latesnews Archives | Soochana Sansar

Aishwarya Rai ने जब एक ही वक़्त में अलग-अलग हीरो के साथ शूट की थी ‘रावण’ | Bollywood
मणिरत्नम की फ़िल्म रावण ऐश्वर्या राय बच्च और अभिषेक बच्चन के करियर की महत्वपूर्ण फ़िल्मों में शामिल है। 2010 में आयी रावण फ़िल्ममेकिंग के लिहाज़ से भी एक अहम फ़िल्म है। Raavanan शीर्षक के साथ फ़िल्म तमिल और Raavan शीर्षक के साथ हिंदी में एक ही दिन रिलीज़ हुई थी। यही नहीं इस फ़िल्म को मणिरत्नम ने अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग अभिनेताओं के साथ शूट किया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इस वीडियो की ख़ासियत दृश्यों का संयोजन है। जिस गेटअप और सेटअप में विक्रम और ऐश हैं, बिल्कुल वैसे ही गेटअप और सेटअप में ऐश और पृथ्वी हैं। इन दृश्यों के फ़िल्मांकन में निरंतरता विशेष मायने रखती है। सिनेमाई लिहाज़ से एक उत्कृष्ट फ़िल्म रावण कारोबारी लिहाज़ से फ्लॉप रही थी।  2010 में ऐश्वर्या राय बच्चन रावण समेत चार फ़िल्मों में नज़र आयी थीं। इसके बाद ऐश ने फ़िल्मों से लम्बा ब्रेक लिया था और 2015 में जज़्बा से पर्दे पर लौटीं। 2016 में ऐश्वर्या सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल में नज़र आयीं। ऐश की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म फन्ने खां है, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी।

हाल ही में ऐश्वर्या की बेहद लोकप्रिय फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम ने 22 साल पूरे किये थे। तब उन्होंने सोशल मीडिया में फ़िल्म को लेकर एक नोट लिखा, जिसमें निर्देशक संजय लीला भंसाली और फैंस को शुक्रिया कहा था। ऐश ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किये गये इस वीडियो में ऐश एक ही जैसे दृश्य में पृथ्वीराज सुकुमारन और विक्रम के साथ दिख रही हैं। रामायण से प्रेरित फ़िल्म के तमिल संस्करण में पृ्थ्वीराज ने राम और विक्रम ने रावण से प्रेरित किरदार निभाया था। वहीं, हिंदी में विक्रम राम वाले रोल में थे, जबकि अभिषेक बच्चन का किरदार रावण से प्रेरित था। दोनों ही संस्करणों में ऐश्वर्या राय बच्चन सीता के किरदार में थीं।

The post Aishwarya Rai ने जब एक ही वक़्त में अलग-अलग हीरो के साथ शूट की थी ‘रावण’ | Bollywood appeared first on Soochana Sansar.

बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश | Monsoon Latest Update
पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड सहित अन्‍य कई हिस्‍सों में जहां मानसून सक्रिय है वहां झमाझम बारिश हो रही है। बिहार में 28 जून तक इसी तरह बादल बरसते रहेंगे। वहीं दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत के लिए अभी एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है। 26 से 27 जून तक दिल्ली में बारिश की सम्‍भावना है।

जानें- कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 25 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गरज के साथ व्यापक बारिश के आसार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लद्दाख में छिटपुट बारिश या हिमपात और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, केरल और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

अगले चार-पांच दिनों तक इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्‍तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे पूर्वोत्तर हिस्सों में भी अच्छी वर्षा होगी। जबकि, दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान को जुलाई तक मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, लगातार चल रहे पश्चिमी दिशा से शुष्क हवाएं मानसून को आगे बढ़ने से रोक रही है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

जिन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश देखने को मिलेगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है।

The post बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश | Monsoon Latest Update appeared first on Soochana Sansar.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया हवाई सर्वेक्षण, कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट सीबर्ड | Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज केरल के कोच्चि और कर्नाटक के करवार के दौरे पर है। रक्षा मंत्री कारवार और कोच्चि के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट सीबर्ड का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद रहे। रक्षा मेंत्री नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के साथ एक विशेष विमान द्वारा कोच्चि के नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस गरुड़ में शाम 7.30 बजे पहुंचेंगे। इसके साथ ही रक्षा मंत्री शुक्रवार को सुबह 9.45 बजे कोचीन पोर्ट ट्रस्ट घाट पर स्वदेशी विमान वाहक का दौरा करेंगे और परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 जून को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) पहुंचकर देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत के निर्माण की समीक्षा करेंगे। मीडिय रिपोर्ट के मुताबिक, राजनाथ आज शाम को को कोच्चि पहुंचेंगे और शुक्रवार को सीएसएल में पोत के निर्माण कार्य को देखेंगे। बता दें कि रक्षा मंत्री का यह दो दिवसीय दौरा विमानवाहक पोत के समुद्री ट्रायल में देरी होने के दौरान किया जा रहा है। गौरतलब है कि पोत को इस साल के पहले छह महीनों में समुद्र में उतारकर उसका परीक्षण किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण इस परीक्षण को टाल दिया गया था।

नौसेना की परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

इस दौरान राजनाथ सिंह दक्षिणी नौसेना कमान की विभिन्न प्रशिक्षण इकाइयों का दौरा करेंगे और नौसेना की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। अपनी दो दिवसीय दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री शुक्रवार दोपहर तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

The post रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया हवाई सर्वेक्षण, कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट सीबर्ड | Rajnath Singh appeared first on Soochana Sansar.

यूपी- बिहार सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Monsoon Updates
उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गति धीमी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में इसके राजधानी दिल्ली में पहुंचने की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद भी आज दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गति धीमी हो गई है। अगले दो दिनों के भीतर इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना कम है। हालांकि राजधानी में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ और हिस्से में अगले 24 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम हवाओं के चलते अगले 3 – 4 दिनों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र) और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और गोवा और कर्नाटक के तटीय और आसपास के घाट जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। 15 जून के आसपास कोंकण और गोवा में 15 जून, 2021 को मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 15 जून के आसपास केरल की अलग-अलग जगहों पर भी भारी बारिश के आसार हैं।

अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दिल्ली और हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की। मौसम विभाग ने ट्वीट कर कहा कि अगले दो घंटे में  दिल्ली, बहादुरगढ़, मानेसर, गुरुग्राम, सोहना, नूंह, कैथल, करनाल, पानीपत, गन्नौर, सोनीपत, महावा, राजगढ़, तिजारा, डीग, भरतपुर, अलवर (राजस्थान) के कई स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में 20-40 किमी प्रति घंटा की गति से हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने यह भी कहा कि अगले एक घंटे के दौरान हरियाणा के फरुखनगर और बहादुरगढ़ में ओलावृष्टि होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के बाकी उत्तर-पश्चिमी हिस्सों, ओडिशा के कुछ और भागों, पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अब निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर स्थित है। ये निम्न दबाव का क्षेत्र जल्द ही और ज्यादा शक्तिशाली बन जाएगा, जिससे ये अगले 2-3 दिनों के दौरान ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ को प्रभावित कर सकता है।

The post यूपी- बिहार सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी  | Monsoon Updates appeared first on Soochana Sansar.

बुंदेलखंड को आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार | UP CM Yogi Adityanath in Banda
प्रदेश में कोविड प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार काफी सचेत है। जिलाधिकारी समेत अन्य अफसर अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट प्रत्यक्ष तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उपलब्ध करा रहे हैं। सूबे में संक्रमण के बढ़ते मामलों काे लेकर सीएम खुद प्रत्येक जिले में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को दोपहर 03:28 बजे मुख्यमंत्री जनपद पहुंचे। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधन व इंतजाम का उन्होंने जायजा लिया।

प्रदेश में घटते मामलों पर बोले सीएम: सीएम ने कहा कि संक्रमण के समय में प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़ा है। पॉजिटिविटी दो फीसद के आसपास है और रिकवरी 93 फीसद है। इसके अलावा टेस्ट बढ़ाए गए हैं। कुल 4 करोड़ 67 लाख जांचें हुईं हैं। प्रत्येक जिले में समय से जांच और निगरानी समितियां गांव-गांव भेजकर दवाएं वितरित कराई गईं हैं। गांवों में तो स्थिति ठीक है। लोगों की जागरूकता व निगरानी समितियों की सक्रियता से कोरोना पर जीत मिली है।

बुंदेलखंड के अफसरों का बढ़ाया मनोबल: सीएम ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए तैयारियां तेज की गई हैं। कोरोना के खिलाफ हर व्यक्ति सुरक्षा का संकल्प लेकर बढ़े। अफसरों, जनप्रतिनिधियों से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने सभी के प्रयास को सराहा। वे बोले कि व्यक्ति का जीवन और जीविका दोनों को बचाना है। इसीलिए लाकडाउन की जगह कोरोना कर्फ्यू लगाया। कुछ के काम प्रभावित हुए हैं तो उनके लिए मई व जून में केंद्र सरकार की मदद मिल रही है।

वैक्सीनेशन पर भी रखे विचार: मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जून से प्रदेश के हर जिले में 18 से 44 आयु वर्ग को वैक्सीन लगवाने का कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग से हम कोरोना के खिलाफ हर जंग जीतेंगे। इससे पहले उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज व बड़ोखर खुर्द में कोरोना से निपटने के इंतजाम देखे और अफसरों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अब वह कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करके शाम छह बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

टीकाकरण में जिम्मेदारी निभाएं निगरानी समितियां : सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम बड़ोखरखुर्द पहुंचे। उन्होंने कन्या विद्यालय में निगरानी समिति के सदस्यों से बातचीत की। उनका हालचाल लेते हुए गांव में कोरोना संक्रमण और टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। सदस्यों से वे बोले कि संक्रमण रोकने के लिए निगरानी समितियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। लिहाजा सभी को मिलकर गांवों को संक्रमण से मुक्त कराकर सभी काे टीकाकरण के लिए प्रेरित करना है। समिति के लोगों को क्या कार्य करने है मुख्यमंत्री ने उन्हें इसकी जानकारी दी। वैक्सीन लगवा चुके कई लोग विद्यालय में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सभी से वार्ता कर हालचाल जाना। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें पहले कुछ मामूली बीमारियां थी जो टीकाकरण के बाद ठीक हो गईं। इस मौके पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय, एसबीएम के जिला समन्वयक मनोज द्विवेदी, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

सीएम ने निरीक्षण की शुरुआत राजकीय मेडिकल कालेज की। इस दौरान कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह उनके साथ में मौजूद रहे। #cmyogi @cmyogi

बुंदेलखंड के जिलों में लग रहे नौ आक्सीजन प्लांट: बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां कहा कि बुंदेलखंड आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा। यहां के जिलों में नौ आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ प्रदेश सरकार ने लड़ाई लड़ी है। पहली आक्सीजन एक्सप्रेस चलाकर दूसरी लहर में मरीजों के लिए आक्सीजन का इंतजाम किया। कोरोना के खिलाफ इस जंग में वायुसेना के विमान तक लगाए। प्रदेश के प्रत्येक जिले में आक्सीजन निर्भरता का लक्ष्य पाने के लिए 300 आक्सीजन प्लांट लग रहे हैं।

The post बुंदेलखंड को आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार | UP CM Yogi Adityanath in Banda appeared first on Soochana Sansar.