coronavirus Archives | Soochana Sansar

CM Yogi ने जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का उद्घाटन किया..!
विजय कुमार निगम गोरखपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कैम्पियरगंज में बनने जा रहे प्रदेश के पहले वानिकी एवं उद्यान विज्ञान विश्वविद्यालय (फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) की डिग्री नौजवानों के लिए नौकरी की गारंटी होगी। इस विश्वविद्यालय से डिग्री और डिप्लोमा लेकर निकलने वाले युवाओं के लिए देश और दुनिया में रोजगार के व्यापक अवसर होंगे। साथ ही यह विश्वविद्यालय अन्नदाता किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैम्पियरगंज में बने गिद्धराज जटायु संरक्षण केंद्र का उल्लेख करते हुए कहा कि कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। हमारे लिए किसी ने कुछ किया तो उसके प्रति कृतज्ञ होना हमारी जीवनशैली का हिस्सा है। गिद्धराज जटायु की मानव जाति पर बड़ी कृपा रही। माता सीता का हरण कर ले जा रहे रावण का पहला प्रतिकार गिद्धराज जटायु ने किया था। वह सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु की सवारी भी हैं। आज केमिकल और पेस्टिसाइड्स के इस्तेमाल के चलते गिद्धराज की संख्या कम होती जा रही, वे मर रहे हैं। ऐसे में गिद्धराज के प्रति कृतज्ञता जताने और उनको संरक्षण देने के लिए कैम्पियरगंज में संरक्षण केंद्र बनाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कैम्पियरगंज में प्रदेश का पहला वानिकी एवं उद्यान विज्ञान विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। यहां युवाओं को जो डिप्लोमा व डिग्री मिलेगी, वह देश-दुनिया में नौकरी की गारंटी वाली होगी। आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण प्रदूषण की है। वायु प्रदूषण से फेफड़े खराब होंगे और धीरे-धीरे पूरा शरीर खराब हो जाएगा। जब प्रदूषण नहीं होगा तो बीमारी भी नहीं होगी। उन्होंने वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली की चर्चा करते हुए कहा कि वहां डॉक्टर दमा रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों को घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हैं। यह स्थिति पर्यावरण के साथ खिलवाड़ से बनती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास भी है और दमघोंटू वातावरण से मुक्ति भी। इसी क्रम में कैम्पियरगंज में बनने जा रहा वानिकी विश्वविद्यालय पर्यावरण की चुनौतियों से निपटने में और कारगर सिद्ध होगा। यह वनाच्छादन बढ़ाने और किसानों की आमदनी में वृद्धि का भी नया प्रयास होगा।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 के बाद प्रदेश और गोरखपुर के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि जब नीयत साफ हो तो परिणाम अपने आप आ जाते हैं। अच्छी दिशा में किए गए प्रयास से आज गोरखपुर में खाद कारखाना चालू हो चुका है। गोरखपुर में एम्स सेवाएं दे रहा है, बीआरडी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा का उत्कृष्ट केंद्र बन चुका है। पिपराइच में चीनी मिल दोबारा चालू हो गई है। धुरियापार में कम्प्रेस्ड बायो गैस का प्लांट लग चुका है। गीडा में उद्योग ही उद्योग नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर और प्रदेश में विकास के बहुत बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। विकास की सोच ही वर्तमान और भावी पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक होगी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी  ने जंगल कौड़िया ब्लॉक के हर गांव से जुड़ाव का जिक्र किया। कहा कि वह यहां एक-एक गांव गए हैं। हर गांव की समस्या जानते हैं, समस्या समाधान के लिए संघर्ष किया है। बाढ़ की स्थिति में पानी में घुसकर लोगों तक पहुंचे हैं। समस्याओं की तस्वीर पहले से सामने थी तो लखनऊ से उन सभी समस्याओं का समाधान भी करा दिया है।  मुख्यमंत्री योगी  ने कहा कि जंगल कौड़िया ब्लॉक व कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में आज विकास की जो स्थिति है, वह लोगों की कल्पनाओं से भी परे है। यहां कालेसर-जंगल कौड़िया बाईपास बन जाने से लोग सीधे लखनऊ पहुंच जाते हैं, वह भी सिर्फ तीन-साढ़े तीन घंटे में। चिउटहा से कुशीनगर जाने में सिर्फ आधा घंटा लगता है। क्षेत्र की हर प्रमुख सड़क फोरलेन हो गई है। बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान हो रहा है। जंगल कौड़िया में पूज्य ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में डिग्री कॉलेज बन गया है। यहां 2 हजार से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा मिल रही है। स्टेडियम बन गया है। कुश्ती के प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा से क्षेत्र के पहलवानों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। विकास के साथ ही गरीबों के कल्याण के कार्य हुए हैं। आवास, शौचालय, राशन, आयुष्मान भारत, पेंशन का लाभ हर पात्र को उपलब्ध हुआ है। यह सब विकास के प्रति भाव रखने का ही परिणाम है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जंगल कौड़िया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय रामपति यादव को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। कहा कि 1952 से आजीवन गोरक्षपीठ से जुड़े रहे रामपति यादव 1962 में जंगल कौड़िया के प्रमुख बने और तभी इस ब्लॉक मुख्यालय की स्थापना हुई थी। उन्होंने शालीनता और सहजता के साथ लंबे समय तक लोगों की सेवा की।

मुख्यमंत्री ने जंगल कौड़िया के वर्तमान ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव के कार्यों की सराहना की। कहा कि उन्होंने सवा करोड़ रुपये की ब्लॉक निधि और विकसित भारत जीरामजी योजना का बेहतर उपयोग किया है। ब्लॉक भवन में वातानुकूलित सभागार बनवाया है, साथ में सोलर पैनल की भी व्यवस्था की है। विकास के पैसे का ऐसा ही इस्तेमाल हो तो हर ब्लॉक चमकता दिखेगा। मुख्यमंत्री योगी ने भरोहिया ब्लॉक के विकास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जंगल कौड़िया के लोगों के साथ वह हमेशा खड़े हैं। विकास की हर मांग को वह पूरा करने के लिए तैयार हैं।     मुख्यमंत्री योगी ने सभी लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व शुभता का प्रतीक है।

लोकार्पण समारोह में कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था, औद्योगिक प्रगति, रोजगार, महिला सुरक्षा और जनकल्याण के कार्यक्रम नजीर पेश कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों की विस्तार से चर्चा की। साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री योगी की प्रेरणा और मंशा के अनुरूप एशिया की सबसे बड़ी फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी कैम्पियरगंज में बनने जा रही है। शीघ्र ही इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री  द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जंगल कौड़िया के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन से यह ब्लॉक विकास के पैमाने पर पचास साल आगे चल रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम के चेयरमैन रमाकांत निषाद, भरोहिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोरख सिंह, भाजपा के जिला मंत्री सदानंद शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मंचीय कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने जंगल कौड़िया ब्लॉक परिसर में हुए पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही स्वर्गीय द्वारिका पांडेय शहीद स्मारक स्थल और पूर्व प्रमुख स्वर्गीय रामपति यादव की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक परिसर में रुद्राक्ष का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

The post CM Yogi ने जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का उद्घाटन किया..! appeared first on Soochana Sansar.

शरद पवार “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं” सुनेत्रा को डिप्टी CM बनाए जाने के फैसले पर बोले..!
नई दिल्ली  (आरएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (हृष्टक्क) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। सुनेत्रा पवार शनिवार को अपने बेटे पार्थ पवार के साथ मुंबई पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक, वह आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। इस घटनाक्रम पर हृष्टक्क प्रमुख शरद पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए खुद को इससे अलग बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनेत्रा पवार के संभावित शपथ ग्रहण को लेकर उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

शरद पवार ने यह भी कहा कि उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार की इच्छा थी कि हृष्टक्क के दोनों गुट एक साथ आएं। उनके अनुसार, अजित पवार इस विषय पर लगातार विचार कर रहे थे और दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत भी शुरू हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि अजीत पवार, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी और विलय की तारीख 12 फरवरी तय की गई थी। हालांकि, इससे पहले ही अजित पवार का निधन हो गया।

बारामती में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि उन्हें शपथ ग्रहण से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई है और उन्हें इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ही जानकारी मिली है। उन्होंने दोहराया कि इस फैसले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या पवार परिवार का कोई सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगा, तो शरद पवार ने कहा कि यह फैसला हृष्टक्क ने लिया होगा। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं, जैसे प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे, ने इस दिशा में पहल की होगी और उन्होंने ही आगे की रणनीति तय की होगी।

गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई थी। इसके बाद हृष्टक्क के एक वर्ग ने मांग की थी कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में उनके पद पर सुनेत्रा पवार को शामिल किया जाए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद हैं और वह शनिवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर कैबिनेट में अपने दिवंगत पति की जगह ले सकती हैं।

The post शरद पवार “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं” सुनेत्रा को डिप्टी CM बनाए जाने के फैसले पर बोले..! appeared first on Soochana Sansar.

Yogi सरकार का बड़ा फैसला : 15 लाख शिक्षक कर्मी करा सकेंगे निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज
विजय कुमार निगम लखनऊ | प्रदेश सरकार ने शिक्षा जगत से जुड़े लाखों कर्मियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह तय किया गया कि अब प्रदेश के माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी और उनके आश्रित परिवार सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बीते वर्ष शिक्षक दिवस पर इसकी घोषणा की थी, जिस पर अब कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इससे बेसिक व माध्यमिक शिक्षा से जुड़े लगभग 15 लाख शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी लाभान्वित होंगे। इस पर समग्र रूप से लगभग 448 करोड़ रुपये का व्यय होगा। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रेसवार्ता में कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 32 प्रस्ताव आए, जिनमें 30 को कैबिनेट की स्वीकृति मिली।

फैसले के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों (व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञों एवं मानदेय शिक्षकों सहित), संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों (मानदेय शिक्षकों सहित), माध्यमिक शिक्षा परिषद व संस्कृत शिक्षा परिषद के मान्यता प्राप्त स्ववित्तपोषित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में मानदेय पर कार्यरत व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञों को आईपीडी (अंत:रोगी विभाग) इलाज की कैशलेस सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ उनके आश्रित भी उठा सकेंगे। प्रेसवार्ता में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया कि सरकार की इस पहल का लाभ 2.97 लाख से अधिक लोगों को मिल सकेगा, जबकि इस पर 89.25 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है।

इसी तरह, बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों एवं बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों (अनुदानित एवं स्ववित्त पोषित) में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, विशेष शिक्षकों, अनुदेशकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यरत वार्डेन, पूर्ण कालिक/अंशकालिक शिक्षकों/शिक्षिकाओं एवं प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइयों और उनके आश्रितों को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रेसवार्ता में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि इस योजना से बेसिक शिक्षा परिषद के 11.95 लाख से अधिक शिक्षक व कर्मी लाभान्वित होंगे। सरकार की इस पहल से प्रति कर्मी करीब 3000 रुपये सालाना प्रीमियम के हिसाब से कुल 358.61 करोड़ रुपये का वार्षिक खर्च अनुमानित है।

कैशलेस इलाज की सुविधा सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ साचीज से जुड़े निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध होगी। इलाज की दरें प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा तय मानकों के अनुसार होंगी। स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को वेरिफिकेशन के बाद योजना का लाभ मिलेगा। वेरिफिकेशन के लिए जनपदों में जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया है कि पहले से जो लोग केंद्र या राज्य द्वारा संचालित किसी अन्य स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना या मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।

The post Yogi सरकार का बड़ा फैसला : 15 लाख शिक्षक कर्मी करा सकेंगे निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज appeared first on Soochana Sansar.

UP में कैंसर के विरुद्ध ‘0 टॉलरेंस’:”स्क्रीनिंग से लेकर सुपर स्पेशियलिटी इलाज तक..!
विजय कुमार निगम लखनऊ | उत्तर प्रदेश में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ योगी सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ को केंद्र में रखकर उन्नत और बहुस्तरीय स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को मिशन मानते हुए प्रदेश में विशेष रूप से कैंसर स्क्रीनिंग से लेकर सुपर स्पेशियलिटी इलाज और आर्थिक सहायता तक हर स्तर पर मरीजों को सहारा उपलब्ध कराने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। लखनऊ और वाराणसी के उन्नत कैंसर संस्थान क्रियाशील हैं, वहीं प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक मशीनों की स्थापना कैंसर स्क्रीनिंग और उपचार की विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इसके साथ ही ग्रामीण अंचलों में सरकार स्वयं सहायता समूहों की मदद से विशेष अभियान चलाकर कैंसर की रोकथाम और उपचार को प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। कैंसर जैसी जटिल बीमारी के उपचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उन्नत तकनीकों को भी प्रभावी बनाने के प्रयास जारी हैं, जिससे मृत्युदर में कमी लाई जा सके। ये सभी प्रयास प्रदेश में कैंसर उपचार की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान आज देश के सबसे आधुनिक कैंसर उपचार केंद्रों में गिना जा रहा है। संस्थान में कुल 220 बेड क्रियाशील हैं और यहां रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, सर्जरी सहित समग्र इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। अत्याधुनिक मशीनें, प्रशिक्षित विशेषज्ञ और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम इलाज को तेज और प्रभावी बना रहे हैं। इससे मरीजों को दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों की ओर पलायन करने की मजबूरी कम हुई है। वहीं वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल के साथ स्थापित समन्वय से प्रदेश में कैंसर उपचार का ढांचा और मजबूत हुआ है। दोनों संस्थानों के बीच रेफरल सिस्टम, विशेषज्ञ परामर्श और तकनीकी सहयोग से मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल रहा है। यह मॉडल क्षेत्रीय स्तर पर उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का उदाहरण बन रहा है।

गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज और झांसी के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में लीनियर एक्सिलेटर और कोबाल्ट यूनिट जैसी अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी मशीनें स्थापित की गई हैं। इससे क्षेत्रीय स्तर पर कैंसर इलाज की पहुंच बढ़ी है। मरीजों को अब लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही, जिससे इलाज में देरी और अतिरिक्त खर्च दोनों कम हुए हैं। साथ ही, कैंसर की जांच, रोकथाम और उपचार के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी फ्यूचरिस्टिक तकनीक को लागू करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मेलों और जिला अस्पतालों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल जैसे कैंसर की स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शुरुआती चरण में बीमारी की पहचान कर मृत्यु दर कम करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि लोग समय पर जांच कराएं। वहीं, कैंसर इलाज की ऊंची लागत को देखते हुए संस्थानों के भीतर ही सस्ती दरों पर कीमोथेरेपी व्यवस्था व दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे कुल खर्च 40 से 60 प्रतिशत तक कम हुआ है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अंतिम सुरक्षा कवच का काम कर रहा है। इस प्रयास का स्पष्ट उद्देश्य है कि धन के अभाव में किसी भी नागरिक का इलाज न रुके।

The post UP में कैंसर के विरुद्ध ‘0 टॉलरेंस’:”स्क्रीनिंग से लेकर सुपर स्पेशियलिटी इलाज तक..! appeared first on Soochana Sansar.

यूपी पुलिस के आला अधिकारी की बड़ी कार्यवाही : घूसखोरी पर 11 पुलिस कर्मी निलंबित तो बाँदा मे 149 तबादले..
@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा।

बाँदा मे 149 पुलिस कर्मियों के थाने-चौकी बदले। एसपी पलाश बंसल ने किया स्थान्तरण।

चित्रकूट,बाँदा, कौशांबी के पांच थानों पर एक दैनिक अखबार के डिजीटल एप पर स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल होने से बड़ा एक्शन।

ओवरलोडिंग ट्रक,डम्फर मे लदी मौरम और बोल्डर, गिट्टी की निकासी पर पुलिस की चौथ वसूली।

बाँदा के बदौसा व नरैनी थानों पर हुआ स्टिंग वहीं चित्रकूट मे भी खुली रिश्वतखोरी की परतें।

बाँदा। यूपी बुंदेलखंड के बाँदा, चित्रकूट, कौशाम्बी के पांच थानों मे तैनात पुलिसकर्मियों सहित थाना प्रभारी पर पुलिस महा निदेशक / डीजीपी यूपी ने बड़ी कार्यवाही की है। इसके पीछे की कहानी है कि एक दैनिक अखबार के डिजीटल एप पर वायरल स्टिंग ऑपरेशन (घूसकांड) का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। यहाँ यह स्टिंग बाँदा के बदौसा और नरैनी थानों मे किया गया। वीडियो मे दिख रहे सिपाही को निलंबित किया गया। साथ ही बदौसा थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी को भी निलंबित किया गया है। इस मामलें की विस्तृत जांच सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेविस टाक कर रहीं है। उधर लखनऊ स्तर पर कार्यवाही करते हुए डीजीपी पुलिस ने प्राथमिकता से संलिप्त 11 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया है। खुफिया विभाग इनकी आमदनी का खाका व हिसाबकिताब खंगाल रही है। वहीं बाँदा एसपी श्री पलास बंशल ने लगातार कुछ वर्षों से एक ही थाना-चौकी मे तैनात 149 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है।

ओवरलोडिंग खनन परिवहन से घूसकांड –

दैनिक समाचार पत्र के डिजीटल प्लेटफार्म मे वायरल वीडियो मुताबिक बुंदेलखंड से निकलने वाले यूपी-एमपी राज्य के ओवरलोडिंग परिवहन से थाना-चौकी प्रभारी व सिपाहियों ने रिश्वतखोरी का पेशा चला रखा है। खनिज परिवहन मे मानक से ज्यादा खनन संसाधनों की आवाजाही पर कहीं फिक्स कोड नम्बर के सहारे तो कहीं लोकेशन गैंग के नेटवर्क से और कहीं थाना वाले घूसकांड से मौज कर रहें है। गौरतलब है कि बुंदेलखंड मे अक्टूबर माह से जून तक खनिज संसाधनों का खनन होता है। यह लाल मौरम व ग्रेनाइट के बोल्डर और गिट्टी को अन्य जिलों मे ले जाता है। ग्रेनाइट और मौरम सरकारी कंक्रीट विकास योजनाओं मे भी खपत होती है। बाँदा की केन नदी मे लाल मौरम निकलती है।

यह मध्यप्रदेश के समीपवर्ती जनपदों से भी आती है। वहीं ग्रेनाइट बोल्डर ज्यादा मात्रा मे महोबा, झांसी, चित्रकूट मे खनन किया जाता है। इस धंधे मे कद्दावर राजनीतिक लोगों व रसूखदार व्यक्तियों का संगठित हिस्सा होता है। इस पेशे को आंतरिक मजबूती सरकारी सिस्टम को लकवाग्रस्त करने वाले पुलिस थाना अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों का हाथ होता है। वहीं खनिज विभाग भी इस काले खेल मे शामिल रहता है। यूपी और एमपी से करीब 15 हजार करोड़ का यह कारोबार तीन दशक से बुंदेलखंड की आबोहवा व पर्यावरण का दुश्मन है। लेकिन राजस्व के लिए राज्य सरकार इसको शराब की तर्ज पर और ज्यादा संरक्षण दे रही है। जिसकी वजह से बुंदेलखंड मे ट्रांसफर होकर आए अधिकारी माता लक्ष्मी के कृपापात्र बने रहते है। इस काम को स्थानीय तक्केबाज / लोकेशन देने वाले बेरोजगार युवाओं ने भी अवैध रूप से पोषित किया है। गाहेबगाहे इन पर गैंगस्टर जैसी कार्यवाही भी होती है। किंतु सरकारी पुलिस व खनिज विभाग की नातेदारी से यह ज्यादा बेलगाम हो चुका है। फिलहाल बाँदा एसपी श्री पलास बंसल ने बीते गुरुवार 23 अक्टूबर को 149 पुलिस कर्मचारियों को इधर से उधर स्थान्तरण किया है। देखने वाली बात होगी कि इस त्वरित कार्यवाही से यूपी सरकार के ज़ीरो टॉलरेंस नीति व पुलिस की विभागीय पारदर्शिता कितनी ट्रांसपेरेंट होती है।

यूपी के सबसे भ्रस्ट खनिज अधिकारी का सोनभद्र से झांसी ट्रांसफर-

यूपी के सोनभद्र मे भ्रष्टाचार मे लिप्त खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह पटेल का तबादला हुआ है। शैलेन्द्र सिंह पटेल सेटिंग से झांसी मे पोस्टिंग पाने में सफल हो गए है। उल्लेखनीय है बुंदेलखंड का झांसी खनन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण जिला है। वहीं सोनभद्र मे इतने गंभीर आरोपों के बाद भी झांसी मे शैलेंद्र सिंह पटेल की तैनाती सवाल खड़े करती है। सोनभद्र के खनन कारोबारियों में शैलेन्द्र के तबादले से खुशी है। खनिज निदेशालय मे सेटिंग बैठाकर अब झांसी पहुंके शैलेन्द्र पटेल देखना होगा सोनभद्र मे के खनन सिंडिकेट को छोड़ पाते है या नही। खनिज अधिकारी को बहुत बड़ा झटका लगा है। किंतु जिसे निलंबित होना था उसे झांसी भेजकर खानापूर्ति की गई है। वहीं कमल कश्यप सोनभद्र के नए खनन अधिकारी बनाए गए हैं। शैलेंद्र सिंह पटेल इससे पूर्व महोबा मे रहे और घूसखोरी की हद पार की जिससे आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू हुई लेकिन हुआ कुछ नही। इससे पूर्व चित्रकूट, बाँदा, हमीरपुर मे इनके पतनशील कारनामों से विभाग की साख को बट्टा लग चुका है।

The post यूपी पुलिस के आला अधिकारी की बड़ी कार्यवाही : घूसखोरी पर 11 पुलिस कर्मी निलंबित तो बाँदा मे 149 तबादले.. appeared first on Soochana Sansar.