Prime Minister Modi Archives | Soochana Sansar

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, प्रदेश के इन मुद्दों पर हुई चर्चा | Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लंबी राजनीतिक मंत्रणा की। उन्होंने जयराम से प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले चार उपचुनाव पर बात की। यहां तक पूछा कि कांग्रेस किस स्थिति में है। उपचुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव से पहले लोगों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की। इससे पूर्व जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को राज्य सरकार द्वारा अपनाए जा रहे कोविड प्रोटोकाल और टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना की दूसरी लहर से सफलतापूर्वक निपटने संबंधी जानकारी देते हुए संभावित तीसरी लहर से निपटने के प्रबंधों के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने टीकाकरण कार्यक्रम को तेजी से निष्पादित करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।

बल्क ड्रग व मेडिकल डिवाइसेज पार्क देने का मामला उठाया

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से राज्य को बल्क ड्रग एवं मेडिकल डिवाइसेज पार्क स्वीकृत करने का आग्रह किया, जिससे प्रदेश में न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार सृजन भी होगा। उन्होंने प्रदेश में हवाई संपर्क सुदृढ़ करने के लिए मंडी जिला के नागचला में प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ करने के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री से पर्यटन अधोसंरचना विकास परियोजना के तहत केंद्र सरकार को भेजे गए वित्त पोषण दस्तावेज को स्वीकृत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन करने तथा सतलुज जलविद्युत निगम द्वारा निर्मित 210 मेगावाट लुहरी स्टेज-1 तथा 66 मेगावाट धौलासिद्ध परियोजनाओं के शिलान्यास करने का भी आग्रह किया। उन्होने प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी और संयोजकता को सु²ढ़ करने के बारे में भी चर्चा की।

इस अवसर पर प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार ङ्क्षसगला, उप आवासीय आयुक्त पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार इस बैठक में अधिकांश समय तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयराम से हर सीट पर नेताओं की स्थिति पर फीडबैक लिया। क्योंकि मोदी प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से परिचित हैं। मंडी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव, वीरभद्र सिंह  के निधन से खाली हुई अर्की सीट व नरेंद्र बरागटा के देहांत के बाद राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

The post मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, प्रदेश के इन मुद्दों पर हुई चर्चा | Breaking News appeared first on Soochana Sansar.

PM मोदी ने कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की | PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में अधिकारियों ने देश में टीकाकरण की प्रगति पर प्रधानमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री को उम्रवार टीकाकरण कवरेज के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी को अधिकारियों की ओर से विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और आम लोगों के बीच टीकाकरण कवरेज के बारे में बताया गया।

बैठक में बताया गया कि देश के 128 जिलों ने 45+ आबादी का 50 फीसद से अधिक का टीकाकरण किया है। 16 जिलों में 45+ आबादी के 90 फीसद से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। प्रधानमंत्री ने इस हफ्ते टीकाकरण की बढ़ती गति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इस गति को आगे बढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण है।

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को आगामी महीनों में वैक्सीन की आपूर्ति और उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। पीएम मोदी को बताया गया कि बीते छह दिनों में लोगों को कोविड रोधी वैक्‍सीन की 3.77 करोड़ खुराक दी गई है जो मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों की पूरी आबादी से अधिक है।

The post PM मोदी ने कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की | PM Narendra Modi appeared first on Soochana Sansar.