priyanka gandhi Archives | Soochana Sansar

प्रियंका गांधी ने कहा “BRS, BJP, MIM के लोग ‘नाटू नाटू’ कर रहे हैं ” | LATEST NEWS
हैदराबाद (आरएनएस ) । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कथित तौर पर एक साथ, एक लक्ष्‍य पर काम करने के लिए बीआरएस, बीजेपी और एमआईएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इन तीनों पाटियों के लोग इस समय ‘नाटू नाटू’ कर रहे हैं।उन्होंने कथित गुप्त समझौते के लिए तीन दलों पर हमला शुरू करते हुए ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ के ऑस्कर विजेता गीत का उल्लेख किया।तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के आसिफाबाद में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने लोगों से कहा, “बीआरएस, बीजेपी और एमआईएम मिलकर नाटू-नाटू कर रहे हैं। आप उनको नाचते हुए देखें, लेकिन उन्हें वोट न दें।

”उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं, मगर उनका इस्तेमाल तेलंगाना में घोटालों की जांच के लिए नहीं कर रहे हैं, जबकि जनता का हजारों करोड़ रुपये लूटा गया है। क्‍यों नहीं कर रहे हैं, इस बात को समझिए। इसलिए कि तीनों पार्टियां, जनता को नहीं, मोदी जी को फायदा पहुंचा रही हैं।”

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि बीआरएस केंद्र की मोदी सरकार का समर्थन कर रही है।उन्होंने कहा, “उनका एक तीसरा भाई है एमआईएम। ओवैसी की यह पार्टी बाकी राज्यों में 40, 50 सीटों और कहीं 90 सीटों पर चुनाव लड़ती है, लेकिन तेलंगाना में वह सिर्फ नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है, क्योंकि वह चाहती है कि केसीआर जीतें।

“प्रियंका गांधी ने आदिलाबाद जिले के खानापुर में भी एक रैली को संबोधित किया। यहां उन्‍होंने पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की आलोचना की और लोगों से उन्हें एक और मौका नहीं देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केसीआर इस बारे में बोलते हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार क्या कर रही है या क्या नहीं कर रही है, लेकिन वह इस बारे में कभी नहीं बोलते कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना के लोगों के लिए क्या किया है।उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस दो लाख लोगों को नौकरी देगी। तेलंगाना राज्य के लिए अपनी जान देने वालों के परिवारों को एक-एक सरकारी नौकरी दी जाएगी, क्‍योंकि यह उनका हक है।प्रियंका ने कहा कि यह शर्मनाक है कि तेलंगाना में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल, ट्रैक्टर और अन्य वस्तुओं पर जीएसटी लगा हुआ है। लागत ज्‍यादा हो जाने के कारण किसान खेती से कमाई नहीं कर पा रहे हैं।

उन्‍होंने कहा, ’’कांग्रेस शासित राज्यों में किसान खुश हैं। छत्तीसगढ़ में लोगों की आय बढ़ी है और जो लोग पलायन कर गए थे, वे रोजगार के अवसर देखकर अपने राज्‍य में लौट रहे हैं। हम चाहते हैं कि तेलंगाना के किसानों की आय बढ़े। कांग्रेस विभिन्न फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी दे रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर कृषि ऋण माफी, भूमि वितरण, युवाओं के लिए नौकरियां और बेरोजगारी भत्ता जैसे वादों को पूरा करने में विफल रहे। यह कहते हुए कि भर्ती परीक्षाओं में प्रश्‍नपत्र लीक होने से लाखों बेरोजगार युवाओं की उम्मीदें टूट गईं, उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो हर परीक्षा और परिणाम की तारीख के साथ नौकरी का कैलेंडर जारी किया जाएगा।

The post प्रियंका गांधी ने कहा “BRS, BJP, MIM के लोग ‘नाटू नाटू’ कर रहे हैं ” | LATEST NEWS appeared first on Soochana Sansar.

प्रियंका गांधी वाड्रा की बड़ी घोषणा ,UP विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस | Latest News
उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के जोरदार प्रयास में लगी कांग्रेस ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। यानी 403 विधानसभा सीट में से कांग्रेस 162 से अधिक सीट पर महिला प्रत्याशी उतारेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी पर प्रियंका गांधी ने मंलगवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा की। महाराजगंज से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं पार्टी की वरिष्ठ नेता तथा प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा ‘मोना के बीच में बैठी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने 15 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। महिलाएं टिकट के लिए आवेदन करें। हमको तो देश के विकास के लिए महिलाओं को आगे लाना है।प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेसवार्ता में नारी सशक्तिकरण का बैनर लगा था, उसका थीम था, लड़की हूं, लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के हित में कांग्रेस का यह निर्णय उस पारो के कहने पर है, जिसने संगम पर मेरा हाथ पकड़कर कहा था मैं राजनीति में आना चाहती हूं। यह निर्णय, वैष्णवी, पारो, हाथरस की बेटी और प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है, बदलाव चाहती हैं।

उत्तर प्रदेश में सीएम के चेहरे को लेकर अभी कोई फैसला नहीं

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि अभी कोई फैसला नहीं है। मेरे चुनाव लडऩे के बारे में भी अभी मैं विचार करूंगी। अभी तो उत्तर प्रदेश के चुनाव में वक्त है। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के लिए लड़ रही हूं जो अपनी आवाज उठा नहीं पा रहे। मैं देख रही जो पीड़ा में है वह अपनी आवाज नहीं उठा पा रहा। कुचला जा रहा। मैं उन्हीं कर लिए राजनीति में हूं।

मेरी पहली प्रतिज्ञा 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरी पहली प्रतिज्ञा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। महिलाएं अब सक्रिय होकी देश तथा प्रदेश की राजनीति में भागीदार हों। अभी 40 तो शुरुआत है। अभी तो सबकी सहमति 40 पर है। यह सच है कि नेता लोग लोग पत्नियों-बेटियों को चुनाव लड़वाते हैं लेकिन इसमें बुराई नहीं है। महिलाएं पहले चुनाव लड़ती हैं और फिर सक्षम बन जाती हैं। हमें महिला प्रत्याशी मिलेंगी और लड़ेंगी भी। इस बार नहीं तो अगली बार। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में जब मैं चुनाव प्रचार करने आई थी तो प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बताया था कि कैसे हॉस्टल में छात्र व छात्राओं के लिए नियम अलग-अलग हैं। तभी मैंने तय किया था कि अब तो हमको महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कुछ करना चाहिए।

जरूरी हो गया महिलाओं का अधिक प्रतिनिधित्व

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व जरूरी हो गया है। ऐसा उत्तर प्रदेश में होगा होगा तो बाकी जगह भी होगा। अब तो राजनीतिक दल सोचते हैं कि 2000 रुपये और गैस सिलिंडर देकर महिलाओं को खुश किया जा सकता है। महिलाओं को संगठित करना है।। जब हम महिला को देखें तो हमें लगना चाहिए कि वो बहन है। प्रियंका ने महिलाओं को लेकर कहा कि आपकी सुरक्षा कोई नहीं करने वाला। लोग बात करते हैं लेकिन सुरक्षा नहीं करते। वो समय आने पर कुचल देते हैं। आज सत्ता का मतलब ही है लोगों को कुचल देना है। आजकल खुलेआम गाडिय़ों से लोगों को कुचलने का ही सत्ता है। हमको इसे बदलना है। इस माहौल को महिलाएं बदल सकती हैं क्योंकि उनमें सहनशक्ति, करुणा और दृढ़ता है। महिलाएं ही इस माहौल को करुणा के साथ बदल सकती हैं।

क्रिएटिविटी बढ़ा ले विपक्ष

प्रियंका गांधी ने इस दौरान विपक्ष पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ बड़ा करना है तो विपक्षी क्रिएटिविटी बढ़ा लें। जब भी मैं यहां आती हूं तो टूरिज्म या किसी और बारे में बात करते हैं। हमको यह तो सुनते-सुनते दो वर्ष हो गए। यह लोग अब कुछ नया सोचें। यह निर्णय उस पूजा और मधु के लिए भी है जो रात के अंधेरे में मुझे सीतापुर के पीएसी कंपाउंड में घेरकर ले गयीं। उन्होंने कहा कि मेरा 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का यह निर्णय उस बेटी पारो के लिए है, जिसने मुझसे कभी कहा था कि मैं नेता बनना चाहती हूं। एयर फोर्स के पायलट की बहन वैष्णवी के लिए जो भाई को खोकर भी पायलट बनना चाहती है। उन्नाव की उस लड़की के लिए है जिसे जलाकर मार दिया गया। उसकी भाभी के साथ और भाभी की नौ साल की बेटी के लिए भी है। हाथरस की उस मां के लिए, जिसे न्याय चाहिए। लखनऊ की की बेटी लक्ष्मी वाल्मीकि के लिए जिसने आटीआई किया और नौकरी नहीं मिली। सोनभद्र की बेटी किस्मत के लिए है। यह निर्णय हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है। आगे बढऩा चाहती है।

The post प्रियंका गांधी वाड्रा की बड़ी घोषणा ,UP विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस | Latest News appeared first on Soochana Sansar.

UP में प्रियंका ही हमारी कप्‍तान, गठबंधनों के लिए इंतजार नहीं करेगी कांग्रेस – बोले खुर्शीद | UP latest News
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्‍तर प्रदेश में एक बेहतरीन चेहरा हैं और राज्य में पार्टी की कैप्‍टन हैं। सलमान खुर्शीद ने पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस उत्‍तर प्रदेश में गठबंधनों के लिए इंतजार नहीं करेगी। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ही अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका में होगी।

खुर्शीद का यह इंटरव्‍यू ऐसे वक्‍त में सामने आया है जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कह चुके हैं कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बसपा जैसे बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी। सनद रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल सात सीटें मिली थीं जबकि सपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी में सुधार की आवाज उठाने वाले जी-23 के नेताओं को आड़े हाथ लिया था। खुर्शीद ने कहा था कि केवल सवाल उठाकर ही पार्टी में सुधार नहीं होगा।

खुर्शीद ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि वह फैसला करेंगी और हमें जानकारी देंगी। जहां तक हमारा सवाल है तो वह हमारी कप्तान हैं और हमारा नेतृत्व कर रही हैं। यूपी में गठबंधन की संभावना को लेकर पूछे जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि मेरी जानकारी मुताबिक कांग्रेस की किसी दल के साथ बातचीत नहीं चल रही है। हां यदि पार्टी नेतृत्व कोई फैसला करता है तो बात अलग है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन कर के चुनाव लड़ा था।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्र‍ियंका गांधी खुद ही यह तय करेंगी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह मतदाताओं के बीच किस तरह जाएंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए प्रियंका गांधी सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं तो खुर्शीद ने कहा कि जब तब वह हमें कोई संकेत नहीं देतीं तब तक मैं इसका जवाब नहीं दूंगा लेकिन वह एक अद्भुत, बेहतरीन चेहरा हैं। खुर्शीद ने कहा कि एक तरफ योगी आदित्यनाथ का चेहरा रखें और दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की तस्वीर… आपको सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

The post UP में प्रियंका ही हमारी कप्‍तान, गठबंधनों के लिए इंतजार नहीं करेगी कांग्रेस – बोले खुर्शीद | UP latest News appeared first on Soochana Sansar.

प्रियंका और सपा का योगी सरकार पर हमला,पंचायत चुनाव में शिक्षकों की कोरोना से मौत पर सियासत तेज | Latest News Update
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से इस पर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया है. दरअसल उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने दावा किया था क‍ि पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले 1621 टीचरों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य कर्मियों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है. इस पर उत्‍तर प्रदेश सरकार के बेस‍िक शिक्षक व‍िभाग की तरफ से कहा गया है |

बाकी जहर खाकर मरे क्या?: सपा एमएलसी
वहीं इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह साजन ने भी ट्वीट कर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट किया है, “बेहयाई का एक और नमूना देखिये, पंचायत चुनाव में ड्यूटी के बाद 1671 शिक्षकों, कर्मचारियो की कोरोना से हुईं मौतों को योगी सरकार ने मानने से साफ़ मना कर दिया. सरकार के हिसाब से सिर्फ 3 टीचरों की मौत हुई, जबकि शिक्षक यूनियनें 1671 का दावा कर रही हैं! तो बाक़ी ज़हर खाने से मरे क्या?”

शिक्षक संघ ने की है मुआवजे और नौकरी की मांग

बता दें शिक्षक संघ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है. संघ ने मृतक शिक्षकों और विभाग के कर्मचारियों की लिस्ट भी शासन को भेजी है.

बेसिक शिक्षा विभाग का ये है कहना…

वहीं यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि राज्‍य चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, न‍िर्वाचन अवध‍ि की गणना मतदान/ मतगणना संबंधी प्रश‍िक्षण और मतदान/मतगणना कार्य हेतु कर्मचारी के न‍िवास स्‍थान से ड्यूटी स्‍थल तक पहुंचने और ड्यूटी समाप्‍त कर उसके न‍िवास स्‍थान तक पहुंचने की अवध‍ि तक मान्‍य है. इस अवधि में क‍िसी भी कारण से हुई मौत की दशा में अनुग्रह राश‍ि अनुमन्‍य है, ज‍िसका न‍िर्धारण राज्‍य न‍िर्वाचन आयोग द्वारा क‍िया जाता है. व‍िभाग का कहना है क‍ि राज्‍य न‍िर्वाचन आयोग की उपरोक्‍त गाइडलाइन के अनुसार, ज‍िलााध‍िकार‍ियों द्वारा राज्‍य न‍िर्वाचन आयोग को अभी तक तीन शिक्षकों की मृत्यु की प्रमाण‍ित सूचना दी गई है. मृतकों के पर‍वारवालों के प्रत‍ि गहरी संवेदना है और मृतकों को अनुमन्‍य अनुग्रह राश‍ि का भुगतान उनके पर‍िजनों को शीघ्र कराया जाएगा.

सपा एमएलसी का ट्वीट

मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है, “पंचायत चुनाव में ड्यूटी करते हुए मारे गए 1621 शिक्षकों की उप्र शिक्षक संघ द्वारा जारी लिस्ट को संवेदनहीन यूपी सरकार झूठ कहकर मृत शिक्षकों की संख्या मात्र 3 बता रही है. शिक्षकों को जीते जी उचित सुरक्षा उपकरण और इलाज नहीं मिला और अब मृत्यु के बाद सरकार उनका सम्मान भी छीन रही है.”

The post प्रियंका और सपा का योगी सरकार पर हमला,पंचायत चुनाव में शिक्षकों की कोरोना से मौत पर सियासत तेज | Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.