sp akhilesh yadav Archives | Soochana Sansar

SP ने जारी की प्रत्याशियों की पूरी सूची | UP Elections 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अब तक घोषित अपने प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट पहली बार सार्वजनिक की है। अभी तक समाजवादी पार्टी सीधे नामों का सार्वजनिक ऐलान करने के बजाय खामोशी से प्रत्याशियों को बुलाकर कर उन्हें सिंबल के लिए फॉर्म ए और बी दे रही थी। सिर्फ गठबंधन की सीटें ही घोषित की जा रही थी।जेल में बंद चल रहे पूर्व मंत्री मो. आजम खां रामपुर से चुनाव लड़ेंगे। उनके बेटे रामपुर की स्वार सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे। 2017 में भी वे स्वार सीट से चुनाव जीते थे, किंतु फर्जी जन्मतिथि के मामले में सजा होने के कारण उनकी सदस्यता रद कर दी गई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली की ऊंचाहार सीट से अपने विधायक मनोज पांडेय पर भरोसा जताते हुए फिर टिकट दिया है। चर्चा यह थी कि भाजपा से सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य इस सीट से बेटे उत्कृष्ट मौर्य के लिए टिकट मांग रहे हैं। उत्कृष्ट 2017 में भाजपा व 2012 में बसपा के टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार उन्हें मनोज पांडेय ने ही हराया। कैराना से नाहिद हसन व सहारनपुर नगर से संजय गर्ग को फिर टिकट दिया गया है। अखिलेश मैनपुरी की करहल व शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ेंगे। सपा ने आठ ब्राह्मण व छह वैश्य समाज के नेताओं को भी टिकट दिया है।

21 विधायकों को फिर मिला टिकट : सपा की 159 सीटों में 28 सीटें ऐसी हैं जिसमें उसे 2017 में जीत मिली थी। इसमें से 21 सीटों पर फिर से अपने विधायकों को टिकट दे दिया है। सात सीटें ऐसी हैं जिसमें टिकट बदले गए हैं। हरिओम यादव व नितिन अग्रवाल भाजपा में चले गए हैं। मुरादाबाद व कुंदरकी का भी टिकट बदल दिया गया है।

बाहर से आए नेताओं को मिले टिकट : दूसरे दलों से सपा में आए नेताओं को बड़ी संख्या में टिकट दिए गए हैं। भाजपा सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी को नकुड़ से टिकट मिला है। बसपा से सपा में शामिल हुए सीताराम कुशवाहा को झांसी से प्रत्याशी बनाया गया है। सीताराम 2012 और 2017 के विधान सभा चुनाव में बसपा से किस्मत आजमा चुके हैं। दोनों बार वे दूसरे स्थान पर रहे थे। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे आरएस कुशवाहा को सपा ने निघासन से टिकट दिया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी विधायक रोशन लाल वर्मा को शाहजहांपुर की तिलहर सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, नीरज मौर्य को जलालाबाद से टिकट दिया गया है।

पिछड़ों के खाते में आए 71 टिकट : सपा की 159 प्रत्याशियों की पहली सूची में 71 उम्मीदवार पिछड़ी जातियों से हैं। यानी सपा ने पिछड़ी जातियों पर दांव चलते हुए करीब 45 प्रतिशत टिकट देकर अपने एजेंडे को धार दी है। इस बार अति पिछड़ी जातियों को अधिक संख्या में टिकट दिए गए हैं। इस सूची में 18 यादव, सात कुर्मी व सात जाट बिरादरी को टिकट दिए गए हैं।

अब तक गठबंधन की 194 सीटें घोषित : समाजवादी पार्टी गठबंधन की अब तक 194 सीटें घोषित हो चुकी हैं। इनमें सपा की 159, राष्ट्रीय लोकदल की 33, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं, पहले चरण की 58 सीटों में 29 रालोद, 28 सपा व एक एनसीपी की सीट शामिल है।

जानिए किसे कहां से मिला टिकट…

क्रम संख्या : जिला : विधानसभा का नाम : प्रत्याशी का नाम

1. मैनपुरी : करहल : अखिलेश यादव

2. सहारनपुर : बेहट : उमर अली खान

3. सहारनपुर : नकुड़ : डा. धर्म सिंह सैनी

4. सहारनपुर : सहारनपुर नगर : संजय गर्ग

5. सहारनपुर : सहारनपुर देहात : आशू मलिक

6. सहारनपुर : देवबंद : कार्तिकेय राणा

7. सहारनपुर : गंगोह : इंद्रसेन

8. शामली : कैराना : नाहिद हसन

9. मुजफ्फरनगर  : चरथावल : पंकज कुमार मलिक

10. बिजनौर : नजीबाबाद : तसलीम अहमद

11. बिजनौर : नगीना (सुरक्षित) : मनोज कुमार पारस

12. बिजनौर : बढ़ापुर : कपिल कुमार

13. बिजनौर : धामपुर : नईमुल हसन

14. बिजनौर : चांदपुर : स्वामी ओमवेश

15. बिजनौर : नूरपुर : रामअवतार सिंह

16. मुरादाबाद : कांठ : कमाल अख्तर

17. मुरादाबाद : ठाकुरद्वारा : नवाब जान

18. मुरादाबाद : मुरादाबाद : मोहम्मद नासिर

19. मुरादाबाद : मुरादाबाद नगर : मोहम्मद यूसुफ अंसारी

20. मुरादाबाद : कुंदरकी : जियाउर्रहमान

21. मुरादाबाद : बिलारी : मोहम्मद फहीम इरफान

22. संभल : चंदौसी (सुरक्षित) : कु. विमलेश

23. संभल : असमौली : पिंकी सिंह

24. संभल : संभल : इकबाल महमूद

25. संभल : गुन्नौर : राम खिलाड़ी सिंह

26. रामपुर : स्वार : अब्दुल्ला आजम खां

27. रामपुर : चमरौआ : नसीर अहमद खां

28. रामपुर : बिलासपुर : अमरजीत सिंह

29. रामपुर : रामपुर : मोहम्मद आजम खान

30. रामपुर : मिलक (सुरक्षित) : विजय सिंह

31. अमरोहा : धनौरा (सुरक्षित) : विवेक सिंह

32. अमरोहा : नौगावां सादात : समरपाल सिंह

33. अमरोहा : अमरोहा : महबूब अली

34. अमरोहा : हसनपुर : मुखिया गुर्जर

35. मेरठ : सरधना : अतुल

36. मेरठ : हस्तिनापुर (सुरक्षित) : योगेश वर्मा

37. मेरठ : किठौर : शाहिद मंजूर

38. मेरठ : मेरठ : रफीक अंसारी

39. मेरठ : मेरठ दक्षिण : मोहम्मद आदिल

40. गाजियाबाद : साहिबाबाद : अमरपाल

41. गाजियाबाद : गाजियाबाद : विशाल वर्मा

42. हापुड़ : धौलाना : असलम अली

43. हापुड़ : गढ़मुक्तेश्वर : रविंद्र चौधरी

44. गौतमबुद्धनगर : नोएडा : सुनील चौधरी

45. गौतमबुद्धनगर : दादरी : राजकुमार

46. बुलंदशहर : सिकंदराबाद : राहुल यादव

47. बुलंदशहर : डिबाई : हरीश कुमार

48. बुलंदशहर : खुर्जा (सुरक्षित) : बंशी सिंह

49. अलीगढ़ : अतरौली : वीरेश यादव

50. अलीगढ़ : छर्रा : लक्ष्मी धनगर

51. अलीगढ़ : कोल : शाज इस्हाक

52. अलीगढ़ : अलीगढ़ : जफर आलम

53. हाथरस : हाथरस (सुरक्षित) : बृजमोहन

54. मथुरा : मांट : संजय लाठर

55. मथुरा : मथुरा : देवेंद्र अग्रवाल

56. आगरा : एत्मादपुर : डा. वीरेंद्र सिंह चौहान

57. आगरा : आगरा कैंट (सुरक्षित) : कुंवर चंद

58. आगरा : आगरा दक्षिण : विनय अग्रवाल

59. आगरा : आगरा उत्तरी : ज्ञानेंद्र

60. आगरा : फतेहाबाद : रूपाली दीक्षित

61. आगरा : बाह : मधूसूदन शर्मा

62. फिरोजाबाद : टूंडला (सुरक्षित) : राकेश बाबू

63. फिरोजाबाद : जसराना : सचिन यादव

64. फिरोजाबाद : फिरोजाबाद : सैफुर्रहमान

65. फिरोजाबाद : शिकोहाबाद : मुकेश वर्मा

66. फिरोजाबाद : सिरसागंज : सर्वेश सिंह

67. कासगंज : कासगंज : मानपाल सिंह

68. कासगंज : अमापुर : सत्यभान सिंह शाक्य

69. एटा : अलीगंज : रामेश्वर सिंह यादव

70. एटा : एटा : जुगेंद्र सिंह यादव

71. एटा : जलेसर (सुरक्षित) : रणजीत सुमन

72. मैनपुरी : मैनपुरी : राजकुमार उर्फ राजू यादव

73. मैनपुरी : भोगांव : आलोक शाक्य

74. मैनपुरी : किशनी (सुरक्षित) : बृजेश कठेरिया

75. बदायूं : बिसौली (सुरक्षित) : आशुतोष मौर्य

76. बदायूं : सहसवान : बृजेश यादव

77. बदायूं : बिल्सी : चंद्र प्रकाश मौर्य

78. बदायूं : शेखूपुर : हिमांशु यादव

79. बदायूं : दातागंज : अर्जुन सिंह

80. बरेली : बहेड़ी : अताउर्रहमान

81. बरेली : मीरगंज : सुल्तान बेग

82. बरेली : भोजीपुरा : शहजिल इस्लाम अंसारी

83. बरेली : नवाबगंज : भगवतशरण गंगवार

84. बरेली : फरीदपुर (सुरक्षित) : विजयपाल सिंह

85. बरेली : बिथरीचैनपुर : अगम मौर्य

86. बरेली : बरेली : राजेश कुमार अग्रवाल

87. बरेली : बरेली कैंट : सुप्रिया ऐरन

88. बरेली : आंवला : पंडित राधाकृष्ण शर्मा

89. पीलीभीत : पीलीभीत : डा. शैलेंद्र गंगवार

90. पीलीभीत : बरखेड़ा : हेमराज वर्मा

91. पीलीभीत : पूरनपुर (सुरक्षित) : आरती

92. शाहजहांपुर : कटरा : राजेश यादव

93. शाहजहांपुर : जलालाबाद : नीरज नलिनीश

94. शाहजहांपुर : तिलहर : रोशनलाल वर्मा

95. शाहजहांपुर : पुवायां (सुरक्षित) : उपेंद्र पाल सिंह

96. शाहजहांपुर : शाहजहांपुर : तनवीर खां

97. शाहजहांपुर : ददरौल : राजेश कुमार वर्मा

98. लखीमपुर : पलिया : प्रिपेंद्र पाल सिंह काकू

99. लखीमपुर : निघासन : आरएस कुशवाहा

100. लखीमपुर : गोला गोकरननाथ : विनय तिवारी

101. लखीमपुर : श्रीनगर (सुरक्षित) : रामसरन

102. लखीमपुर : लखीमपुर : उत्कर्ष वर्मा

103. सीतापुर : महोली : अनूप गुप्ता

104. सीतापुर : सीतापुर : राधेश्याम जायसवाल

105. सीतापुर : हरगांव (सुरक्षित) : रामहेत भारती

106. सीतापुर : बिसवां : अफजाल कौसर

107. सीतापुर : सेवता : महेंद्र सिंह झीन बाबू

108. सीतापुर : महमूदाबाद : नरेंद्र वर्मा

109. हरदोई : शाहाबाद : आसिफ खान बब्बू

110. हरदोई : हरदोई : अनिल वर्मा

111. हरदोई : गोपामऊ (सुरक्षित) : राजेश्वरी

112. हरदोई : बिलग्राम मल्लावां : बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भइया

113. उन्नाव : सफीपुर (सुरक्षित) : सुधीर रावत

114. उन्नाव : मोहान (सुरक्षित) : डा. आंचल वर्मा

115. उन्नाव : उन्नाव : अभिनव कुमार

116. उन्नाव : भगवंतनगर : अंकित परिहार

117. उन्नाव : पुरवा : उदयराज यादव

118. रायबरेली : हरचंदपुर : राहुल लोधी

119. रायबरेली : सरेनी : देवेंद्र प्रताप सिंह

120. रायबरेली : ऊंचाहार : मनोज पांडेय

121. फर्रुखाबाद : कायमगंज (सुरक्षित) : सर्वेश आंबेडकर

122. फर्रुखाबाद : अमृतपुर : डा. जितेंद्र यादव

123. फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद : सुमन मौर्या

124. फर्रुखाबाद : भोजपुर : अरशद जमाल

125. कन्नौज : छिबरामऊ : अरविंद यादव

126. कन्नौज : तिर्वा : अनिल कुमार पाल

127. कन्नौज : कन्नौज (सुरक्षित) : अनिल कुमार

128. इटावा : जसवंतनगर : शिवपाल सिंह यादव (प्रसपा)

129. इटावा : भरथना (सुरक्षित) – राघवेंद्र कुमार सिंह

130. औरैया : दिबियापुर : प्रदीप यादव

131. औरैया : औरैया (सुरक्षित) : जितेंद्र दोहरे

132. कानपुर देहात : रसूलाबाद (सुरक्षित) : कमलेश चंद्र दिवाकर

133. कानपुर देहात : अकबरपुर रनिया : आरपी कुशवाहा

134. कानपुर देहात : भोगनीपुर : नरेंद्र पाल सिंह

135. कानपुर देहात : बिठूर : मुनेंद्र शुक्ला

136. कानपुर शहर : कल्याणपुर : सतीश कुमार निगम

137. कानपुर शहर : सीसामऊ : हाजी इरफान सोलंकी

138. कानपुर शहर : आर्यनगर : अमिताभ बाजपेई

139. कानपुर शहर : महराजपुर : फतेह बहादुर सिंह गिल

140. कानपुर शहर : घाटमपुर (सुरक्षित) : भगवती सागर

141. जालौन : माधौगढ़ : राघवेंद्र प्रताप सिंह

142. जालौन : कालपी : श्रीराम पाल

143. जालौन : उरई (सुरक्षित) : दयाशंकर वर्मा

144. झांसी : बबीना : यशपाल यादव

145. झांसी : झांसी : सीताराम कुशवाहा

146. झांसी : मऊरानीपुर (सुरक्षित) : तिलक चंद्र अहिरवार

147. झांसी : गरौठा : दीप नारायण सिंह

148. ललितपुर : ललितपुर : रमेश प्रसाद

149. ललितपुर : महरौनी (सुरक्षित) : फेरनलाल अहिरवार

150. हमारपुर : राठ (सुरक्षित) : चंद्रवती

151. महोबा : महोबा : मनोज तिवारी

152. महोबा : चरखारी : अजेंद्र सिंह राजपूत

153. बांदा : तिंदवारी : ब्रिजेश प्रजापति

154. बांदा : नरैनी (सुरक्षित) : दद्दू प्रसाद

155. फतेहुपुर : जहानाबाद : मदन गोपाल

156. फतेहुपुर : बिंदकी : रामेश्वर दयाल गुप्ता दयालु गुप्ता

157. फतेहुपुर : फतेहुपुर : चंद्र प्रकाश लोधी

158. फतेहुपुर : अयाहशाह : विशंभर प्रसाद निषाद

159. फतेहुपुर : हुसैनगंज : ऊषा मौर्या

सोमवार को जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से, रामपुर सीट से आजम खां, स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम बेहट से और शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से समेत 159 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 159 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे चरण की सीटें शामिल हैं। सपा अभी तक जिलों में ही टिकट जारी कर रही थी। इसको लेकर भाजपा ने सपा की खिंचाई भी की थी। इसी के बाद सोमवार को पार्टी ने अब तक जारी टिकटों की संयुक्त सूची सार्वजनिक कर दी है। इसमें पहले चरण वाले प्रत्याशियों के नाम भी हैं जिनके नामांकन पत्र भी भरे जा चुके हैं। पहली सूची में 31 मुस्लिम व 18 यादवों को टिकट दिया गया है। सपा ने 31 अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया है। इस सूची में 11 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

The post SP ने जारी की प्रत्याशियों की पूरी सूची | UP Elections 2022 appeared first on Soochana Sansar.

SP अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- महामारी-महंगाई से ध्यान भटकाने को छेड़ी मंत्रिमंडल पुनर्गठन की चर्चा | UP Latest News Update
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से जनता त्रस्त है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की हर मोर्चे पर विफलता से लोगों में भारी आक्रोश है। जनता के बीच गिरती साख से भाजपा और संघ के माथे पर चिंता की रेखाएं स्पष्ट दिखने लगी हैं। ऐसे में कोरोना, ब्लैक फंगस और महंगाई के संकट से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अब राज्य मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की चर्चा छेड़ दी गई है, लेकिन भाजपा को इस राजनीतिक कसरत से भी कोई फायदा नहीं होगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको समयबद्ध वैक्सीन लगाने का सुझाव देती हैं तो भाजपा के मंत्रीगण इधर-उधर की बातें करने लगते हैं। अपनी विफलता पर पर्दा डालने को भाजपा सरकार अपनी सफलता मानती है। वैक्सीनेशन में भी लापरवाही की कई घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। भाजपा को वैक्सीनेशन के मामले में पारदर्शिता रखनी चाहिए। सरकार सबको दिवाली तक वैक्सीन की सुविधा देने का लक्ष्य कैसे पूरा करेगी जबकि इसकी रफ्तार बहुत सुस्त है। झांसा देकर समय बिताना जनता के साथ छल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ हवा-हवाई बयान एवं भ्रामक विज्ञापनों के सहारे अपनी झूठी छवि बनाने में व्यस्त है।

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि निर्विवाद रूप से प्रदेश में कोरोना से उपजी त्रासदी की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। बीते चार वर्षों के भाजपा शासनकाल में सूबे के विभिन्न जिलों में समाजवादी सरकार में निर्मित अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर को शुरू करने में मुख्यमंत्री ने कोई रुचि नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जहां भी दौरा किया वह सभी अस्पताल समाजवादी सरकार में बने थे। मुख्यमंत्री कहीं ऐसे अस्पताल का भी दौरा कर लेते जो विगत चार वर्ष में भाजपा सरकार ने बनाया हो। पिछले कोरोना काल के कटु अनुभव से यूपी सरकार ने कोई सबक नहीं सीखा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि स्थिति संभालने की बजाय भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मंत्री समाजवादी पार्टी के विरुद्ध ही कुप्रचार में लगे हैं। अच्छा होता भाजपा लगे हाथ एक अलग मंत्रालय गाली गलौच का बनाकर मंत्री को जिम्मेदारी दे देती। वैसे लोकतंत्र में विपक्ष के प्रति दुर्भावना अवांछनीय है। क्या यही भाजपा के संस्कार हैं। पिछले कोरोना काल के कटु अनुभव से प्रदेश सरकार ने कोई सबक नहीं लिया।

The post SP अध्यक्ष अखिलेश यादव का आरोप- महामारी-महंगाई से ध्यान भटकाने को छेड़ी मंत्रिमंडल पुनर्गठन की चर्चा | UP Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.