supreme court Archives | Soochana Sansar

पत्रकार राणा अय्यूब की याचिका पर 25 जनवरी को सुनवाई करेगा SUPREM COURT | LATEST NEWS
नयी दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीमकोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह पत्रकार राणा अय्यूब की उस याचिका पर 25 जनवरी को सुनवाई करेगा, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए (धन-शोधन निवारण अधिनियम) अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती दी गई है। उनकी वरिष्ठ वकील ने जब चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस वी रामासुब्रमणियन और जस्टिस जे बी पारदीवाला की पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया, तो पीठ ने इस मामले की सुनवाई 25 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। ग्रोवर ने न्यायालय से कहा कि इस मामले पर जिस पीठ को सोमवार को सुनवाई करनी थी, वह उपलब्ध नहीं है और उन्होंने पीठ ने आज अपराह्न 2 बजे तक के लिए सुनवाई स्थगित किए जाने का अनुरोध किया। पीठ ने कहा, ‘हम इस पर परसों एक उचित पीठ के सामने सुनवाई करेंगे।

आज ऐसा करना मुश्किल होगा। इससे पहले, 17 जनवरी को चीफ जस्टिस के नेतृत्व वाली पीठ ने वृंदा ग्रोवर की दलीलों पर गौर किया था और तत्काल सुनवाई के लिए याचिका को सूचीबद्ध करने के संबंध में विचार करने पर सहमति जताई थी। ग्रोवर ने कहा था कि गाजियाबाद की विशेष अदालत ने अय्यूब के खिलाफ 27 जनवरी के लिए समन जारी किया है, इसलिए मामले को तत्काल सूचीबद्ध किया जाए। अय्यूब ने अपनी रिट याचिका में अधिकार क्षेत्र नहीं होने का हवाला देते हुए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गाजियाबाद में शुरू की गई कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध किया है, क्योंकि धन शोधन का कथित अपराध मुंबई में हुआ था।

”मैंने अभियोजन की उपरोक्त शिकायत का अवलोकन किया और बयान संबंधी दस्तावेज सहित अभियोजन के कागजात देखे। पूरे रिकॉर्ड को देखने पर प्रथम दृष्टया अपराध के सिलसिले में राणा अय्यूब के खिलाफ संज्ञान लेने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत ने पिछले साल 29 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर अभियोजन शिकायत का संज्ञान लिया था और अय्यूब को तलब किया था। अभियोजन की ओर से धनशोधन निवारण अधिनियम-2002 की धारा 45, जिसे धारा-44 के साथ पढ़ा जाए, के तहत धनशोधन का मामला दिल्ली में निदेशालय के सहायक निदेशक संजीत कुमार साहू द्वारा दर्ज कराया गया। विशेष अदालत के न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा था, प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल 12 अक्तूबर को अय्यूब के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें उन पर लोगों को धोखा देने और अपनी निजी संपत्ति बनाने के लिए 2.69 करोड़ रुपये के ‘चैरिटी फंड (परमार्थ निधि) का इस्तेमाल करने तथा विदेशी चंदा कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। उसने एक बयान में कहा था, ”राणा अय्यूब ने अप्रैल 2020 से ‘केटो मंच पर चंदा जुटाने के तीन परमार्थ अभियान शुरू किए और कुल 2,69,44,680 रुपये की धनराशि एकत्र की।

The post पत्रकार राणा अय्यूब की याचिका पर 25 जनवरी को सुनवाई करेगा SUPREM COURT | LATEST NEWS appeared first on Soochana Sansar.

Supreme Court का ऐतिहासिक कदम, संवैधानिक पीठ की सुनवाई का पहली बार हुआ लाइव टेलीकास्ट | LATEST NEWS
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद ही ऐतिहासिक कदम में मंगलवार को पहली बार अपनी संविधान पीठ की कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट शुरू किया. शीर्ष अदालत की तीन अलग-अलग संवैधानिक पीठों में हुई सुनवाई आप webcast.gov.in/scindia/ पर देख सकतें है. सबसे पहले प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण (ईडब्ल्यूएस कोटा) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की. यह मामला 103वें संविधान संशोधन को चुनौती देता है.इसके बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने शिवसेना में दो फाड़ के बाद एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट की ओर पार्टी पर अधिकार से जुड़े दावों पर सुनवाई की. वहीं जस्टिस एसके कौल की अध्यक्षता वाली बेंच अखिल भारतीय बार परीक्षा की वैधता से संबंधित मामले की सुनवाई करेगी,

जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा.बता दें कि आज से ठीक चार पहले यानी 27 सितंबर 2018 को भारत के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने संवैधानिक महत्व के मामलों की कार्यवाही के लाइव टेलीकास्ट या वेबकास्ट करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था.इसे लेकर प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता में हाल ही हुई बैठक में 27 सितंबर से सभी संविधान पीठ की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का फैसला लिया गया था.

प्रधान न्यायाधीश ने सोमवार को कहा था कि अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ‘यूट्यूब’ के इस्तेमाल के बजाय इसका अपना ‘प्लेटफॉर्म’ होगा. एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्यवाही को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है.

The post Supreme Court का ऐतिहासिक कदम, संवैधानिक पीठ की सुनवाई का पहली बार हुआ लाइव टेलीकास्ट | LATEST NEWS appeared first on Soochana Sansar.

प्रधान न्यायाधीश ने कानून मंत्री को लिखा पत्र, कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाया जाए डिजिटल नेटवर्क | Chief Justice
प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने ग्रामीण, आदिवासी, दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में कमजोर डिजिटल कनेक्टिविटी पर चिंता जताई और इसे दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे न्याय देने की गति प्रभावित हो रही है। इसे दूर करने के लिए उन्होंने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पत्र लिखा है।

कहा, कानूनी पेशेवरों को भी घोषित किया जाए ‘फ्रंटलाइन वर्कर’

उन्होंने कानूनी पेशेवरों और इससे जुड़े लोगों को ‘फ्रंटलाइन वर्कर’ घोषित करने और उन सभी को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने पर जोर दिया। सीजेआइ ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से न्यायमूर्ति रवींद्रन ने सरल शब्दों में कानून में विभिन्न कमियों को दूर करने की आवश्यकता जताई है, ताकि आम आदमी न्यायपालिका और कानूनी व्यवस्था में विश्वास न खोए।

इस मौके पर पूर्व प्रधान न्यायाधीश आरसी लाहोटी ने हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति की आयु सभी के लिए बढ़नी चाहिए, लेकिन यह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के लिए समान होनी चाहिए। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एमएन वेंकटचलैया, पूर्व न्यायाधीश बीएन श्रीकृष्ण और वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार भी शामिल हुए।

प्रौद्योगिकीय असमानता के कारण वकीलों की एक पूरी पीढ़ी व्यवस्था से बाहर

डिजिटल खाई का उल्लेख करते हुए प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) ने पत्र में कहा कि प्रौद्योगिकीय असमानता के कारण वकीलों की एक पूरी पीढ़ी व्यवस्था से बाहर हो रही है। यह बात उन्होंने पूर्व न्यायाधीश आरवी रवींद्रन द्वारा लिखित पुस्तक ‘एनामलीज इन लॉ एंड जस्टिस’ के वर्चुअल विमोचन समारोह में कही। सीजेआइ ने कहा कि कानून, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से डिजिटल खाई को पाटने के लिए प्राथमिकता के साथ कदम उठाने और उन युवा वकीलों की मदद करने के लिए एक तंत्र विकसित करने का अनुरोध किया है, जो कोरोना महामारी के कारण आजीविका खो चुके हैं। उन्हें वित्तीय सहायता की सख्त जरूरत है।

The post प्रधान न्यायाधीश ने कानून मंत्री को लिखा पत्र, कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाया जाए डिजिटल नेटवर्क | Chief Justice appeared first on Soochana Sansar.

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिए निर्देश, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के गैर कानूनी अडोप्शन पर लगे रोक | Supreme Court Latest Update
कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के गैर कानूनी तरीके से अडोप्शन (adoption) को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि अगर इस तरह की गतिविधि में कोई एनजीओ या व्यक्ति शामिल हैं तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए।

जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच ने निर्देश दिया है कि ऐसा करने वाले व्यक्ति या एनजीओ के खिलाफ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कार्रवाई करें। आदेश में कहा गया है, ‘राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों को उन गैर सरकारी संगठनों/व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाता है जो बच्चों की गैर कानूनी अडोप्शन में लिप्त हैं। जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के विपरीत प्रभावित बच्चों को गोद लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।’

The post सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को दिए निर्देश, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के गैर कानूनी अडोप्शन पर लगे रोक | Supreme Court  Latest Update appeared first on Soochana Sansar.

नारद रिश्वत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को HC के खिलाफ अपील वापस लेने की अनुमति दी | Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सीबीआइ को नारद रिश्वत मामले में तृणमूल कांग्रेस के तीन नेताओं सहित चार नेताओं को नजरबंद करने की अनुमति देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपनी अपील वापस लेने की अनुमति दे दी।

जस्टिस विनीत सरन और बीआर गवई की अवकाश पीठ ने इस तथ्य पर ध्यान दिया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ पहले से ही नारद रिश्वत मामले की सुनवाई कर रही है। सीबीआइ की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुहार मेहता को अपनी अपील वापस लेने की अनुमति दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपनी सभी शिकायतों को उच्च न्यायालय में उठाएं। हमने मामले के गुण दोष पर कोई राय व्यक्त नहीं की है और हमारी टिप्पणियां मामले के गुण दोष पर हमारे विचारों को नहीं दर्शाती हैं।

पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम, पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी, टीएमसी विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को सीबीआइ ने पिछले सोमवार को नारद स्टिंग टेप मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जिसकी जांच सीबीआइ 2017 के उच्च न्यायालय के आदेश पर कर रही है।

पीठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नेता भी उच्च न्यायालय में अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं।कोलकाता उच्च न्यायालय ने 21 मई को पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों, एक विधायक और कोलकाता के एक पूर्व मेयर को जेल से नजरबंद करने का आदेश दिया था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने चारों आरोपियों की जमानत पर लगी रोक को वापस लेने के मुद्दे पर असहमति जताई थी। 24 मई को उच्च न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने मामले की सुनवाई की और सीबीआई द्वारा मामले को स्थगित करने के आवेदन को अस्वीकार कर दिया।

The post नारद रिश्वत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को HC के खिलाफ अपील वापस लेने की अनुमति दी | Supreme Court appeared first on Soochana Sansar.