Lockdown India latest update: Archives | Soochana Sansar

यूपी में चार जिलों को छोड़कर अब पूरा प्रदेश कोरोना कर्फ्यू मुक्त | Lockdown-Unlock Latest Update
देश में कोरोना संक्रमितों के मामले कम होते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1.14 लाख नए मामले दर्ज किए गए जो 2 महीने में सबसे कम हैं। वहीं कोरोना केसों के मामलों में गिरावट के साथ ही कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में 7 जून से बाजारों और मॉल को फिर से खोला जाएगा साथ ही मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू की जाएगी। जबकि महाराष्ट्र साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट और जिलों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर लॉकडाउन को ढील देने और प्रतिबंधों को कम करने के लिए पांच-स्तरीय योजना लागू करेगा।

बता दें कि यूपी सरकार कोरोना को नियंत्रित करने के ‘ट्रिपल टी’ अर्थात टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर काम कर रही है। प्रदेश में हर रोज तीन लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। प्रदेश का ओवरऑल कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3.3 प्रतिशत वहीं रिकवरी रेट 97.7 फीसद है। प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड पांच करोड़ से ज्यादा (पांच करोड़ 13 लाख 42 हजार पांच सौ 37 टेस्ट किए जा चुके हैं।) प्रदेश में अब तक  2 करोड़ 2 लाख 34 हज़ार 598 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिसमें युवाओं की संख्या 30 लाख से ज्यादा है।

गुजरात में 100 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे कार्यालय

गुजरात सरकार ने 7 जून से कार्यालयों को 100 फीसद क्षमता के साथ खुलने की अनुमति दे दी है। वहां पर 4 जून से 36 शहरों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खोने जाने की छूट दी गई थी। रेस्‍तरां अब रोज रात 10 बजे तक होम डिलिवरी कर सकेंगे।

ओडिशा, तमिलनाडु के कुछ हिस्‍सों में राहत

तमिलनाडु सरकार ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है लेकिन चेन्नई समेत 27 जिलों में ढील दी है। इन जिलों में सब्जियों, मछली, फलों की बिक्री सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक हो सकेगी। सभी सरकारी कार्यालय में 30 फीसद कर्मचारी काम कर सकेंगे। बड़ी फैक्ट्रियों को 50 फीसद वर्कफोर्स लाने की इजाजत है। इलेक्ट्रिशिन, प्‍लम्बिंग, कारपेंटर, स्‍टेशनरी वगैरह की दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। ओडिशा सरकार ने नौपाड़ा, गजपति और सुंदरगढ़ जिलों में पाबंदियां कम करने का फैसला किया है। यहां पर जरूरी सामान के लिए दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी।

यूपी में अब लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर औऱ गोरखपुर में कोरोना कर्फ्यू

यूपी में अब सिर्फ चार जिलों में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। बाकी प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। अब सिर्फ लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में ही कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के 71 जिले कोरोना कर्फ्यू मुक्त हो गए। हालांकि, शनिवार व रविवार को सभी जिलों में पहले के आदेशों के अनुसार साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी। वहीं, बीते 24 घंटों में प्रदेश में 1100 नए मामले आए हैं जबकि 2446 मरीज डिस्चार्ज होकर घर वापस गए हैं। प्रदेश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 17944 है।

राजस्‍थान सरकार ने शुरू कर दिया अनलॉक

राजस्‍थान में कई दुकानों को मंगलवार से शुक्रवार के बीच सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खुलने की अनुमति है। हालांकि शॉपिंग मॉल और एसी शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍सेज बंद रहेंगे। यहां 30 जून तक कोर्ट से इतर शादी समारोहों की अनुमति नहीं है। कोर्ट में भी 11 से ज्‍यादा लोग शादी में शरीक नहीं हो सकेंगे। 7 जून से सभी सरकारी कार्यालयों में 50 फीसद कर्मचारी आ सकेंगे।

पंजाब और हरियाणा में लॉकडाउन की क्या है स्थिति

पंजाब में 10 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। ऐसे में उससे पहले राहत मिलने के आसार नहीं है। हरियाणा में मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज लॉकडाउन में कुछ छूट का ऐलान कर सकते हैं। पिछले हफ्ते, ऑड-ईवन आधार पर दुकानों को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी।

इन राज्यों में 14 जून तक बढ़ाया गया कर्फ्यू

तमिलनाडु से पहले कर्नाटक ने भी 14 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया था। वहीं हिमाचल प्रदेश और गोवा में भी कोरोना कर्फ्यू को 14 जून तक बढ़ा दिया है। गोवा में जरूरत के सामानों को बेचने वाली दुकानों को हर दिन सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच खोले रखने की अनुमति है। जबकि हिमाचल प्रदेश ने इस लॉकडाउन के तहत दुकानों, रेस्तरां और भोजनालयों को खोलने से संबंधित प्रतिबंधों में ढील दी थी।

बता दें कि यूपी सरकार कोरोना को नियंत्रित करने के ‘ट्रिपल टी’ अर्थात टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर काम कर रही है। प्रदेश में हर रोज तीन लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। प्रदेश का ओवरऑल कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3.3 प्रतिशत वहीं रिकवरी रेट 97.7 फीसद है। प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड पांच करोड़ से ज्यादा (पांच करोड़ 13 लाख 42 हजार पांच सौ 37 टेस्ट किए जा चुके हैं।) प्रदेश में अब तक  2 करोड़ 2 लाख 34 हज़ार 598 लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिसमें युवाओं की संख्या 30 लाख से ज्यादा है।

बता दें कि ज्यादातर उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में कोविड -19 की स्थिति में सुधार हुआ है, जबकि देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में अभी भी कोविड -19 मामलें ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार से प्रतिबंधों में कुछ ढील के साथ 14 जून तक एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है, यह लॉकडाउन उन 11 जिलों को छोड़कर लगाए गए हैं जहां कोरोना के मामले कम आ रहे हैं।

The post यूपी में चार जिलों को छोड़कर अब पूरा प्रदेश कोरोना कर्फ्यू मुक्त | Lockdown-Unlock Latest Update appeared first on Soochana Sansar.

देश के ज्यादातर राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन, UP,दिल्ली, महाराष्ट्र में पाबंदियों में छूट | Lockdown in India Latest Update
देश में कोरोना संक्रमण में जैसे-जैसे कमी आ रही है, वैसे-वैसे राज्य सरकारें बंदिशें कम करने लगी हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने राहत की घोषणा की है। हालांकि कोई भी राज्य ढिलाई के मूड में नहीं है और पूरी एहतियात बरती जा रही है। गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना और सिक्किम समेत दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के अधिकतर राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश , दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी गई है। आइए जानते हैं देशभर के राज्यों ने लॉकडाउन को लेकर क्या-क्या फैसला लिया है, किन राज्यों में छूट मिली है। बिहार में आठ जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। लेकिन राज्य में व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

उत्तराखंड में 8 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

उत्तराखंड में आठ जून तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक सामानों की दुकानें खुलेंगी। अब एक और पांच जून को परचून की दुकानें सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।

अब यूपी के 61 जिलों में लॉकडाउन में छूट

उत्तर प्रदेश सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू से राहत देने का फैसला किया है। प्रदेश के 61 जिलों में लॉकडाउन में छूट दी गई है तो 14 जिलों में कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। एक जून से कंटेनमेंट जोन के बाहर दुकानें-बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। यह राहत सप्ताह में पांच दिन सुबह सात से शाम सात बजे तक रहेगी। शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी और नाइट कर्फ्यू अभी चलता रहेगा। खास बात यह है कि जिन 14 जिलों में अभी कोरोना के सक्रिय केस 600 से अधिक हैं, वहां किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। आंध्र प्रदेश में लगाया गया कोरोना कर्फ्यू 10 जून तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

ओडिशा, तेलंगाना व सिक्किम ने बढ़ाया लॉकडाउन

तेलंगाना में सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक छूट के साथ लाकडाउन 10 दिनों के लिए बढ़ाया गया है। ओडिशा ने 17 जून तक लाकडाउन बढ़ाया है। सिक्किम ने भी लाकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र ने कुछ ढील के साथ 15 दिनों के लिए प्रतिबंधों को बढ़ाया है। गोवा सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यूको सात जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।

दिल्ली में आज से लॉकडाउन में थोड़ी छूट

दिल्ली में औद्योगिक क्षेत्रों व निर्माण स्थलों पर शुरू होगा काम। राजधानी में आज से औद्योगिक क्षेत्रों और निर्माण स्थलों को खोल दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में काम करने वालों को ई-पास लेकर जाना होगा। इसे कामगार खुद या कंपनी के प्रबंधतंत्र के जरिये जारी करा सकेंगे।

जम्मू में खुलेंगे बाजार

जम्मू कश्मीर में एहतियात के तौर पर सभी 20 जिलों में रोज रात के कर्फ्यूके अलावा वीकेंड कर्फ्यू(शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक) लागू रहेगा। बाजारों में सभी तरह की दुकानें शनिवार-रविवार को छोड़ वैकल्पिक दिनों में खुलेंगी। इंडोर माल में 25 फीसद तक दुकानें खुलेंगी। अलबत्ता, 15 जून तक स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय और को¨चग संस्थान बंद रहेंगे। रेड जोन वाले पुलवामा, अनंतनाग, बारामुला, बड़गाम और कुपवाड़ा में सार्वजनिक वाहनों के चलने पर पाबंदी रहेगी। यहां माल भी बंद रहेंगे।

हरियाणा में बाजार खोलने का समय बढ़ा

हरियाणा में चार सप्ताह से चल रहा लाकडाउन एक सप्ताह (सात जून) के लिए और बढ़ा दिया गया है। हालांकि व्यापारियों और दुकानदारों को बड़ी राहत देते हुए बाजार खोलने का समय पांच घंटे से बढ़ाकर छह घंटे कर दिया गया है। बाजारों में आड-ईवन आधार पर अब सुबह सात के बजाय नौ बजे दुकानें खुलेंगी और दोपहर 12 बजे के बजाय तीन बजे इन्हें बंद करना होगा। शापिंग माल भी सुबह दस से छह बजे तक खुल सकेंगे। एक समय में सीमित संख्या में लोग ही शा¨पग माल में खरीदारी कर पाएंगे। होटल भी खुल सकेंगे, लेकिन इनमें शादी समारोह और कांफ्रेंस की इजाजत नहीं होगी। होटलों में रेस्टोरेंट और बार भी बंद रहेंगे तथा सिर्फ कमरों की सुविधा मिलेगी। स्कूल-कालेज और आइटीआइ को 15 जून व आंगनबाड़ी तथा क्रेच को 30 जून तक बंद किया गया है।

The post देश के ज्यादातर राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन, UP,दिल्ली, महाराष्ट्र में पाबंदियों में छूट | Lockdown in India Latest Update appeared first on Soochana Sansar.