Rajasthan Political Crisis Archives | Soochana Sansar

अब अजय माकन से अशोक गहलोत नहीं कर रहे बात, सचिन पायलट भी नाराज | Political Crisis in Rajasthan
कांग्रेस आलाकमान राजस्थान के सियासी संग्राम का हल निकालने में नाकाम साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान खत्म कराने के लिए जिन प्रदेश प्रभारी अजय माकन को जिम्मा सौंपा गया था, अब वही विवादों में आ गए। माकन जिस तरह से नियुक्तियां करवाना चाहते हैं, उस पर गहलोत ने नाराजगी जताई है। यही कारण है कि गहलोत पिछले एक सप्ताह से माकन से बात नहीं कर रहे हैं। माकन ने उनसे बात करने की कई बार कोशिश की, लेकिन सीएम उपलब्ध नहीं हो सके। उधर, संगठन में नियुक्तियों के लिए माकन ने जो नाम प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखे हैं, उनको लेकर पायलट के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी आपत्ति हैं।

माकन की जिद से नाराज नेता

माकन जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर अवधेश शर्मा को नियुक्त करवाना चाहते हैं। जबकि राज्य और जयपुर के अधिकांश नेता शर्मा की नियुक्ति के खिलाफ है। शुक्रवार को शर्मा ने मुख्य सचेतक महेश जोशी के साथ दिल्ली में माकन से मुलाकात की। माकन के साथ ही जोशी भी शर्मा को अध्यक्ष बनवाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। इसी तरह सरकार में नियुक्तियों को लेकर भी माकन ने कई ऐसे नाम सीएम तक भेजे हैं, जो विवादास्पद हैं। सीएम उन्हें पसंद नहीं करते हैं, लेकिन माकन जिद पर अड़े हुए हैं। इसी बीच, विधायक विरेंद्र सिंह, हरीश मीणा, जीआर खटाना व वेदप्रकाश सोलंकी ने पायलट से मुलाकात की। पायलट खेमे के नेताओं ने आलाकमान द्वारा सीएम से सत्ता व संगठन को लेकर फैसले नहीं करा पाने पर नाराजगी जताई है।

पायलट के समर्थन में होर्डिंग्स लगे

सीएम के साथ चल रही खींचतान के बीच पायलट समर्थकों ने राज्य के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाए हैं। इन होर्डिंग्स पर फोटो के साथ लिखा है। पायलट आ रहा है। कुछ होर्डिंग्स पर पायलट को भावी सीएम भी बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, रणनीति के तहत यह होर्डिंग्स लगाए गए हैं। मीणा समाज की कई महिलाओं ने शनिवार को पायलट के निवासी पर पहुंचकर परंपरागत लोकनृत्य करने के साथ ही गीत गाए। यह एक तरह से सीएम खेमे के लिए संदेश है। क्योंकि पिछले दिनों सीएम समर्थक निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा के लिए कहा था कि वह एक जाति विशेष की राजनीति करते हैं। इसके बाद पांच मीणा विधायकों ने पायलट के समर्थन में बयान दिया था।

यही कारण है कि बार-बार तारीख देने के बावजूद माकन सत्ता और संगठन में नियुक्तियां नहीं करवा पा रहे है। गहलोत सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि माकन से न तो सीएम बात कर रहे और न ही वे पायलट और डोटासरा की प्राथमिकता में हैं। उधर, शनिवार को तीन विधायकों ने पायलट से मुलाकात की। इनमें हरीश मीणा,विरेंद्र सिंह और वेदप्रकाश सोलंकी शामिल हैं।

The post अब अजय माकन से अशोक गहलोत नहीं कर रहे बात, सचिन पायलट भी नाराज | Political Crisis in Rajasthan appeared first on Soochana Sansar.

राजस्थान में फिर सियासी संकट की आहट, गहलोत और पायलट खेमा आमने-सामने | Rajasthan Political Crisis
राजस्थान की कांग्रेस सरकार में एक बार फिर सियासी संकट की आहट सुनाई दे रही है। पिछले साल पूर्व उपमुख्यमंत्र सचिन पायलट खेमे की बगावत से अशोक गहलोत सरकार एक बार संकट में आ गई थी, लेकिन सीएम के राजनीतिक कौशल से बच गई। अब फिर दोनों खेमे आमने-सामने हैं। एक-दूसरे के विधायकों को अपने-अपने खेमे में शामिल करने को लेकर कसरत तेज हो गई है। पायलट समर्थक एक दलित विधायक का कहना है कि अगले महीने तक कुछ बड़ा हो सकता है। इस विधायक ने गहलोत खेमे के 4 और बसपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले 2 विधायकों के पायलट खेमे में शामिल होने का दावा करते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान को हमारी ताकत की जानकारी है ।

वहीं, सीएम गहलोत कुर्सी और विश्वस्त विधायकोें की संख्या को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। गहलोत खेमा पायलट समर्थकों में टूट का दावा कर रहा है। गहलोत समर्थक एक केबिनेट मंत्री ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पायलट खेमे के तीन विधायक भंवरलाल शर्मा, विश्वेंद्र सिंह और पी.आर.मीणा ने मुख्यमंत्री में आस्था जताई है। इन विधायकों ने राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन तक भी अपना संदेश पहुंचा दिया कि वे गहलोत के साथ हैं। लंबे समय तक पायलट के विश्वस्त रह कर सीएम पर हमला बोलने वाले विधायक पी.आर.मीणा ने जिस तरह से एक दिन पहले मुख्यमंत्री के कामकाज की तारीफ करने वाला बयान दिया, उससे साफ नजर आता है कि आगामी दिनों में कांग्रेस में कुछ बड़ा हो सकता है। विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने सरकार में दलित विधायकों को तवज्जो नहीं देने को लेकर सीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा गहलोत सरकार में दलितों व अल्पसंख्यकों को कम महत्व दिया जा रहा है।

गहलोत विश्वस्तों को उपकृत करने में जुटे

सरकार से बाहर रहकर पायलट खेमे परेशान है। वहीं गहलोत अपने विश्वस्तों को राजनीतिक नियुक्तियों के माध्यम से उपकृत करने में जुटे हैं। गहलोत ने विभिन्न बोर्ड एवं निगमों में कई निदेशक और सदस्य बनाने के साथ ही एक-दो जगह चेयरमैन भी बनाए हैं। जिला कलेक्टरों को गहलोत खेमे के नेताओं को प्राथमिकता देकर पायलट समर्थकों की उपेक्षा करने का संदेश पहले से ही दिया हुआ है।

पायलट कर रहे जमीन मजबूत

पायलट पूर्वी राजस्थान में गुर्जर, मीणा वोट बैंक मजबूत करने में जुटे हैं। वे दलित समााज को भी इस गठजोड़ में शामिल करना चाहते हैं। इसी रणनीति के तहत पायलट ने पिछले एक माह में दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, टोंक, जयपुर और अजमेर जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जातिगत संगठनों के पदाधिकारियों से बात की है। पायलट लॉकडाउन खत्म होने के बाद राजसमंद, झालावाड़, कोटा जिलों का दौरा करने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पिछले दिनों में पायलट से मुलाकात कर संबंध सुधारने की कोशिश की है। दोनों पहले पायलट के खास थे, लेकिन बाद में गहलोत खेमे में शामिल हो गए। आलाकमान पंजाब के बाद राजस्थान के बारे में फैसला करेगा। जिस तरह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में पायलट समर्थकों को महत्व मिला उसी तरह मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में उन्हे प्राथमिकता मिलेगी।

The post राजस्थान में फिर सियासी संकट की आहट, गहलोत और पायलट खेमा आमने-सामने | Rajasthan Political Crisis appeared first on Soochana Sansar.