UP Assembly Election 2022 Archives | Soochana Sansar

UP सरकार ने बिहार के 87 अपराधियों की जारी की सूची | UP Assembly Election 2022
उत्तर प्रदेश के आसन्न विधानसभा चुनाव में बिहार के 87 अपराधी गड़बड़ी फैला सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस सूची में शामिल कुछ अपराधियों पर इनाम भी घोषित कर रखा है। इस सूची में शामिल भागलपुर के दो अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सूची के अधिसंख्य अपराधी पटना, आरा, सिवान और बक्सर के रहने वाले हैं।

राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक या एसपी को पत्र भेजकर इन अपराधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। पत्र में इस बात की चर्चा की गई है कि इन अपराधियों को पकडऩे के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम भी बिहार के विभिन्न जिलों में घूम रही है। इन्हें पूरा सहयोग करने की जरूरत है। सूची में शामिल अधिसंख्य अपराधी या तो किसी ना किसी दबंग गिरोह से जुड़े हुए हैं या फिर हत्या, दुष्कर्म जैसे संगीन मामले में वांछित हैं। सूची में भागलपुर स्थित बुद्धूचक के अपराधी पंकज पासवान और यहीं के नागो यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। सूची में अररिया के अपराधी सरफराज का भी नाम दर्ज है। इस सूची में सुपौल के अपराधी मु. ईशान का भी नाम दर्ज है। उस पर भी 23 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। सहरसा के अपराधी इबरार के खिलाफ कोई इनाम घोषित नहीं है, लेकिन उसपर पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज है। पूर्णिया के कुंदन कुमार साह पर 10 हजार रुपये का इनाम है।

किशनगंज स्थित पहाड़कट्टा के शब्बीर की तलाश भी उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही है। सूची में शामिल सभी अपराधियों की तलाश में उत्तर प्रदेश की पुलिस लगी हुई है। स्थानीय पुलिस भी वहां की पुलिस का सहयोग कर रही है। पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि सूची में दर्ज अपराधियों ने गिरफ्तारी के भय से अपना ठिकाना बदल दिया है। अधिसंख्य अपराधियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।

The post UP सरकार ने बिहार के 87 अपराधियों की जारी की सूची | UP Assembly Election 2022 appeared first on Soochana Sansar.

अखिलेश यादव 12 से निकालेंगे सपा विजय यात्रा, बोले-कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना BJP की रणनीति | UP Assembly Election 2022
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अपनी पार्टी की तैयारी को हर स्तर पर परख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 12 अकटूबर से समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा पर निकलने की तैयारी में लगे अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में जाकर विजय रथ का परीक्षण भी किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की रणनीति है कि वह विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को लड़ाई में दिखाएं। चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की सक्रियता बढऩे पर उन्होंने कहा कि हमारा किसी से कोई कंपटीशन नहीं है। प्रदेश में होने वाली हर घटनाओं में समाजवादी लोग मदद कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जीप के पहिए के नीचे कानून को रौंदा गया है।

किसानों की हत्या की गई है। इसके बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे। उन्हें समन नहीं गुलदस्ता भेंट किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी घटना होते ही मौके पर पहुंच गए थे और राहत देने का कार्य किया। अखिलेश ने कहा कि वह खुद पीडि़तों के लगातार संपर्क में थे। सुबह लखीमपुर जाने की तैयारी थी लेकिन भाजपा सरकार ने मेरे घर के आगे पुलिस लगाकर रोक लिया।  सपा अध्यक्ष ने कहा कि 12 अक्टूबर से विजय यात्रा शुरू हो रही है।

जब भी समाजवादी रथ निकला है पार्टी को सत्ता मिली है। इस बार पीडि़त जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। बिजली समस्या पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक भी पावर प्लांट नहीं लगाया है बल्कि समाजवादी सरकार द्वारा लगाए गए प्लांट को बंद करने का काम किया है। खुद की विदेश यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जब भी विदेश गए हैं यूपी के लिए कुछ न कुछ सीख कर आए हैं। उत्तर प्रदेश में बनाया गया रिवर फ्रंट, लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे सहित अन्य बड़े कार्य वहां की स्थिति देखने के बाद ही बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई बार विदेश जा चुके हैं लेकिन लौटने के बाद उत्तर प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया है।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा की विजय यात्रा बस लाई गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 अक्टूबर को इसी बस से प्रदेश के सघन दौरे पर निकलेंगे। इस बस पर समाजवादी पार्टी के नए स्लोगन का जिक्र है। ‘नई सपा है नई हवा है’ स्लोगन बस पर लिखा गया है। बस पर गरीब, किसान, महिला, युवा, कारोबारी सब की एक आवाज हैं हम समाजवादी का जिक्र। बस पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, आजम खां, प्रोफेसर रामगोपाल यादव तथा नरेश उत्तम पटेल के साथ पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में विजय रथ का अवलोकन करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया को भी संबोधित किया। इस दौरान उनका उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला जारी रहा।

लखीमपुर खीरी में उपद्रव तथा हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत पर उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना का वीडियो जिसने भी देखा उसने घटना की निंदा की है। उत्तर प्रदेश में तो यह संविधान कुचलने वाली सरकार है। वहां पर तो सबने सब कुछ देखा फिर भी दोषी अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी के साथ ही बहराइच के दौरे में मैं तो जिन भी परिवार से मिला सबने एक ही स्वर में कहा कि हमारी मांग है कि सभी दोषी को सजा मिले। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो जंगल राज है। यहां पर अधिकांश जगह पर कानून को भी जीप के टायर के नीचे कुचला जा रहा है। इस सरकार के रहते यहां पर अमन-चैन कायम नही रह सकता है। प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। व्यापारी, महिला, बेटियां तथा किसान जरा भी सुरक्षित नहीं हैं।

The post अखिलेश यादव 12 से निकालेंगे सपा विजय यात्रा, बोले-कांग्रेस को लड़ाई में दिखाना BJP की रणनीति | UP Assembly Election 2022 appeared first on Soochana Sansar.