corona Archives | Soochana Sansar

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिए निर्देश, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के गैर कानूनी अडोप्शन पर लगे रोक | Supreme Court Latest Update
कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के गैर कानूनी तरीके से अडोप्शन (adoption) को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि अगर इस तरह की गतिविधि में कोई एनजीओ या व्यक्ति शामिल हैं तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए।

जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच ने निर्देश दिया है कि ऐसा करने वाले व्यक्ति या एनजीओ के खिलाफ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कार्रवाई करें। आदेश में कहा गया है, ‘राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों को उन गैर सरकारी संगठनों/व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाता है जो बच्चों की गैर कानूनी अडोप्शन में लिप्त हैं। जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के विपरीत प्रभावित बच्चों को गोद लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।’

The post सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिए निर्देश, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के गैर कानूनी अडोप्शन पर लगे रोक | Supreme Court  Latest Update appeared first on Soochana Sansar.

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन | Mulayam Singh Yadav
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में लगवाई। बीते दिनों उनके पुत्र व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन का विरोध किया था। अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि ‘मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं।’ अखिलेश यादव के बयान पर तब इंटरनेट मीडिया पर खूब हंगामा मचा था।यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए मुलायम सिंह यादव को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि आपका वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई थी।

इसके लिए अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए। वहीं, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि मुलायम सिंह यादव ने वैक्सीन लगवाकर एक अच्छा संदेश दिया है। आशा करता हूं कि सपा के कार्यकर्ता एवं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी पार्टी के संस्थापक से प्रेरणा लेंगे।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने भी मुलायम सिंह यादव के कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उनके फोटो के साथ अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। पार्टी ने कहा कि ‘अगर अखिलेश यादव की मानें तो आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ‘भाजपा’ की वैक्सीन लगवा ली। अब वो भाजपा का प्रचार कर रहे हैं या अपने पुत्र द्वारा फैलाए गए भ्रम को तोड़ रहे हैं… ये आप तय कर लीजिए! हां, वैक्सीन जरूर लगवाइए!

बता दें कि इसी वर्ष जनवरी में सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि ‘मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं। जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को फ्री में टीका लगेगा।’ हालांकि, कोरोना की दूसरी तहर के दौरान अखिलेश यादव ने अपना बयान वापस लेते हुए कहा था कि वह पूर्ण परीक्षण के बाद कोरोना का टीका लगवाएंगे।

81 वर्ष के मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को मेदांता हॉस्पिटल में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है। मुलायम सिंह से पहले उनकी बहू अपर्णा यादव ने भी पिछले महीने लखनऊ के लोकबंधु हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाई थी। इस बीच वैक्सीन लगवाते सपा संरक्षक की तस्वीर ट्वीट करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर तंज भी किया।

The post सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन | Mulayam Singh Yadav appeared first on Soochana Sansar.

देश में 50 दिन बाद आए कोरोना के सबसे कम मामले, बीते 24 घंटे में 3,128 मौतें | India Coronavirus Update
देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी आ रही है। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने की वजह से केस कम हुए हैं। देश में 50 दिन बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1.52 लाख मामले सामने आए तो करीब 3,100 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य़ मंत्राय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,52,734 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,128 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत भी सामने आई है।

रविवार को 16 लाख से ज्यादा टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए रविवार को देश भर में 16,83,135 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 34,48,66,883 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

सवा 21 करोड़ के पार पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 21,31,54,129 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 10,18,076 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

कोरोना वायरस संक्रमण की बात करें देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 2,38,022 लोग ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर देश में अब तक कुल 2,56,92,342 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 91.60% हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 88,416 एक्टिव केस कम हुए हैं। फिलहाल कोरोना के 20,26,092 हैं। इससे एक्टिव दर घटकर 7.22% हो गई है। देश में कोरोना के अब तक कुल 2,80,47,534 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 3,29,100 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना से मौतें ही फिलहाल चिंता का विषय हैं।

The post देश में 50 दिन बाद आए कोरोना के सबसे कम मामले, बीते 24 घंटे में 3,128 मौतें | India Coronavirus Update appeared first on Soochana Sansar.

अब उत्तर प्रदेश के 61 जिलों को 1 जून से कोरोना ​​​​​कर्फ्यू से राहत | Unlock in UP
उत्तर प्रदेश में संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए सरकार ने पांच मई से आंशिक कोरोना ​​​​​कर्फ्यू लगा रखा था, जो कि स्थिति को देखते हुए कई चरण में आगे बढ़ाया गया। अब संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। सरकार ने माना है कि काफी हद तक स्थिति संभल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रविवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में एक जून से आंशिक कोरोना ​​​​​कर्फ्यू से राहत देने पर सहमति बनी। रविवार को मुख्य सचिव आरके तिवारी की ओर से राहत और प्रतिबंध के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि राहत केवल उन जिलों को मिलेगी, जहां कुल सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 600 से कम है।

30 मई की स्थिति के अनुसार इस दायरे में कुल 55 जिले आ रहे थे। 31 मई को पांच और जिलों में स्थिति सुधर गई। यहां सप्ताह में पांच दिन सुबह सात से शाम सात बजे तक कोरोना ​​​​​कर्फ्यू से छूट दी जाएगी। इसके बाद शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी और हर शाम सात बजे से रात्रिकालीन बंदी लागू होगी। लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी और गोरखपुर जैसे 600 से अधिक एक्टिव केस वाले कुल 14 जिलों में सख्ती और बढ़ाई जाएगी, ताकि यहां भी केस कम हो सकें। नए नियम एक जून की सुबह सात बजे से लागू होंगे।

एक जून से यह रहेगी व्यवस्था

दुकान और बाजार के साथ सुपर मार्केट को मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी और सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ खोलने की अनुमति। स्कूल, कालेज तथा शिक्षण संस्थान शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेंगे। माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थाओं, कोङ्क्षचग संस्थानों में आनलाइन पढ़ाई की अनुमति विभागीय आदेशों के अनुसार होगी। शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए विद्यालय आने-जाने की अनुमति होगी। इसके लिए विद्यालयों के प्रशासनिक कार्यालय खोले जा सकेंगे। शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद और खुले स्थानों पर एक समय में अधिकतम 25 अतिथियों को मास्क की अनिवार्यता के साथ अनुमति।  शव यात्रा में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए अधिकतम 20 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे।

– तीन पहिया वाहन, आटो रिक्शा, बैटरी चलित ई-रिक्शा में चालक सहित तीन व्यक्ति, जबकि चार पहिया वाहनों में केवल चार व्यक्तियों के बैठने की अनुमति होगी।  अंडे, मांस व मछली की दुकानों को पर्याप्त साफ-सफाई के साथ बंद स्थान पर या ढंककर बेचने की अनुमति होगी। खुले में बिक्री पर रोक रहेगी। कृषि से संबंधित जैसे खाद, बीज, अन्य कृषि निवेश से संबंधित उत्पाद और कृषि संयंत्रों की दुकानें खुलेंगी।  बैंकों, बीमा कंपनियों, भुगतान प्रणालियों और अन्य वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनियों की शाखाएं व कार्यालय खुलेंगे। रेस्टोरेंट से सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी। इसके अलावा हाईवे व एक्सप्रेसवे के किनारे ढाबे, ठेले-खोमचे वालों को खोलने की अनुमति रहेगी।

कोरोना प्रबंधन से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूरी उपस्थिति रहेगी। शेष सरकारी कार्यालय अधिकतम 50 फीसद उपस्थिति के साथ खुलेंगे। जो 50 फीसद कर्मी रहेंगे, उन्हें रोटेशन से बुलाया जाएगा। निजी कंपनियों के कार्यालय भी कोविड प्रोटोकाल के साथ खुलेंगे। निजी कंपनियां वर्क फ्राम होम की व्यवस्था को प्रोत्साहित करेंगी।  औद्योगिक संस्थान खुलेंगे। इन संस्थाओं में कार्यरत कर्मियों को अपने पहचान पत्र या इकाई के प्रमाण-पत्र के आधार पर आने-जाने की अनुमति रहेगी।  ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कार्यालय, लाजिस्टिक कंपनियों के कार्यालय और वेयर हाऊस खुलेंगे। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी स्थानों पर धर्मस्थलों में एक बार में पांच से अधिक श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को प्रदेश के अंदर चलाने की अनुमति इस शर्त के साथ होगी कि निर्धारित सीट क्षमता पर ही संचालन किया जाएगा। सवारी खड़ी करने की अनुमति नहीं होगी।  साप्ताहिक बंदी में पूरे प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फाङ्क्षगग का अभियान चलाया जाएगा। दुकानों पर दुकानदार व स्टाफ को मास्क, दो गज की दूरी और सैनिटाइजर की व्यवस्था का पालन करना होगा। यही अनिवार्यता खरीददारों के लिए भी लागू होगी। उल्लंघन होने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन का असर उत्तर प्रदेश में अब धीमे-धीमे कम होता जा रहा है। इसको लेकर सरकार ने रविवार को एक जून से पहले 55  जिलों से कोरोना ​​​​​कर्फ्यू को हटाने का एलान किया था। अब इसमें छह और जिलों को जोड़ा गया है। इन छह जिलों में भी एक्टिव केस 600 से कम हैं। कोरोना के कम होते संक्रमण दर के दृष्टिगत विगत दिवस 600 एक्टिव केस से कम संख्या वाले 55 जनपदों को कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई थी। ताजा स्थिति के अनुसार सोनभद्र, देवरिया बागपत, प्रयागराज, बिजनौर और मुरादाबाद जनपद में कुल एक्टिव केस की संख्या 600 से कम हो गई है। ऐसे में अब इन जिलों में भी सप्ताह में पांच दिन सुबह 07 बजे से सायं 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी। साप्ताहिक व रात्रिकालीन बन्दी सहित अन्य सभी संबंधित नियम इन जिलों में लागू होंगे। वर्तमान में 61 जिलों में कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण कम होते ही सरकार ने प्रदेशवासियों को आंशिक कोरोना ​​​​​कर्फ्यू से राहत देने का फैसला किया है। इसके तहत एक जून से कंटेनमेंट जोन के बाहर दुकानें-बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। यह राहत सप्ताह में पांच दिन सुबह सात से शाम सात बजे तक रहेगी। शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी और नाइट ​​​​​कर्फ्यू अभी चलता रहेगा। खास बात यह है कि जिन 14 जिलों में अभी कोरोना के सक्रिय केस 600 से अधिक हैं, वहां किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। शेष 61 जिलों में राहत मिलेगी।

केस बढ़ते ही खत्म हो जाएगी राहत

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यदि किसी जिले में एक्टिव केस 600 से अधिक होते हैं तो स्वत: ही यहां आंशिक कोरोना ​​​​​कर्फ्यू लागू हो जाएगा। इसी तरह जिन 14 जिलों में अभी 600 से अधिक सक्रिय मरीज हैं, वहां स्थिति में और सुधार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की प्रतिदिन कोरोना रिपोर्ट के आधार पर कोरोना ​​​​​कर्फ्यू में इस आदेश में अनुमन्य सभी छूट अपने आप लागू हो जाएंगी।

इन 14 जिलों में 600 से अधिक एक्टिव केस

– लखनऊ :  2450

– मेरठ :  2806

– सहारनपुर : 2223

– वाराणसी : 2111

– गाजियाबाद : 1760

– गोरखपुर : 1704

– मुजफ्फरनगर : 1634

– बरेली : 1599

– गौतमबुद्ध नगर : 1184

– बुलंदशहर : 1174

– झांसी : 962

– लखीमपुर खीरी : 770

– जौनपुर : 688

– गाजीपुर : 619।

सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश के देवरिया, बागपत, बिजनौर, प्रयागराज, सोनभद्र व मुरादाबाद जिले में भी एक जून मंगलवार से कोरोना ​​​​​कर्फ्यू से राहत मिलेगी। सोमवार को जो आंकड़े आए हैं, उनके अनुसार इन छह जिलों में एक्टिव केस 600 से कम हैं। 600 से कम केस होने पर कल से अब 61 जिलों में कोराना ​​​​​कर्फ्यू से सशर्त रहेगी छूट। इसके साथ ही 600 से अधिक एक्टिव केस वाले लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य 14 जिलों में कोराना ​​​​​कर्फ्यू जारी ही रहेगा।

The post अब उत्तर प्रदेश के 61 जिलों को 1 जून से कोरोना ​​​​​कर्फ्यू से राहत | Unlock in UP appeared first on Soochana Sansar.

देश के ज्यादातर राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन, UP,दिल्ली, महाराष्ट्र में पाबंदियों में छूट | Lockdown in India Latest Update
देश में कोरोना संक्रमण में जैसे-जैसे कमी आ रही है, वैसे-वैसे राज्य सरकारें बंदिशें कम करने लगी हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने राहत की घोषणा की है। हालांकि कोई भी राज्य ढिलाई के मूड में नहीं है और पूरी एहतियात बरती जा रही है। गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना और सिक्किम समेत दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के अधिकतर राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश , दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी गई है। आइए जानते हैं देशभर के राज्यों ने लॉकडाउन को लेकर क्या-क्या फैसला लिया है, किन राज्यों में छूट मिली है। बिहार में आठ जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। लेकिन राज्य में व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

उत्तराखंड में 8 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

उत्तराखंड में आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक सामानों की दुकानें खुलेंगी। अब एक और पांच जून को परचून की दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।

अब यूपी के 61 जिलों में लॉकडाउन में छूट

उत्तर प्रदेश सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू से राहत देने का फैसला किया है। प्रदेश के 61 जिलों में लॉकडाउन में छूट दी गई है तो 14 जिलों में कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। एक जून से कंटेनमेंट जोन के बाहर दुकानें-बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। यह राहत सप्ताह में पांच दिन सुबह सात से शाम सात बजे तक रहेगी। शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी और नाइट कर्फ्यू अभी चलता रहेगा। खास बात यह है कि जिन 14 जिलों में अभी कोरोना के सक्रिय केस 600 से अधिक हैं, वहां किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। आंध्र प्रदेश में लगाया गया कोरोना कर्फ्यू 10 जून तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

ओडिशा, तेलंगाना व सिक्किम ने बढ़ाया लॉकडाउन

तेलंगाना में सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक छूट के साथ लाकडाउन 10 दिनों के लिए बढ़ाया गया है। ओडिशा ने 17 जून तक लाकडाउन बढ़ाया है। सिक्किम ने भी लाकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र ने कुछ ढील के साथ 15 दिनों के लिए प्रतिबंधों को बढ़ाया है। गोवा सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यूको सात जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।

दिल्ली में आज से लॉकडाउन में थोड़ी छूट

दिल्ली में औद्योगिक क्षेत्रों व निर्माण स्थलों पर शुरू होगा काम। राजधानी में आज से औद्योगिक क्षेत्रों और निर्माण स्थलों को खोल दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में काम करने वालों को ई-पास लेकर जाना होगा। इसे कामगार खुद या कंपनी के प्रबंधतंत्र के जरिये जारी करा सकेंगे।

जम्मू में खुलेंगे बाजार

जम्मू कश्मीर में एहतियात के तौर पर सभी 20 जिलों में रोज रात के कर्फ्यूके अलावा वीकेंड कर्फ्यू(शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक) लागू रहेगा। बाजारों में सभी तरह की दुकानें शनिवार-रविवार को छोड़ वैकल्पिक दिनों में खुलेंगी। इंडोर माल में 25 फीसद तक दुकानें खुलेंगी। अलबत्ता, 15 जून तक स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय और को¨चग संस्थान बंद रहेंगे। रेड जोन वाले पुलवामा, अनंतनाग, बारामुला, बड़गाम और कुपवाड़ा में सार्वजनिक वाहनों के चलने पर पाबंदी रहेगी। यहां माल भी बंद रहेंगे।

हरियाणा में बाजार खोलने का समय बढ़ा

हरियाणा में चार सप्ताह से चल रहा लाकडाउन एक सप्ताह (सात जून) के लिए और बढ़ा दिया गया है। हालांकि व्यापारियों और दुकानदारों को बड़ी राहत देते हुए बाजार खोलने का समय पांच घंटे से बढ़ाकर छह घंटे कर दिया गया है। बाजारों में आड-ईवन आधार पर अब सुबह सात के बजाय नौ बजे दुकानें खुलेंगी और दोपहर 12 बजे के बजाय तीन बजे इन्हें बंद करना होगा। शापिंग माल भी सुबह दस से छह बजे तक खुल सकेंगे। एक समय में सीमित संख्या में लोग ही शा¨पग माल में खरीदारी कर पाएंगे। होटल भी खुल सकेंगे, लेकिन इनमें शादी समारोह और कांफ्रेंस की इजाजत नहीं होगी। होटलों में रेस्टोरेंट और बार भी बंद रहेंगे तथा सिर्फ कमरों की सुविधा मिलेगी। स्कूल-कालेज और आइटीआइ को 15 जून व आंगनबाड़ी तथा क्रेच को 30 जून तक बंद किया गया है।

The post देश के ज्यादातर राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन, UP,दिल्ली, महाराष्ट्र में पाबंदियों में छूट | Lockdown in India Latest Update appeared first on Soochana Sansar.