हेलिकॉप्टर से बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुरादाबाद कलक्ट्रेट पर सुरक्षा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद दौरे पर हैं। कलक्ट्रेट इंटीग्रेटिड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करने आ रहे हैं। इसको लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बरेली एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस आए । वहां से कार द्वारा इंटीग्रेटिड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण के लिए आ रह हैं। सीएम मुरादाबाद में कोरोना से बचाव के लिए गए इंतजाम का जायजा लेंगे। वापस सर्क‍िट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आनलाइन बैठक के जरिए मंडल के अन्य जिलाधिकारियों से कोरोना के हालात की जानकारी लेंगे। बैठक के बाद दोपहर में दो बजकर पांच मिनट पर हेलीकाप्टर से बरेली रवाना हो जाएंगे।बरेली पुलिस लाइन में लैंड करने के बाद वह सर्किट हाउस से बरेली इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का दौरा करेंगे। इसके बाद वापसी पर कलेक्ट्रेट के सभागार में जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। बरेली में भी वह मंडल के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक भी करेंगे। इसके बाद त्रिशूल एयरबेस से स्टेट प्लेन से लखनऊ वापसी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेडिकल आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंडल में आठ आक्सीजन प्लांट स्वीकृत हैं। जिनमें से तीन मुरादाबाद के लिए हैं। उन्होंने बताया कि पीएम केयर फंड से सीएम केयर फंड से बजट की मंजूरी दी गई है। 108 की एंबुलेंस सेवा कोविड कार्य के लिए भी काम करेगी। 253 एंबुलेंस मंडल में लगी हैं। आक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से आक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। पहली लहर के समय आक्सीजन की आवश्यकता 300 मीट्रिक टन थी। अब प्रतिदिन एक हजार मीट्रिक टन की आपूॢत की जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुरादाबाद में सोमवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू होगा।

The post सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से घुटने टेक रही महामारी | CM Yogi Adityanath appeared first on Soochana Sansar.