lockdown in delhi Archives | Soochana Sansar

देश के इन राज्यों ने कर दी इसकी घोषणा, क्या पूरे भारत में लगेगा लॉकडाउन ? | Lockdown in India
कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में बेकाबू रफ्तार से चल रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के साढ़े तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। दूसरी लहर में तेजी से फैल रहे संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए देशभर में लॉकडाउन की मांग की जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर पर जल्द से जल्द नियंत्रण के लिए एक बार फिर से संपूर्ण लाकडाउन लगाने की जरूरत पर बहस छिड़ गई है। वहीं इस साल जब कोरोना की दूसरी लहर आई उस वक्त पीएम से लेकर दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को आखिरी उपाय बताया। हालांकि कोरोना की रफ्तार इस कदर तेज हुई और जो हालात बिगड़े उसके बाद राज्यों को लॉकडाउन का ही विचार आ रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, ओडिशा, यूपी और अब बिहार में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन का समय लगातार बढ़ाया जा रहा है तो वहीं दिल्ली में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी लॉकडाउन लग गया है। कोरोना से बिगड़ते हालात के बाद इस वक्त देश के आधे से अधिक हिस्से में लॉकडाउन लगा है। किन राज्यों में लॉकडाउन लगा है, कब तक है और क्या नियम है।

यूपी में बढ़ा लॉकडाउन का दायरा (lockdown in UP Update)

कोरोना संक्रमण के कहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश में जारी साप्ताहिक लॉकडाउन अगले दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यूपी में अब 6 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक कर्फ्यू जारी रहेगा। इससे पहले यूपी में तीन दिन के साप्ताहिक कर्फ्यू की घोषणा हुई थी जो मंगलवार सुबह 7 बजे समाप्त होना था। फिलहाल अब 4 और 5 मई को भी लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को इजाजत रहेगी। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए कहा कि यूपी में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 6 मई को सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा।

दिल्ली में बढ़ाया गया लॉकडाउन (lockdown in delhi update)

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर को काबू करने के लिए लॉकडाउन को 7 और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में सबसे पहले 19 अप्रैल की रात दस बजे से 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। बाद में 25 अप्रैल को इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया था जो 3 मई को सुबह 5 बजे खत्म होने वाला था। वहीं अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। ऐसा दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किया गया है।

बिहार में लगा लॉकडाउन (lockdown in bihar update)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। राज्य में लॉकडाउन 5 से 15 मई तक लगाया गया है, ये बुधवार से प्रभावी ढंग से लागू होगा। अब तक राज्य में सख्ती बढ़ाते हुए नाइट कर्फ्यू घोषित किया गया था। शाम चार बजे तक दुकानें खुल रही थीं। सरकार ने बाजार में भीड़ कम करने के लिए सख्ती बढ़ाई थी, धारा 144 का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में लॉकडाउन का फैसला लिया गया।

हरियाणा में लॉकडाउन (lockdown in haryana)

हरियाणा में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। राज्य में 3 मई से 7 दिन का लॉकडाउन लगाया जा चुका है। गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि 3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया जा रहा है। इससे पहले सरकार ने गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सख्त पाबंदी (lockdown in MP CG)

मध्य प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू को 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले 3 मई तक पाबंदी थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई और जिलों में भी इसी प्रकार की पाबंदिया लागू हैं। छ्त्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में लॉकडाउन 5 मई तक है और इसे एक बार फिर बढ़ाए जाने की चर्चा हो रही है।

महाराष्ट्र में 15 मई तक बढ़ा लॉकडाउन (lockdown in Maharashtra)

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ा दिया, ताकि राज्य में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर रोक लगाई जा सके। मुख्य सचिव सीताराम कुंटे की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि पाबंदियां बढ़ाने का निर्णय किया गया है क्योंकि राज्य में कोविड- 19 का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन उपाय जारी रखना अनिवार्य है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। लोगों की आवाजाही और अन्य गतिविधियों पर पाबंदियां इस महीने की शुरुआत में लगाई गई थीं, जो एक मई सुबह सात बजे तक के लिए थी। अब 15 मई तक इसे बढ़ाया जा रहा है।

ओडिशा में कल से लॉकडाउन (lockdown in odisha)

ओडिशा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पांच मई से राज्य में 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि लोगों को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके घरों के 500 मीटर के दायरे में जरूरी चीजे खरीदने की इजाजत दी जाएगी।

दक्षिण के राज्यों में भी पाबंदी (Lockdown in south update news)

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केरल में पिछले महीने से ही लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। वहीं तमिलनाडु में भी रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन रखा गया है। साथ ही एक सरकारी आदेश में कहा गया कि रात्रि कर्फ्यू पूरे राज्य में रात दस बजे से सुबह चार बजे तक लागू रहेगा। इसमें कहा गया कि कर्फ्यू के दौरान निजी और सार्वजनिक वाहनों पर पाबंदियां जारी रहेंगी।

केंद्र सरकार पर बढ़ रहा दबाव !

पिछली बार जब कोरोना वायरस ने देश में तेजी से पैर फैलाने शुरू किए थे तो सरकार की तरफ से लाकडाउन के फैसले की कड़ी आलोचना हुई थी। लेकिन इस बार बाहर से ही सरकार पर दबाव बढ़ाया जाने लगा है। इससे सरकार पर लॉकडाउन पर विचार करने का दबाव बढ़ रहा है। हालांकि, पीएम मोदी से लेकर सरकार की ओर से सभी राज्यों से लॉकडाउन से बचने की सलाह दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया लाकडाउन लगाने का सुझाव

देश में बढ़ रहे कोरोना के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह जनहित को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के विकल्प पर विचार करे ताकि कोरोना वायरस के विस्तार को रोका जा सके। कोरोना मामले पर सरकार की तैयारियों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हम केंद्र व राज्य सरकारों से गंभीरता से आग्रह करते हैं कि वे किसी भी तरह की भीड़ एकत्रित होने या बड़े समारोहों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करें। वे आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए वायरस की दूसरी लहर के विस्तार पर रोक लगाने के लिए लाकडाउन पर भी विचार कर सकते हैं।

क्या सरकार लेगी बड़ा फैसला !

वैसे केंद्र सरकार का अभी तक लॉकडाउन करने का विचार नहीं है। पिछले महीने के शुरुआत में जब कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश को तेजी से चपेट में ले रही थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भी कहा था कि लॉकडाउन अंतिम विकल्प होना चाहिए।

The post देश के इन राज्यों ने कर दी इसकी घोषणा, क्या पूरे भारत में लगेगा लॉकडाउन ? | Lockdown in India appeared first on Soochana Sansar.

सीएम केजरीवाल ने 1 सप्ताह के लिए बढ़ाया लॉकडाउन | Delhi Lockdown Update
कोरोना से जंग में दिल्ली की हालत गंभीर स्थिति में आ गई है। यहां पर लगातार ऑक्सीजन संकट और दवाओं कि किल्लत के बीच यह खबर आ रही है कि सरकार ने हालात को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। यहां पर अमूमन हर अस्तपाल में ऑक्सीजन कि किल्लत हो रही है वहीं दवाओं के खोज में परिजन परेशान हो रहे हैं। इन सबके बीच सरकार ने एक बार फिर से लाॅकडाउन को बढ़ा कर एक सख्त निर्णय लिया है।

15 मई तक के लिए बढ़ सकता है लाॅकडाउन

दिल्ली में जारी कोरोना के कहर के चलते 20 अप्रैल से चल रहा लाॅकडाउन 10 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। अब 10  मई  की सुबह पांच बजे तक लाॅकडाउन प्रभावी रहेगा। इससे पहले 26 अप्रैल से सात दिनों के लिए लाकडाउन और बढ़ा दिया गया था जो तीन मई की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। इसी को आगे बढ़ाया गया है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले ही इस बात की आशंका जाहिर कर दी थी कि दिल्ली के हालात को देखते हुए कम से कम 15 मई तक इसे बढ़ाया जा सकता है। भविष्य में जरूरत पड़ी तो इसे 31 मई तक भी बढ़ाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली के हालात सामान्य हो जाएं और 15 मई के बाद ऐसा न करना पड़े।

लाॅकडाउन ही एक बचा हुआ हथियार

उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अब केवल लाॅकडाउन ही एक बचा हुआ हथियार है। लोगों को बचाने के लिए सभी कुछ किया जाएगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि लाॅकडाउन कितने दिन तक बढ़ाया जाना है। इस बारे में कोई फैसला दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ही करेगा।

कोरोना मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे

दिल्ली के हालात लगातार बदतर बने हुए हैं। कोरोना मरीज प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। कोरोना की संक्रमण दर 36 से 37 फीसद तक पहुंच चुकी है। अभी भी संक्रमण दर 30 फीसद से ऊपर बनी हुई है। अस्पतालों का बुरा हाल है। आक्सीजन की कमी बनी हुई है।

अस्पतालों में हालत गंभीर

अस्पतालों में बेड व कोरोना की दवाइयां नहीं मिल रही हैं। आक्सीजन की कमी बनी हुई है। लोग रात रात भर अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए भटक रहे हैं। कहीं कोई भर्ती नहीं हो पा रहा है। प्रशासन असहाय दिख रहा है। यहां चिंता की बात यह है कि दिल्ली में माैत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। श्मशान घाटों पर जगह नही है। नए श्मशान घाट बनाए जा रहे हैं। कब्रिस्तान भर चुके हैं। नए कब्रिस्तान बनाए जा रहे हैं।

The post सीएम केजरीवाल ने 1 सप्ताह के लिए बढ़ाया लॉकडाउन | Delhi Lockdown Update appeared first on Soochana Sansar.

जानें यूपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लागू किया गया लॉकडाउन | Lockdown In India
देश में पिछले एक सप्ताह से कोरेाना के मामले तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 3.79 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार इतने मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 3,646 मौतें भी हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 फीसद से पॉजिटिविटी वाले देश के 150 जिलों में लॉकडाउन की सिफारिश की। हालांकि, पीएम मोदी ने राज्यों से लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में प्रयोग करने के लिए कहा था।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं लॉकडाउन, कहीं वीकेंड लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। उसके लिए राज्य गाइडलाइन जारी कर रहे हैं। उसका असर भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में नए मामलों की संख्या में कमी आई है। आइये जानते हैं कि राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की क्या स्थिति है और उसके लिए क्या गाइडलाइन जारी की गई है।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन में 15 दिन बढ़ेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि राज्य में लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए और बढ़ा दिया जाएगा। महाराष्ट्र में अभी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक लागू है। गौरतलब है कि प्रदेश में सख्ती के बावजूद कई जिलों में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस वजह से लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां 14 अप्रैल की शाम 8 बजे से लागू हैं । पूरी राज्‍य में धारा 144 लागू हैं। कोरोना के मामले नहीं घटने पर संपूर्ण लॉकडाउन की भी मांग की गई है। राज्य में आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस पहले की तरह ही सामान्‍य रूप से जारी रहेगी, लेकिन निजी वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। राज्य सरकार ने तय किया है कि पूरे प्रदेश में ग्रोसरी, सब्जियों की दुकानें, बेकरी और डेयरियां सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक ही खुलेंगी।

हिमाचल के 4 जिलों में लागू किया गया नाइट कर्फ्यू

हिमाचल प्रदेश के 4 जिले कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में 27 अप्रैल से 10 मई तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। हिमाचल में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

राजस्थान में 15 दिन का लॉकडाउन

राजस्‍थान में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है, जो 3 मई तक लागू रहेगा। राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अशोक गहलोत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की। इसके तहत 3 मई तक इसे जन अनुशासन पखवाड़ा का नाम दिया। इसमें सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया था। प्रदेश की सीमा पर सख्ती की जाएगी। बाहर से आने वालों को 72 घंटे भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

बिहार में नाइट कर्फ्यू शाम छह बजे से

बिहार में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए बुधवार को हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार लोगों के मूवमेंट को कम करने के लिए अब सभी दुकानें व कारोबारी प्रतिष्ठान शाम चार बजे ही बंद हो जाएंगे। पहले यह छूट शाम छह बजे तक थी। वहीं नाइट कर्फ्यू अब रात नौ बजे की बजाय शाम छह बजे से ही लागू हो जाएगा। सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। यह आदेश अगले महीने की 15 तारीख तक लागू रहेगा। सरकार ने निर्णय लिया है कि शादी समारोह में अब सौ की जगह केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। रात दस बजे तक कार्यक्रम को खत्म करने को कहा गया है। श्राद्ध कार्यक्रम में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। कोरोना से जिन लोगों की मौत होगी, उनका अंतिम संस्कार अब सरकार के खर्चे पर होगा। जिन लोगों की कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है पर उनमें कोरोना के लक्षण थे, उनकी मौत होने पर अंतिम संस्कार का खर्च भी सरकार उठाएगी।

छत्तीसगढ़ में बढ़ाया गया  लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण अभी भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में रायपुर, धमतरी और सूरजपुर जिला प्रशासन ने लाकडाउन पांच मई तक बढ़ा दिया है। इन जिलों में सोमवार को लाकडाउन की मियाद पूरी हो रही थी। बाकी जिलों में भी लॉकडाउन की बंदिश अभी जारी रहेगी।

हरियाणा में शाम छह बजे से दुकानें बंद

हरियाणा के जिन जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वहां ज्यादा सख्ती करेगी। फिलहाल गुरुग्राम और फरीदाबाद में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। लॉकडाउन के लिए मनोहर सरकार केंद्र सरकार के निर्णय का इंतजार करेगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, हिसार में निजी संस्थानों में शत प्रतिशत घर से काम (वर्क फ्राम होम) करने को प्राथमिकता दी जाए। हरियाणा में बाजारों को शाम 6 बजे से बंद कर दिया गया है।

उत्तराखंड फिलहाल लॉकडाउन नहीं

उत्तराखंड में राज्य सरकार लाकडाउन के पक्ष में नहीं है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की अनौपचारिक बैठक में इस पर सहमति बनी। यह तय किया गया कि भीड़भाड़ रोकने के लिए राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी जाए। इसके अलावा विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए अधिकतम व्यक्तियों की संख्या 50 रखने का निर्णय लिया गया। 27 अप्रैल से 3 मई तक नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्रों और हल्द्वानी में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। उत्तराखंड के सभी जिलों में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। पूरे प्रदेश में हर रविवार साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। अलबत्ता देहरादून जिले के नगर निगम क्षेत्र में दो दिन यानी रविवार के साथ शनिवार को साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लागू किया गया है।

आज से खुलेंगे उत्तराखंड के सभी सरकारी कार्यालय

सरकार ने गुरुवार से उत्तराखंड के सभी सरकारी कार्यालय खोलने के आदेश दिए हैं। कार्यालयों में समूह क व ख के अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और समूह ग व घ के कर्मचारियों की उपस्थिति रोटेशन के आधार पर 50 प्रतिशत तय की गई है। बुधवार दोपहर को शासन ने शनिवार एक मई तक सभी कार्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया था। इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जब डाक्टर व पुलिस कर्मी काम कर सकते हैं तो अन्य कार्मिक क्यों नहीं। इस पर देर शाम नया आदेश जारी किया गया।

गुजरात में 28 अप्रैल से लगा आंशिक लॉकडाउन

गुजरात में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 28 अप्रैल से आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की है। आठ महानगर व 29 शहरों में रात को आठ से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू के साथ बुधवार रात से आगामी पांच मई तक मेडिकल, डेयरी, राशन, सब्जी-फल के अलावा सभी दुकानें, मॉल, मल्टीप्लेक्स, मंदिर, बगीचे, जिम, स्नानागार आदि बंद रहेंगे। विविध तरह के समारोहों पर भी सरकार ने रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक में राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। केंद्र सरकार के दिशा निर्देश, चिकित्सकों और विविध संगठनों की सलाह के मद्देनजर सरकार ने 28 अप्रैल से पांच मई तक के लिए प्रदेश में आंशिक लाकडाउन की घोषणा करते हुए आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी को बंद रखने का निर्णय किया।

कर्नाटक में दो हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में दो हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में 28 अप्रैल से अगले 14 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। सुबह छह बजे से दस बजे तक केवल आवश्यक वस्तुओं की अनुमति होगी। सुबह दस बजे के बाद दुकानें बंद रहेंगी। केवल निर्माण, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों की अनुमति रहेगी। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को खुला रखा जाएगा, लेकिन गारमेंट-कंस्ट्रक्शन को बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य में दिल्ली और महाराष्ट्र से भी तेजी से कोरोना फैल रहा है।

जम्मू-कश्मीर के 11 जिलों में लगा लॉकडाउन

जम्मू और कश्मीर के 11 जिले जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, कुलगाम, पुलवामा, गांदरबल, कठुआ, रियासी, उधमपुर, बडगाम 29 अप्रैल को शाम 7 बजे से 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया। गुरुवार शाम सात बजे से तीन मई सोमवार की सुबह सात बजे तक सिर्फ आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं से संबंधित गतिविधियों को ही अनुमति होगी। अन्य सभी कारोबारी व सामान्य गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। यहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। बसें और मिनी बसें पचास फीसद सीटिंग क्षमता के साथ चलेंगी, बाजार भी एक दिन बंद रहेंगे और एक दिन खुलेंगे।

तमिलनाडु में लगे कड़े प्रतिबंध

तमिलनाडु में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तमिलनाडु सरकार ने रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। सरकार ने सोमवार से सिनेमाघरों और मॉलों को बंद करने सहित कड़े प्रतिबंधों की भी घोषणा की।

ओडिशा के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू

ओडिशा के 10 जिलों में पिछले 5 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये सभी 10 जिले छत्तीसगढ़ सीमा से लगे हुए हैं। इनमें सुन्दरगड़, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर, बरगड़, बलांगीर, नुआपड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट, मालकानगिरी में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इन जिलों में रात 10 से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा।

केरल में लगाए गए नए प्रतिबंध

केरल सरकार ने कई नए प्रतिबंध लागू करने का फैसला किया। इनमें दो हफ्ते के लिए रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू शामिल है। नए दिशा-निर्देश के मद्देनजर सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, क्लब, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, एंटरटेंटमेंट पार्क्स और बार बंद कर दिए गए हैं और इन्हें राज्य सरकार के अगले आदेश तक खोलने की अनुमति नहीं है। दुकानें रेस्टोरेंट शाम साढ़े सात बजे तक खुले रह सकते हैं।  सरकारी आदेश के मुताबिक, ट्यूशन सेंटर्स इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन ही चल सकेंगे। जहां तक संभव हो सभी सरकारी विभागों की मीटिंगों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन आनलाइन किया जाएगा।

असम में 1 मई तक लगा नाइट कर्फ्यू

असम में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव में लागू होगा और 1 मई तक लागू रहेगा।

नागालैंड सरकार 30 अप्रैल से लागू होने वाले नए कोविड दिशानिर्देश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॅकडाउन का दायर बढ़ा

उत्तर प्रदेश में पॉजिविटी रेट लगभग 30 फीसद हो चुकी है। कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का दायरा बढ़ा जाएगा। अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। शनिवार, रविवार को पहले ही वीकेंड लॉकडाउन होता था, जो अब सोमवार को भी लागू रहेगा और मंगलवार सुबह तक जारी रहेगा। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू अभी भी लागू है। हालांकि इलाहाबाद ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की मांग की है।

पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन

पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में भी अब बाजार रोजाना सायं 6 बजे बंद होंगे। यह फैसला पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

दिल्ली में 2 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए अरकेजरीवाल सरकार ने 26 अप्रैल से 2 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। दो मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, इंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे। रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी। सभी बाजार बंद रहेंगे। इसे दौरान बीमार लोगों को अस्पताल जाने की छूट मिलेगी। इसके अलावा बीमार लोगों को अस्पताल जाने और अस्पताल से आने की छूट रहेगी। डीटीसी बसें और दिल्ली मेट्रो का संचालन जारी रहेगा। ऑटो व टैक्सी जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं चलती रहेगी। अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी।

झारखंड में 6 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आंशिक लाकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को एक सप्ताह के लिए सख्ती के साथ बढ़ाया जाए। अब दुकानें अपराह्न दो बजे तक ही खुलेंगी। दवा दुकानों के लिए समय की कोई बाध्यता नहीं है। दोपहर तीन बजे तक ही लोग मूवमेंट कर सकेंगे। छह मई की सुबह छह बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। पूर्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक के लिए लागू किया था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसमें और सख्ती बरतने के आदेश के साथ एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्‍य सरकार की ओर से जारी आदेश में स्‍कूल-कॉलेज, कोचिंग, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान, स्वीमिंग पुल, जिम, पार्क, होटल-रेस्टोरेंट (बैठकर खाने पर प्रतिबंध), सिनेमा हॉल, मॉल, शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं। जन सामान्‍य को बेवजह सड़क पर निकलने की सख्‍त मनाही है। पूरे राज्‍य में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। राशन, सब्जी व दवा की दुकानों को लॉकडाउन से छूट दी गई है।

भोपाल समेत MP के इन पांच बड़े शहरों में बढ़ा ‘लॉकडाउन’

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल समेत छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर और जबलपुर में जारी पाबंदियों को बढ़ा दिया है। भोपाल में अब तीन मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी। वहीं, छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर और जबलपुर में ये प्रतिबंध 1 मई तक के लिए रहेगा। हालांकि सरकार ने इसे कोरोना कर्फ्यू बताया है, लेकिन पाबंदियां लॉकडाउन जैसी ही हैं।

The post जानें यूपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लागू किया गया लॉकडाउन | Lockdown In India appeared first on Soochana Sansar.

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लगाया गया लॉकडाउन, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान | Lockdown in Delhi
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों के लोगों के लिए भी बड़ी खबर आई है। कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली में आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। यह सोमवार रात (आज) 10 बजे से लागू होगा और अगले एक सप्ताह तक चलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली में लॉकडाउन का एलान किया है। इसके तहत सोमवार रात 10 बजे से लेकर आगामी 26 अप्रैल तक दिल्ली में पूर्ण कर्फ्यू लगाया जा रहा है। सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल संग बैठक करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। इसके तहत आगामी 26 अप्रैल तक सामान्य गतिविधियां ठप रहेंगी, लेकिन जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

लॉकडाउन की अहम बातें

निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम को तवज्जो दी जाएगी।

दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम होगा।

सरकारी दफ्तरों और जरूरी सेवाओं को लॉकडाउन से छूट रहेगी।

मेडिकल इमरजेंसी को भी छूट हासिल होगी।

सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरनेटमेंट पार्क बंद रहेंगे।

रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी

होम डिलिवरी या टेक अवे की अनुमति जारी रहेगी।

अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी।

अगर किसी को अस्पताल जाना है, वैक्सीन लगवाने जाना है या किसी बीमार को बाहर ले जाना है, तो उन्हें बाहर जाने की छूट मिलेगी।

सरकारी दफ्तरों में कुछ ही अफसरों के आने की इजाजत मिलेगी।

प्रवासी कामगारों को कोई समस्या ना हो, इसका भी ध्यान रखा गया है।

रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को छूट मिलेगी।

वीकली मार्केट को जोन के हिसाब से एक दिन में खोला जाएगा।

दिल्ली में

कोरोना के दिल्ली में बढ़ते हुए मामलों की तेजी व दिल्ली में चिकित्सा सुविधाओं की बदतर हालत को देखते हुए दिल्ली की अनेक प्रमुख बाजार एसोसिएशनों ने सोमवार से अपने बाजार स्वयं से बंद रखे जाने की घोषणा की है। इनमें से अनेक बाजार 25 अप्रैल तक बंद रहेंगी, वहीं अन्य अनेक मार्केट ने फिलहाल फौरी तौर पर 21 अप्रैल तक अपने बाजार बंद रखने की घोषणा की है।

ये बाजार हैं बंद

दिल्ली में चांदनी चौक मुख्य मार्ग, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, भागीरथ पैलेस, ओल्ड लाजपत राय बाजार, न्यू लाजपत राय बाजार, दरीबा, किनारी बाजार, नई सड़क, खारी बावली, केमिकल बाजार, फोटो बाजार , साइकिल बाजार, मोरी गेट, अशोक विहार, करोलबाग की विभिन्न बाजार, गांधी नगर, शांति मोहल्ला बाजार, पूर्वी दिल्ली की अनेक बाजार, कंप्यूटर बाजार ,रबर प्लास्टिक बाजार आदि पूरी तरह से बंद रहेंगी।

उधर, दिल्ली में रविवार को रिकॉर्ड 25,462 नए मामले आए हैं, जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक हैं। दो दिनों में ही 49,837 मरीज मिल चुके हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद 75 हजार पहुंच गई है। मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 161 मरीजों की मौत हो गई। थोड़ी राहत की बात यह है कि पहली बार एक दिन में 20,159 मरीज ठीक भी हुए।

कोरोना का विस्फोट लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। संक्रमण दर बढ़कर 30 फीसद के करीब पहुंच चुकी है। कोरोना की जांच कराने वाला करीब हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले 25 हजार के पार पहुंच गए हैं। कोरोना का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा है कि पिछले पांच दिन में ही एक लाख तीन हजार 304 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान 685 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक कुल आठ लाख 53 हजार 460 मामले आ चुके हैं। जिसमें से सात लाख 66 हजार 398 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर 90.12 फीसद से घटकर 89.79 फीसद हो गई है। मृतकों की संख्या 12,121 हो गई है। फिर भी मृत्यु दर 1.47 फीसद से घटकर 1.42 फीसद पर आ गई है। मौजूदा समय में 74,941 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 13,887 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 558 व कोविड हेल्थ सेंटर में 96 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 34,398 हो गई है।

The post दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लगाया गया लॉकडाउन, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान | Lockdown in Delhi appeared first on Soochana Sansar.