Night Curfew Archives | Soochana Sansar

गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की ढील, दिन में रहेंगी पाबंदियां | Night Curfew
गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने बुधवार को 36 शहरों में रात के कर्फ्यू में एक घंटे की ढील देने का फैसला किया, जबकि दिन के समय की पाबंदियां लागू रहेंगी। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गांधीनगर में कैबिनेट की बैठक के बाद संशोधित कर्फ्यू समय के बारे में घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार से 36 शहरों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहेगा। फिलहाल, रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात का कर्फ्यू लागू है। गुजरात में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं। गत 30 अप्रैल को करीब 14600 नए मामले दर्ज किए गए थे।

वर्तमान में करीब 3200 मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। इसलिए हमने रात के कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। कर्फ्यू अब सुबह नौ से शाम से छह बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 36 शहरों में फिलहाल रात का कर्फ्यू लगा हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन शहरों में वर्तमान में दिन के समय प्रतिबंधों में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार कोरोना​​​​-19 की तीसरी लहर की संभावना के बारे में सतर्क है और इससे निपटने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना जल्द ही घोषित की जाएगी। मंगलवार को गुजरात में 3255 नए मामले सामने आए और 44 मौतें हुईं, जिससे संक्रमण की संख्या बढ़कर 7,94,912 हो गई और मरने वालों की संख्या 9,665 हो गई।

इससे पहले 30 अप्रैल को गुजरात में 14,605 ​​नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक हैं। गुजरात में कोरोना से अब तक सात लाख 94 हजार 912 लोग संक्रमित हुए, जिनमें से सात लाख 22 हजार 741 स्‍वस्‍थ होकर घर पहुंच गये। सोमवार को गुजरात में दो लाख 28 हजार 810 टीके लगाए गए। अब तक एक करोड़ 58 लाख 30183 टीके लग चुके हैं।

The post गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की ढील, दिन में रहेंगी पाबंदियां | Night Curfew appeared first on Soochana Sansar.