latestnws Archives | Soochana Sansar

यूरोप में पाबंदियों में दी जा रही ढील और कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आई कमी | America
कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर चुके अमेरिका में अब पाबंदियों में ढील मिलनी शुरू हो गई है। यूरोप में भी पाबंदियों में राहत देने की तैयारी की जा रही है। ये कदम ऐसे समय में उठाए जा रहे हैं, जब भारत और ब्राजील जैसे देशों में कोरोना का कहर बढ़ गया है। इस बीच, दुनिया में बीते 24 घंटे में सात लाख से ज्यादा नए संक्रमित बढ़ गए और करीब 11 हजार पीड़ितों की मौत हो गई।अमेरिका में नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में गत अक्टूबर के बाद पहली बार रोजाना के नए मामलों की औसत संख्या 50 हजार से नीचे पहुंच गई है। दुनिया में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में अब तक कुल तीन करोड़ 32 लाख से ज्यादा मामले मिले हैं। जबकि पांच लाख 91 हजार से अधिक की मौत हुई है।

नए मामलों में गिरावट के बाद न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने एलान किया कि मध्य मई से मेट्रो ट्रेन सेवा रात में भी बहाल कर दी जाएगी। ज्यादातर कारोबारों से पाबंदियां भी हटा ली जाएंगी। इसी तरह कई अन्य अमेरिकी प्रांतों में भी कदम उठाए जा रहे हैं। इधर, 27 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन (ईयू) के अधिकारियों ने सोमवार को यात्रा संबंधी पाबंदियों में राहत देने के प्रस्ताव का एलान किया। हालांकि पाबंदियों में ढील देने का अंतिम फैसला सदस्य देशों पर निर्भर करेगा। प्रस्ताव के तहत उन लोगों को यूरोपीय देशों में प्रवेश देने का सुझाव दिया गया है, जिनका टीकाकरण पूरा हो चुका है। संक्रमण रोकने के लिए ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और इटली जैसे देशों में सख्त कदम उठाए गए थे। महामारी की दूसरी लहर का सामना करने वाले ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देशों में अब नए मामलों में काफी कमी देखी जा रही है।

जानें अन्य मुल्कों में क्या हैं हालात-

पाकिस्तान : करीब एक महीने बाद नए मामलों में गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में 3,377 नए केस पाए गए और 161 मरीजों की मौत हो गई।

नेपाल : इस हिमालयी देश में कोरोना महामारी गहरा गई है। एक दिन में रिकॉर्ड 7,448 नए संक्रमित पाए गए और 37 पीड़ितों की जान चली गई।

रूस : देश में 7,770 नए पॉजिटिव केस मिलने से पीड़ितों की संख्या 48 लाख 39 हजार से अधिक हो गई है। कुल एक लाख 11 हजार मौत हुई है।

The post यूरोप में पाबंदियों में दी जा रही ढील और कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आई कमी | America appeared first on Soochana Sansar.

कोरोना काल में पंडित आनलाइन करा रहे अंतिम संस्कार, मोबाइल पर मंत्रोच्चार कर देते हैं दिशा-निर्देश | Breaking news
कोरोना काल में मृत्यु पश्चात मृतात्मा की शांति के लिए तेरह दिनों तक चलने वाले क्रियाकर्म से जुड़ी रस्में पंडित आनलाइन भी करा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में कोरोना से होने वाली मौत के बाद अंतिम संस्कार व अनुष्ठान संपन्न कराने जाने से पंडित कतरा रहे हैं। ऐस में अंत्येष्टि के बाद की तेरह दिनों तक होने वाले कार्यक्रम से जुड़े अनुष्ठान गांव में ही स्वजनों द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए पंडित घर से ही आनलाइन सहयोग कर रहे हैं।

आनलाइन अनुष्ठान कराने का पहला मामला जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बकावंड ब्लॉक के ग्राम बड़े जिराखाल में सामने आया है। ब्राह्मण समाज बहुल इस गांव में एक दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे गांव को कंटेनमेंट घोषित कर दिया।

पंडित घर से ही कर रहे आनलाइन सहयोग

पांच दिन पहले इसी गांव के निवासी ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित सदस्य इंद्रनाथ पांडे का मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार जगदलपुर में ही मुक्तिधाम में किया गया। अंत्येष्टि के बाद की तेरह दिनों तक होने वाले कार्यक्रम से जुड़े अनुष्ठान गांव में स्वजनों द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। इसके लिए पंडित घर से ही आनलाइन सहयोग कर रहे हैं।

The post कोरोना काल में पंडित आनलाइन करा रहे अंतिम संस्कार, मोबाइल पर मंत्रोच्चार कर देते हैं दिशा-निर्देश | Breaking news appeared first on Soochana Sansar.