Russia Ukraine LIVE Updates: Archives | Soochana Sansar

LIVE: यूक्रेन का आरोप- रूस ने मारियुपोल में 3 लाख नागरिकों को बनाया बंधक, अब तक 20 लाख लोगों ने युद्धग्रस्त देश से किया पलायन | Russia Ukraine War
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का मंगलवार को 13वां दिन है। एक तरफ दोनों देशों के बीच वार्ता चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। इस बीच, यूक्रेन के पूर्वी शहर सूमी में नागरिकों को रूसी हमले से बचने के लिए सुरक्षित गलियारा मंगलवार को खुल सकता है। यूक्रेन की उप प्रधान मंत्री इरीना वीरेशचुक ने कहा कि दोनों पक्ष यूक्रेन के पूर्वी शहर सूमी से नागरिकों को निकालने के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि सूमी से निकाले जाने वालों में भारत और चीन के विदेशी छात्र भी शामिल हैं।खाली किए गए नागरिकों के साथ बसों या निजी कारों में पहला काफिला सुबह 10 बजे रवाना होना है, जो यूक्रेन के पोल्टावा शहर की ओर एक ही मार्ग पर है। उन्होंने कहा कि रूस के रक्षा मंत्रालय ने इंटरनेशनल रेड क्रास को लिखे एक पत्र में इस पर सहमति जताई है। साथ ही कहा कि कारिडोर का इस्तेमाल सूमी में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भी किया जाएगा।

रूस ने मारियुपोल में तीन लाख नागरिकों को बनाया बंधक

यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट किया कि रूस ने मारियुपोल में 300,000 नागरिकों को बंधक बनाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आईसीआरसी मध्यस्थता के साथ समझौतों के बावजूद मानवीय निकासी को रोकता है। कल रूसी हमले से एक बच्चे की मौत हो गई है।

चीन ने यूक्रेन संकट पर संयम बरतने का किया आग्रह

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फ्रांसीसी राष्ट्रपित इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ यूक्रेन संकट पर बातचीत की है। चीनी राष्ट्रपति ने दोनों ही शीर्ष नेताओं से यूक्रेन संकट पर ‘अधिकतम संयम’ बरतने का आग्रह किया है।

20 लाख लोगों ने यूक्रेन से किया पलायन

यूक्रेन में रूसी आक्रमण से पलायन करने वाले लोगों से भरी बसें मंगलवार को दो संकटग्रस्त शहरों के सुरक्षित गलियारों में छोड़ गईं। ये सभी यूक्रेन से पलायन करने को मजबूर हैं। इस बीच, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि देश से शरणार्थियों का पलायन 20 लाख तक पहुंच गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे बड़े जमीनी युद्ध के बीच रूसी हमले ने लोगों को घेर लिया है। हमलों के बीच यूक्रेन के लोग भोजन, पानी और दवा की कमी से जूझ रहे हैं।

यूक्रेन संकट को लेकर ग्रीस के पीएम तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन से करेंगे मुलाकात

ग्रीस सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि ग्रीस प्रधान मंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस 13 मार्च को इस्तांबुल में तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर चर्चा करने की उम्मीद है। ग्रीस और तुर्की, नाटो सहयोगी, पूर्वी भूमध्य सागर में हवाई क्षेत्र से लेकर समुद्री क्षेत्रों तक, प्रवासन और जातीय रूप से विभाजित साइप्रस तक कई मुद्दों पर असहमत हैं।

निकासी को लेकर भारतीय दूतवावास ने जारी की नई एडवाइजरी

भारतीय छात्रों कि निकासी को लेकर कीव स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि 8 मार्च को सुबह 10 बजे से यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को निकालने के लिए मानवीय गलियारे की घोषणा की गई है। सभी फंसे हुए भारतीयों से इस अवसर का उपयोग करने और ट्रेनों/वाहनों या परिवहन के अन्य उपलब्ध साधनों का उपयोग करके निकालने का आग्रह किया जाता है।

The post LIVE: यूक्रेन का आरोप- रूस ने मारियुपोल में 3 लाख नागरिकों को बनाया बंधक, अब तक 20 लाख लोगों ने युद्धग्रस्त देश से किया पलायन | Russia Ukraine War appeared first on Soochana Sansar.

रूस के हमले में यूक्रेन के सात लोगों की मौत, यूक्रेन के राजदूत ने कहा- अपनी संप्रभुता की रक्षा कर जीतेंगे युद्ध | Russia Ukraine LIVE Update
रूस के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल ला लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यूक्रेन के नागरिक इन हमलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं।

जो हथियार उठा सकता है, वो सेना में शामिल हो- यूक्रेन के रक्षा मंत्री

रायटर्स के अनुसार यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि जो कोई भी हथियार उठाने के लिए तैयार और सक्षम हो, वह टेरिटोरियल डिफेंस फोर्स के रैंक में शामिल हो सकता है।

रूसी हमले में 7 लोगों की मौत

यूक्रेन का कहना है कि रूसी हमले में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स ने इसकी जानकारी दी है।

एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

रायटर्स के मुताबिक यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय का कहना है ब्रोवरी और कीव में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक के घायल होने की खबर मिली है और पूरे यूक्रेन में गोलाबारी हो रही है।

डेनमार्क ने कीव में बंद किया दूतावास

रूस और यूक्रेन के बीच हालात को देखते हुए डेनमार्क के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित अपने दूतावास को बंद कर दिया है। रायटर्स के अनुसार, डेनमार्क ने

सुरक्षा का हवाला देते हुए दूतावास को बंद किया है।

यूक्रेन के दो शहरों पर कब्जा

रायटर्स के मुताबिक रूस समर्थित अलगाववादियों ने दावा किया है कि उन्होंने यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में दो शहरों पर कब्जा कर लिया है।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

यूक्रेन में बिगड़ते हालातों के बीच भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि स्थिति अभी खराब है, ऐसे में जहां हैं, वहीं रहें। लोगों से अपने घरों, हास्टल में ही रुकने को कहा गया है। जो लोग यूक्रेन की राजधानी कीव या वेस्टर्न कीव की तरफ गए हैं वे वापस अपने घरों की तरफ लौट जाएं।

यूक्रेन अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा और इस युद्ध को जीतेगा- भारत में यूक्रेन के राजदूत

भारत में यूक्रेन के राजदूत डा इगोर पोलिखा ने रूस के हमले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है। यह जबरदस्त आक्रामकता का मामला है, जो सुबह 5 बजे शुरू हुआ। यूक्रेन अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा और इस युद्ध को जीतेगा।

विदेश मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग

यूक्रेन के हालात पर विदेश मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग चल रही है। भारतीयों को निकालने के लिए आकस्मिक योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते वैकल्पिक निकासी मार्गों को सक्रिय किया जा रहा है।

बाइडन ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात

रूस के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मैं G7 के नेताओं के साथ कल बैठक करूंगा और संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे सहयोगी एक साथ मिलकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। हम यूक्रेन और उनके लोगों को समर्थन और सहायता देना जारी रखेंगे।

The post रूस के हमले में यूक्रेन के सात लोगों की मौत, यूक्रेन के राजदूत ने कहा- अपनी संप्रभुता की रक्षा कर जीतेंगे युद्ध | Russia Ukraine LIVE Update appeared first on Soochana Sansar.