live Archives | Soochana Sansar

उत्तर प्रदेश ने गन्ना किसानों को किया 3.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पहले दिन से ही किसानों के हित में कार्य कर रही है। अपने पहले फैसले में किसानों की 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कर्जमाफी करने वाली योगी सरकार के निर्देश पर किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान कराया जा रहा है। योगी सरकार की नीतियों, पारदर्शी व तकनीक आधारित व्यवस्था ने गन्ना किसानों को वर्ष 2017 से अब तक कुल 3,21,963 करोड़ का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान कराकर इतिहास रचा है। भुगतान की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका भी समाप्त हो गई। गन्ना एवं चीनी उद्योग अब प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुका है। योगी सरकार किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

गन्ना किसानों को समय से भुगतान करने में योगी सरकार की नीति पूर्व की सरकारों पर भारी पड़ी। 2007 से 2012 में गन्ना किसानों को 52,131 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जबकि 2012 से 2017 में 95,215 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। वहीं 9 साल में योगी सरकार ने रिकॉर्ड 3,21,963 करोड़ रुपये का भुगतान किया। योगी सरकार की अभिनव पहल ‘स्मार्ट गन्ना किसान’ प्रणाली के माध्यम से गन्ना क्षेत्रफल, सट्टा, कैलेंडरिंग और पर्ची जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। अब किसानों को उनकी गन्ना पर्ची सीधे मोबाइल पर प्राप्त होती है और भुगतान डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में पहुंचता है।

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना मूल्य की दरों में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि भी की। अगेती प्रजातियों के लिए 400 रुपये व सामान्य प्रजातियों के लिए 390 रुपये प्रति कुंतल की दर निर्धारित की गई। इस बढ़ोत्तरी से गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान प्राप्त हुआ है। योगी सरकार के कार्यकाल में चौथी बार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की गई। समय से भुगतान होने से प्रदेश के 48 लाख गन्ना किसान परिवारों को आर्थिक मजबूती मिली है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने में गन्ना विकास विभाग का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

उत्तर प्रदेश के गन्ना क्षेत्रफल में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2025-26 में 29.51 लाख हेक्टेयर में गन्ना की खेती की गई। योगी सरकार के प्रयास से उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी गन्ना उत्पादक राज्य बना है। उत्तर प्रदेश में कुल 121 चीनी मिलें संचालित हैं। उप्र राज्य चीनी निगम की 3, उप्र सहकारी चीनी मिल्स संघ की 23 व निजी क्षेत्र की 95 चीनी मिलों द्वारा 877.93 लाख टन गन्ने की पेराई कर 89.68 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया है। पिछले पेराई सत्र में औसत चीनी परता उत्तर प्रदेश का 10.21 प्रतिशत रहा, जबकि महाराष्ट्र का चीनी परता 9.49 प्रतिशत है।

प्रदेश में बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार, नई चीनी मिलों की स्थापना तथा मिलों की पेराई क्षमता में 1,28,500 टी.सी.डी. वृद्धि से रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। मिलों के आधुनिकीकरण व औद्योगिक पुनरुद्धार से 10 लाख से अधिक रोजगार का सृजन हुआ है। विगत 9 वर्ष से लगभग 6924 करोड़ का अतिरिक्त पूंजी निवेश किया गया है। एथेनॉल उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सरकार के प्रयासों से राज्य में एथेनॉल उत्पादन 188 करोड़ लीटर तक पहुंच गया है।

गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. ने बताया कि गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दिया गया है। ई-गन्ना ऐप, ऑनलाइन सर्वे, पारदर्शी पर्ची वितरण एवं शिकायत निवारण प्रणाली जैसी व्यवस्थाओं ने किसानों को बड़ी राहत व सुविधा प्रदान की है। आज लाखों किसान मोबाइल के माध्यम से घर बैठे गन्ना संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यालय स्तर पर टोल-फ्री कॉल सेन्टर नम्बर 1800-121-3203 की स्थापना की गयी है, जो 24 घण्टे संचालित है।

The post उत्तर प्रदेश ने गन्ना किसानों को किया 3.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान appeared first on Soochana Sansar.

LIVE किशनगंज पहुंचे अमित शाह, पूर्णिया में कहा “कभी PM नहीं बनेंगे नीतीश कुमार” | LATEST NEWS
पटना, आनलाइन डेस्‍क। Amit Shah in Bihar LIVE: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह (Amit Shah) अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार के सीमांचल इलाके में हैं। उन्होंने पूर्णिया में जनभावना सभा (रैली) को संबोधित किया। अमित शाह ने सभा में कहा कि उनके आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। यह भी कहा कि कुटिल राजनीति कर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। रैली के बाद अमित शाह किशनगंज में सीमांचल के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। किशनगंज में नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप भी जाएंगे।

किशनगंज पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री पूर्णिया में सभा को समाप्‍त कर हवाई मार्ग पर किशनगंज पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया। जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट हैं।

अमित शाह कुछ ही देर मेंं पहुंचेंगे किशनगंज

सीमांचल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की शाम चार बजे पूर्णिया से किशनगंज पहुंचेंगे। पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करने के बाद हवाई मार्ग से किशनगंज के लिए रवाना हो गया। किशनगंज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हवाई अड्डा से माता गुजरी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। जहां चार बजे बिहार भाजपा के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पांच बजे माता गुजरी यूनिवर्सिटी में ही भाजपा प्रदेश कोर समिति के साथ बैठक करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

लालू-नीतीश फिर निकालेंगे लट्ठ रैली- अमित शाह

अमित शाह ने लालू और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे पहले बिहार में क्या हो रहा था? ये सबको मालूम है। दिनदहाड़े अपहरण होता था, फिरौती मांगी जाती थी, हत्याएं होती थी। फिर लालू जी लट्ठ रैली निकालते थे। अब गांधी मैदान में लालू-नीतीश दोनों लट्ठ रैली निकालेंगे। कैसा दृश्य होगा, जरा बताइए।

आपको कौन सा राज चाहिए? -अमित शाह

अमित शाह ने कहा, सीमांत जिलों में जनजातियों के सा​थ काफी अत्याचार हो रहा है। उन्हें भगाया जा रहा है। भाजपा ने जानजातीय समाज की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। अमित शाह ने लोगों से पूछा-क्या उन्हें फिर से जंगलराज, फिरौती वाला और अपहरण वाला राज चाहिए। जब लालू सरकार में है तो कौन इसे रोक सकता है। बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति​ चरमरा गई। बिहार में नए-नए ललन सिंह को नेता बनाया है। चारा घोटाले के ​खिलाफ आप आवाज उठाते थे।  आज घोटालेबाज बिहार में मंत्री बने हुए हैं।

ये रहा किए गए वादों का हिसाब -अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने 2015 में कहा था कि हम  1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये बिहार के विकास के लिए खर्च करूंगा। मैं सात साल बाद बिहार आया हूं। नीतीश बाबू…मैं इसका हिसाब लेकर आया हूं। महामार्ग निर्माण के लिए 14 हजार करोड़ रुपया (जो बढ़ गया है)। ग्रामीण सड़क के लिए 22 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। रेलवे के लिए 56 हजार करोड़ खर्च किया है। हवाई अड्डे के लिए 1280 करोड़ खर्च किया है। पर्यटन के लिए 1600 करोड़ खर्च हुआ। पेट्रोलियम गैस के लिए 32 हजार करोड़ खर्च हुए। बिजली के लिए 16 हजार कहा था 14 हजार करोड़ खर्च हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कई योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वादे से कई गुना ज्यादा राशि खर्च की गई है।

मोदी सरकार गरीबों की सरकार है-अमित शाह

अमित शाह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है। पीएम मोदी ने लोगों को घर देने का काम किया है। घरों में बिजली पहुंचाई है। माता-बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम किया गया। हर घर शौचालय बनवाने का काम किया गया है। दो साल तक कोरोना के टीके लेने के बाद हर व्यक्ति को मुफ्त राशन दिया। बैंक अकाउंट खुलवाए गए।

स्‍थानीय भाजपा नेताओं को भी बुलाया है

अमित शाह किशनगंज रवाना हो गए हैं। यहां वे बीजेपी नेताओं के साथ किशनगंज मेडिकल कालेज में बैठक करेंगे। बीजेपी में कई दिग्गज नेताओं के अलावा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। स्‍थानीय नेताओं को भी बुलाया गया है। उनसे भी वे मंत्रणा करेंगे।

पूर्णिया के बाद अब अमित शाह जाएंगे किशनगंज

पूर्णिया के बाद अब अमित शाह किशनगंज रवाना होंगे। किशनगंज में वे बीजेपी के स्‍थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वहां रात्रि विश्राम कर कल किशनगंज में और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर, शाम में पूर्णिया आकर वापस दिल्‍ली लौट जाएंगे।

The post LIVE किशनगंज पहुंचे अमित शाह, पूर्णिया में कहा “कभी PM नहीं बनेंगे नीतीश कुमार” | LATEST NEWS appeared first on Soochana Sansar.

LIVE PM मोदी के साथ जम्मू-कश्मीर पर दो घंट से सर्वदलीय बैठक | Latest News Update
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ होने वाली सर्वदलीय बैठक का एजेंडा सार्वजनिक न किए जाने से स्पष्ट हो गया है कि वार्ता का दायरा सीमित नहीं होगा। सभी अपने दिल की बात खुलकर कह सकेंगे ताकि जम्मू-कश्मीर में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और विकास के स्थायी वातावरण की बहाली का रोडमैप बन सके और राजनीतिक प्रक्रिया को गति दी जा सके। बैठक के लिए जम्मू कश्मीर के 14 नेताओं को बुलाया गया है। इनमें चार पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक 7, लोक कल्याण मार्ग से शुरू हो रही है। बैठक में पीडीपी की महबूबा मुफ्ती, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद और जम्मू-कश्मीर के अन्य नेता मौजूद हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं बैठक में जा रहा हूं। मैं वहां मांगों को रखूंगा और फिर आपसे बात करूंगा। महबूबा मुफ्ती उनकी पार्टी की अध्यक्ष हैं, उन्होंने जो कहा उस पर मैं क्यों बोलूं।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक से पहले सीपीआइ-एम के नेता युसुफ तारीगामी ने कहा कि यहां विधानसभा चुनाव कराने से किसने रोका? हमारी आवाम के सामने यह भी मुद्दा है कि हमारी एक दूसरे से नाराजगी हो सकती है लेकिन हम अलग नहीं होना चाहते।

बैठक के लिए जम्मू कश्मीर के 14 नेताओं को बुलाया गया

बैठक के लिए जम्मू कश्मीर के 14 नेताओं को बुलाया गया है। इनमें चार पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के अलावा चार पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद, मुजफ्फर हुसैन बेग, डा. निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता भी शामिल हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना भी इसमें शामिल हैं। अन्य नेताओं में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के चेयरमैन सैयद अल्ताफ बुखारी, पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद गनी लोन, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीए मीर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मा‌र्क्सवादी (माकपा) नेता मोहम्मद युसुफ तारीगामी और पैंथर्स पार्टी के प्रो. भीम सिंह को आमंत्रित किया गया है।

अलगाववादियों व पाक को स्पष्ट संदेश

पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इससे केंद्र सरकार ने अलगाववादियों और उनके आका पाकिस्तान को संदेश दिया है कि कश्मीर पूरी तरह से भारत का आंतरिक मुद्दा है और इस पर वह सिर्फ और सिर्फ जम्मू-कश्मीर के उन दलों से बात करेगी, जो भारतीय संविधान में आस्था रखते हुए जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। बैठक उस पुरानी कश्मीर नीति में भी बदलाव की पुष्टि करती है, जिसमें हालात सामान्य बनाने के लिए मुख्यधारा के दलों की उपेक्षा कर अलगाववादियों व उनसे संबधित संगठनों को विश्वास में लेने, उनसे बातचीत की प्रक्रिया को अपनाया जाता रहा है।

बेहतरी का रास्ता बनेगा

कश्मीर मामलों के विशेषज्ञ और पत्रकार आसिफ कुरैशी ने कहा कि इस बैठक का कोई ठोस नतीजा बेशक न निकले, लेकिन हर मुददे पर खुलकर बात होगी। बैठक जम्मू-कश्मीर की बेहतरी के लिए एक नया रास्ता तैयार करेगी।  सरकार ने बिना किसी से पूछे केंद्रशासित प्रदेश में बदल दिया और बांट दिया। – नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला दिल्ली में पार्टी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के आवास पर पहुंचे।

The post LIVE  PM मोदी के साथ जम्मू-कश्मीर पर दो घंट से सर्वदलीय बैठक | Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.

LIVE सोनिया गांधी पीएम मोदी पर बरसीं, चुनाव में हार पर जतायी निराशा | Breaking News
एक हफ़्ते में 15 लाख कोरोना के नए मामले, राहुल का पीएम पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से पूरे देश में प्रभावी टीकाकरण और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैज्ञानिक तरीक़ा अपनाने की मांग की. भारत में कोरोना संक्रमण तेज़ी से बढ़ रहा है और एक हफ़्ते में 15 लाख संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी को लिखी गई एक चिट्ठी में उन्होंने कहा है, ‘’सरकार के पास कोविड से निपटने और टीकाकारण की नीति का अभाव है. जब वायरस देश में पाँव पसार रहा था तब वायरस पर जीत पा लेने के ऐलान की जल्दबाज़ी ने आज भारत को इस हालात में लाकर खड़ा कर दिया है.‘’ कुंभ के आयोजन और पश्चिम बंगाल में बड़ी रैलियों को देश में कोरोना की दूसरी लहर का ‘सुपर स्प्रेडर’ माना जा रहा है. मोदी सरकार पर वक़्त रहते कोरोना को रोकने के लिए ज़रूरी क़दम ना उठाने का आरोप लग रहा है. दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता होने के बावजूद भारत में वैक्सीन की कमी है. मोदी सरकार ने राज्यों से टीकारण की दर बढ़ाने को कहा है. देश में अब तक 15.7 वैक्सीन की खुराक़ लोगों को दी जा चुकी है, हालिया दिनों में वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण की दर में काफ़ी गिरावट हुई है. मिंट अख़बार से बात करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ़ ब्रिटिश कोलंबिया के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर ने कहा, ‘’एक दिन में 40 लाख वैक्सीनेशन करने के बाद अब हम 25 लाख प्रतिदिन के वैक्सीनेशन पर आ चुके हैं. ‘’ ‘’50 लाख वैक्सीन एक दिन में लगाए जाने का लक्ष्य कम से कम होना चाहिए, इसके बाद भी पूरी जनसंख्या को वैक्सीन मिलने में एक साल लग जाएंगे. ‘’

पीएम मोदी से फ़ोन पर बात को लेकर हेमंत सोरेन की टिप्पणी चर्चा में

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई फ़ोन पर बातचीत को लेकर किया गया एक ट्वीट चर्चा में है. प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को फ़ोन पर बात की. इस बातचीत के बाद सोरेन ने प्रधानमंत्री पर तंज कंसते हुए एक ट्वीट किया,‘’आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया. उन्होंने सिर्फ़ अपने मन की बात की. बेहतर होता यदि वह काम की बात करते और काम की बात सुनते.‘ दरअसल, ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री मोदी का एक रेडियो कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री अपनी बात जनता के सामने रखते हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाला से बताया है कि हेमंत सोरेन को इस फ़ोन कॉल के दौरान अपनी बात रखने का मौक़ा नहीं मिला जिससे वह नाराज़ हो गए. झारखंड कोविड से सबसे ज़्यादा प्रभावित 10 राज्यों में से एक है. गुरुवार को झारखंड में कोरोना के लगभग 7 हज़ार नए केस सामने आए हैं और 24 घंटों में 133 लोगों की मौत हुई है.

The post LIVE सोनिया गांधी पीएम मोदी पर बरसीं, चुनाव में हार पर जतायी निराशा | Breaking News appeared first on Soochana Sansar.

LIVE नंदीग्राम में ममता बनर्जी हुईं आगे, शुभेंदु अधिकारी 2700 वोटों से पीछे | Nandigram Election Result 2021
पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट कहे जाने वाली नंदीग्राम में वोटों की गिनती जारी है। यहां मुकाबला सुवेंदु अधिकारी के पक्ष में दिखाई दे रहा है। एक तरफ सीएम ममता बनर्जी हैं तो दूसरी ओर टीएमसी का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी हैं। ममता बनर्जी ने सुवेंदु को चुनौती देने के लिए अपनी भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम को चुना था। अब देखना होगा कि जनता ने यहां किस पर भरोसा दिखाया है। सभी चुनावी पंडितों की नजर नंदीग्राम पर हैं। बंगाल के दो सबसे कद्दावर नेता ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी यहां से आमने-सामने हैं। बंगाल में सरकार चाहे जिसकी बने लेकिन नंदीग्राम में हार-जीत का अलग महत्व है। ममता और सुवेंदु दोनों के लिए ही नंदीग्राम का मुकाबला नाक की लड़ाई बन गया है।

नंदीग्राम में ममता बनर्जी हुईं आगे

बंगाल की नंदीग्राम सीट पर सुबह से ही पीछे चल रहीं ममता बनर्जी अब आगे हो गई हैं। रुझानों में ऐसा पहली बार है जब ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से आगे हुई हैं। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले अब करीब 27 00 वोटों से आगे चल रही हैं।

सातवें राउंड में भी सुवेंदु अधिकारी आगे

सातवें राउंड में भी भाजपा के सुवेन्दु अधिकारी 8858 से आगे। सुवेन्दु अधिकारी को 49184, ममता बनर्जी को 40325 और वाममोर्चा उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी को 8749 वोट मिला।

नंदीग्राम में चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद ममता और सुवेंदु अधिकारी के बीच वोटों का अंतर थोड़ा कम हुआ है। फिलहाल सुवेंदु अधिकारी 4,000 वोटों से आगे हैं। इससे पहले वह 8,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे थे।

तीसरे राउंड में भी ममता पीछे

नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी लगातार पीछे चल रही हैं। तीसरे राउंड के बाद सुवेंदु अधिकारी 8,000 से ज्यादा वोटों से आगे।

नंदीग्राम में ममता पीछे, सुवेंदु आगे

बंगाल चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी नंदीग्राम में पिछड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। अभी पोस्टल बैलट की गिनती जारी है। बताया जा रहा है कि नंदीग्राम में काफी देर से ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी बनाए हुए हैं बढ़त। सुवेंदु अधिकारी 4551 वोटों से आगे।

2009 से नंदीग्राम में टीएमसी का कब्जा

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में आने वाली नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 2009 से सत्ताधारी टीएमसी का कब्जा है। 2016 में नंदीग्राम में कुल 87 फीसदी वोट पड़े थे। 2016 में टीएमसी से सुवेंदु अधिकारी ने सीपीएम के अब्दुल कबीर सेख को 81,230 वोटों के अंतर से हराया था।

नंदीग्राम से 8 उम्मीदवार मैदान पर

नंदीग्राम से 8 उम्मीदवार मैदान पर हैं। ममता और सुवेंदु को सीपीएम की मीनाक्षी मुखर्जी टक्कर देंगी। इनके अलावा सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के मनोज कुमार दास और निर्दलीय उम्मीदवारों में दीपक कुमार गायेन, सुब्रत बोस, एसके सद्दाम हुसैन और स्वपन पुरुआ भी यहां से उम्मीदवार हैं।

ममता बनर्जी ने भी नंदीग्राम में किया था चंडी पाठ

वैसे ममता बनर्जी ने भी नंदीग्राम में हिंदू वोटरों को अपनी ओर खींचने के लिए चुनावी रैली के दौरान मंच से ही चंडी पाठ किया था। ममता चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में कई मंदिरों में भी गईं थी। ऐसे में इस बार नंदीग्राम में बेहद ही दिलचस्प मुकाबला है और जब तक यहां अंतिम नतीजा नहीं आ जाता कुछ भी कहना मुश्किल है।

ममता का खेल बिगाड़ सकती हैं मिनाक्षी

ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद माकपा ने यहां से युवा नेता मिनाक्षी मुखर्जी को मैदान में उतारा। युवा वोटरों में मिनाक्षी की अच्छी खासी पकड़ है। मिनाक्षी भले यहां मुकाबले में नहीं दिख रही है, लेकिन सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी में से किसी एक का खेल वह जरूर बिगाड़ सकती हैं। खासकर ममता को मिनाक्षी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है क्योंकि थोड़ा बहुत जो भी मुस्लिम वोट वह काटेगी इससे सीधे ममता को नुकसान होगा। दरअसल, परंपरागत तौर पर माकपा का भी एक कैडर वोट है और साल 2007-08 में नंदीग्राम आंदोलन से पहले यह क्षेत्र उसका गढ़ रहा है।

नंदीग्राम में सुवेंदु का है काफी प्रभाव

दरअसल, बहुचर्चित नंदीग्राम आंदोलन में ममता बनर्जी के साथ रहे सुवेंदु इस आंदोलन के पोस्टर बॉय माने जाते हैं। पूर्व मेदिनीपुर जिले से ही आने वाले सुवेंदु का इस क्षेत्र में खासा प्रभाव है। उन्होंने 2016 में टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़कर यहां से जीत दर्ज की थी। अधिकारी ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

चुनाव से पहले सुवेंदु ने की थी टीएमसी से बगावत

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी चुनाव से पहले टीएमसी से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

सुवेंदु के भाजपा में शामिल होने के बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इससे पहले 2011 में टीएमसी की सरकार बनने के बाद ममता ने कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़कर विधायक बनीं। ममता बनर्जी का गृहक्षेत्र भी भवानीपुर ही है। हालांकि इस बार ममता भवानीपुर सीट की बजाय नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं।

बंगाल में काफी आगे चल रही है तृणमूल

इधर, बंगाल के चुनावी नतीजे पर नजर डालें तो शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस काफी आगे चल रही है। रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए तृणमूल कांग्रेस 197 सीटों पर जबकि भाजपा काफी पीछे यानी 92 सीटों पर ही आगे चल रही है। तृणमूल और भाजपा के बीच सीटों का फासला अब काफी बढ़ गया है।

छठे राउंड के बाद सुवेंदु अधिकारी 7,237 वोटों से आगे

छठे राउंड के बाद सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर बड़ी बढ़त बना ली है। छठे राउंड में भाजपा के सुवेन्दु अधिकारी टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी से 7237 वोट से आगे चल रहे हैं। इस राउंड में सुवेन्दु को 42,574, ममता को 35,337 एवं वाममोर्चा प्रत्याशी मीनाक्षी मुखर्जी को महज 2258 वोट प्राप्त हुआ है। सातवें राउंड की गिनती जारी है।

पांचवें राउंड के बाद ममता बनर्जी 3,110 वोटों से पीछे

नंदीग्राम में वोटों की गिनती बढ़ने के साथ ही मुकाबला दिलचस्प हो रहा है। तीसरे राउंड तक पिछड़ने के बाद चौथे और पांचवें राउंड में ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली है। हालांकि पांचवे राउंड के बाद कुल मतगणना में ममता बनर्जी अभी 3,110 वोटों से पीछे से चल रही हैं।

चौथे राउंड के बाद  सुवेंदु 4,000 वोटों से आगे

The post LIVE नंदीग्राम में ममता बनर्जी हुईं आगे, शुभेंदु अधिकारी 2700 वोटों से पीछे |  Nandigram Election Result 2021 appeared first on Soochana Sansar.