healthylife Archives | Soochana Sansar

सत्तू है जहां तंदुरुस्ती है वहां, इन बीमारियों में है रामबाण | Barley Amazing Health Benefits
सत्तू में किसी भी खाद्य पदार्थ के मुकाबले सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। आयुर्वेद चिकित्सालय बिलासपुर के चिकित्सक बृजेश सिंह के मुताबिक सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ ही फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सत्तू एक पौष्टिक आहार है। उत्तर प्रदेश व बिहार समेत पंजाब, मध्य प्रदेश, बंगाल में सत्तू काफी प्रचलित है। यह भुने हुए चने, जौ और मक्का को पीसकर तैयार किया जाता है। ज्यादतर लोग गर्मियों में सत्तू का प्रयोग पेय पदार्थ के रूप में करते है।

ऐसे कर सकते हैं प्रयोग

सत्तू का शरबत बनाकर पी सकते हैं।

लिठ्ठी चोखा या पराठा बनाकर खा सकते हैं।

घर में आसानी से कचौरी बना सकते हैं।

स्वादिष्ट लड्डू बनाकर सेवन कर सकते हैं।

ऐसे बढ़ाएं स्वाद

सत्तू वैसे तो अपने आप में स्वादिष्ट होता है। गर्म सत्तू की सुगंध भी मन को खूब भाती है। फिर भी स्वाद के लिए गर्मियों में लोग इसमें प्याज, मिर्च, मूंगफली दाना और जीरा पाउडर मिलाकर पौष्टिकता बढ़ाने के साथ जायकेदार बनाते हैं।

इन समस्याओं से मुक्ति : सत्तू मोटापा जैसी गंभीर बीमारी को नहीं पनपने देता। आंख के नीचे काला घेरा रोकने और पेट की आंतों के लिए काफी लाभदायक है। गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाता है। पाचन शक्ति को मजबूत करता है। मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत फायदेमंद है। हाई कोलेस्ट्राल को रोकता है। दिल से जुड़ी बीमारी, थकान मिटाने और बच्चों के विकास में लाभदायक है।

The post सत्तू है जहां तंदुरुस्ती है वहां, इन बीमारियों में है रामबाण | Barley Amazing Health Benefits appeared first on Soochana Sansar.

जानें- कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बचने के लिए घर में कैसे तैयार करें अपना ‘इम्‍यूनिटी बूस्‍टर’
कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में विकराल और खौफनाक रूप ले लिया है। फरवरी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो रुकना तो दूर कम होने का भी नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर रहे हैं। मंगलवार की रात तक देश में संक्रमण के 185,248 नए मामले सामने आए हैं, जो हर किसी के लिए चिंता की बात है। जिन राज्‍यों में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं उनमें महाराष्‍ट्र सबसे ऊपर है। ऐसे में आयुष मंत्रालय ने लोगों को इससे बचाव के लिए पारपंरिक नुस्‍खा इस्‍तेमाल करने की हिदायत दी है।मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि लोग जितना अधिक हो सके घर में काढ़ा बनाकर पीएं और हल्‍दी का प्रयोग करें। साथ लोगों को च्‍यवनप्राश खाने की भी सलाह दी गई है। आयुष मंत्रालय का ये भी कहना है कि पिछले वर्ष जब कोरोना महामारी चरम पर थी तब भारतीयों ने बड़ी संख्‍या में इन पारंपरिक चीजों का सेवन किया था और महामारी के प्रति अपनी इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट किया था। ऐसे में अब भी लोगों को वही उपाय अपनाकर इस महामारी को हराने के लिए प्रयास करने होंगे।

हम सभी ये बात बेहतर तरीके से जानते हैं कि आयुष ने जो उपाय सुझाए हैं वो सभी वास्‍तव में इम्‍यूनिटी बूस्‍टर हैं। लेकिन अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर घर में अपना इम्‍यूनिटी बूस्‍टर बनाएं कैसे। इसका जवाब हम आपको देते हैं। लेकिन इससे पहले आपको बता देते हैं कि मंत्रालय ने जिस हल्‍दी के सेवन की बात कही है वो आयुर्वेद के नुस्‍खों में बड़ी कारगर चीज है। ये न सिर्फ इम्‍यूनिटी बूस्‍टर होती है बल्कि ये एक नैचुरल लिवर डिटॉक्सीफायर भी है। कई तरह के शरीर में होने वाले इंफेक्‍शन से लड़ने में ये कारगर है। भारत में पैदा होने वाली हल्‍दी में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला रासायनिक पदार्थ करक्यूमिन की मात्रा अधिक होती है।

3 इसलिए इसको हर जगह पसंद किया जाता है। इंसान को करक्‍यूमिन की दिन में करीब 500 से 1000 मिलीग्राम की जरूरत होती है, जिसको ये पूरा करती है।ये न सिर्फ शरीर में होने वाले दर्द और थकान को दूर करती बल्कि सांस संबंधी परेशानियों को दूर करने में भी काफी कारगर भूमिका निभाती है। इसके एक नहीं कई फायदे हैं। ये एंटी सेप्टिक भी है। आयुष मंत्रालय के साथ हुए एक वेबिनार में मशहूर सेलिब्रिटी शेफ संजय कपूर ने बताया था कि इसको दूध में मिलाकर पीने से कई तरह के फायदे होते हैं।

उनके मुताबिक दूध में यदि एक चुटकी पिसी हुई काली मिच्र डाल दी जाए तो न सिर्फ उसका स्‍वाद बढ़ जाता है बल्कि ये आपकी इम्‍यूनिटी को भी बूस्‍ट करने में सहायक साबित होती है।अब बात करते हैं घर में बनाए काढ़े की। आयुष के मुताबिक इसके लिए आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। जैसे जीरा, अजवायन, पीपल, काला नमक, हल्‍दी, लौंग, गिलोय, अदरक, सौंठ, तुलसी के पत्‍ते और काली मिर्च। इन सभी को डेढ़ से दो लीटर पानी में कूटकर या ऐसे भी डालकर अच्‍छे से उबाल लिजिए। जब पानी पक जाएगा तो उसका रंग हल्‍का ब्राउन हो जाएगा। इस पानी को ठंडा कर लीजिए और दिन में चार पांच बार थोड़ा-थोड़ा करके पी लिजिए। साधारण से दिखाई देने वाले इस पानी में ऐसे लाभकारी गुण मौजूद हैं जो आपको कोरोना वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता प्रदान कर सकते हैं।

The post जानें- कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बचने के लिए घर में कैसे तैयार करें अपना ‘इम्‍यूनिटी बूस्‍टर’ appeared first on Soochana Sansar.