up latestnews Archives | Soochana Sansar

CM योगी ने नवनियुक्त प्रधानों को लिखा पत्र | UP Latest News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव की सरकार के मुखिया नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को एक बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता करने के बाद अब उनको पत्र लिखा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर कोरोना की तीसरी लहर के लिए अभी से अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी प्रधानों पत्र लिखकर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पहली तथा दूसरी लहर के दौरान ग्राम सभाओं के उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही इन सभी को तीसरी लहर की आशंका के चलते विशेष सावधानी बरतने का निर्देश भी दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों से पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गांव में वृहद पौधरोपण बेहद जरूरी है। इससे गांवों में हरियाली बढऩे के साथ ही वातावरण भी काफी स्वच्छ होगा और लोग स्वस्थ रहेंगे।

मुख्यमंत्री का यह पत्र प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों को व्यक्तिगत रुप से भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के निर्देशन में कोविड-19 जांच और उपचार की व्यवस्थाओं को बढ़ाकर महामारी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। इस काम में ग्राम पंचायतों में गठित निगरानी समितियों की भी अहम भूमिका रही है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में इन सभी से अपनी-अपनी ग्राम सभा में कोरोना टीकाकरण अभियान को तेजी के साथ चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गांव में सभी लोगों को नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है। इसके अलावा हर लक्षण युक्त बच्चों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराने को कहा है। इसके साथ ही जापानी इंसेफेलाइटिस, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए गांवों में विशेष सफाई, स्वच्छता और फागिंग अभियान चलाएं। साथ ही शुद्ध पेयजल की जरूरत के बारे में लोगों को जागरूक करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर उनको बधाई दी है। इसके साथ ही पत्र में सीएम योगी आदित्यनाथने ग्राम प्रधानों से प्रधानमंत्री मोदी के ‘मेरा गांव कोरोना मुक्त के ध्येय को साकार करने के लिए अभियानों में अपना योगदान देने का आग्रह भी किया है।

The post CM योगी ने नवनियुक्त प्रधानों को लिखा पत्र | UP Latest News appeared first on Soochana Sansar.

गंगा में मिली नवजात बच्ची ,देखभाल करेगी यूपी सरकार | UP Latest News Update
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर के ददरीघाट के पास गंगा नदी में लकड़ी के बॉक्स में मिली नवजात बच्ची की देखभाल योगी सरकार करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नाविक गुल्लू मल्लाह ने बालिका को बचाकर मानवता का अनुपम उदाहरण पेश किया है। इसके लिए प्रदेश सरकार उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आवास की सुविधा देगी। इसके अलावा सीएम योगी ने अन्य पात्र योजनाओं से भी उसे तत्काल लाभान्वित कराने के निर्देश दिए हैं।

लकड़ी के बॉक्स में रो रही थी बच्ची : गुल्लू मल्लाह ने बाक्स खोला तो सभी हैरान रह गए। एक नवजात बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। उसे चुनरी में लपेटा गया था। बाक्स में मां दुर्गा के चित्र के साथ एक पत्र भी था, जिस पर लिखा था-‘मां गंगा, आपको कन्यादान कर रही हूं।’ पत्र में ऊपर ‘ओम’ और ‘जय मां दुर्गा’ लिखा था। नीचे बच्ची का जन्मदिन 25 मई, 2021 दर्ज है। साथ ही उसकी राशि, नक्षत्र, राशि का नाम व मन्नत का जिक्र है। गुल्लू बच्ची को अपने घर ले आए। उनके छोटे भाई की पत्नी ने अपना दूध पिलाया तो बच्ची चुप हो गई।

भेजा जाएगा शिशु गृह प्रयागराज : बाल कल्याण समिति की संरक्षक गीता श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची को पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। फिलहाल बच्ची को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। वह पूरी तरह ठीक है। चाइल्ड लाइन उसे बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत करेगी। बाल कल्याण समिति उसे शिशु गृह प्रयागराज भेजेगा। बच्ची जिसकी है, वह बाल कल्याण समिति के सामने सुबूत पेश कर उसे ले जा सकता है।

गुल्लू मल्लाह ने प्रशासन को लिखा पत्र : एक बेटी और दो बेटों के पिता गुल्लू इस बच्ची को बेटी की तरह अपनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गंगा की सेवा करते पूरा जीवन कट गया। मां गंगा ने मुझे इस बच्ची के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है, लेकिन पुलिस इसके लिए तैयार नहीं है। इतना कहकर वह फफक पड़ते हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन को पत्र लिखा है और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद से भी मुलाकात की है।

गंगा में कूद पड़े गुल्लू और निकाल लगाए बॉक्स : गाजीपुर के ददरीघाट निवासी गुल्लू मल्लाह नौका संचालित करने के साथ ही वह गंगा की पूजा करने आई महिलाओं का सहयोग भी करते हैे। रोज की तरह सोमवार सुबह दस बजे वह घाट पर ही थे। तभी कुछ लोगों ने बताया कि गंगा में एक बाक्स बहता हुआ जा रहा है और उसमें से बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। यह सुनकर गुल्लू गंगा में कूद पड़े और बाक्स को खींचकर बाहर ले आए। मौके पर तब तक काफी भीड़ जुट चुकी थी।

एक मां ने जाने किस लाचारी में अपनी 21 दिन की नवजात बच्ची को लकड़ी के छोटे से बाक्स में रखकर गंगा में बहा दिया। सोमवार सुबह गाजीपुर के ददरीघाट के पास गुल्लू मल्लाह ने गंगा में तैरता बाक्स निकाला तो उसमें चुनरी में लिपटी एक बच्ची मिली। गुल्लू ने बच्ची को सीने से लगाया और अपने घर ले गए। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया। फिलहाल चाइल्ड लाइन ने बच्ची को जिला महिला चिकित्सालय स्थित एसएनसीयू में भर्ती कराया है।

The post गंगा में मिली नवजात बच्ची ,देखभाल करेगी यूपी सरकार | UP Latest News Update appeared first on Soochana Sansar.

योगी कैबिनेट ने मंजूर की यूपी CM बाल सेवा योजना, कोरोना से अनाथ बच्चों को मिलेंगे 4 हजार रुपये महीना | CM Yogi Adityanath
कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण व शिक्षा की व्यवस्था के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों के वैध संरक्षक को बच्चों के बालिग होने तक चार हजार रुपये प्रति माह प्रति बच्चा दिए जाएंगे। निराश्रित बालिकाओं की शादी में सरकार एक लाख एक हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी।

पढ़ाई के लिए टैबलेट या लैपटॉप मिलेगा : इसके अलावा उन बच्चों को भी इसके दायरे में रखा जाएगा, जिनके माता-पिता का निधन एक मार्च 2020 के पहले हो चुका हो और उनके वैध संरक्षक का निधन कोरोना की वजह से एक मार्च 2020 के बाद हुआ हो। योजना के मुताबिक कक्षा नौ या इसके ऊपर या व्यावसायिक शिक्षा पा रहे 18 साल तक के बच्चों को पढ़ाई के लिए टैबलेट या लैपटॉप दिया जाएगा।

कोविड से निधन में माने जाएंगे यह साक्ष्य : लाभ पाने के लिए कोविड-19 से निधन का साक्ष्य भी प्रस्तुत करना होगा। साक्ष्य के लिए एंटीजन या आरटी-पीसीआर की पॉजिटिव रिपोर्ट, ब्लड रिपोर्ट या सीटी स्कैन में कोविड-19 के इंफेक्शन की पुष्टि होनी चाहिए। साथ ही कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कई बार कोरोना के कारण आई जटिलताओं में मौत हो जाती है। ऐसे में इन्हें भी कोरोना से होने वाली मौत में स्वीकार किया जाएगा।

योगी कैबिनेट से पास प्रस्ताव के तहत यदि कोरोना की वजह से माता-पिता दोनों या माता अथवा पिता में से किसी एक का निधन हुआ हो तब बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। पात्रता की श्रेणी में आने के लिए पारिवारिक आय दो लाख रुपये सालाना से कम होनी चाहिए। इसमें ऐसे बच्चे निराश्रित की श्रेणी में आएंगे, जिनके माता पिता का निधन एक मार्च 2020 के बाद कोरोना से हुआ हो या फिर माता-पिता में से किसी एक का निधन एक मार्च 2020 के पहले हो चुका हो और दूसरे का निधन कोरोना की वजह से हुआ हो।

The post योगी कैबिनेट ने मंजूर की यूपी CM बाल सेवा योजना, कोरोना से अनाथ बच्चों को मिलेंगे 4 हजार रुपये महीना | CM Yogi Adityanath appeared first on Soochana Sansar.

बीएल संतोष से मिलने पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- 2022 में जीतेंगे 300 से अधिक सीट | BJP Meeting in UP
उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश में जनता को कोरोना वायरस संक्रमण से उबारने की प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिन के लखनऊ के दौरे पर हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी हैं।

बीएल संतोष से भेंट के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में बीते चार वर्ष से विकास कार्य कर रही है। इसी कार्य की बदौलत ही हम 2022 में तीन सौ से अधिक सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री के साथ बैठक काफी अच्छी हुई है। हम लोग 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग भी गए हैं। अब तो लक्ष्य है कि अबकी बार 300 पार। केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2022 में भाजपा 300 पार अर्थात अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। केशव ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा चुनाव जीतेगी।

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव से महज सात-आठ महीने पहले प्रदेश की सियासत पर बड़ी हलचल जारी है। केशव प्रसाद मौर्य के अलावा स्वामी मौर्य, सतीश महाना व श्रीकांत शर्मा ने भी बीएल संतोष के साथ कमरे में भेंट की। भाजपा पार्टी प्रदेश कार्यालय से संगठन की बैठक से बाहर निकलते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह बैठक 2022 में बहुमत के पाने के लिए है। हमको भरोसा है कि हम 2022 में प्रचंड बहुमत प्राप्त करेंगे।

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में बीएल संतोष का प्रयास सत्ता तथा संगठन के बीच कड़ी को और मजबूती देने का है। इसी क्रम में वह योगी आदित्यनाथ सरकार के सभी मंत्रिमंडल सहयोगियों से अलग-अगल भेंट भी कर रहे हैं। सोमवार से चालू उनकी प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी है।

मंगलवार को उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही डॉ. दिनेश शर्मा से भी भेंट की। डॉ. दिनेश शर्मा तो सिर्फ दस मिनट में ही उनसे भेंट करके बाहर आ गए जबकि केशव प्रसाद मौर्य आधा घंटा से भी अधिक समय तक उनके साथ कक्ष में रहे। बैठक से बाहर आने के बाद स्वामी मौर्य और दिनेश शर्मा ने तो मीडिया को गोल-गोल घुमा दिया, लेकिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुखरता से कुछ बातें रखीं।

The post बीएल संतोष से मिलने पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- 2022 में जीतेंगे 300 से अधिक सीट | BJP Meeting in UP appeared first on Soochana Sansar.

पंचायत चुनाव में ड्यूटी की तिथि से 30 दिन में जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को 30-30 लाख रुपए देगी योगी सरकार | UP Breaking News
कोरोना संक्रमण काल के दौरान पंचायत चुनाव में मृत सभी शिक्षक तथा सरकारी कर्मियों के आश्रितों के हित में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। लम्बे समय से चल रहे विवाद का सोमवार को सरकार ने पटाक्षेप कर दिया। इसके लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने चुनाव आयोग की गाइडलाइन में बदलाव कर ड्यूटी पीरियड को 30 दिन माना है, जबकि आमतौर पर इसको तीन दिन माना जाता है।

सरकार जरा भी निराश नहीं करेगी: कोरोना संमक्रण काल में पंचायत चुनाव में ड्यूटी या फिर चुनाव की तारीख के 30 दिन के बाद मृत शिक्षक व अन्य सरकारी कर्मी के परिवार को सरकार जरा भी निराश नहीं करेगी। अब सभी का ब्यौरा लेकर उनको सहायता राशि देने की प्रक्रिया पर काम होगा। जिससे कि कम समय में ही उन सभी को सहायता मिल सके।

आर्थिक मदद का आधार कर्मी की कोविड-19 की किसी भी तरह की पॉजिटिव रिपोर्ट: प्रदेश में पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने की तिथि से 30 दिन में जान गंवाने वाले शिक्षकों व अन्य कर्मियों के परिवार के लोगों को सरकार की तरफ से जरा भी निराशा नहीं होगी। सरकार किसी भी कर्मी जिसका निधन कोरोना वायरस के संक्रमण से हुआ या फिर पोस्ट कोविड के कारण उसकी मौत हुई, के परिवार के साथ है। उसके परिवार को आर्थिक मदद का आधार कर्मी की कोविड-19 की किसी भी तरह की पॉजिटिव रिपोर्ट, ब्लड रिपोर्ट, सीटी स्कैन आदि को माना जाएगा। अगर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी यदि 30 दिन में किसी का निधन होता है तो उसे भी कोविड से मृत्यु मानते हुए अनुग्रह राशि दी जाएगी। संबंधित प्रस्ताव को आज ही कैबिनेट की बैठक में भी मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पंचायत चुनाव के दौरान मृत शिक्षक या अन्य सरकारी कर्मियों के परिवारीजन को 30-30 लाख रुपया की आर्थिक सहायता देगी। सरकार ने लम्बे अध्ययन तथा विचार-विमर्श के बाद तय किया कि चुनाव की तिथि के से 30 दिन के अंदर मृत शिक्षकों तथा सरकारी कर्मियों के परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में 30-30 लाख रुपया की धनराशि प्रदान करेगी।

The post पंचायत चुनाव में ड्यूटी की तिथि से 30 दिन में जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को 30-30 लाख रुपए देगी योगी सरकार | UP Breaking News appeared first on Soochana Sansar.