cricketnews Archives | Soochana Sansar

कोहली और विलियमसन को लेकर छिड़ी जुबानी जंग, बट के बयान से चिढ़े वॉन ने दिलाई फिक्सिंग की याद | Cricket Latest News
भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन में कौन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है, इस बात पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और पाकिस्तान के सलमान बट के बीच रविवार को जुबानी जंग छिड़ गई। इसकी शुरुआत वॉन के उस बयान से हुई जिसमें उन्होने कहा था कि यदि विलियमसन भारतीय होते तो उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आंका जाता। सलमान ने इसे लेकर निशाना साधा, जिससे पूर्व इंग्लिश कप्तान चिढ़ गया और 2010 फिक्सिंग की याद दिला दी।

चिढ़ गए वॉन

वॉन इससे चिढ़ गए और उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने देखा है कि सलमान ने मेरे बारे में क्या कहा है, लेकिन मैं चाहता था कि 2010 में जब वह मैच फिक्स कर रहे थे तब भी उनके दिमाग में इस तरह के स्पष्ट विचार होने चाहिए थे।’ बता दें कि वॉन ने कोहली और विलियमसन को लेकर ऐसे समय में बयान दिया है जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होना है। यह मैच साउथैंप्टन में 18 से 22 जून के बीच खेला जाएगा। इससे पहले कीवी टीम इंग्लैंड से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं भारतीय टीम को भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद इंग्लैंड से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज अगस्त सितंबर में खेली जाएगी। दो जून को टीम इंग्लैंड पहुंचेगी।

इस पर फिक्सिंग के चलते पांच साल का प्रतिबंध झेलने वाले पाकिस्तान के सलमान बट ने कहा, ‘कोहली ऐसे देश से हैं जहां की जनसंख्या बहुत अधिक है और इसलिए उनके प्रशंसकों की संख्या अधिक है। वर्तमान समय में दुनिया के किसी भी अन्य बल्लेबाज के नाम पर 70 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज नहीं हैं। इसलिए तुलना का क्या मतलब बनता है। और इन दोनों के बीच तुलना कौन कर रहा है? माइकल वॉन। वह इंग्लैंड के लिए अच्छे कप्तान रहे होंगे, लेकिन वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते थे वह आंकड़ों में नहीं दिखता है।’

The post कोहली और विलियमसन को लेकर छिड़ी जुबानी जंग, बट के बयान से चिढ़े वॉन ने दिलाई फिक्सिंग की याद | Cricket Latest News appeared first on Soochana Sansar.

चेन्नई के ओपनर ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, शिखर धवन फिसले नीचे | IPL 2021
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में बड़े बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। टूर्नामेंट में अब तक रन बनाने के मामले में इस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर टॉप पर हैं। इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज ही छाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दो नाम भारतीय हैं।

फाफ डु प्लेसिस

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक जमाने के साथ ही फाफ डु प्लेसिस ने चौथे नंबर से सीधा पहले स्थान पर छलांग लगाई है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ओपनिंग करने वाले फाफ डु प्लेसिस 6 मैच खेल कर 3  अर्धशतक के साथ 270 रन बनाए हैं। इस दौरान नाबाद 95 रन उनकी सबसे बड़ी पारी रही है।

शिखर धवन

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन लगातार टॉप पर बने हुए थे। बुधवार को वह दूसरे स्थान पर खिसक गए। 6 मैच में 44 की औसत से इस बल्लेबाज ने अब तक 265 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 92 रन की सबसे पारी खेली है अब तक धवन 33 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं।

केएल राहुल

तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल हैं। उनकी टीम भले ही अच्छा नहीं कर पाई हो लेकिन अब तक इस बल्लेबाज ने लगातार रन बनाए हैं। 6 मुकाबलों में 91 की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ राहुल ने 240 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक जमाया है।

ग्लेन मैक्सवेल

इस लिस्ट में इस सीजन की शुरुआत से पहले सबसे ज्यादा चर्चा में रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल हैं। 2 अर्धशतक जमाते हुए अब तक इस बल्लेबाज ने 223 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 21 चौके और 10 छक्के निकले हैं।

जॉनी बेयरस्टो

पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर जॉनी बेयरस्टो हैं। 6 मैच खेलकर 43 की औसत से इस बल्लेबाज ने 218 रन बनाए हैं। 16 चौके और 14 छक्के लगा चुके इस बेयरस्टो ने नाबाद 63 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है।

The post चेन्नई के ओपनर ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, शिखर धवन फिसले नीचे | IPL 2021 appeared first on Soochana Sansar.

हैदराबाद और मुंबई में कांटे की टक्कर! जानें क्या कहते हैं आंकड़े | IPL 2021
आइपीएल 2021 में भले ही डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दोनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर है, लेकिन टीम रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर दे सकती है। आंकड़े इसके गवाह हैं। दोनों टीमों के बीच आइपीएल में अब तक 16 मैच हुए हैं और दोनों ने आठ-आठ मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कांटे टक्कर देखने को मिल सकती है।

बता दें कि टूर्नामेंट में मुंबई की टीम को एक मैच में जीत और एक में हार का सामना करना  पड़ा है। वहीं हैदराबाद की टीम दोनों मैच में हारी है। अगर पिछले पांच मैचों की बात करें तो मौजूदा चैंपियन मुंबई की टीम का हैदराबाद पर पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। मुंबई को तीन और हैदराबाद को दो मैच में जीत मिली है। पिछले साल की बात करें तो पहले मैच में मुंबई को जीत मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में हैदराबाद ने उसे 10 विकेट से पटखनी दे दी थी।

आइपीएल 2020 में  चार अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच मैच हुआ। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। हार्दिक पांड्या और किरोन पोलार्ड ने 16 से 19वें ओवर के बीच 41 रन जोड़े। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने पारी के अंतिम चार गेंदों पर 20 रन (6,4,4,6) ठोक दिए और मुंबई को 200 के पार पहुंचा दिया।इसके बाद दोनों टीमों के बीच चार नवंबर को दूसरा मैच हुआ। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 148 रन बनाए। हैदराबाद की टीम ने 17.1 ओवर में बगैर विकेट खोए इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कप्तान डेविड वार्नर ने नाबाद 81 और रिद्धिमान साहा ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली।

The post हैदराबाद और मुंबई में कांटे की टक्कर! जानें क्या कहते हैं आंकड़े | IPL 2021 appeared first on Soochana Sansar.