lockdowninindia Archives | Soochana Sansar

गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की ढील, दिन में रहेंगी पाबंदियां | Night Curfew
गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने बुधवार को 36 शहरों में रात के कर्फ्यू में एक घंटे की ढील देने का फैसला किया, जबकि दिन के समय की पाबंदियां लागू रहेंगी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर में कैबिनेट की बैठक के बाद संशोधित कर्फ्यू समय के बारे में घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार से 36 शहरों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहेगा। फिलहाल, रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात का कर्फ्यू लागू है। गुजरात में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। गत 30 अप्रैल को करीब 14600 नए मामले दर्ज किए गए थे।

वर्तमान में करीब 3200 मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। इसलिए हमने रात के कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। कर्फ्यू अब सुबह नौ से शाम से छह बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 36 शहरों में फिलहाल रात का कर्फ्यू लगा हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन शहरों में वर्तमान में दिन के समय प्रतिबंधों में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार कोरोना​​​​-19 की तीसरी लहर की संभावना के बारे में सतर्क है और इससे निपटने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना जल्द ही घोषित की जाएगी। मंगलवार को गुजरात में 3255 नए मामले सामने आए और 44 मौतें हुईं, जिससे संक्रमण की संख्या बढ़कर 7,94,912 हो गई और मरने वालों की संख्या 9,665 हो गई।

इससे पहले 30 अप्रैल को गुजरात में 14,605 ​​नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक हैं। गुजरात में कोरोना से अब तक सात लाख 94 हजार 912 लोग संक्रमित हुए, जिनमें से सात लाख 22 हजार 741 स्‍वस्‍थ होकर घर पहुंच गये। सोमवार को गुजरात में दो लाख 28 हजार 810 टीके लगाए गए। अब तक एक करोड़ 58 लाख 30183 टीके लग चुके हैं।

The post गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की ढील, दिन में रहेंगी पाबंदियां | Night Curfew appeared first on Soochana Sansar.

देश के कई राज्यों में आज से लॉकडाउन, जानें अब तक कहां-कहां लागू हुईं सख्त पाबंदियां | Lockdown in India Latest News Update
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में धीरे-धीरे लॉकडाउन लगाया जा रहा है। अब तक देश भर के  राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन या कोरोना के कड़ी पाबंदियां लागू की गई हैं। तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम जैसे राज्यों ने कोरोना को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। कुछ राज्यों ने सख्त लॉकडाउन लागू किया है तो कुछ राज्यों ने कोरोना के सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। आइए जानते हैं देश भर में कहां-कहां लॉकडाउन लगाया गया है और कहां सख्त पाबंदियां लागू हैं।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश ने कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) की अवधि को 17 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। वहीं दिल्ली में भी लाकडाउन सोमवार, 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर लगाई गई पाबंदियां 17 मई तक बढ़ा दी है। राजस्थान में सोमवार सुबह पांच बजे (10 मई) से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा।

तेलंगाना में आज से 10 दिनों का लॉकडाउन  तेलंगाना में आज से 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। राज्य में 12 मई से 10 दिनों के लिए लाकडाउन लगाने का फैसला किया गया। इस दौरान सुबह छह से 10 बजे तक आम लोगों को आवश्यक सामान की खरीद और अन्य जरूरी कामकाज निपटाने की छूट दी गई है।

किन- किन राज्यों में सख्ती

महाराष्ट्र में पांच अप्रैल से 15 मई तक सख्त पाबंदियां

बिहार में चार मई से 15 मई तक लाकडाउन लागू

पंजाब में 15 मई तक वीकेंड लाकडाउन और नाइट कर्फ्यू

मध्य प्रदेश में 15 मई तक जनता क‌र्फ्यू

गोवा में नौ मई से 15 दिनों का कर्फ्यू

केरल में आठ से 16 मई तक संपूर्ण लाकडाउन

आंध्र प्रदेश में छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक आंशिक लॉकडाउन

कर्नाटक में मदद  कर्नाटक सरकार ने 24 मई तक इंदिरा कैंटीन में गरीबों, मजदूरों और प्रवासी कामगारों को तीन वक्त मुफ्त भोजने देने की घोषणा की है।  इसमें नाश्ता, दोपहर और रात का खाना शामिल है।

पुडुचेरी में लॉकडाउन की तैयारी ! पुडुचेरी की उप राज्यपाल टी. सौंदरराजन ने कहा है कि अगर लोग कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में प्रशासन की मदद नहीं करते हैं तो केंद्र शासित प्रदेश में लाकडाउन लगाना अपरिहार्य हो जाएगा।

गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू गुजरात ने भी राज्य के 36 शहरों में नाइट कफ्र्यू और अन्य पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू और अन्य सख्त पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ाने का फैसला किया। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा समेत इन शहरों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

छत्तीसगढ़ के एक जिले में आज से पूर्ण लॉकडाउन छत्तीसगढ़ में COVID19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज मध्यरात्रि से 15 मई की मध्यरात्रि तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

असम में लगाई गई कड़ी पाबंदियां असम सरकार ने कहा है कि COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, कड़े प्रतिबंधों को लागू किया जाना चाहिए। अगले आदेशों तक 13 मई को सुबह 5 बजे से हर रोज दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है। दोपहर 1 बजे के बाद केवल होम-डिलीवरी की अनुमति है। साप्ताहिक बाजार 15 दिनों तक बंद रहेंगे।

The post देश के कई राज्यों में आज से लॉकडाउन, जानें अब तक कहां-कहां लागू हुईं सख्त पाबंदियां | Lockdown in India Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.

देश के इन राज्यों ने कर दी इसकी घोषणा, क्या पूरे भारत में लगेगा लॉकडाउन ? | Lockdown in India
कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में बेकाबू रफ्तार से चल रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के साढ़े तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। दूसरी लहर में तेजी से फैल रहे संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए देशभर में लॉकडाउन की मांग की जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर पर जल्द से जल्द नियंत्रण के लिए एक बार फिर से संपूर्ण लाकडाउन लगाने की जरूरत पर बहस छिड़ गई है। वहीं इस साल जब कोरोना की दूसरी लहर आई उस वक्त पीएम से लेकर दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को आखिरी उपाय बताया। हालांकि कोरोना की रफ्तार इस कदर तेज हुई और जो हालात बिगड़े उसके बाद राज्यों को लॉकडाउन का ही विचार आ रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, ओडिशा, यूपी और अब बिहार में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन का समय लगातार बढ़ाया जा रहा है तो वहीं दिल्ली में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी लॉकडाउन लग गया है। कोरोना से बिगड़ते हालात के बाद इस वक्त देश के आधे से अधिक हिस्से में लॉकडाउन लगा है। किन राज्यों में लॉकडाउन लगा है, कब तक है और क्या नियम है।

यूपी में बढ़ा लॉकडाउन का दायरा (lockdown in UP Update)

कोरोना संक्रमण के कहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश में जारी साप्ताहिक लॉकडाउन अगले दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यूपी में अब 6 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक कर्फ्यू जारी रहेगा। इससे पहले यूपी में तीन दिन के साप्ताहिक कर्फ्यू की घोषणा हुई थी जो मंगलवार सुबह 7 बजे समाप्त होना था। फिलहाल अब 4 और 5 मई को भी लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को इजाजत रहेगी। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए कहा कि यूपी में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 6 मई को सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा।

दिल्ली में बढ़ाया गया लॉकडाउन (lockdown in delhi update)

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर को काबू करने के लिए लॉकडाउन को 7 और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में सबसे पहले 19 अप्रैल की रात दस बजे से 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। बाद में 25 अप्रैल को इसे एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया था जो 3 मई को सुबह 5 बजे खत्म होने वाला था। वहीं अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। ऐसा दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किया गया है।

बिहार में लगा लॉकडाउन (lockdown in bihar update)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। राज्य में लॉकडाउन 5 से 15 मई तक लगाया गया है, ये बुधवार से प्रभावी ढंग से लागू होगा। अब तक राज्य में सख्ती बढ़ाते हुए नाइट कर्फ्यू घोषित किया गया था। शाम चार बजे तक दुकानें खुल रही थीं। सरकार ने बाजार में भीड़ कम करने के लिए सख्ती बढ़ाई थी, धारा 144 का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में लॉकडाउन का फैसला लिया गया।

हरियाणा में लॉकडाउन (lockdown in haryana)

हरियाणा में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। राज्य में 3 मई से 7 दिन का लॉकडाउन लगाया जा चुका है। गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि 3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया जा रहा है। इससे पहले सरकार ने गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सख्त पाबंदी (lockdown in MP CG)

मध्य प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू को 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले 3 मई तक पाबंदी थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई और जिलों में भी इसी प्रकार की पाबंदिया लागू हैं। छ्त्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में लॉकडाउन 5 मई तक है और इसे एक बार फिर बढ़ाए जाने की चर्चा हो रही है।

महाराष्ट्र में 15 मई तक बढ़ा लॉकडाउन (lockdown in Maharashtra)

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ा दिया, ताकि राज्य में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर रोक लगाई जा सके। मुख्य सचिव सीताराम कुंटे की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि पाबंदियां बढ़ाने का निर्णय किया गया है क्योंकि राज्य में कोविड- 19 का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन उपाय जारी रखना अनिवार्य है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। लोगों की आवाजाही और अन्य गतिविधियों पर पाबंदियां इस महीने की शुरुआत में लगाई गई थीं, जो एक मई सुबह सात बजे तक के लिए थी। अब 15 मई तक इसे बढ़ाया जा रहा है।

ओडिशा में कल से लॉकडाउन (lockdown in odisha)

ओडिशा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पांच मई से राज्य में 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि लोगों को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच उनके घरों के 500 मीटर के दायरे में जरूरी चीजे खरीदने की इजाजत दी जाएगी।

दक्षिण के राज्यों में भी पाबंदी (Lockdown in south update news)

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केरल में पिछले महीने से ही लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। वहीं तमिलनाडु में भी रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन रखा गया है। साथ ही एक सरकारी आदेश में कहा गया कि रात्रि कर्फ्यू पूरे राज्य में रात दस बजे से सुबह चार बजे तक लागू रहेगा। इसमें कहा गया कि कर्फ्यू के दौरान निजी और सार्वजनिक वाहनों पर पाबंदियां जारी रहेंगी।

केंद्र सरकार पर बढ़ रहा दबाव !

पिछली बार जब कोरोना वायरस ने देश में तेजी से पैर फैलाने शुरू किए थे तो सरकार की तरफ से लाकडाउन के फैसले की कड़ी आलोचना हुई थी। लेकिन इस बार बाहर से ही सरकार पर दबाव बढ़ाया जाने लगा है। इससे सरकार पर लॉकडाउन पर विचार करने का दबाव बढ़ रहा है। हालांकि, पीएम मोदी से लेकर सरकार की ओर से सभी राज्यों से लॉकडाउन से बचने की सलाह दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया लाकडाउन लगाने का सुझाव

देश में बढ़ रहे कोरोना के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह जनहित को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के विकल्प पर विचार करे ताकि कोरोना वायरस के विस्तार को रोका जा सके। कोरोना मामले पर सरकार की तैयारियों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हम केंद्र व राज्य सरकारों से गंभीरता से आग्रह करते हैं कि वे किसी भी तरह की भीड़ एकत्रित होने या बड़े समारोहों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करें। वे आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए वायरस की दूसरी लहर के विस्तार पर रोक लगाने के लिए लाकडाउन पर भी विचार कर सकते हैं।

क्या सरकार लेगी बड़ा फैसला !

वैसे केंद्र सरकार का अभी तक लॉकडाउन करने का विचार नहीं है। पिछले महीने के शुरुआत में जब कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश को तेजी से चपेट में ले रही थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भी कहा था कि लॉकडाउन अंतिम विकल्प होना चाहिए।

The post देश के इन राज्यों ने कर दी इसकी घोषणा, क्या पूरे भारत में लगेगा लॉकडाउन ? | Lockdown in India appeared first on Soochana Sansar.

सुप्रीम कोर्ट ने दिए केंद्र और राज्यों को सुझाव,क्या देश में फिर लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन ? | Lockdown In India ?
देश में कोरोना वायरस पर काबू में करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से लॉकडाउन पर विचार करने की बात कही है। कोर्ट ने कहा है कि हम गंभीर रूप से केंद्र और राज्य सरकारों से सामूहिक समारोहों और सुपर स्प्रेडर घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करने का आग्रह करेंगे। वे जन कल्याण के हित में वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने पर भी विचार कर सकते हैं। कोर्ट के मुताबिक, विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों पर लॉकडाउन का असर पड़ सकता है, उनके लिए खास इंतज़ाम किए जाएं। इन समुदायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से ही व्यवस्था की जानी चाहिए।

राज्यों के साथ मिलकर आक्सीजन का बफर स्टाक तैयार करे

साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्यों के साथ मिलकर आक्सीजन का बफर स्टाक तैयार करे और इस आपात स्टाक को अलग अलग जगह रखा जाए। कोर्ट ने केंद्र को चार दिन के भीतर यह बफर स्टाक तैयार करने का निर्देश दिया है और कहा है कि इस बफर स्टाक में रोजाना आक्सीजन की उपलब्धता का स्तर बनाए रखा जाए। कोर्ट ने साफ किया है कि आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया आक्सीजन का यह बफर स्टाक राज्यों को आवंटित आक्सीजन के कोटे से अलग होगा।

पिछले 24 घंटे में 3 लाख 68 हजार से ज्यादा मामले, 34 सौ से अधिक लोगों की मौत

ज्ञात हो कि एक बार फिर से देश में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले देश में दर्ज किए गए हैं और करीब तीन हजार से अधिक लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में 3,68,147 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 3,417 लोगों की जान गई है। राहत की यह खबर है कि इस जानलेवा वायरस से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 3,00,732 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के बारे में दो सप्ताह में राष्ट्रीय नीति बनाने को कहा

कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के बारे में दो सप्ताह के भीतर एक राष्ट्रीय नीति तैयार करे। सभी राज्य सरकारें उस नीति का पालन करेंगी। कोर्ट ने कहा है कि जब तक केंद्र सरकार इस बारे में राष्ट्रीय नीति बनाती है, तब तक किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में किसी भी मरीज को स्थानीय निवास या पहचान पत्र के अभाव में अस्पताल में भर्ती करने या जरूरी दवाएं देने से मना नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार किए गए उपायों और प्रोटोकाल की समीक्षा करे। इसमें आक्सीजन की उपलब्धता, वैक्सीन की उपलब्धता और कीमत, जरूरी दवाओं की वहन योग्य कीमत भी शामिल है। कोर्ट ने आदेश में उठाए गए अन्य मुद्दों पर भी केंद्र से अगली सुनवाई तक जवाब मांगा है।

The post सुप्रीम कोर्ट ने दिए केंद्र और राज्यों को सुझाव,क्या देश में फिर लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन ? | Lockdown In India ? appeared first on Soochana Sansar.

नोएडा-गाजियाबाद में 2 दिन और बढ़ाया गया लॉकडाउन | Lockdown 2021 Extension.
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के चलते योगी आदित्यनाथ सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। जो लॉकडाउन मंगलवार सुबह 7 बजे खत्म होने वाला था, वह बृहस्पतिवार सुबह खत्म होगा। कुल मिलाकर  शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन अब कुल मिलाकर पांच दिन का हो गया है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में  लॉकडाउन 2 दिन और बढ़ाया गया है। इसके तहत यूपी में लॉकडाउन 6 मई सुबह 7 बजे तक रहेगा।

इन्हें मिलती रहेगी राहत

सरकारी कर्मचारी आवाजाही कर सकेंगे, इन्हें मांगने पर आइडी कार्ड दिखाना होगा।

प्रिंट  और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को छूट जारी है।

गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग अस्पताल आ-जा सकेंगे।

कोरोना का टीका भी लगावाने जा सकेंगे।

कोरोना का टेस्ट कराने वालों को छूट मिलती रहेगी।

नोएडा और गाजियाबाद में पहले से लागू है धारा-144

बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देनजर शांति कायम करने के लिए  सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है। धारा-144 जहां लगती है, उस इलाके में पांच या उससे ज्यादा आदमी एक साथ जमा नहीं हो सकते हैं। धारा लागू करने के लिए इलाके के जिलाधिकारी द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति को धारा 144 के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है, तो उसे अधिकतम तीन साल जेल की सजा हो सकती है।वहीं, बैंक संबंधी कार्याें को अब सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को ही निपटाना होगा। संक्रमणकाल के चलते विभिन्न बैंक शाखाओं के दर्जनभर से अधिक अफसर व कर्मचारी कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं। वहीं, करीब 70 फीसद से अधिक बैंककर्मी संक्रमित हैं। ऐसे में बैंक यूनियन व कर्मचारियों की मांग पर शनिवार के बाद अब सोमवार को भी बैंक शाखाओं को जिलाधिकारी ने बंद रखने का आदेश दिया है।

कोरोना संक्रमण से कोई भी विभाग अछूता नहीं है। बैंक शाखाओं की बात करें तो अभी तक दर्जनभर से अधिक कई बैंक शाखाओं के मैनेजर व कर्मचारियों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। संक्रमणकाल में बैंक यूनियन के अलावा कर्मचारियों ने सरकार द्वारा लगाए गए सप्ताह में तीन दिन के लाकडाउन में शाखाओं को बंद रखने की मांग की, जिस पर शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से मोहर लगा दी गई।

उक्त जानकारी देते हुए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एसपी यादव ने बताया कि आज बैंकों के करीब 70 फीसदी कर्मचारी संक्रमण की चपेट में हैं। बड़ी मुश्किल से फिलहाल सेवाएं बहाल रख पा रहे हैं। बैंककर्मियों के अलावा परिवार के बहुत से लोग संक्रमण की चपेट में आकर काल के गाल में समा चुके हैं। कई लोग गंभीर हालत में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लागू किए गए तीन दिवसीय लाकडाउन के दौरान जिले की सभी शाखाओं को बंद रखने की मांग की गई थी, जिसे मान लिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर अब शनिवार के साथ सोमवार को भी जिले में सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। इस दौरान बैंक की सभी वैकल्पिक वितरण प्रणाली कार्य करेंगी और जिले में कार्यरत सभी बैंक मित्र, एटीएम, मोबाइल, इंटरनेट बैं¨कग से लेनदेन जारी रहेगा।

The post नोएडा-गाजियाबाद में 2 दिन और बढ़ाया गया लॉकडाउन  | Lockdown 2021 Extension. appeared first on Soochana Sansar.