Dilip Kumar Archives | Soochana Sansar

सायरा बानो ने अस्पताल से शेयर की दिलीप कुमार की पहली तस्वीर | Dilip Kumar Health Latest Update
भारतीय सिनेमा के लीजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ख़राब चल रही है। सांस की दिक्कत होने के बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फैंस और शुभचिंतक लगातार उनके जल्द सेहतयाब होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं, पत्नी सायरा बानो ने लोगों से अपील की कि अफ़वाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें और जल्द दिलीप साहब डिस्चार्ज हो सकते हैं।

सायरा और दिलीप कुमार से परिजन लगातार उनके ट्विटर हैंडल से सेहत का अपडेट दे रहे हैं। सोमवार शाम को सायरा की ओर से एक संदेश ट्वीट किया गया, जिसमें कहा गया- पिछले कुछ दिनों से मेरे प्यारे पति, यूसुफ़ ख़ान, की तबीयत ठीक नहीं है। मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस नोट के ज़रिए, मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो उनके लिए दुआ कर रहे हैं और अपना प्यार लुटा रहे हैं। मेरे पति, मेरे कोहिनूर, हम सबके दिलीप कुमार की सेहत अब स्थिर है।

सांस की तकलीफ़ होने के बाद दिलीप कुमार को 6 जून को मुंबई के पीएल हिंदूजा अस्पताल में दाख़िल करवाया गया था, जहां उनका चेकअप किया गया और इलाज चल रहा है। दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की ख़बर फैलते ही उनके लिए दुआएं की जानें लगी। धर्मेंद्र, मनोज बाजपेयी समेत कई कलाकारों ने दिलीप कुमार के जल्द ठीक होने की कामना की थी।

इसके बाद सायरा बानो ने दिलीप कुमार के साथ अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की, जिस पर 5.51 बजे का समय अंकित है। इस तस्वीर में दिलीप कुमार बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने आंखें मूंदी हुई हैं और सायरा उनकी ओर देख रही हैं। दिलीप कुमार ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं हैं।डॉक्टरों ने मुझे आश्वासन दिया है कि जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मैं आपसे गुज़ारिश करती हूं कि अफ़वाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। मैं आपसे साहब की सेहत के लिए दुआ करने के लिए कह रही हूं, वहीं मैं ऊपर वाले से दुआ करूंगी कि इस पैनडेमिक में आप सबको सेहतमंद रखें।

The post सायरा बानो ने अस्पताल से शेयर की दिलीप कुमार की पहली तस्वीर | Dilip Kumar Health Latest Update appeared first on Soochana Sansar.