education Archives | Soochana Sansar

हाईस्कूल परीक्षा निरस्त के निर्णय के बाद अब जिलों से वापस आएंगी आंसर शीट | UP Board Exam 2021
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल परीक्षा 2021 निरस्त करने का निर्णय लिया जा चुका है। अब बोर्ड आदेश का अनुपालन कराने में जुट गया है। इसी क्रम में जिलों में भेजी गईं हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं मंगाने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। कापियों को राजकीय मुद्रणालयों में ही सुरक्षित रखा जाएगा और अगले साल उनका उपयोग होगा।

अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने का आदेश दिया है और सभी 29.94 लाख परीक्षार्थियों को 11वीं में प्रमोट किया जाना है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड ने आदेश का अनुपालन शुरू कर दिया है, जिलों में भेजी गईं हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं अब वापस मंगाई जाएंगी, इस संबंध में जल्द ही निर्देश जारी होंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने से महीनों पहले ही उत्तरपुस्तिकाएं जिलों में भेजना शुरू कर देता है। पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से हर जिले में परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले तक करीब 70 फीसद उत्तरपुस्तिकाएं पहुंच जाती हैं, बाकी कापियां इम्तिहान होने के दौरान नियमित रूप से पहुंचती रहती हैं।

इस साल परीक्षाओं की समय सारिणी जारी हुई तो अप्रैल तक करीब 70 फीसद उत्तरपुस्तिकाएं जिलों में पहुंच गई थीं। हालांकि, उस समय पंचायत चुनाव की वजह से परीक्षा स्थगित हो गई थी, दूसरी समय सारिणी मई की जारी हुई लेकिन, कोरोना संक्रमण से वह भी निरस्त करनी पड़ी।

The post हाईस्कूल परीक्षा निरस्त के निर्णय के बाद अब जिलों से वापस आएंगी आंसर शीट | UP Board Exam 2021 appeared first on Soochana Sansar.

इंटरनेट मीडिया पर UP बोर्ड परीक्षा 2021 का फर्जी कार्यक्रम वायरल | UP Board Exam 2021 Latest Update
यूपी बोर्ड से इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए करीब 56 लाख ने पंजीकरण कराया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस वर्ष 28 अप्रैल से होनी थीं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके बाद 15 अप्रैल 2021 को हाईस्कूल और इंटर की परीक्षओं को स्थगित करने का फैसला किया था। सरकार ने यह फैसला राज्य में पंचायत चुनाव की तिथियों में बदलाव और कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया था। 28 अप्रैल के बाद परीक्षा को आठ मई से कराने का कार्यक्रम बना, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इन्हेंं स्थगित कर दिया गया है।

देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बेहद प्रभावी होने के कारण पठन-पाठन कार्यक्रम स्थगित करने के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने फिलहाल सभी परीक्षाओं को टाल दिया है। इसी बीच में कुछ शराराती तत्व इंटरनेट मीडिया पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर तथा हाईस्कूल परीक्षा 2021 का फर्जी कार्यक्रम वायरल कर दिया है।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश सरकार ने सीबीएसई और आइसीएससी की तर्ज पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। इसके बाद बोर्ड कोविड संक्रमण की स्थिति में कुछ सुधार होने के बाद जुलाई के पहले हफ्ते तक इंटर की परीक्षा कराने की योजना बना रही है।

ऐसे में सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरस कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के निदेशक माध्यमिक तथा सचिव यूपी बोर्ड, तत्काल ही एक्शन में आ गए। वायरस मैसेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम 2021 को पांच से 25 जून के मध्य में सम्पन्न कराने का संदेश है। इसके साथ ही इसमें निर्देश है कि कोविड-19 के नियमों को ध्यान मे रखते हुए परीक्षा करायी जाएगी।

इस वायरल संदेश के बाद एक्शन में आए यूपी बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ल ने कहा कि यह पूरी तरह फर्जी है। यह नितांत ही गलत कृत्य है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया है कि इस फर्जी कार्यक्रम का संज्ञान न लें। इनकी अनदेखी करें। यूपी बोर्ड सचिव ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे। यह भी तय है कि इस तरह की फर्जी सूचना प्रसारित करने वालों पर शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई भी होगी।

इसमें पांच जून से परीक्षा कार्यक्रम को देखकर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के होश उड़ गए। ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने मोर्चा संभाला और इसका खंडन करने के साथ ही इसको वायरस करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का मन बना लिया है।

The post इंटरनेट मीडिया पर UP बोर्ड परीक्षा 2021 का फर्जी कार्यक्रम वायरल | UP Board Exam 2021 Latest Update appeared first on Soochana Sansar.

आईआईटी रूड़की ने निकाली 137 पदों की भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन 11 मई तक | IIT Roorkee Recruitment 2021
आईआईटी रूड़की सरकारी नौकरी अपडेट। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के 137 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किये हैं। संस्थान द्वारा 8 अप्रैल 2021 को जारी दो अलग-अलग भर्ती विज्ञापनों के अनुसार आवेदन के योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट, iitr.ac.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 मई 2021 तक अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार आईआईटी रूड़की की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद कैरियर सेक्शन में जाना होगा। सम्बन्धित भर्ती विज्ञापन और ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज का लिंक कैरियर सेक्शन में दिया गया है और इनके डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गये हैं। उम्मीदवारों को अप्लीकेशन पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके उम्मीदवार सम्बन्धित पद के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन के समय उन्हें 250 रुपये का आवेदन शुल्क भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। वहीं, यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करता है तो उसे प्रति पद 250 रुपये का शुल्क भरना होगा। हालांकि, एससी-एसटी उम्मीदवारों, आईआईटी रूड़की के कर्मचारियों, दिव्यांगजन उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गयी है।

पदों के अनुसार रिक्तियों की संख्या

ग्रुप ए पद

फाइनेंस ऑफिसर – 1 पद

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर – 2 पद

हिंदी ऑफिसर – 1 पद

असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर – 1 पद

सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (एसएस) – 1 पद

ग्रुप बी पद

जूनियर टेक्निकल सुप्रींटेंडेंट – 1 पद

असिस्टेंट सिक्यूरिटी ऑफिसर – 1 पद

कोच – 6 पद

जूनियर सुप्रींटेंडेंट – 31 पद

जूनियर सुप्रींटेंडेंट (राजभाषा) – 1 पद

ग्रुप सी पद

फार्मासिस्ट – 1 पद

जूनियर लैब असिस्टेंट – 52 पद

जूनियर असिस्टेंट – 39 पद

ड्राइवर ग्रेड 2 – 1 पद

The post आईआईटी रूड़की ने निकाली 137 पदों की भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन 11 मई तक | IIT Roorkee Recruitment 2021 appeared first on Soochana Sansar.

सीबीएसई परीक्षाओं पर फैसला जल्द, पीएम मोदी कर रहे हैं शिक्षा मंत्री, सचिव और बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक | CBSE Board Exam 2021
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित या रद्द किये जाने की लगातार बढ़ती जा रही मांग और सोशल मीडिया पर ट्रेंड के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 14 अप्रैल 2021 को थोड़ी देर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, शिक्षा सचिव और सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की आज की इस बैठक के बाद सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हो रही मांग पर सरकार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विभिन्न राज्यों को मुख्यमंत्री कर चुके हैं मांग

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किये जाने की मांग विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री कर चुके हैं। महाराष्ट्र में 10वीं, 11वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के स्थगित किये जाने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित किये जाने की मांग पहले ही जा चुकी है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किये जाने और इंटर्नल एसेसमेंट या ऑनलाइन एग्जाम के माध्यन से मूल्यांकन करते हुए परिणाम घोषित करने की मांग की। इसी प्रकार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग केंद्र सरकार और सीबीएसई से की है। हालांकि, एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किये जाने को लेकर फैसला किया जाना अभी बाकी है। इनके अतिरिक्त विपक्षी दलों नेताओं ने भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किये जाने की मांग की है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं: रद्द या स्थगित?

स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स के साथ-साथ कई एग्जाम एक्सपर्ट्स, शिक्षाविदों द्वारा भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को टालने या रद्द करने के सुझाव दिये जा रहे हैं। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं सीबीएसई के सूत्रों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया खबरों के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द किये जाने की संभावना काफी कम है। हा

लांकि, मंत्रालय और बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किये जाने पर विचार किया जा सकता है।

स्थगित / रद्द करने की लगातार बढ़ रही है मांग

पूरे देश में फिर से बढ़ रहे कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों और रोकथाम के लिए विभिन्न राज्यों में लगाये जा रहे प्रतिबंधों को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित या रद्द किये जाने की मांग बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर कुछ राज्यों ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश राज्य सरकार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दो हफ्ते के पूर्ण लॉकडाउन के निर्देश मंगलवार को दिये गये हैं। इस क्रम में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के साथ-साथ पैरेंट्स और टीचर्स द्वारा भी सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द किये जाने की मांग की जा रही है और मूल्यांकन के लिए वैकल्पिक मोड की मांग की जा रही है।

The post सीबीएसई परीक्षाओं पर फैसला जल्द, पीएम मोदी कर रहे हैं शिक्षा मंत्री, सचिव और बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक | CBSE Board Exam 2021 appeared first on Soochana Sansar.