oxygenshortage Archives | Soochana Sansar

PM केयर्स से खरीदे जाएंगे 1 लाख कंसंट्रेटर, कोरोना के खिलाफ जंग में 5 देशों से ऑक्सीजन आयात करेगा भारत | Latest News Update
गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीयूष गोयल ने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चत करने के लिए सरकार 1,619 ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रही है। आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने आर्गन और नाइट्रोजन ढोने वाले 408 टैंकर को ऑक्सीजन टैंकर में बदल दिया है। अब तक 101 टैंकर आयात किए गए हैं, जबकि 150 और टैंकर आने वाले हैं। इसके साथ ही देश भर में टैंकर पहुंचाने के लिए 500 चालकों को प्रशिक्षण दिया गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए सरकार बड़ी मुस्तैदी से प्रबंध में लगी है। सरकार पांच देशों से 5,805 टन ऑक्सीजन आयात करने जा रही है। इसमें से 3,440 टन यूएई से, 1,505 टन कुवैत से, 600 टन फ्रांस से, 200टन सिंगापुर से और 60 टन बहरीन से आयात की जाएगी। इसके साथ पीएम केयर्स फंड से सरकार एक लाख ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने जा रही है।

राज्यों को भेजे गए 9,200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि विदेशी मदद के रूप में मिली सामग्री से मंगलवार को 9,200 कंसंट्रेटर, 5,243 ऑक्सीजन सिलेंडर और 19 ऑक्सीजन प्लांट राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए। मंगलवार को जो सामग्री मिली वह ज्यादातर यूएई, इजरायल, अमेरिका और नीदरलैंड्स से आई है।

नौसेना के दो और पोत कुवैत से ऑक्सीजन लेकर भारत पहुंचे भारतीय नौसेना के दो पोत मंगलवार को कुवैत से आक्सीजन लेकर कर्नाटक के न्यू मंगलुरु पोर्ट पर पहुंच गए। नौसेना ने बताया कि समुद्र सेतु द्वितीय अभियान के तहत दो पोत आइएनएस तबर और आइएनएस कोच्चि कुवैत से 100 टन ऑक्सीजन और 1,200 सिलेंडर लेकर भारत पहुंच गए।

किसने क्या किया, क्या दिया   संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) से पांच लाख फेवीपिरावर की गोलियां मंगलवार को भारत पहुंचीं।  दवा बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने भारत को मानवीय आधार पर 2.5 लाख डालर (1.8 करोड़ रुपये) की मदद करने का एलान किया है।  सस्टेनेबेल एन्वायरन्मेंट एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसायटी (सीड्स) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 1,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दो हजार पल्स ऑक्सीमीटर और 20 ऑक्सीजन जनरेटर देने की घोषणा की है। इसके अलावा फेस मास्क, पीपीई किट, 300 बेड और अन्य सामग्री देने की बात भी कही है। मिश्र ने 30 टन मेडिकल सप्लाई भेजी है। इसमें 300 ऑक्सीजन सिलेंडर, 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और रेमडेसिविर के आठ हजार वायल शामिल हैं।

The post PM केयर्स से खरीदे जाएंगे 1 लाख कंसंट्रेटर, कोरोना के खिलाफ जंग में 5 देशों से ऑक्सीजन आयात करेगा भारत | Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.

यूपी में होम आइसोलेशन वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को भी मिलेगी ऑक्सीजन | UP Coronavirus Guidelines
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को इस बारे में मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया गया है। होम आइसोलेशन के मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कराते समय जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि ऑक्सीजन सिलिंडर किसी ऐसे मरीज को न दिया जाए जो पहले से किसी कोविड अस्पताल में भर्ती है। होम आइसोलेशन वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन मिलने में आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था कर दी है। ऐसे संक्रमित मरीज जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है या वे जिनकी रिपोर्ट तो पॉजिटिव नहीं है लेकिन खून की जांच, एक्सरे या सीटी स्कैन के आधार पर उनमें कोविड के लक्षण पाये गए हैं, उन्हें किसी डॉक्टर के हस्ताक्षरित पर्चे पर ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए उनके परिवारीजनों द्वारा ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी जिले में एक या उससे अधिक स्थान चिन्हित करेंगे। मरीजों के आधार कार्ड की छायाप्रति और रोगी के इस्तेमाल के लिए सिलिंडर प्राप्त करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर प्राप्त करने के बाद ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। सिलिंडर का चिन्हीकरण भी कराया जाएगा।

जिलाधिकारियों ने होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए बीते सोमवार को ऑक्सीजन की कुल मांग 56 मीट्रिक टन बताई थी। जिलाधिकारियों को इस मांग में वृद्धि या कमी होने तथा मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मांग व आपूर्ति की सूचना तय प्रारूप पर गृह विभाग में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम में प्रतिदिन उपलब्ध करानी होगी।

एक दिन में 1011.79 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की रिकॉर्ड आपूर्ति : प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1011.79 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की रिकॉर्ड आपूर्ति की गई है। प्रति दिन ऑक्सीजन  आपूर्ति का ग्राफ बढ़ रहा है, जो मरीजों के लिए राहत भरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर हर स्तर पर सतर्कता बरतने तथा अस्पतालों को समय से उनकी मांग के अनुरूप ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस कड़ी में मेडिकल कालेजों, चिकित्सा संस्थानों, निजी अस्पतालों व रीफीलर्स को सप्लाई की जा रही ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में सेल्फ प्रोडक्शन के तहत एयर सेपरेटर्स यूनिट के जरिए भी 88.84 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति की गई है तथा होम आइसोलेशन के 4604 मरीजों को भी 32.475 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की अपूर्ति सिलिंडरों के जरिए की गई है।

सरकार खरीदेगी 17000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की बेतहाशा बढ़ी मांग से निपटने के लिए राज्य सरकार 17000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को कोविड समर्पित अस्पताल के तौर पर तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 20-20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के लिए भी कहा है। सभी जिलों में 4500 से अधिक कंसंट्रेटर भेजे गए हैं। सरकार 17000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की कार्यवाही में जुटी है।

The post यूपी में होम आइसोलेशन वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को भी मिलेगी ऑक्सीजन | UP Coronavirus Guidelines appeared first on Soochana Sansar.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र ,दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए मांगी सेना की मदद | Delhi Oxygen Shortage
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, वहीं मौतों की संख्या भी डरा रही है। रविवार को 24 घंटे के दौरान 400 से अधिक लोगों की जान कोरोना के चलते गई, यह अब तक का मौता का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस बीच दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बेकाबू होते हालात के बीच दिल्ली में सत्तासीन आम आदम पार्टी सरकार ने सेना की मदद मांगी है। सोमवार को पूर्वी दिल्ली स्थित टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर सेना की मदद मांगी है। केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा गया कि डीआरडीओ ने जिस तरह एक अस्पताल तैयार किया है, उसी तरह और अस्पताल तैयार किए जाएं। इसके साथ मनीष सिसोदिया ने खत लिखकर ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर बाकी अन्य तमाम व्यवस्थाओं के लिए भी भारतीय सेना की मदद मांगी है।

बता दें कि सोमवार को ही कॉमनवेल्थ स्थित कोविड केयर सेंटर में एचसीएल फाउंडेशन की मदद से ऑक्सीजन प्लांट शुरू हुआ है। सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विनोद नगर के एक COVID19 वैक्सीनेशन सेंटर में चल रहे 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन का जायज़ा लिया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि फिलहाल दिल्ली सरकार के 76 स्कूलों में 301 सेंटर में 18-45 साल के लोगों के वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू हुआ है। इस दौरान मीडिया से रूबरू मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में निर्धारित कोटे की ऑक्सीजन आपूर्ति रविवार को  भी नहीं मिली है। मनीष सिसोदिया की मानें तो रविवार को 590 मेट्रिक टन में से सिर्फ 440 टन ही ऑक्सीजन मिल पाई थी जबकि दिल्ली सरकार के मुताबिक राजधानी को 976 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है। ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि हमें ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए तत्काल मदद की जरूरत है। ऐसे में हम केंद्र सरकार, सेना और प्राइवेट सेक्टर समेत समेत तमाम संस्थानों से मदद चाहिए।

The post रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र ,दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए मांगी सेना की मदद | Delhi Oxygen Shortage appeared first on Soochana Sansar.