cricket news Archives | Soochana Sansar

Mohammad Azharuddin: क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को ईडी ने भेजा समन, पैसों की हेराफेरी का है मामला
Mohammad Azharuddin: क्रिकेटर से राजनेता बने मोहम्मद अजहरुद्दीन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसा है. जानकारी के अनुसार, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच एजेंसी ने तलब किया है. एचसीए के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन पर अपने कार्यकाल के दौरान पैसों की हेराफेरी करने का आरोप लगा है. कांग्रेस नेता को जारी किया गया यह पहला समन है, जिसमें उन्हें गुरुवार को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया है.

मामला हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, अग्निशमन प्रणाली और कैनोपी की खरीद के लिए आवंटित 20 करोड़ रुपये के कथित दुरुपयोग से संबंधित बताया जा रहा है. मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अक्टूबर 2023 में हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए चार आपराधिक मामलों से सामने आया. अजहरुद्दीन और एचसीए के अन्य पूर्व अधिकारियों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश का आरोप लगाया गया था.

खबर के अनुसार, एचसीए के अनुरोध पर किए गए एक फोरेंसिक ऑडिट में मार्च 2020 और फरवरी 2023 के बीच फंड के कुप्रबंधन का मामला प्रकाश में आया. इसमें निजी एजेंसियों को पैसों के ट्रांसफर की बात सामने आई. इन निष्कर्षों के बाद, एचसीए के सीईओ सुनील कांते बोस ने शिकायत दर्ज कराई.

The post Mohammad Azharuddin: क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को ईडी ने भेजा समन, पैसों की हेराफेरी का है मामला appeared first on Soochana Sansar.

पंत ने कहा ”कोहली आपको सिखा सकते हैं कि दबाव की स्थितियों से कैसे निपटना है” | CRICKET NEWS
टी20 विश्व कप की वेबसाइट ने पंत के हवाले से कहा, वह (कोहली) वास्तव में आपको सिखा सकते हैं कि परिस्थितियों से कैसे निपटना है जिससे भविष्य में आपको अपने क्रिकेट सफर में मदद मिल सकती है। इसलिए उनके साथ बल्लेबाजी करना हमेशा की तरह अच्छा है।

मेलबर्न । स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कहना है कि विराट कोहली का अपार अनुभव दबाव की स्थिति से निपटने में मदद करता है। पंत ने साथ ही उम्मीद जताई कि वे पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के टीम के पहले मैच में पूर्व कप्तान कोहली के साथ अपनी बल्लेबाजी साझेदारी फिर बना पाएंगे। टी20 विश्व कप की वेबसाइट ने पंत के हवाले से कहा, वह (कोहली) वास्तव में आपको सिखा सकते हैं कि परिस्थितियों से कैसे निपटना है जिससे भविष्य में आपको अपने क्रिकेट सफर में मदद मिल सकती है। इसलिए उनके साथ बल्लेबाजी करना हमेशा की तरह अच्छा है। उन्होंने कहा, बहुत अनुभव रखने वाले व्यक्ति का आपके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा है क्योंकि वह आपको खेल को आगे बढ़ाने और प्रत्येक गेंद में एक रन के साथ दबाव को बनाए रखने के तरीके के बारे में बता सकता है। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के नाबाद अर्धशतकों से पाकिस्तान ने पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत को 10 विकेट से हरा दिया था।

भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए थे लेकिन पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया था।पच्चीस साल के पंत ने 39 रन की पारी खेलने के अलावा तत्कालीन कप्तान कोहली के साथ 53 रन जोड़े थे। पंत ने कहा, मुझे याद है कि मैंने हसन अली के एक ही ओवर में दो छक्के मारे थे। हम सिर्फ रन गति बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि हमने शुरुआती विकेट खो दिए थे और हमने साझेदारी की थी- मैंने और विराट ने। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, हम रन गति बढ़ा रहे थे और मैंने उसे एक हाथ से दो छक्के मारे… मेरा विशेष शॉट। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलने के अनुभव के बारे में पंत ने कहा, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा विशेष होता है क्योंकि उस मैच के आसपास हमेशा की तरह एक विशेष तरह की हाइप होती है। उन्होंने कहा, न केवल हमारे लिए बल्कि प्रशंसकों और सभी के लिए बहुत सारी भावनाएं जुड़ी होती हैं। यह एक अलग तरह की भावना है, जब आप मैदान पर कदम रखते हैं तो एक अलग तरह का माहौल होता है और आप लोगों को हौसलाअफजाई करते हुए देखते हैं। पंत ने कहा, यह एक अलग माहौल था और जब हम राष्ट्रगान गा रहे थे तो वास्तव में मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे।

The post पंत ने कहा ”कोहली आपको सिखा सकते हैं कि दबाव की स्थितियों से कैसे निपटना है” | CRICKET NEWS appeared first on Soochana Sansar.

LIVE बारिश की वजह से टॉस में देरी, शिखर धवन की निगाह पहली जीत पर | 1st ODI IND vs SA
नई दिल्ली | टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। बारिश एक बार फिर शुरू हो चुकी है और कवर्स को मैदान में एक बार फिर लाया गया है। बता दें कि इस सयम फ्लड लाइट्स भी ऑन कर दिए गए हैं। वहीं मैच अधिकारियों के अनुसार 2.30 बजे टॉस होने वाली थी, जिसमें अब देरी हो सकती है।

शिखर धवन के नेतृत्व में भले ही टीम में युवा चेहरे ज्यादा हो पर जोश में कोई कमी नहीं है और सभी घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद यहां तक पहुंचे हैं। जहां एक तरफ टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका है तो वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की टीम टी20 में मिली हार का बदला लेने के प्रयास में उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था और अब शिखर धवन की कोशिश होगी कि वो वनडे सीरीज में भी रोहित शर्मा जैसी सफलता दोहराने में सफलता हासिल करें।

वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकाक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज जानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नार्खिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के लिए अब हर मैच महत्वपूर्ण है। यदि उसे आगामी वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करना है तो वर्ल्ड कप सुपर लीग के तहत खेले जाने वाले बाकी सभी मैचों को जीतना होगा।

वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

The post LIVE बारिश की वजह से टॉस में देरी, शिखर धवन की निगाह पहली जीत पर | 1st ODI IND vs SA appeared first on Soochana Sansar.

INDIAN टीम के साथ वर्ल्ड कप के लिए आस्ट्रेलिया जाएंगे मो. सिराज और उमरान मलिक | T20 World Cup 2022
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। जसप्रीत बुमराह की चोट के बाद बीसीसीआइ ने आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में दो अतिरिक्त तेज गेंदबाज बैकअप के तौर पर भेजने का निर्णय किया है। दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टीम में शामिल किए गए मोहम्मद सिराज और तूफानी तेज गेंदबाज उमरान मलिक छह अक्टूबर को भारतीय दल के साथ पर्थ के लिए उड़ान भरेंगे। यहां टीम करीब एक सप्ताह शिविर में अभ्यास करेगी और पश्चिम आस्ट्रेलिया के साथ अभ्यास मैच खेलेगी।इसके बाद टीम 17 अक्टूबर को ब्रिसबेन में विश्व कप का पहला आधिकारिक अभ्यास मैच खेलेगी। बीसीसीआइ ने अभी तक बुमराह के आस्ट्रेलिया नहीं जाने पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जरूर कहा है कि बुमराह को लेकर उम्मीद बरकरार रखनी चाहिए। हालांकि हकीकत, ख्वाब से कोसों दूर है

। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड चाहता है कि बुमराह विश्व कप के कुछ मैचों बाद तक भी फिट हो जाएं तो उन्हें टीम के साथ ले जाया जाए लेकिन इतने बड़े टूर्नामेंट में अनफिट खिलाड़ी को साथ ले जाना दोधारी तलवार से कम नहीं होगा।विश्व कप टीम के चार सदस्य (सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल) आस्ट्रेलिया में पहले नहीं खेले हैं, जबकि पांचवें सदस्य दिनेश कार्तिक ने आस्ट्रेलिया में केवल एक मैच खेला है। उन्होंने 15 साल से अधिक समय पहले मेलबर्न में एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इस शिविर से उन्हें फायदा होगा। यह शिविर दो रिजर्व खिलाडि़यों रवि बिश्नोई और दीपक चाहर को भी मदद करेगा, जिन्होंने आस्ट्रेलिया में कभी नहीं खेला। उन्हें जल्दी से परिस्थितियों के अनुकूल होने और मैच के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सकता है।

भारत चोटिल हुड्डा और जसप्रीत बुमराह के स्वस्थ्य होने का इंतजार कर रहा है। दोनों ही खिलाड़ी इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी पीठ की चोटों को ठीक करा रहे हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि बुमराह का एनसीए में स्कैन किया गया है। वहीं दूसरी तरफ भारत काफी बड़ी तैयारी के बाद विश्व कप में पहुंचने वाला है। वे पिछले तीन महीनों से व्यस्त हैं। आयरलैंड, इंग्लैंड, कैरेबियन, एशिया कप के लिए यूएई में टी-20 खेलने के बाद अब घरेलू धरती पर आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टी-20 सीरीज खेल रहे हैं।

The post INDIAN टीम के साथ वर्ल्ड कप के लिए आस्ट्रेलिया जाएंगे मो. सिराज और उमरान मलिक | T20 World Cup 2022  appeared first on Soochana Sansar.

दक्षिण अफ्रीका टी 20 शृंखला से बाहर हुए शमी | T20 2022 NEWS
मुंबई  । भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोनावायरस के कारण ऑस्ट्रेलियाई शृंखला के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 शृंखला से भी बाहर हो सकते हैं। तीन मैचों की टी20 शृंखला से बाहर होने वालों में दूसरा नाम दीपक हुड्डा का है, जो पीठ की चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पायेंगे और चिकित्सीय सहायता के लिये बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार हरफनमौला शाहबाज़ अहमद और श्रेयस अय्यर को 15-सदस्यीय स्चड में शामिल किया गया है, हालांकि बीसीसीआई की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शमी पूरी तरह कोरोना से नहीं उभरे हैं। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर को मोहाली में खेले गये पहले टी20 से पूर्व कोरोना संक्रमित हुए थे जिसकी वजह से वह तीन मैचों की शृंखला में नहीं खेल सके।
शमी वायरस से न उभर पाने के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार, 28 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 शृंखला से भी बाहर हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि शमी ने पहले टी20 के लिए भारतीय टीम के साथ तिरुवनंतपुरम की यात्रा नहीं की है, जबकि शमी की जगह ऑस्ट्रेलियाई शृंखला में शामिल किये गये उमेश यादव वहां पहुंचे हैं। प्रोटियाज टीम रविवार से ही केरल में है।
उनके (शमी के) पूरी तरह से फिट होने में लगने वाले समय के बारे में कोई चिकित्सीय सूचना नहीं है, लेकिन फिलहाल आसार अच्छे नहीं लग रहे हैं। शमी विश्व कप के लिए चार अतिरिक्त खिलाडिय़ों में शामिल हैं। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में पिछले साल हुए विश्व कप के बाद कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया एकदिवसीय था। इसी बीच, सूत्रों ने बताया कि दीपक हुड्डा भी पीठ की चोट के कारण इस शृंखला से बाहर हो गये हैं। पीठ की चोट के कारण हुड्डा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये तीसरे टी20 के लिए उपलब्ध नहीं थे। बीसीसीआई ने बयान जारी करके इसकी पुष्टि की थी।

नयी सूचना के अनुसार हुड्डा की चोट पर एनसीए के चिकित्सा कर्मियों को ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। उन्होंने तिरुवनंतपुरम की यात्रा भी नहीं की है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है।
विश्व कप टीम में कोई बदलाव होगा या नहीं, इसकी तत्काल कोई जानकारी नहीं है। इंदौर में चार अक्टूबर को साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम छह अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।
विश्व कप 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है लेकिन भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है।
दक्षिण अफ्रीका टी20 शृंखला के लिए भारतीय टीम:  रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और श्रेयस अय्यर।

The post दक्षिण अफ्रीका टी 20 शृंखला से बाहर हुए शमी | T20 2022 NEWS appeared first on Soochana Sansar.