madhya pradesh Archives | Soochana Sansar

मध्य प्रदेश में 3 खड़ी बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, 14 लोगों की मौत | LATEST NEWS
भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में रीवा और सतना जिलों की सीमा पर शुक्रवार को एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को टक्कर मार दी जिससे 14 लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे बरखड़ा गांव के पास सुरंग के बाहर हुआ और बसों में सवार लोग सतना शहर में ‘कोल महाकुंभÓ से लौट रहे थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शबरी माता जयंती के अवसर पर दिन में इस कार्यक्रम को संबोधित किया था. अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) गृह डॉ राजेश राजोरा ने बताया कि 14 लोग मारे गए और 60 अन्य घायल हो गये. घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद कहा कि सीमेंट लदा ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी तीन बसों से टकरा गया

. टक्कर लगने से एक बस पलट गई और दूसरी बस दूसरी तरफ पलट गई जिसके कारण यात्रियों को चोटें आईं. चौहान ने इस घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया. उन्होंने कहा कि जरूरत पडऩे पर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए विमान से रीवा से बाहर ले जाया जाएगा. उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया. चौहान ने यह भी कहा कि मृतक व्यक्तियों के परिजनों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी. गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने बसों को पीछे से टक्कर मारी और उनमें से एक बस पलट कर खाई में जा गिरी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना रात करीब नौ बजे मोहनिया सुरंग के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बसों को इसलिए रोका गया था ताकि महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों को खाने के पैकेट दिए जा सकें. राजौरा ने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित सीधी और रीवा जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दोनों बसों के सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है.
अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी सतना से घटनास्थल पर पहुंच गए थे. चौहान ने अधिकारियों को घायलों के इलाज की निगरानी करने का निर्देश दिया है और उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज और सीधी जिला अस्पताल को अलर्ट पर रखने को कहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने हादसे पर दुख जताया है. नाथ ने एक ट्वीट में कहा कि दुर्घटना में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि सिंह ने एक ट्वीट में दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये और घायलों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की.

The post मध्य प्रदेश में 3 खड़ी बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, 14 लोगों की मौत | LATEST NEWS appeared first on Soochana Sansar.

बच्चों के लिए ICU बेड का हो रहा इंतजाम, कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए तैयारी में मध्य प्रदेश | Coronavirus In Madhya Pradesh
अब महामारी कोविड-19 की तीसरी लहर से जूझने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पूरे राज्य में बच्चों के लिए 360 आइसीयू बेड के इंतजाम की तैयारी चल रही है। इस बात की जानकारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Vishwas Kailash Sarang) ने सोमवार को दी। हाल में ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दी जो बच्चों को भी प्रभावित कर सकता है।

सारंग ने बताया, ‘कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं क्योंकि यह बच्चों को प्रभावित कर सकता है। राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में हम 360 बेड का इंतजाम करेंगे।’ उन्होंने अधिकारियों को दवाओं, इंजेक्शन व अन्य जरूरी चीजों का पर्याप्त स्टॉक रखने को लेकर भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने की भी बात कही है। मीटिंग के दौरान यह निर्णय लिया गया कि  1,267 बेड का इंतजाम किया जाएगा जिसमें 767 ICU/HDU (high dependency units) बेड होंगे। रविवार को राज्य में 11,051 नए मामले सामने आए और 86 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6,71,763 हो गया और कुल मरने वालों की संख्या 6,420 है। सोमवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की  ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश भर में आने वाले संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 3,66,161 है और मरने वालों का आंकड़ा 3,754 है। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमितों का कुल आंकड़ा  2,26,62,575 हो गया।

रविवार को राज्य के मेडिकल एजुकेशन मंत्री कैलाश सारंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों के सुपरिटेंडेंट व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और तीसरी लहर के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों से तुरंत आवश्यक उपकरणों की खरीद के निर्देश दिए। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों को जल्द ही फंड दे दिए जाएंगे।

The post बच्चों के लिए ICU बेड का हो रहा इंतजाम, कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए तैयारी में मध्य प्रदेश | Coronavirus In Madhya Pradesh appeared first on Soochana Sansar.