Mulayam Singh Yadav Archives | Soochana Sansar

नेताजी पंचतत्व में विलीन, अखिलेश यादव ने जलाई आग | Mulayam Singh Yadav Cremation
लखनऊ, जेएनएन।  धरतीपुत्र तथा नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव   की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार दोपहर तीन बजे गया । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह को सैफई के मेला ग्राउंड में बने अंत्येष्टि स्थल उनके पुत्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी। इटावा के सैफई मेला ग्राउंड में बने पंडाल ने नेताजी की पार्थिव देह को अंत्येष्टि स्थल की ओर ले जाया गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ समाजवादी पार्टी, भाजपा तथा राष्ट्रीय लोकदल के बड़े नेता मौजूद थे। मेदांता गुरुग्राम में सोमवार सुबह अंतिम सांस लेने वाले मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह को इटावा में सैफई में मेला मेले ग्राउंड रखा गया। जहां पर लोग उनका अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ की ओर से पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही आज सैफई में मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनकी तरफ से नेताजी की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र समर्पित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैफई के मेला ग्राउंड में मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन किया। उनकी तरफ से पुष्पचक्र भी समर्पित किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ की तरफ से भी सेना के जवानों ने पूर्व रक्षा मंत्री की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र चढ़ाया।

नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए समाजवादी पार्टी के नेता मनोज कुमार पांडेय, रामगोविंद चौधरी, अम्बिका चौधरी तथा ओम प्रकाश सिंह भी पहुंचे। राष्ट्रीय लोकदल से राज्यसभा के सदस्य जयंत चौधरी तथा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने भी उनका अंतिम दर्शन किया। किसान नेता राकेश टिकैत तथा योग गुरु बाबा रामदेव ने भी मुलायम सिंह यादव को नमन किया।

केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने किया अंतिम दर्शन, अखिलेश को बंधाया ढांढस

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ही कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद ने सैफई मेला मैदान में बने अंत्येष्टि स्थल पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी उनके साथ थे। नेताजी का अंतिम दर्शन करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी भेंट की। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव को ढांढस भी बंधाया।

एन.चंद्रबाबू नायडू ने किया अंतिम दर्शन

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तेलुगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू मंगलवार को दोपहर में इटावा के सैफई पहुंचे। उन्होंने पंडाल में जाकर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम दर्शन किया। इस दौरान वह काफी भावुक हो गए। लोकसभा में मुलायम सिंह यादव के संबोधन से नायडू काफी प्रभावित रहते थे।सैफई में आज मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार से पहले उनके दर्शन के लिए लोग को उमड़ रहे हैं। परिवार के सभी लोगों ने नम आंखों से नेताजी को विदाई दी। मेला ग्राउंड में उनके दर्शन के लिए दिग्गजों और समर्थको का जमावड़ा है। सैफई में आज दोपहर तीन बजे नेताजी के अंतिम संस्कार को लेकर सैफई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

गगनभेदी नारों के बीच मुलायम की पार्थिव देह लाई गई पंडाल

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह को उनके आवास से रथ पर सैफई महोत्सव पंडाल ले जाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा’ के नारे लगाए। भारी भीड़ के बीच गगनभेदी नारों के बीच रथ यात्रा सैफई पंडाल पहुंची। यहां पर महोत्सव मंच पर उनके पार्थिव शरीर को रखा गया। रथ पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी साथ में थे।मेला ग्राउंड के पास ही मुलायम सिंह यादव उनकी समाधि का भी निर्माण होगा। अंतिम संस्कार के दौरान देश के कई दिग्गजों के आने के कारण सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अखिलेश और डिंपल यादव ने पिलाया गंगा जल

इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव की कोठी में उनके अंतिम संस्कार की तैयारी के प्रारंभ में नेताजी के बड़े पुत्र अखिलेश यादव ने उनके मुंह में गंगा जल डाला। नेताजी के अंतिम यात्रा पर निकलने से पहले अखिलेश यादव ने उनको अपने हाथ से गंगा जल पिलाया। उनके साथ उनकी पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव ने भी नेताजी के मुंह में गंगा जल डाला।

काफी भावुक हो गए ओम प्रकाश राजभर व इंद्रजीत सरोज

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए इटावा के सैफई पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर काफी भावुक हो गए। उन्होंने नेताजी को अपना संरक्षक भी बताया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने भी नेताजी को सच्चा समाजवादी बताया।

The post नेताजी पंचतत्व में विलीन, अखिलेश यादव ने जलाई आग | Mulayam Singh Yadav Cremation appeared first on Soochana Sansar.

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन | Mulayam Singh Yadav
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में लगवाई। बीते दिनों उनके पुत्र व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन का विरोध किया था। अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि ‘मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं।’ अखिलेश यादव के बयान पर तब इंटरनेट मीडिया पर खूब हंगामा मचा था।यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए मुलायम सिंह यादव को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि आपका वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई थी।

इसके लिए अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए। वहीं, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि मुलायम सिंह यादव ने वैक्सीन लगवाकर एक अच्छा संदेश दिया है। आशा करता हूं कि सपा के कार्यकर्ता एवं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी पार्टी के संस्थापक से प्रेरणा लेंगे।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने भी मुलायम सिंह यादव के कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उनके फोटो के साथ अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। पार्टी ने कहा कि ‘अगर अखिलेश यादव की मानें तो आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ‘भाजपा’ की वैक्सीन लगवा ली। अब वो भाजपा का प्रचार कर रहे हैं या अपने पुत्र द्वारा फैलाए गए भ्रम को तोड़ रहे हैं… ये आप तय कर लीजिए! हां, वैक्सीन जरूर लगवाइए!

बता दें कि इसी वर्ष जनवरी में सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि ‘मैं कोरोना का टीका नहीं लगवाऊंगा। ये टीका तो भाजपा वालों का है। मैं इस पर कैसे विश्वास कर सकता हूं। जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को फ्री में टीका लगेगा।’ हालांकि, कोरोना की दूसरी तहर के दौरान अखिलेश यादव ने अपना बयान वापस लेते हुए कहा था कि वह पूर्ण परीक्षण के बाद कोरोना का टीका लगवाएंगे।

81 वर्ष के मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को मेदांता हॉस्पिटल में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है। मुलायम सिंह से पहले उनकी बहू अपर्णा यादव ने भी पिछले महीने लखनऊ के लोकबंधु हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाई थी। इस बीच वैक्सीन लगवाते सपा संरक्षक की तस्वीर ट्वीट करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर तंज भी किया।

The post सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन | Mulayam Singh Yadav appeared first on Soochana Sansar.