Rakesh Tikait Archives | Soochana Sansar

देशभक्त मंगल पांडे को नमन करते हुए राकेश टिकैत ने बदली तस्वीर | Farmers Protest
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी, अब उन्होंने अपनी किसान नेता वाली हरी टोपी को उतार दिया है और नई फोटो अपलोड की है। उनकी इस फोटो को बदलने के पीछे का कारण समझ नहीं आ रहा है मगर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। सोमवार की सुबह इंटरनेट मीडिया ट्विटर के अपने एकाउंट पर प्रोफाइल फोटो बदलने के एक घंटे बाद उन्होंने महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जन्म जयंती पर उन्हें नमन भी किया। उनकी नई प्रोफाइल फोटो को 600 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया और हजारों लोग उसे लाइक कर चुके हैं। सैकड़ों लोग इस पर अपना कमेंट भी कर चुके हैं।

दरअसल अभी तक राकेश टिकैत को जब भी कहीं सार्वजनिक स्थान पर देखा जाता था, वो अपने सिर पर टोपी नजर आती थी। यदि टोपी नहीं होती थी तो वो सिर पर हरे रंग का कुछ न कुछ पहने जरूर होते थे। कई बार मंच पर उनको इन्हीं चीजों के साथ देखा भी गया है मगर सोमवार को उन्होंने अपने एकाउंट पर जो फोटो अपलोड की उसमें न तो उनके सिर पर कोई टोपी है न ही गले में किसी तरह का कोई किसान नेता जैसा फटका। उनकी इस नई फोटो को देखने के बाद कई लोगों ने ट्वीट भी किया और बदले रूप का कारण भी पूछा। अपनी नई फोटो में राकेश टिकैत एकदम सामान्य जैसे एक नए रूप में दिख रहे हैं। उनकी नई फोटो में गमछा भी नहीं नजर आ रहा है।

उधर कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर बैठे प्रदर्शनकारियों द्वारा मानसून सत्र के दौरान दिल्ली कूच करने के एलान पर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में न घुसने देने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नई दिल्ली जिला को खासतौर पर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

सोमवार से शुरू हुए मानसून सत्र में व्यवधान डालने संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद सिंघु, गाजीपुर समेत सभी सीमाओं पर पुलिसकर्मियों व अर्धसैनिक बल के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई थी। पुलिस आयुक्त ने सख्त निर्देश जारी कर कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटे। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदर्शनकारी छोटे-छोटे समूहों में इंडिया गेट, राजपथ, जंतर-मंतर आदि जगहों पर पहुंचकर नारेबाजी कर सकते हैं। इसके मद्देनजर इन जगहों पर भी पुलिस मुस्तैद रही। लाल किले की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद कर दी गई थी।

इससे पहले भारतीय किसान यूनियन ने सिसौली में हुई मासिक पंचायत में जल्द ही चुनावी बिगुल फूंकने का एलान कर दिया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर को राजकीय इंटर कालेज मैदान में होने वाली महापंचायत में विधानसभा चुनाव से जुड़ी आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। चौधरी टिकैत ने कहा कि चुनाव लड़ेंगे या लड़ाएंगे, इस पर आखिरी फैसला संयुक्त किसान मोर्चा लेगा। वह कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं लेंगे। भाकियू युवा के अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि यह किसानों की लड़ाई है। सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन भाकियू हर मोर्चे पर किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

The post देशभक्त मंगल पांडे को नमन करते हुए राकेश टिकैत ने बदली तस्वीर | Farmers Protest appeared first on Soochana Sansar.

राकेश टिकैत ने खुद को हरियाणा का बता छेड़ा नया शिगूफा, कहीं हरियाणा की राजनीति में एंट्री की तो नहीं तैयारी | BKU Leader
राकेश टिकैत ने झज्जर में यह दावा कर कि वह हरियाणा के हैं, एक नया शिगूफा छेड़ दिया है। उनका कहना है कि हरियाणा में जो लोग उन्हें (राकेश टिकैत को) बाहरी बता रहे हैं, वे जान लें-मैं सोनीपत के मझाना गांव का हूं। अब उन्होंने मझाना कहा था या मल्हाना, लेकिन सोनीपत मे मझाना नाम का कोई गांव शायद नहीं है। मल्हाना गांव जरूर है, जहां जाट समुदाय के बालियान गोत्र के लोग रहते हैं। संभव है कि राकेश टिकैत इसी गांव की बात कर रहे हों, क्योंकि वह भी बालियान गोत्र के हैं। लेकिन यह तो तय है कि वह इस गांव के निवासी नहीं हैं।

स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के बाद चौधर उनके बड़े पुत्र नरेश टिकैत को मिली जो राकेश टिकैत के बड़े भाई हैं। आठ महीने पहले नवंबर में कृषि सुधार कानून विरोधी आंदोलन शुरू हुआ तो टिकैत बंधु शामिल तो हुए लेकिन आंदोलन का नेतृत्व उनके बहुत महत्व नहीं देता था। आंदोलन में शामिल चालीस के लगभग संगठनों ने जब मिलकर संयुक्त किसान मोर्चे की कोर कमेटी बनाई तो दोनों भाइयों में से एक को भी स्थान नहीं मिला। अब भी संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से जो प्रेसनोट जारी होते हैं, उनमें नरेश अथवा राकेश टिकैत का नाम नहीं होता है।

यह बात अलग है कि आज हरियाणा में आंदोलन का प्रमुख चेहरा राकेश टिकैत बन चुके हैं। दिल्ली में छब्बीस जनवरी प्रकरण के दो दिन बाद उप्र-दिल्ली के गाजीपुर बार्डर राकेश टिकैत ने उप्र के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर रोते हुए धमकाने का आरोप लगाया तो वह रोकर हीरो बन गए, क्योंकि उनके आंसुओं से हरियाणा में उनके स्वजातीय समुदाय में जबरदस्त आक्रोश पनप गया और राकेश टिकैत को प्रबल समर्थन मिल गया। आंदोलन के अन्य नेता नेपथ्य में चले गए।

संभव है कि उत्तर प्रदेश में दो चुनाव लड़कर जमानत जब्त करा चुके राकेश टिकैत हरियाणा से विधानसभा या लोकसभा में पहुंचने की सोच रहे हों। इसके लिए सोनीपत मुफीद हो सकता है। जाट बहुल मतदाता वाला क्षेत्र है। वहां उनके गोत्र के लोग भी हैं। लेकिन यदि वह चुनावी राजनीति में प्रवेश करते हैं तो एक बड़ा प्रश्न यह उभरेगा कि वह इसके लिए किस दल का सहारा लेंगे। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की सरकार का तो वह विरोध ही कर रहे हैं। कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में से ही किसी एक को उन्हें चुनना होगा। ऐसी स्थिति में वह इनेलो को ही चुनेंगे। उनके पिता स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत और इनेलो सुप्रीम चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के बीच आत्मीय रिश्ते रहे हैं। पारिवारिक संबंध हैं। कुछ दिन पहले टिकैत सिरसा जिले में स्थित चौटाला परिवार के फार्म हाउस पर जाकर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से आशीष भी ले चुके हैं।

गुरनाम चढ़ूनी जो आंदोलन में हरियाणा के एकमात्र चेहरा थे, उन्होंने राकेश टिकैत पर आक्षेप भी लगाए तो उनका इतना प्रबल विरोध हुआ कि वह बैकफुट पर चले गए और राकेश टिकैत हरियाणा में आंदोलन का सर्वमान्य चेहरा हैं। उनकी सभाओं में जिसे वह महापंचायत कहते हैं जबरदस्त भीड़ उमड़ती है। यह बात अलग है कि भीड़ में शामिल लोग उनके स्वजातीय ही होते हैं। लेकिन इससे क्या? यह उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को बल तो मिलता ही है।बता दें कि कभी स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत चौधरी ओमप्रकाश के चौटाला के मुख्यमंत्री काल में जींद के कंडेला में हुए किसान आंदोलन में चौटाला के अनुरोध पर किसानों को समझाने पहुंचे थे। वहां किसानों ने उन्हें अपमानित भी किया था। यद्यपि उस घटना को बहुत दिन बीत चुके हैं और आंदोलन का चेहरा बनने के बाद राकेश टिकैत की पहली महापंचायत कंडेला में ही हुई थी। उसके बाद वह हरियाणा में दर्जनों महापंचायतें कर चुके हैं।

संभव है कि यहां से कभी उनके पूर्वज मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव गए हों, वैसे अभी यह भी पुष्ट नहीं है कि उनके पूर्वज सोनीपत के मल्हाना गांव से सिसौली लेकिन गए थे, लेकिन गए भी होंगे तो कई पीढ़ियों पहले। गौरतलब है कि राकेश टिकैत के प्रपितामह बालियान खाप के चौधरी थे। चौधरी का टीका होता था, इसलिए उन्हें टिकैत की उपाधि मिलती थी। उनके निधन के समय उनके पुत्र यानी राकेश टिकैत के पितामह की उम्र पंद्रह-सोलह वर्ष की रही होगी। बालियान खाप के गण्यमान्य लोगों ने पहले तो नया चौधरी चुनने के लिए विचार किया, लेकिन बाद में सर्वसम्मति से तय हुआ कि उनके बेटे को ही चौधरी बना दिया जाए। उनके बाद चौधर उनके बेटे महेंद्र सिंह टिकैत को मिली, जो दिल्ली के वोट क्लब मैदान में लाखों किसानों की भीड़ एकत्र कर देशभर में चर्चित किसान नेता के रूप में उभरे।

The post राकेश टिकैत ने खुद को हरियाणा का बता छेड़ा नया शिगूफा, कहीं हरियाणा की राजनीति में एंट्री की तो नहीं तैयारी | BKU Leader appeared first on Soochana Sansar.