lucknow latestnews Archives | Soochana Sansar

लखनऊ के KGMU में संव‍िदा कर्म‍ियों को हटाने पर हंगामा | Lucknow Latest News
केजीएमयू में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों ने बुधवार को गांधी वार्ड के बाहर हंगामा किया और इसके बाद प्रशासनिक भवन के सामने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। आरोप है कि तैनाती के 40 दिन बाद उन्हें अचानक नौकरी से हटाने की नोटिस दे दी गई है। केजीएमयू में सेवाप्रदाता एजेंसियों के माध्यम से 20 अप्रैल को कर्मचारियों की तैनाती एजेंसी के माध्यम से की गई थी।

इनमें स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय व टेक्नीशियन शामिल हैं। कर्मचारियों को 31 मई तक काम करने को कहा गया था। कहा गया था कि यदि केजीएमयू प्रशासन विभागों में कुछ कर्मचारियों की तैनाती की अनुमति देगा तो उन्हें आगे स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि 31 मई तक 322 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तैनाती केजीएमयू प्रशासन ने सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से की थी। इन्हें पहले ही यह बताया गया था कि 31 मई तक सेवा ली जाएगी फिर जरूरत के हिसाब से रखा जाएगा।

इससे आउटसोर्सिंग कर्मचारी भड़क उठे। बुधवार सुबह गांधी वार्ड के बाहर जुट कर हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद जुलूस निकालकर प्रशासनिक भवन पहुंच गए। वहां भी नारेबाजी की। हालांकि सार्वजनिक अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद था। सुरक्षा कर्मचारियों के जानकारी देने के बाद वह वापस लौट गए।कर्मचारियों का आरोप है कि तैनाती के वक्त एजेंसी ने कोई भी नियुक्त पत्र नहीं दिया। बांड व एजेंसी की तैनाती संबंधी पत्र भी नहीं दिया। उस वक्त एजेंसी के कर्मचारियों ने नियुक्ति पत्र एक सप्ताह में देने का वादा किया था। अब नौकरी से हटाने का मौखिक आदेश दिया गया है।

The post लखनऊ के KGMU में संव‍िदा कर्म‍ियों को हटाने पर हंगामा | Lucknow Latest News appeared first on Soochana Sansar.

सरकार के नुमाइंदों के पास भी नहीं एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन | Shortage of Amphotericin-B Injection in Lucknow
सिर्फ बाजार ही नहीं अभी सरकार के नुमाइंदों के पास भी एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। यह दावा हम नहीं कर रहे, रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन ओम प्रकाश पाठक ने स्वयं मंडलायुक्त को पत्र जारी कर किया है। कहा हैै कि हमें सिर्फ 50 वाॅयल मिली हैं। जबकि मरीजों की दी जाने वाले इंजेक्शन की डोज काफी अधिक है। ऐसे में इंजेक्शन किसे दें और किसे न दें यह समझना मुश्किल है। वहीं समय से इंजेक्शन और इलाज न मिल पाने की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत दिन पर दिन गंभीर हो रही है।

दरअसल एम्फोटेरेसिन-बी का नियंत्रण सरकार के पास है। कालाबाजारी रोकने के लिए उठाए गए इस कदम से बाजार में इसकी उपलब्धता नहीं है। सरकार ने निर्धारित अस्पतालों के अलावा तीमारदारों को रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से भी इसे उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। जैसे ही इसकी सूचना ब्लैक फंगस से गंभीर मरीजों के तीमारदार को हुई वह कैसरबाग स्थित रेडक्रास सोसाइटी में पहुंचने लगे। जबरदस्त भीड़ लेकिन एम्फोटेरेसिन-बी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता न होने से लोगों का गुस्सा फूटना शुरू हो गया।

720 इंजेक्शन की आवकश्यता मिले 50 कैसे वितरित हों: लोगों का आक्रोश देख डोज से काफी कम मात्रा मिलने पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन ने मंडलायुक्त को पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि जितनी संख्या में मरीजों की डोज के अनुसार इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है उसकी संख्या करीब 720 इंजेक्शन होनी चाहिए। लेकिन मात्र 50 इंजेक्शन मिले हैं। ऐसे में वितरण कैसे हो। मरीजो के परिवारीजन भारी संख्या में रेडक्रॉस आफिस के बाहर खड़े है। लेकिन रेडक्रास सोसाइटी के पास भी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है।

हंगामे के बीच नौ लोगों को दिया गया एम्फोटेरेसिन-बी: रेडक्रास सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह चौहान, गौरव महेश्वरी ने बताया कि मिले 50 इंजेक्शन का वितरण नौ लोगों में करा दिया गया। सोसाइटी के सचिव अमरनाथ मिश्र के मुताबिक पहले यह निर्देश आए कि प्रति व्यक्ति एक इंजेक्शन दिया जाए।लेकिन इससे किसी की डोज पूरी नहीं हो रही थी। फिर लोगाें के साथ सहमति बनाकर अधिकारियों के निर्देश पर नौ गंभीर लोगों के तीमारदारों को वॉयल उपलब्ध कराई गई।

उधर, रविवार को भी रेडक्रास सोसाइटी के बाहर हंगामा बना रहा। इंजेक्शन लेने आए तीमारदारों की भारी भीड़ रही। जागरण ने आज रेडक्रास सोसाइटी में इंजेक्शन न मिलने की समस्या को प्रमुखता से …एम्फोटेरेसिन-बी की दुकान-दुकान तलाश… शीर्षक से उठाया है। इसे लेकर रेडक्रास सोसाइटी ने मंडलायुक्त को पत्र जारी कर अपनी दिक्कतें बताई हैं।

The post सरकार के नुमाइंदों के पास भी नहीं एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन | Shortage of Amphotericin-B Injection in Lucknow appeared first on Soochana Sansar.

चूहों व छिपकलियों को मारने के लिए लाखों खर्च करेगा लखनऊ | Lucknow Latest News
गोमती नगर और लालबाग स्थित प्राधिकरण दफ्तर के चूहों, काकरोच और छिपकलियों को मारने के लिए साढ़े नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। खासबात है कि यह रकम तब खर्च की जा रही है जब लविप्रा अपनी अधिकांश फाइलों का डिजिटिलिकरण करवा चुका है। यही नहीं दशकों से बंद फाइलों को दुरुस्त करवा चुका है। इसके बाद चूहों व छिपकलियों को मारने के लिए यह लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे।

फुटओवर ब्रिज पर चढ़ाने के लिए लगेगी लिफ्ट: लखनऊ विकास प्राधिकरण चारबाग व पालीटेक्निक तिराहा स्थित फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट लगाने जा रहा है। हालांकि इन दोनों फुटओवर ब्रिज पर चढ़ने वाले लोगों की संख्या न के बराबर है। वर्तमान में यहां भीख मांगने वाले, नशेड़ी अकसर रात में आराम करते हुए मिल जाएंगे। अब लविप्रा दोनों फ्लाईओवर पर 97.57 लाख रुपये खर्च करके लिफ्ट लगाने जा रही है।हालांकि लिफ्ट लगने से फ्लाईओवर पर लोगों के चलने का ग्राफ बढ़ेगा, इसको लेकर कोई सर्वे रिपोर्ट प्राधिकरण द्वारा जारी नहीं की गई है और करीब एक करोड़ खर्च करने की तैयारी है।

लविप्रा यह रकम चूहों, काकरोच और छिपकलियों पर समय समय पर खर्च करता आया है। सवाल खड़ा होता है कि अगर इतने इंतजाम किए गए थे तो फाइलें चूहे कैसे कुतर गए। इसका खुलासा चंद सप्ताह पहले तोड़ी गई लविप्रा की अलमारियों से हुआ था। अब फिर प्राधिकरण साढ़े नौ लाख रुपये खर्च करने जा रहा है। वहीं गोमती नगर और लालबाग स्थित कार्यालय में छह माह तक फागिंग किया जाएगा।

इस पर लविप्रा करीब छह लाख रुपये खर्च करेगा। वहीं गोमती नगर विस्तार के अपार्टमेंट में फागिंग पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च करने की तैयारी है। लविप्रा द्वारा लगातार फागिंग के बाद भी जानकीपुरम, सीतापुर रोड, गोमती नगर विस्तार, कानपुर रोड स्थित अपार्टमेंट में खूब कोरोना मरीज मिले। ऐसे में फागिंग कितनी असर रही, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

The post चूहों व छिपकलियों को मारने के लिए लाखों खर्च करेगा लखनऊ | Lucknow Latest News appeared first on Soochana Sansar.

लखनऊ में बुजुर्ग का रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश, स‍िपाह‍ियों ने दो को दबोचा | Lucknow Latest News
बाजारखाला के टूडियागंज स्थित आयुर्वेदिक महाविद्यालय के पास बीते शुक्रवार को एक बुजुर्ग दोपहर में डाकघर से 51 हजार रुपये बैग में रखकर घर जा रहे थे। रास्ते में स्कूटी सवार चार बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर बुजुर्ग का रुपयों से भरा बैग छीन लिया और ऐशबाग की ओर स्कूटी से फर्राटा भरते हुए भाग रहे थे। पीछे से आ रही पालीगाॅन के सिपाहियों को बुजुर्ग ने घटना की जानकारी दी। जिस पर सिपाहियों ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया। पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश की  निशानदेही पर दूसरे बदमाश को अपट्रान फैक्ट्री के अन्दर से रुपये और 12 बोर तमंचा व 2 जिंदा कारतूस के साथ पकड लिया।

इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने टीम गठित कर उपनिरीक्षक संजीव चैधरी, बलबीर सिंह, प्रहलाद सिंह, पवन कुमार को लगाया। जिस पर कुछ ही घंटों में अपट्रान फैक्ट्री के अन्दर जंगल से दूसरे बदमाश चिनहट मल्हौर क्रासिंग काशीराम कालोनी निवासी रसूल मोहम्मद को 51 हजार रूपए से भरा बैग व बैंक पास बुक आईडी और अन्य दस्तावेज के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि जबकि बाजारखाला के भदेंवा निवासी गुल्लरेस उर्फ अफजाल व पारा हंसखेड़ा काशीराम आवासीय कालोनी निवासी छोटू अभी भी फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने घटना का चंद घंटो में अपराधियों को पकड़ने पर पुलिस टीम को 25 हजार नकद राशि देकर पुरूस्कृत किया। वहीं पालीगाॅन के सिपाही दान बहादुर व धर्मेन्द्र कुमार को सिल्वर मेडल के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है।

आफाक पहले भी जा चुका जेल

वहीं बाजारखाला इंस्पेक्टर धनंजय सिंह के मुताबिक मोहम्मद आफाक उर्फ टैंकर उर्फ शाहरूख अभी हाल ही में नाका से चोरी के आरोप में जेल गया था और न्यायालय से पे रोल पर बाहर आया था। मोहम्मद आफाक जीआरपी अम्बाला से चोरी में व जीआरपी चारबाग से एक बार, बाजारखाला से दो बार आम्र्स एक्ट में जेल जा चुका है।

सिपाहियों का किया सम्मानित

पालीगाॅन के सिपाही दानबहादुर व धर्मेन्द्र कुमार की तत्परता को देखते हुए एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने एक-एक हजार रूपए व बाजारखाला इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने दोनो सिपाहियों को पांच-पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया। वहीं शनिवार दोपहर पीड़ित बुजुर्ग शशिकर शुक्ला सिपाहियों की तत्परता देखते हुए सिपाही दान बहादुर व धर्मेन्द्र कुमार को बाजारखाला कोतवाली में पांच-पांच सौ रूपए नकद पुरूस्कार देकर बाजारखाला पुलिस की प्रशंसा कर धन्यवाद दिया।

ऐशबाग पीली कालोनी पुरानी श्रमिक बस्ती निवासी बुजुर्ग शशिकर शुक्ला उत्तराखण्ड देहरादून भेषज विकास इकाई उद्यान विभाग में जड़ी बूटी पर्यवेक्षक पद से 31 दिसम्बर 2017 में सेवानिवृत्त हुए थे और बीते शुक्रवार दोपहर को नक्खास विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित डाकघर से 50 हजार रुपये निकाले थे। उनके पास बैग में पहले से एक हजार रूपया, बैंक पास बुक, आईडी व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। 51 हजार रूपया से भरा बैग लेकर बुजुर्ग शशिकर शुक्ला पैदल घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक बदमाश ने पहले बुजुर्ग शशिकर को रोककर गली में कुछ लोग बुलाने की बात कही। बुजुर्ग रुके नहीं और पैदल आगे बढ गया। बाद में चारों बदमाश स्कूटी से आए और आयुर्वेदिक महाविद्यालय के पास रुपयों से भरा बैग शशिकर से छीनकर भागने लगे। तभी पीछे से आ रही पालीगाॅन में सवार सिपाही दान बहादुर व धर्मेन्द्र कुमार को बुजुर्ग शशिकर ने घटना की जानकारी दी। जिस पर सिपाही दान बहादुर व धर्मेन्द्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बदमाश भदेंवा गूलर वाली मस्जिद झोपडपट्टी निवासी मोहम्मद आफाक उर्फ टैंकर उर्फ शारूख को 12 बोर तमंचा व 2 जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा और पकड़कर बाजारखाला कोतवाली ले आए और मामले की जानकारी बाजारखाला इंस्पेक्टर धनंजय सिंह को दी।

The post लखनऊ में बुजुर्ग का रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश, स‍िपाह‍ियों ने दो को दबोचा | Lucknow Latest News appeared first on Soochana Sansar.

लखनऊ में मस्जिद की अजान से निकला इंसानियत का पैगाम, COVID मरीजों की जा रही मदद | Lucknow Latest News
कोरोना संक्रमण काल के इस दौर में हर कोई अपनी हैसियत के हिसाब संक्रमितों की मदद के लिए आगे आ रहा है। शहर की मस्जिदों में पांच वक्त की अजान के साथ इंसानियत का पैगाम भी दिया जा रहा है। लालबाग स्थित जामा मस्जिद से कोरोना संक्रमितों को मुफ्त ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दिए जा रहे हैं। यहां 50 फीसद हिंदुओं की मदद करके यह पैगाम देने का प्रयास किया जा रहा है कि संक्रमण के इस दौर में इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। यहां नमाजियों की कतारों के साथ ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, पीपीई किट, ऑक्सीजन रेगुलेटर के लिए भी लोगों की कतार लगती है।

लालबाग की जामा मस्जिद के साथ ही इंदिरानगर की नूर मस्जिद की इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ही खाने का समान, संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए निश्शुल्क वाहन और अंतिम संस्कार में लगने वाला सामान मुफ्त में दिया जा रहा है।

सोसाइटी के मुहम्मद इमरान व कुदरत उल्लाह खान ने बताया कि रमजान के पाक महीने से मदद की जा रही है। इंसानियत की मदद का ढिढोरा पीटने से बेहतर है कि इंसानियत की मदद की जाए। संक्रमण काल में कई लोग मदद के लिए आते हैं तो मदद मिलते उनके चेहरे पर जो मुस्कान आती है, उसका एहसास करके ही बड़ी खुशी मिलती है। संक्रमित इलाकों में सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। लकड़मंडी के राहत-ए-इंसानियत फाउंडेशन की ओर से राशन किट के साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर दिए जा रहे हैं। फाउंडेशन के चांद मुहम्मद ने बताया कि घरों में कोरंटाइन संक्रमितों की मदद के लिए यह सेवा रमजान के पहले से चल रही है। संक्रमण काल तक जारी रहेगी।

मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जुनून नोमानी ने बताया कि भोर से ही फोन आने लगते है। उनका कहना है कि आलमबाग के राकेश कुमार की माता जी बीमार थी, ऑक्सीजन नहीं मिला तो यहां से आकर ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर लेकर गए। माता जी ठीक हो गईं तो उन्होंने शुक्रिया कहा तो ऐसा लगा की पूरी कायनात उन्हें मिल गई हो। रचित कुकरेजा व प्रमोद शर्मा, सुबोध व चंदन कुमार ऐसे लोग थे जो रोते हुए आए थे और हंसते हुए यहां से वापस गए हैं। संक्रमण तक अभियान जारी रहेगा।

The post लखनऊ में मस्जिद की अजान से निकला इंसानियत का पैगाम, COVID मरीजों की जा रही मदद | Lucknow Latest News appeared first on Soochana Sansar.