corona lockdownin india Archives | Soochana Sansar

यूपी में चार जिलों को छोड़कर अब पूरा प्रदेश कोरोना कर्फ्यू मुक्त | Lockdown-Unlock Latest Update
देश में कोरोना संक्रमितों के मामले कम होते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1.14 लाख नए मामले दर्ज किए गए जो 2 महीने में सबसे कम हैं। वहीं कोरोना केसों के मामलों में गिरावट के साथ ही कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में 7 जून से बाजारों और मॉल को फिर से खोला जाएगा साथ ही मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू की जाएगी। जबकि महाराष्ट्र साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट और जिलों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर लॉकडाउन को ढील देने और प्रतिबंधों को कम करने के लिए पांच-स्तरीय योजना लागू करेगा।

बता दें कि यूपी सरकार कोरोना को नियंत्रित करने के ‘ट्रिपल टी’ अर्थात टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर काम कर रही है। प्रदेश में हर रोज तीन लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। प्रदेश का ओवरऑल कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3.3 प्रतिशत वहीं रिकवरी रेट 97.7 फीसद है। प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड पांच करोड़ से ज्यादा (पांच करोड़ 13 लाख 42 हजार पांच सौ 37 टेस्ट किए जा चुके हैं।) प्रदेश में अब तक  2 करोड़ 2 लाख 34 हज़ार 598 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिसमें युवाओं की संख्या 30 लाख से ज्यादा है।

गुजरात में 100 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे कार्यालय

गुजरात सरकार ने 7 जून से कार्यालयों को 100 फीसद क्षमता के साथ खुलने की अनुमति दे दी है। वहां पर 4 जून से 36 शहरों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खोने जाने की छूट दी गई थी। रेस्‍तरां अब रोज रात 10 बजे तक होम डिलिवरी कर सकेंगे।

ओडिशा, तमिलनाडु के कुछ हिस्‍सों में राहत

तमिलनाडु सरकार ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है लेकिन चेन्नई समेत 27 जिलों में ढील दी है। इन जिलों में सब्जियों, मछली, फलों की बिक्री सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक हो सकेगी। सभी सरकारी कार्यालय में 30 फीसद कर्मचारी काम कर सकेंगे। बड़ी फैक्ट्रियों को 50 फीसद वर्कफोर्स लाने की इजाजत है। इलेक्ट्रिशिन, प्‍लम्बिंग, कारपेंटर, स्‍टेशनरी वगैरह की दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। ओडिशा सरकार ने नौपाड़ा, गजपति और सुंदरगढ़ जिलों में पाबंदियां कम करने का फैसला किया है। यहां पर जरूरी सामान के लिए दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी।

यूपी में अब लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर औऱ गोरखपुर में कोरोना कर्फ्यू

यूपी में अब सिर्फ चार जिलों में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। बाकी प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। अब सिर्फ लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के 71 जिले कोरोना कर्फ्यू मुक्त हो गए। हालांकि, शनिवार व रविवार को सभी जिलों में पहले के आदेशों के अनुसार साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। वहीं, बीते 24 घंटों में प्रदेश में 1100 नए मामले आए हैं जबकि 2446 मरीज डिस्चार्ज होकर घर वापस गए हैं। प्रदेश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 17944 है।

राजस्‍थान सरकार ने शुरू कर दिया अनलॉक

राजस्‍थान में कई दुकानों को मंगलवार से शुक्रवार के बीच सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खुलने की अनुमति है। हालांकि शॉपिंग मॉल और एसी शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍सेज बंद रहेंगे। यहां 30 जून तक कोर्ट से इतर शादी समारोहों की अनुमति नहीं है। कोर्ट में भी 11 से ज्‍यादा लोग शादी में शरीक नहीं हो सकेंगे। 7 जून से सभी सरकारी कार्यालयों में 50 फीसद कर्मचारी आ सकेंगे।

पंजाब और हरियाणा में लॉकडाउन की क्या है स्थिति

पंजाब में 10 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। ऐसे में उससे पहले राहत मिलने के आसार नहीं है। हरियाणा में मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज लॉकडाउन में कुछ छूट का ऐलान कर सकते हैं। पिछले हफ्ते, ऑड-ईवन आधार पर दुकानों को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी।

इन राज्यों में 14 जून तक बढ़ाया गया कर्फ्यू

तमिलनाडु से पहले कर्नाटक ने भी 14 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया था। वहीं हिमाचल प्रदेश और गोवा में भी कोरोना कर्फ्यू को 14 जून तक बढ़ा दिया है। गोवा में जरूरत के सामानों को बेचने वाली दुकानों को हर दिन सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच खोले रखने की अनुमति है। जबकि हिमाचल प्रदेश ने इस लॉकडाउन के तहत दुकानों, रेस्तरां और भोजनालयों को खोलने से संबंधित प्रतिबंधों में ढील दी थी।

बता दें कि यूपी सरकार कोरोना को नियंत्रित करने के ‘ट्रिपल टी’ अर्थात टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर काम कर रही है। प्रदेश में हर रोज तीन लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। प्रदेश का ओवरऑल कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3.3 प्रतिशत वहीं रिकवरी रेट 97.7 फीसद है। प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड पांच करोड़ से ज्यादा (पांच करोड़ 13 लाख 42 हजार पांच सौ 37 टेस्ट किए जा चुके हैं।) प्रदेश में अब तक  2 करोड़ 2 लाख 34 हज़ार 598 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिसमें युवाओं की संख्या 30 लाख से ज्यादा है।

बता दें कि ज्यादातर उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में कोविड -19 की स्थिति में सुधार हुआ है, जबकि देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में अभी भी कोविड -19 मामलें ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार से प्रतिबंधों में कुछ ढील के साथ 14 जून तक एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है, यह लॉकडाउन उन 11 जिलों को छोड़कर लगाए गए हैं जहां कोरोना के मामले कम आ रहे हैं।

The post यूपी में चार जिलों को छोड़कर अब पूरा प्रदेश कोरोना कर्फ्यू मुक्त | Lockdown-Unlock Latest Update appeared first on Soochana Sansar.

कोई जोखिम नहीं लेना चाहती हैं सरकारें, तमिलनाडु में एक हफ्ते बढ़ा लॉकडाउन | Coronavirus Lockdown
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में भले की कमी आई हो लेकिन महामारी से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,57,299 नए मामले सामने आए जबकि 4,194 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2,62,89,290 हो गया है जबकि‍ मृतकों की संख्या 2,95,525 हो गई है। यही वजह है कि सरकारें लॉकडाउन और सख्‍त पाबंदियों में ढील देने को लेकर बेहद सधे कदम रख रही हैं। तमिलनाडु में लॉकडाउन को बिना किसी छूट के 24 मई से एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया है। आइए जानें बाकी राज्‍यों के हाल…

तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन में कुछ राहतें भी दी गई हैं। समाचार और मीडिया कंपनियां हमेशा की तरह काम कर सकती हैं। सभी दुकान आज रात 9 बजे तक और कल केवल एक दिन के लिए सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। निजी और सरकारी बसों को आज और कल ट्रैवल करने की अनुमति होगी।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इशारा किया है कि एक जून को लॉकडाउन की कुछ राहत दी जा सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की स्थिति पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसमें सीएम ने कहा कि‍ हम एक जून से धीरे-धीरे पाबंदियों को अनलॉक करेंगे। उन्‍होंने बताया कि सूबे में पॉजिटिविटी रेट पांच फीसद के नीचे आ गई है जबकि रिकवरी रेट बढ़ कर 90 फीसद के ऊपर पहुंच गई है।

केरल में लॉकडाउन को 30 मई तक बढ़ा दिया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि‍ तिरुअनंतपुरम, एर्नाकुलम और त्रिशूर में ट्रिपल लॉकडाउन कल से वापस ले लिया जाएगा क्योंकि यहां कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी आई है। मलप्पुरम में ट्रिपल लॉकडाउन जारी रहेगा।

कर्नाटक में हालात अभी नियंत्रण में नहीं हैं। ऐसे में यहां लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने राज्‍य में लॉकडाउन दो सप्‍ताह और बढ़ाने का निर्णय लिया है। राज्‍य में लॉकडाउन सात जून तक बढ़ाया गया है। कर्नाटक में बीते 24 घंटों में 32,218 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि महामारी से 353 लोगों की मौत हुई है। राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 23,67,742 तक पहुंच गया है।

तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक राज्‍य में केवल निम्नलिखित गतिविधियों की अनुमति होगी। इस दौरान फार्मेसी, पशु चिकित्सा फार्मेसी खुली रहेंगी और दूध सप्लाई, पीने का पानी तथा दैनिक समाचार पत्र वितरण होगा। आम जनता के लिए आवश्यक सब्जियां, फल उद्यान विभाग द्वारा चेन्नई शहर और सभी जिलों में संबंधित स्थानीय निकायों और निगम के सहयोग से वाहनों में उपलब्ध कराया जाएगा।

The post कोई जोखिम नहीं लेना चाहती हैं सरकारें, तमिलनाडु में एक हफ्ते बढ़ा लॉकडाउन | Coronavirus Lockdown appeared first on Soochana Sansar.

देश के इन बड़े राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें कहां-कहां लगी कड़ी पाबंदी | Coronavirus Lockdown In India
देश में कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। दूसरी लहर की चपेट में देश के ज्यादातर राज्य आए हैं। ऐसे में कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन को सभी राज्य एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। देश के सभी राज्य कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जिससे देश में कोरोना संक्रमण की इस बेकाबू रफ्तार को कम किया जा सके। इसके मद्देनजर देश के कई राज्यों ने कोरोना वायरस लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। इस राज्यों में बिहार-महाराष्ट्र, झारखंड जैसे तमाम राज्य हैं। इसके अलावा कई राज्य ऐसे भी है जहां पहले से लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। आइए जानते हैं भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन की वर्तमान स्थिति क्या है, ये कितने राज्यों में बढ़ाया गया है –

उत्तर प्रदेश, दिल्ली में 17 मई तक लॉकडाउन

देश के सबसे बड़े राज्य यूपी ने कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) की अवधि को 17 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। दिल्ली में भी लाकडाउन सोमवार, 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

तेलंगाना में बढ़ा 10 दिनों का लॉकडाउन

तेलंगाना में 10 दिनों का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य में 12 मई से 10 दिनों के लिए लाकडाउन लगाने का फैसला किया गया।

छत्तीसगढ़ के एक जिले में लगा पूर्ण लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण 12 मई की मध्यरात्रि से 15 मई की मध्यरात्रि तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

असम में कड़ी पाबंदियां

असम सरकार ने कहा है कि COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, कड़े प्रतिबंधों को लागू किया जाना चाहिए। अगले आदेशों तक 13 मई को सुबह 5 बजे से हर रोज दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है।

गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू

गुजरात ने भी राज्य के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू और अन्य पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा समेत इन शहरों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

झारखंड में 27 मई तक लॉकडाउन बढ़ा

झारखंड सरकार ने मिनी लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को अगले दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह 27 मई सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही 16 मई की सुबह छह बजे से पूर्व से जारी प्रतिबंधों के अतिरिक्त चार नए प्रतिबंध भी प्रभावी रहेंगे। इसके तहत अब दुल्हा-दूल्हन को शामिल करके अधिकतम 11 लोगों की मौजूदगी में शादी केवल अपने घरों में या कोर्ट में संपन्न होगी। इस अवसर पर किसी प्रकार का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।

बिहार में 25 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

बिहार में 15 मई को खत्‍म हो रहे लॉकडाउन को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

महाराष्ट्र में 15 दिन बढ़ा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 15 दिन के और बढ़ा दिया है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने आगामी 1 जून तक राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। सरकार की तरफ से आदेश भी जारी किया गया है जिनमें तमाम दिशा निर्देश है। इसमें कुछ नए नियमों को भी जोड़ा गया है ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। इससे पहले 15 मई तक राज्य में लॉकडाउन लागू किया गया था।

The post देश के इन बड़े राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें कहां-कहां लगी कड़ी पाबंदी | Coronavirus Lockdown In India appeared first on Soochana Sansar.

देश के कई राज्यों में आज से लॉकडाउन, जानें अब तक कहां-कहां लागू हुईं सख्त पाबंदियां | Lockdown in India Latest News Update
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में धीरे-धीरे लॉकडाउन लगाया जा रहा है। अब तक देश भर के  राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन या कोरोना के कड़ी पाबंदियां लागू की गई हैं। तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम जैसे राज्यों ने कोरोना को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। कुछ राज्यों ने सख्त लॉकडाउन लागू किया है तो कुछ राज्यों ने कोरोना के सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। आइए जानते हैं देश भर में कहां-कहां लॉकडाउन लगाया गया है और कहां सख्त पाबंदियां लागू हैं।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश ने कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) की अवधि को 17 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। वहीं दिल्ली में भी लाकडाउन सोमवार, 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर लगाई गई पाबंदियां 17 मई तक बढ़ा दी है। राजस्थान में सोमवार सुबह पांच बजे (10 मई) से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा।

तेलंगाना में आज से 10 दिनों का लॉकडाउन  तेलंगाना में आज से 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। राज्य में 12 मई से 10 दिनों के लिए लाकडाउन लगाने का फैसला किया गया। इस दौरान सुबह छह से 10 बजे तक आम लोगों को आवश्यक सामान की खरीद और अन्य जरूरी कामकाज निपटाने की छूट दी गई है।

किन- किन राज्यों में सख्ती

महाराष्ट्र में पांच अप्रैल से 15 मई तक सख्त पाबंदियां

बिहार में चार मई से 15 मई तक लाकडाउन लागू

पंजाब में 15 मई तक वीकेंड लाकडाउन और नाइट कर्फ्यू

मध्य प्रदेश में 15 मई तक जनता क‌र्फ्यू

गोवा में नौ मई से 15 दिनों का कर्फ्यू

केरल में आठ से 16 मई तक संपूर्ण लाकडाउन

आंध्र प्रदेश में छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक आंशिक लॉकडाउन

कर्नाटक में मदद  कर्नाटक सरकार ने 24 मई तक इंदिरा कैंटीन में गरीबों, मजदूरों और प्रवासी कामगारों को तीन वक्त मुफ्त भोजने देने की घोषणा की है।  इसमें नाश्ता, दोपहर और रात का खाना शामिल है।

पुडुचेरी में लॉकडाउन की तैयारी ! पुडुचेरी की उप राज्यपाल टी. सौंदरराजन ने कहा है कि अगर लोग कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में प्रशासन की मदद नहीं करते हैं तो केंद्र शासित प्रदेश में लाकडाउन लगाना अपरिहार्य हो जाएगा।

गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू गुजरात ने भी राज्य के 36 शहरों में नाइट कफ्र्यू और अन्य पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू और अन्य सख्त पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ाने का फैसला किया। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा समेत इन शहरों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

छत्तीसगढ़ के एक जिले में आज से पूर्ण लॉकडाउन छत्तीसगढ़ में COVID19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज मध्यरात्रि से 15 मई की मध्यरात्रि तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

असम में लगाई गई कड़ी पाबंदियां असम सरकार ने कहा है कि COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, कड़े प्रतिबंधों को लागू किया जाना चाहिए। अगले आदेशों तक 13 मई को सुबह 5 बजे से हर रोज दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है। दोपहर 1 बजे के बाद केवल होम-डिलीवरी की अनुमति है। साप्ताहिक बाजार 15 दिनों तक बंद रहेंगे।

The post देश के कई राज्यों में आज से लॉकडाउन, जानें अब तक कहां-कहां लागू हुईं सख्त पाबंदियां | Lockdown in India Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.

कोरोना के नए मामलों में 71 फीसद से ज्यादा केस सिर्फ इन 10 राज्यों में | Coronavirus in India
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों और ठीक होने वाले मरीजों के बीच दायरा धीरे-धीरे कम हो रहा है। पहले जहां इनके बीच एक लाख से ज्यादा का अंतर रहता था, अब कुछ हजार पर आ गया है। रविवार को पहली बार रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए, जबकि 4.03 लाख नए मामले सामने आए। नए मामलों में से भी 71 फीसद से ज्यादा केस सिर्फ 10 राज्यों में ही पाए गए हैं और उनमें से भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में से 71.75 फीसद केस महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही पाए गए हैं। इन राज्यों में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बंगाल, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 56,578, कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41,971 केस मिले हैं।

सक्रिय मामले 37 लाख से ज्यादा नए मामलों और ठीक होने वाले मरीजों के बीच अंतर घटने से सक्रिय मामलों में वृद्धि की रफ्तार भी कम हुई है। वर्तमान में 37,36,648 सक्रिय मामले हैं, जो कुल संक्रमितों का 16.76 फीसद है। पहले संक्रमितों का 17 फीसद से ज्यादा सक्रिय मामले हो गए थे। पिछले एक दिन में सक्रिय मामलों में सिर्फ 13,202 की वृद्धि हुई है।

शनिवार को 18.65 लाख टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबकि कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को 18,65,428 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 30 करोड़ 22 लाख 75 हजार 471 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। संक्रमण की औसत राष्ट्रीय दर करीब साढ़े सात फीसद है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4,03,738 नए संक्रमित सामने आए, 3,86,444 मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हुए और 4,092 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब तक पाए गए कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो करोड़ 22 लाख 96 हजार को पार कर गई। इनमें से एक करोड़ 83 लाख 17 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 2,42,362 मरीजों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर 82.15 फीसद और मृत्युदर 1.09 फीसद बनी हुई है।

The post कोरोना के नए मामलों में 71 फीसद से ज्यादा केस सिर्फ इन 10 राज्यों में | Coronavirus in India appeared first on Soochana Sansar.