priyanka ghandhi Archives | Soochana Sansar

UP चुनाव के लिए प्रियंका ने जारी किया उन्नति विधान, 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ | UP Congress Manifesto 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण के चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर ‘उन्नति विधान’ नामक यह घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र में किसानों और बेरोजगारों के लिए कई ऐलान किए हैं। इससे पहले पार्टी युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान घोषणा पत्र’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान घोषणा पत्र’ जारी कर चुकी है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (एसपी) अपना घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं।उन्नति विधान जन घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमने आम लोगों के सुझावों को इसमें शामिल किया है। अन्य पार्टियों की तरह दूसरे दलों की घोषणाओं को नहीं शामिल किया गया है। आज की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई की है। इसे लेकर कई घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐलान कहा कि किसानों से 25 सौ रुपये में गेहूं व धान और चार सौ रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी का बिजली बिल हाफ किया जाएगा। कोरोना काल में जिनका भी बिजली बिल बकाया है उसे साफ किया जाएगा। जिन्हें कोरोना महामारी की सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी उन परिवारों को 25 हजार रुपये सहायता भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इन नौकरियों महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यदि कोई बीमारी होती है तो सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि पीड़ितों को प्रति एकड़ तीन हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। किसानों के लिए गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी।

ये की गई घोषणाएं

10वीं और 12वीं पास बेटियों को स्मार्ट फोन, स्कूटी।

गांव के तालाबों सहित जलाशयों का मानचित्रण और पंजीकरण।

सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के तहत गारंटी मुक्त लोन।

आउट सोर्सिंग बंद और संविदा रोजगार को युक्ति संगत बनाया जाएगा।

स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइये को मानदेय 5000 दिया जाएगा।

जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं की मृत्यु पर 50 लाख का मुआवजा।

झुग्गी वासियों को जमीन का अधिकार मिलेगा

ग्राम प्रधान का वेतन बढ़ाएंगे

चौकीदार का वेतन 5 हजार।

उर्दू शिक्षकों की। अतिपिछड़ी जातियों केलिए सबकोटा।

एससी एसटी को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा।

दिव्यांगों को 3 हजार का पेंशन।

महिला पुलिस को गृह जनपद में पोस्टिंग।

पूर्व सैनिकों के लिए एक विधानपरिषद की सीट।

प्रयागराज और वाराणसी में मां गंगा को समर्पित उत्सव।

भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश।

निषादों को नदियों के संसाधनों पर अधिकार।

इसमें किसानों से दो रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा। ऐसा छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहा है। छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग बंद होगी। सभी संविदा कर्मियों का चरणबद्ध तरीके से  नियमितिकरण किया जाएगा। शिक्षामित्रों को नियमित किया जाएगा।इस मौके पर कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम अब तक दो घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं, जिसमें से पहला महिलाओं के लिए और दूसरा युवाओं के लिए था। अब हम तीसरा और अंतिम घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। इसके लिए हमने करीब एक लाख लोगों से बात की जिनकी आकांक्षाओं को इसमें शामिल किया गया है। हमने समाज के हर वर्ग से बात की और यह जन घोषणा पत्र तैयार किया है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सुप्रिया श्रीनेत, आराधना मिश्रा मोना व कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

The post UP चुनाव के लिए प्रियंका ने जारी किया उन्नति विधान, 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ | UP Congress Manifesto 2022 appeared first on Soochana Sansar.

अखिलेश व प्रियंका ने उठाए सवाल, यूपी पंचायत चुनाव में मृत शिक्षकों के सरकारी आंकड़ों पर सियासी घमासान | Akhilesh Yadav and Priyanka Gandhi
उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक तीन शिक्षकों की मौत हुई है और उन्हें नियमानुसार अनुग्रह राशि का भुगतान जल्द ही कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसचिव सत्य प्रकाश ने कहा है कि भ्रामक व तथ्यों से विपरीत प्रकाशित खबरों से भ्रमित न हो और कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग प्रदान करे।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव ड्यूटी में शिक्षकों की कोरोना से मौत मामले में सियासत तेज हो गई है। इस मद्दे को जोर-शोर से उछालते हुए विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ‘महा झूठ का विश्व रिकॉर्ड’ बना रही है। वहीं, यूपी के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने पलटवार करते हुए कहा है कि भ्रामक सूचना के आधार पर विपक्ष के नेता ओछी राजनीति कर रहें हैं।

पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षकों की मृत्यु के आंकड़ों के मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘उत्तर प्रदेश की निष्ठुर भाजपा सरकार मुआवजा देने से बचने के लिए अब ये झूठ बोल रही है कि चुनावी ड्यूटी में केवल तीन शिक्षकों की मौत हुई है, जबकि शिक्षक संघ का दिया आंकड़ा 1000 से अधिक है। भाजपा सरकार ‘महा झूठ का विश्व रिकॉर्ड’ बना रही है। परिवारवालों का दुख ये हृदयहीन भाजपाई क्या जानें।’

वहीं कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि ‘पंचायत चुनाव में ड्यूटी करते हुए मारे गए 1621 शिक्षकों की उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा जारी लिस्ट को संवेदनहीन यूपी सरकार झूठ कहकर मृत शिक्षकों की संख्या मात्र तीन बता रही है। शिक्षकों को जीते जी उचित सुरक्षा उपकरण और इलाज नहीं मिला और अब मृत्यु के बाद सरकार उनका सम्मान भी छीन रही है।’

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने पलटवार करते हुए कहा है कि भ्रामक सूचना के आधार पर विपक्ष के नेता ओछी राजनीति कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी शिक्षकों की हुई मृत्यु 1621 बता रहें हैं, जो पूर्णतया गलत और निराधार है। जिलाधिकारियों ने केवल तीन शिक्षकों की मौत की सूचना राज्य निर्वाचन आयोग की दी है। उनके साथ हमारी पूरी संवेदना है और उनके आश्रितों को 30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, सरकारी नौकरी और अन्य देयकों के भुगतान प्राथमिकता के आधार पर होगा।

दरअसल, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने 16 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर कहा कि राज्य के सभी जिलों में पंचायत चुनाव ड्यूटी करने वाले 1621 शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षा मित्रों और कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि पंचायत चुनाव की ड्यूटी करते हुए अभी तक तीन शिक्षकों की मौत हुई है। जिलाधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग को तीन शिक्षकों की ही मौत की प्रामणिक सूचना भेजी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक और प्राइमरी स्कूलों के अन्य कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर कोरोना का कहर झेलना पड़ा है। शिक्षक संघ ने दावा किया कि कोरोना संक्रमण के दौरान कराए गए पंचायत चुनाव की वजह से 1621 कर्मचारियों की मौत हुई है। हालांकि सरकार के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। यूपी सरकार के मुताबिक सिर्फ तीन शिक्षकों की ही मौत हुई है।

The post अखिलेश व प्रियंका ने उठाए सवाल, यूपी पंचायत चुनाव में मृत शिक्षकों के सरकारी आंकड़ों पर सियासी घमासान | Akhilesh Yadav and Priyanka Gandhi appeared first on Soochana Sansar.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने की यूपी में गंगा में तैरते शवों की न्यायिक जांच की मांग | Latest News Update
इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में गंगा नदी में तैर रहे शवों की न्यायिक जांच की मांग की है। जो हुआ वह अमानवीय और अपराधिक है। बिहार के बक्सर जिले के चौसा में महादेवा घाट और श्मशान घाट के बीच गंगा तट पर 71 शव बहते हुए मिले थे। मंगलवार को इन सभी शवों को पोस्टमार्टम को दफना दिया गया था।

वाराणसी और गाजीपुर में गंगा में उतराते मिले 12 शव

गंगा में शवों के मिलने का क्रम जारी है। मोक्ष नगरी वाराणसी के उपनगर रामनगर के अंतर्गत सूजाबाद गांव के समीप गंगा में गुरुवार को छह शव मिले। उधर, गाजीपुर के जमानियां गंगा घाट पर भी इतने ही शव बहते मिले। शव मिलने से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।

पिछले दो दिनों से गंगा में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शव कहां से आ रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि  गंगा में तैरती हुई अस्थियां महज एक आंकड़ा नहीं हैं, वे किसी के पिता, माता, भाई और बहन हैं। जो कुछ हुआ है वह आपको आपके अंदर तक हिला देता है। इसकी उसी सरकार से जवाबदेही होनी चाहिए जो बुरी तरह से विफल कर चुकी है।

गंगा किनारे दफन शवों का लगा अंबार, बिखरे पड़े कफन

उन्नाव जिले में गंगा के तकरीबन हर तट पर रेती में दफन शवों का अंबार लगा है। बक्सर हो या रौतापुर, परियर हो या बंदीमाता माता घाट हर जगह जिधर नजर डालिए, उधर रेत में शव दफनाकर समाधि बनाई गई दिखती है। जगह-जगह कफन बिखरे पड़े हैं। ये हालात कोरोना महामारी की भयावहता बयां करने के लिए काफी हैं। वहीं, पहले से अंतिम संस्कार के लिए तय घाटों पर भी चिताएं ही चिताएं लगी हुई हैं। खास बात ये है कि शवों को दफनाने में की गई जल्दबाजी से मानवीय संवेदनाएं तार-तार की जा रहीं हैं।

तीन-चार फीट गहरे गड्ढों में दफन शव आसपास के आवारा कुत्ते नोच रहे हैं। जिले में वैसे तो घोषित रूप से गंगाघाट शुक्लागंज, बक्सर, जाजमऊ, नानामऊ व परियर घाटों में अंतिम संस्कार किए जाते हैं। इसमें शुक्लागंज का पक्का घाट ही ठीक ढंग से बना है। बाकी घाट कच्चे हैं। कोरोना संक्रमण के बीच इन घाटों के साथ ही रौतापुर में तो 500 शव दफन होने की बात सामने आई है। कच्चे घाटों पर लगातार शव दफनाए जा रहे हैं। कोरोना से मौतों का बढ़े ग्राफ की गवाही यहां के हालात दे रहे हैं।

महामारी में गंगा और सहायक नदियों में शव मिलना गंभीर : प्रो. तारे

आइआइटी कानपुर में पर्यावरण विभाग के प्रो. विनोद तारे ने कहा कि जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, तब गंगा और उसकी सहायक नदियों में शवों का मिलना बेहद गंभीर बात है। उन्होंने कहा, वैसे तो कोरोना वायरस के पानी में मिलने को लेकर फिलहाल अभी तक कोई शोध सामने नहीं आया है, फिर भी इन शवों को लेकर सभी तरह के एहतियात बरते जाने चाहिए।

ये शव कहां से आए, इसकी भी जानकारी करें। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से गंगा में शव प्रवाहित होकर सामने आते रहे। जब सरकार ने प्रदूषण रोकने संबंधी सख्त कदम उठाए तो स्थिति काफी हद तक सुधरी भी। कहा, शव प्रवाहित होंगे तो इससे पानी जरूर दूषित होगा। आसपास रहने वालों की सेहत को भी खतरा हो सकता है।

फिर शवों की पहचान को डीएनए जांच के लिए नमूने सुरक्षित रख लिए गए थे। हालांकि, शवों के गलने से कोरोना संक्रमण का पता नहीं लग सका था। फिर भी बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी में लगाए गए जाल में उत्तर प्रदेश की तरफ से बहकर आए कुल पांच शव फंसे मिले। इनमें दो शव मंगलवार को जाल में फंसे थे। इससे पहले सोमवार को यूपी के हमीरपुर में यमुना नदी में सात शव उतराते मिले थे।

The post प्रियंका गांधी वाड्रा ने की यूपी में गंगा में तैरते शवों की न्यायिक जांच की मांग | Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.