gujrat news Archives | Soochana Sansar

गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की ढील, दिन में रहेंगी पाबंदियां | Night Curfew
गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने बुधवार को 36 शहरों में रात के कर्फ्यू में एक घंटे की ढील देने का फैसला किया, जबकि दिन के समय की पाबंदियां लागू रहेंगी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर में कैबिनेट की बैठक के बाद संशोधित कर्फ्यू समय के बारे में घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार से 36 शहरों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहेगा। फिलहाल, रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात का कर्फ्यू लागू है। गुजरात में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। गत 30 अप्रैल को करीब 14600 नए मामले दर्ज किए गए थे।

वर्तमान में करीब 3200 मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। इसलिए हमने रात के कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। कर्फ्यू अब सुबह नौ से शाम से छह बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 36 शहरों में फिलहाल रात का कर्फ्यू लगा हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन शहरों में वर्तमान में दिन के समय प्रतिबंधों में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार कोरोना​​​​-19 की तीसरी लहर की संभावना के बारे में सतर्क है और इससे निपटने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना जल्द ही घोषित की जाएगी। मंगलवार को गुजरात में 3255 नए मामले सामने आए और 44 मौतें हुईं, जिससे संक्रमण की संख्या बढ़कर 7,94,912 हो गई और मरने वालों की संख्या 9,665 हो गई।

इससे पहले 30 अप्रैल को गुजरात में 14,605 ​​नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक हैं। गुजरात में कोरोना से अब तक सात लाख 94 हजार 912 लोग संक्रमित हुए, जिनमें से सात लाख 22 हजार 741 स्‍वस्‍थ होकर घर पहुंच गये। सोमवार को गुजरात में दो लाख 28 हजार 810 टीके लगाए गए। अब तक एक करोड़ 58 लाख 30183 टीके लग चुके हैं।

The post गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की ढील, दिन में रहेंगी पाबंदियां | Night Curfew appeared first on Soochana Sansar.

प्रधानमंत्री मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, गुजरात में अब तक 45 की जा चुकी जान | Latest News Update
यहां उन्होंने चक्रवात तूफान टाक्टे से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। यहां इस तूफान के कारण अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी अमरेली, गिर सोमनाथ और भावनगर जिले में तूफान से हुए नुकसानों का जायजा लेंगे। यहां के बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद जाएंगे और वहां राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा वरिष्ठ सचिव स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चक्रवाती तूफान टाक्टे से हुए नुकसान का आकलन करेंगे। गुजरात CMO ने इस बात की जानकारी मंगलवार को ट्वीट के जरिए दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और चक्रवाती तूफान से राज्य में पैदा हालात का जायजा लिया, क्योंकि सोमवार रात वहां तूफान के कारण भूस्खलन भी हुआ।बता दें कि तूफान आज कमजोर हो गया है, लेकिन हवा अभी भी 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जारी है। उत्तरी भारत के कई इलाकों में इस तूफान का असर देख गया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली  के कई इलाकों में इसके कारण बारिश हो रही है।

तटीय इलाकों में भारी नुकसान, 45 मरे

गुजरात में चक्रवात टाक्टे ने तबाही मचाई है। यहां अब तक  45 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। चक्रवात से हुए नुकसान के सर्वे के बाद सरकार इसका मुआवजा देगी। गुजरात में बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि चक्रवाती तूफान की वजह से 16,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है, जबकि 40 हजार से ज्यादा पेड़ और एक हजार से ज्यादा बिजली के खंभे इसकी वजह से उखड़ गए।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि टाक्टे अब कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और जैसे-जैसे उत्तर की तरफ बढ़ेगा यह गहरे दबाव में बदल जाएगा। चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और करीब 35 तालुका में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

The post प्रधानमंत्री मोदी ने किया हवाई सर्वेक्षण, गुजरात में अब तक 45 की जा चुकी जान  | Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.