Priyanka Archives | Soochana Sansar

राहुल गांधी ने 11 साल पहले की थी स्लीपर क्लास में गोपनीय यात्रा, अब प्रियंका सवार हुईं साबरमती एक्सप्रेस में | Latest News Update
ललितपुर में खाद के लिए परेशान किसान की मौत के बाद ट्रेन यात्रा को प्रियंका वाड्रा ने अपने नए आंदोलन का सारथी बनाया। वहीं इसी ट्रैक पर 11 साल पहले राहुल गांधी भी प्रवासी श्रमिकों का हाल जानने के लिए रेल सफर पर निकले थे। अंतर यह था कि राहुल गांधी वह 36 घंटे की यात्रा बहुत ही गोपनीय थी। जिसमें राहुल ने अपनी वेशभूषा को इतना बदला था कि लोग पहचान नहीं सके थे। जबकि प्रियंका ने एसी सेकेंड बोगी से लखनऊ से ललितपुर की यात्रा सात घंटे में पूरी की।राहुल गांधी ने प्रवासी श्रमिकों के साथ 18 अक्टूबर 2010 को अपने रेल सफर की शुरुआत गोरखपुर से की थी। वह बिहार से सड़क मार्ग से गोरखपुर पहुंचे थे। उनका रेल आरक्षण राहुल नाम के यात्री से बना था। ट्रेन 12541 गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट की स्लीपर बोगी एस-3 में सीट 33 से 38 तक राहुल गांधी का आरक्षण था।

जबकि 39 नंबर सीट पर संतकबीरनगर के पोस्ट दुधारा गांव मछारी के रहने वाले गिरीश सफर कर रहे थे। काली जींस, चाॅकलेटी टीशर्ट व उसी रंग की हैट पहले राहुल ने जनरल क्लास में सफर कर लोगों से इतनी दूर काम की तलाश में जाने का कारण पूछा था। राहुल गांधी की इस यात्रा का पता रेल मंत्रालय और प्रदेश सरकार किसी को भी नहीं चल सका था। मुंबई पहुंचकर 600 रुपये की तीन टैक्सी कर राहुल गिरीश के साथ उसके वडाला स्थित घर गए थे। जहां चाय पीकर वह वापस लौटे थे। इसी तरह 11 साल बाद लखनऊ एक बार फिर गांधी परिवार के सफर का साक्षी बना। प्रियंका वाड्रा ने कुलियों से उनकी समस्याएं जानीं। ट्रेन के सफर के दौरान यात्रियों से खुलकर बातें की।

खूब दौड़ी साबरमती एक्सप्रेस : ललितपुर के लिए लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस जैसी वीआइपी ट्रेन होने के बावजूद प्रियंका वाड्रा ने उस साबरमती एक्सप्रेस को चुना। जिसका ठहराव सबसे अधिक है। यह ट्रेन अपनी लेट लतीफी के लिए भी जानी जाती है। साबरमती एक्सप्रेस फैजाबाद से दरियाबाद तक 1:28 घंटे की देरी से चल रही थी। प्रियंका के सफर की सूचना मिली तो साबरमती एक्सप्रेस को ग्रीन सिगनल मिलते गए। यह ट्रेन लखनऊ आने तक एक घंटे का समय कवर कर चुकी थी। लखनऊ से रात 11:30 की जगह 11:40 बजे छूटकर साबरमती एक्सप्रेस ललितपुर सुबह 7:11 बजे 25 मिनट की देरी से पहुंची।

The post राहुल गांधी ने 11 साल पहले की थी स्लीपर क्लास में गोपनीय यात्रा, अब प्रियंका सवार हुईं साबरमती एक्सप्रेस में | Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.

प्रियंका की महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा पर मायावती का तंज | UP Eletion Latest News
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस की बड़ी घोषणा पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस की महिलाओं को 40 प्रशित टिकट देने की घोषणा को हवाई बताया है।उन्होंने कहा कि यूपी व देश में महिलाओं की आधी आबादी है तथा इनका हित व कल्याण ही नहीं बल्कि इनकी सुरक्षा, आदर-सम्मान के प्रति ठोस व ईमानदार प्रयास सतत प्रक्रिया। जिसके प्रति मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी, जो कांग्रेस व भाजपा आदि में देखने को नहीं मिलती है।

बीएसपी ने ऐसा करके दिखा दिया है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट की घोषणा पर एक ट्वीट किया है। मायावती ने कहा है कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिन्ता पहले इतनी ही वाजिब व ईमानदार नहीं थी। मायावती ने कहा कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिन्ता पहले अगर इतनी वाजिब तथा ईमानदार होती तो केन्द्र में इनकी सरकार ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्वाभाव है ‘कहना कुछ व करना कुछ।’ जो इनकी नीयत व नीति पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है।मायावती ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है व इनके अच्छे दिन होते हैं तो इनको दलित, पिछड़े व महिलाएं आदि याद नहीं आती है। अब जब इनके बुरे दिन नहीं हट रहे हैं तो पंजाब में दलित की तरह उत्तर प्रदेश में इनको महिलाएं याद आई हैं। उन्हें 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा इनकी कोरी चुनावी नाटकबाजी है।

The post प्रियंका की महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा पर मायावती का तंज | UP Eletion Latest News appeared first on Soochana Sansar.