lockdown Archives | Soochana Sansar

पंजाब में 10 जून तक बढ़ा मिनी लाकडाउन, कुछ छूट भी मिलेंगी | Lockdown extended In Punjab
पंजाब में मिनी लाकडाउन 10 जून तक बढ़ा दिया गया है। यह फैसला कोविड रिव्यू बैठक में लिया गया। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना मामलों में आ रही गिरावट को देखते हुए निजी वाहनों में यात्रियों की संख्या की सीमा को हटाने का आदेश दिया। सरकार ने वैकल्पिक सर्जरी और पूर्ण ओपीडी संचालन बहाल करने की भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा आक्सीजन का इंडस्ट्री में उपयोग किया जा सकेगा।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि तीन जीएमसी ने पहले ही 50% ओपीडी संचालन शुरू कर दिया है, जिसे जल्द ही 100% तक बढ़ाया जाएगा। प्रतिबंधों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों की सलाह पर प्रतिबंधों को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी कारों और दोपहिया वाहनों की सीमा को हटाया जा रहा है, क्योंकि इनका उपयोग मुख्य रूप से परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों द्वारा किया जाता है। वाणिज्यिक यात्री वाहनों और टैक्सियों पर नियम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गैरजरूरी दुकानों को खोलने का फैसला डीसी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कोविड की समग्र स्थिति में सुधार को देखते हुए सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में वैकल्पिक सर्जरी को फिर से शुरू करने के साथ ही राज्य के सभी जीएमसीएच में ओपीडी संचालन को बहाल करने का भी निर्देश दिया है। बता दें, गंभीर कोविड मामलों के लिए बिस्तरों और ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 12 अप्रैल को गैरजरूरी सर्जरी पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने अब इन्हें फिर से शुरू करने की अनुमति दी है।

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि स्थिति में कुछ ढील के बावजूद राज्य ढिलाई नहीं बरत सकता। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों को महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए कोविड देखभाल बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को मजबूत करने को कहा। उन्होंने उन्हें बाल चिकित्सा देखभाल बढ़ाने और भारत सरकार से 500 बाल चिकित्सा वेंटिलेटर लेने के लिए भी निवेश करने के लिए कहा। बैठक में बताया गया कि पीएमकेयर्स फंड के तहत पहले प्राप्त सभी 809 वेंटिलेटर वितरित किए जा चुके हैं और उनमें से 136 काम नहीं कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने संभावित तीसरी लहर की मांगों को पूरा करने के लिए और अधिक तकनीकी और विशेषज्ञ पदों के सृजन के भी आदेश दिए। डा. राज बहादुर ने बैठक में बताया कि डाक्टरों और नर्सों की भर्ती लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि अस्थायी अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोविड संकट जारी रहने तक सभी विभागों में मध्य स्तर के आइएएस/पीसीएस के तबादलों पर रोक लगा दी जाए। कुछ निजी अस्पतालों द्वारा अधिक कीमत वसूलने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि इस तरह के संकट के बीच मरीजों से लूट की अनुमति कतई नहीं दी जा सकती। ऐसे अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

The post पंजाब में 10 जून तक बढ़ा मिनी लाकडाउन, कुछ छूट भी मिलेंगी | Lockdown extended In Punjab appeared first on Soochana Sansar.

जानें यूपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लागू किया गया लॉकडाउन | Lockdown In India
देश में पिछले एक सप्ताह से कोरेाना के मामले तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 3.79 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार इतने मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 3,646 मौतें भी हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 फीसद से पॉजिटिविटी वाले देश के 150 जिलों में लॉकडाउन की सिफारिश की। हालांकि, पीएम मोदी ने राज्यों से लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में प्रयोग करने के लिए कहा था।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं लॉकडाउन, कहीं वीकेंड लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। उसके लिए राज्य गाइडलाइन जारी कर रहे हैं। उसका असर भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में नए मामलों की संख्या में कमी आई है। आइये जानते हैं कि राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की क्या स्थिति है और उसके लिए क्या गाइडलाइन जारी की गई है।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन में 15 दिन बढ़ेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि राज्य में लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए और बढ़ा दिया जाएगा। महाराष्ट्र में अभी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक लागू है। गौरतलब है कि प्रदेश में सख्ती के बावजूद कई जिलों में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस वजह से लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां 14 अप्रैल की शाम 8 बजे से लागू हैं । पूरी राज्‍य में धारा 144 लागू हैं। कोरोना के मामले नहीं घटने पर संपूर्ण लॉकडाउन की भी मांग की गई है। राज्य में आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस पहले की तरह ही सामान्‍य रूप से जारी रहेगी, लेकिन निजी वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। राज्य सरकार ने तय किया है कि पूरे प्रदेश में ग्रोसरी, सब्जियों की दुकानें, बेकरी और डेयरियां सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक ही खुलेंगी।

हिमाचल के 4 जिलों में लागू किया गया नाइट कर्फ्यू

हिमाचल प्रदेश के 4 जिले कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में 27 अप्रैल से 10 मई तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। हिमाचल में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

राजस्थान में 15 दिन का लॉकडाउन

राजस्‍थान में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है, जो 3 मई तक लागू रहेगा। राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अशोक गहलोत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की। इसके तहत 3 मई तक इसे जन अनुशासन पखवाड़ा का नाम दिया। इसमें सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया था। प्रदेश की सीमा पर सख्ती की जाएगी। बाहर से आने वालों को 72 घंटे भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

बिहार में नाइट कर्फ्यू शाम छह बजे से

बिहार में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए बुधवार को हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार लोगों के मूवमेंट को कम करने के लिए अब सभी दुकानें व कारोबारी प्रतिष्ठान शाम चार बजे ही बंद हो जाएंगे। पहले यह छूट शाम छह बजे तक थी। वहीं नाइट कर्फ्यू अब रात नौ बजे की बजाय शाम छह बजे से ही लागू हो जाएगा। सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। यह आदेश अगले महीने की 15 तारीख तक लागू रहेगा। सरकार ने निर्णय लिया है कि शादी समारोह में अब सौ की जगह केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। रात दस बजे तक कार्यक्रम को खत्म करने को कहा गया है। श्राद्ध कार्यक्रम में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। कोरोना से जिन लोगों की मौत होगी, उनका अंतिम संस्कार अब सरकार के खर्चे पर होगा। जिन लोगों की कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है पर उनमें कोरोना के लक्षण थे, उनकी मौत होने पर अंतिम संस्कार का खर्च भी सरकार उठाएगी।

छत्तीसगढ़ में बढ़ाया गया  लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण अभी भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में रायपुर, धमतरी और सूरजपुर जिला प्रशासन ने लाकडाउन पांच मई तक बढ़ा दिया है। इन जिलों में सोमवार को लाकडाउन की मियाद पूरी हो रही थी। बाकी जिलों में भी लॉकडाउन की बंदिश अभी जारी रहेगी।

हरियाणा में शाम छह बजे से दुकानें बंद

हरियाणा के जिन जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वहां ज्यादा सख्ती करेगी। फिलहाल गुरुग्राम और फरीदाबाद में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। लॉकडाउन के लिए मनोहर सरकार केंद्र सरकार के निर्णय का इंतजार करेगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, हिसार में निजी संस्थानों में शत प्रतिशत घर से काम (वर्क फ्राम होम) करने को प्राथमिकता दी जाए। हरियाणा में बाजारों को शाम 6 बजे से बंद कर दिया गया है।

उत्तराखंड फिलहाल लॉकडाउन नहीं

उत्तराखंड में राज्य सरकार लाकडाउन के पक्ष में नहीं है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की अनौपचारिक बैठक में इस पर सहमति बनी। यह तय किया गया कि भीड़भाड़ रोकने के लिए राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी जाए। इसके अलावा विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए अधिकतम व्यक्तियों की संख्या 50 रखने का निर्णय लिया गया। 27 अप्रैल से 3 मई तक नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्रों और हल्द्वानी में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। उत्तराखंड के सभी जिलों में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। पूरे प्रदेश में हर रविवार साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। अलबत्ता देहरादून जिले के नगर निगम क्षेत्र में दो दिन यानी रविवार के साथ शनिवार को साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लागू किया गया है।

आज से खुलेंगे उत्तराखंड के सभी सरकारी कार्यालय

सरकार ने गुरुवार से उत्तराखंड के सभी सरकारी कार्यालय खोलने के आदेश दिए हैं। कार्यालयों में समूह क व ख के अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और समूह ग व घ के कर्मचारियों की उपस्थिति रोटेशन के आधार पर 50 प्रतिशत तय की गई है। बुधवार दोपहर को शासन ने शनिवार एक मई तक सभी कार्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया था। इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जब डाक्टर व पुलिस कर्मी काम कर सकते हैं तो अन्य कार्मिक क्यों नहीं। इस पर देर शाम नया आदेश जारी किया गया।

गुजरात में 28 अप्रैल से लगा आंशिक लॉकडाउन

गुजरात में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 28 अप्रैल से आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की है। आठ महानगर व 29 शहरों में रात को आठ से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू के साथ बुधवार रात से आगामी पांच मई तक मेडिकल, डेयरी, राशन, सब्जी-फल के अलावा सभी दुकानें, मॉल, मल्टीप्लेक्स, मंदिर, बगीचे, जिम, स्नानागार आदि बंद रहेंगे। विविध तरह के समारोहों पर भी सरकार ने रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक में राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। केंद्र सरकार के दिशा निर्देश, चिकित्सकों और विविध संगठनों की सलाह के मद्देनजर सरकार ने 28 अप्रैल से पांच मई तक के लिए प्रदेश में आंशिक लाकडाउन की घोषणा करते हुए आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी को बंद रखने का निर्णय किया।

कर्नाटक में दो हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में दो हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में 28 अप्रैल से अगले 14 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। सुबह छह बजे से दस बजे तक केवल आवश्यक वस्तुओं की अनुमति होगी। सुबह दस बजे के बाद दुकानें बंद रहेंगी। केवल निर्माण, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों की अनुमति रहेगी। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को खुला रखा जाएगा, लेकिन गारमेंट-कंस्ट्रक्शन को बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य में दिल्ली और महाराष्ट्र से भी तेजी से कोरोना फैल रहा है।

जम्मू-कश्मीर के 11 जिलों में लगा लॉकडाउन

जम्मू और कश्मीर के 11 जिले जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, कुलगाम, पुलवामा, गांदरबल, कठुआ, रियासी, उधमपुर, बडगाम 29 अप्रैल को शाम 7 बजे से 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया। गुरुवार शाम सात बजे से तीन मई सोमवार की सुबह सात बजे तक सिर्फ आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं से संबंधित गतिविधियों को ही अनुमति होगी। अन्य सभी कारोबारी व सामान्य गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। यहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। बसें और मिनी बसें पचास फीसद सीटिंग क्षमता के साथ चलेंगी, बाजार भी एक दिन बंद रहेंगे और एक दिन खुलेंगे।

तमिलनाडु में लगे कड़े प्रतिबंध

तमिलनाडु में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तमिलनाडु सरकार ने रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। सरकार ने सोमवार से सिनेमाघरों और मॉलों को बंद करने सहित कड़े प्रतिबंधों की भी घोषणा की।

ओडिशा के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू

ओडिशा के 10 जिलों में पिछले 5 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये सभी 10 जिले छत्तीसगढ़ सीमा से लगे हुए हैं। इनमें सुन्दरगड़, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर, बरगड़, बलांगीर, नुआपड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट, मालकानगिरी में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इन जिलों में रात 10 से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा।

केरल में लगाए गए नए प्रतिबंध

केरल सरकार ने कई नए प्रतिबंध लागू करने का फैसला किया। इनमें दो हफ्ते के लिए रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू शामिल है। नए दिशा-निर्देश के मद्देनजर सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, क्लब, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, एंटरटेंटमेंट पार्क्स और बार बंद कर दिए गए हैं और इन्हें राज्य सरकार के अगले आदेश तक खोलने की अनुमति नहीं है। दुकानें रेस्टोरेंट शाम साढ़े सात बजे तक खुले रह सकते हैं।  सरकारी आदेश के मुताबिक, ट्यूशन सेंटर्स इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन ही चल सकेंगे। जहां तक संभव हो सभी सरकारी विभागों की मीटिंगों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन आनलाइन किया जाएगा।

असम में 1 मई तक लगा नाइट कर्फ्यू

असम में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव में लागू होगा और 1 मई तक लागू रहेगा।

नागालैंड सरकार 30 अप्रैल से लागू होने वाले नए कोविड दिशानिर्देश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॅकडाउन का दायर बढ़ा

उत्तर प्रदेश में पॉजिविटी रेट लगभग 30 फीसद हो चुकी है। कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का दायरा बढ़ा जाएगा। अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। शनिवार, रविवार को पहले ही वीकेंड लॉकडाउन होता था, जो अब सोमवार को भी लागू रहेगा और मंगलवार सुबह तक जारी रहेगा। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू अभी भी लागू है। हालांकि इलाहाबाद ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की मांग की है।

पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन

पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में भी अब बाजार रोजाना सायं 6 बजे बंद होंगे। यह फैसला पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

दिल्ली में 2 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए अरकेजरीवाल सरकार ने 26 अप्रैल से 2 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। दो मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, इंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे। रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी। सभी बाजार बंद रहेंगे। इसे दौरान बीमार लोगों को अस्पताल जाने की छूट मिलेगी। इसके अलावा बीमार लोगों को अस्पताल जाने और अस्पताल से आने की छूट रहेगी। डीटीसी बसें और दिल्ली मेट्रो का संचालन जारी रहेगा। ऑटो व टैक्सी जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं चलती रहेगी। अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी।

झारखंड में 6 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आंशिक लाकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को एक सप्ताह के लिए सख्ती के साथ बढ़ाया जाए। अब दुकानें अपराह्न दो बजे तक ही खुलेंगी। दवा दुकानों के लिए समय की कोई बाध्यता नहीं है। दोपहर तीन बजे तक ही लोग मूवमेंट कर सकेंगे। छह मई की सुबह छह बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। पूर्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक के लिए लागू किया था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसमें और सख्ती बरतने के आदेश के साथ एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्‍य सरकार की ओर से जारी आदेश में स्‍कूल-कॉलेज, कोचिंग, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान, स्वीमिंग पुल, जिम, पार्क, होटल-रेस्टोरेंट (बैठकर खाने पर प्रतिबंध), सिनेमा हॉल, मॉल, शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं। जन सामान्‍य को बेवजह सड़क पर निकलने की सख्‍त मनाही है। पूरे राज्‍य में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। राशन, सब्जी व दवा की दुकानों को लॉकडाउन से छूट दी गई है।

भोपाल समेत MP के इन पांच बड़े शहरों में बढ़ा ‘लॉकडाउन’

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल समेत छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर और जबलपुर में जारी पाबंदियों को बढ़ा दिया है। भोपाल में अब तीन मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी। वहीं, छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर और जबलपुर में ये प्रतिबंध 1 मई तक के लिए रहेगा। हालांकि सरकार ने इसे कोरोना कर्फ्यू बताया है, लेकिन पाबंदियां लॉकडाउन जैसी ही हैं।

The post जानें यूपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लागू किया गया लॉकडाउन | Lockdown In India appeared first on Soochana Sansar.

क्या देश में फिर से लगने वाला है लॉकडाउन? जानें- सच्चाई | Coronavirus Lockdown Latest news
कोरोना की इस दूसरी लहर ने देशभर में तबाही मचा दी है। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों से लगातार 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक सरकार की ओर से वीकेंड लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई जा रही है। आंशिक तौर पर लॉकडाउन जैसी स्थितियों के बीच लोग एक बार फिर से दहशत में हैं। एक तरफ महामारी हर दिन हजारों की लोगों की जान ले रही है तो वहीं दूसरी ओर लोग लॉकडाउन की आहट से डरे हुए हैं। अभी देश में पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया गया है, लेकिन कई राज्यों में दुकानें खोलने का समय सीमित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की करीब 57 फीसद कोरोना के कारण लगाई गई पाबंदियों से प्रभावित है। इन तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। तो क्या एक बार फिर से संपूर्ण लॉकडाउन ही विकल्प बचा है?

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक मीडिया वेबसाइट में लॉकडाउन को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि क्या केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में लॉकडाउन लगाने जा रही है। रिपोर्ट की पहली ही लाइन में कहा गया है कि कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार देशभर में लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है।

वेबसाइट पर रविवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रकाशित इस रिपोर्ट का प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने खंडन किया है। रिपोर्ट प्रकाशित होने के करीब साढ़े 8 घंटे बाद #PIBFactCheck ने ट्वीट किया है, एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कोविड के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में सरकार लॉकडाउन लगा सकती है। यह दावा फर्जी है। यानी पीआईबी ने स्पष्ट किया है, फिलहाल देश में लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है।

दिल्‍ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में हो रही भयावह बढ़ोतरी को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने राजधानी में 6 दिनों का लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन आज रात से 26 अप्रैल की सुबह तक रहेगा। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 30 फीसदी तक पहुंच गई है। रविवार को राजधानी में 25462 नए संक्रमित मिले जिसकों देखते हुए सीएम केजरीवाल ने इस लॉकडाउन का ऐलान किया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल से मीटिंग के बाद लिया है। सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आज रात को 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, मेडिकल व्यवस्थाओं की, खाने-पीने की सेवाएं जारी रहेंगी। शादियां भी होंगी, पर 50 लोगों के साथ, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे।

The post क्या देश में फिर से लगने वाला है लॉकडाउन? जानें- सच्चाई | Coronavirus Lockdown Latest news appeared first on Soochana Sansar.

यूपी में अब हर रविवार संपूर्ण लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 10,000 तक का जुर्माना | UP Sunday Lockdown Breaking News
कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की समीक्षा कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ टीम-11 और फील्ड के अफसरों के साथ वर्चुअली बैठक कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अब यूपी में प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर मास्क न लगाने वालों से 10 गुना तक जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं।नवरात्र में नौ दिन का व्रत रखने के साथ ही कोरोना संक्रमित होने के बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार वर्चुअल समीक्षा बैठक कर रहे हैं। शुक्रवार को टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हर रविवार को कंपलीट लॉकडाउन का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। सरकार ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की जानलेवा चेन तोडऩे के लिए तगड़ी सख्ती लागू की है। इसी क्रम में रविवार को लॉकडाउन किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पूर्णतया बंदी रहेगी। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तथा दफ्तर बंद रहेंगे। आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश में अग्रिम आदेशों तक प्रत्येक रविवार को पूर्ण रूप से साप्ताहिक बंदी रहेगी। रविवार को सिर्फ सैनीटाइजेशन के कार्य होंगे व आपात सेवायें चलती रहेंगी। इस दिन प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड की वर्तमान स्थिति पर लखनऊ में हजार बेड का नया हॉस्पिटल बनाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान फंसे गरीब लोगों की भरण/पोषण भत्ता सूची बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका निर्देश भी अफसरों को दे दिया है। प्रदेश सरकार अब जरूरतमंदों को हर जगह राशन उपलब्ध कराएगी। उत्तर प्रदेश में बेकाबू कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। अब रविवार को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्णतया बंदी रहेगी। इस पर बड़े स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा।

लखनऊ में बनेगा हजार बेड का कोविड हॉस्पिटल: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक हजार बेड बनाने का भी निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहाइस संबंध में आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए। इस हॉस्पिटल के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास विभाग की उस जमीन का चयन किया गया है, जहां पर डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री के अन्य निर्देश

कोविड टेस्ट के लिए सरकारी और निजी लैब पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। कोविड टेस्टिंग के लिए शासन स्तर पर दरें भी तय की जा चुकी हैं। जिला प्रशासन क्वालिटी कंट्रोल के साथ इन व्यवस्थाओं को लागू किया जाना सुनिश्चित करें।- प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप रहेंगी। इस दौरान टेलीकन्सल्टेशन को बढ़ावा दिया जाए। सभी सरकारी अस्पतालों में केवल आपातकालीन सेवाएं ही संचालित हों। मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन 15 मई तक के लिए स्थगित रखा जाए।इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में प्रतिदिन डीएम, एसपी और सीएमओ नियत समय पर बैठक करें। स्थानीय स्थिति की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय करें। हर अस्पताल में इलाजरत तथा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की जरूरतों और समस्याओं का पूरा ध्यान रखें। सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से मरीजों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए। हर स्थिति से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवश्य अवगत कराया जाए।- प्रदेश के सभी जिलों में, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य अभियान के रूप में संचालित किया जाए।- सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की अनवरत आपूर्ति बनी रहे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मेडिकल ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति के संबंध में स्थापित कंट्रोल रूम सातों दिन और 24 घंटा सक्रिय रहे।- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रेमिडीसीवीर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे। मुख्य सचिव कार्यालय से इसकी मॉनिटरिंग की जाए। एक माह की स्थिति का आंकलन करते हुए अतिरिक्त रेमिडीसीवीर क्रय किया जाए।

मास्क न लगाने पर दूसरा जुर्माना दस गुना: सरकार ने मास्क न लगाने वालों पर बेहद सख्ती करने का फैसला किया है। इस दौरान लापरवाह लोगों को शिकंजा कसने के लिए सरकार ने जुर्माने की राशि भी तय की है। अब पहली बार बिना मास्क पकड़े जाने पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। इसके बाद दोबारा पकड़े जाने पर 10 गुना यानी दस हजार रुपया जुर्माना वसूला जाएगा।

The post यूपी में अब हर रविवार संपूर्ण लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 10,000 तक का जुर्माना | UP Sunday Lockdown Breaking News appeared first on Soochana Sansar.

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का एलान, कई और प्रतिबंध भी लगे | Alert in Delhi Weekend Curfew Latest News
राजधानी दिल्ली मेंकोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister) ने बृहस्पतिवार को वीकेंड कर्फ्यू लगाने का एलान किया है।  इसके तहत वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होगा और यह सोमवार सुबह 5 बजे खत्म होगा। वीकेंड कर्फ्यू  के दौरान काफी सारे प्रतिबंध लागू रहेंगे। उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच हुई अहम बैठक के बाद वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा की गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को दिल्‍ली में कर्फ्यू रहेगा। फिलहाल 30 अप्रैल तक यह प्रावधान किए गए हैं।

जानें- वीकेंड कर्फ्यू की बड़ी बातें

सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाया जा रहा है, जो शनिवार-रविवार को प्रभावी होगा।

सिनेमा हॉल 30 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे।

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाएं बाधित नहीं होंगी।

जरूरी सेवाएं मुक्त रहेंगी, शादियों के लिए ई पास दिए जाएंगे

जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे।

साप्ताहिक बाजार रोजाना एक ज़ोन में एक ही लगेगा।

रेस्तरां में अब बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। पैक कराकर घर ले जा सकेंगे

इन्हें मिलेगी राहत

वीकेंड कर्फ्यू लगाने के दौरान ट्रेन और हवाई यात्रियों के साथ अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को छूट है। टिकट दिखाकर यात्रा कर सकेंगे।

आइडी कार्ड दिखाने पर प्राइवेट डॉक्टर नर्स पैरामेडिकल स्टाफ को भी छूट मिलेगी

पत्रकार को छूट मिलेगी (प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों)

रात में वैक्सीन लगवाने वालों को छूट रहेगी।

राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की छूट होगी

जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की एक बड़ी और अहम वजह भीड़भाड़ है। इसके मद्देनजर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद करने का एलान किया है।

The post दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का एलान, कई और प्रतिबंध भी लगे | Alert in Delhi Weekend Curfew Latest News appeared first on Soochana Sansar.