up lockdown Archives | Soochana Sansar

यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 17 मई सुबह 7 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू | UP Extension in Lockdown
उत्तर प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला अभी सरकार ने नहीं किया है, लेकिन कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए धीरे-धीरे कदम उसी दिशा में बढ़ते नजर आ रहे हैं। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में तेजी से फैल रहे संक्रमण और 14 मई को ईद के त्यौहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कोई भी खतरा मोल न लेते हुए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए फिर बढ़ा दिया है। 29 अप्रैल को शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी से शुरुआत हुई, फिर इसे चार मई, छह मई और फिर दस मई यानी सोमवार तक बढ़ाया गया। अब योगी सरकार ने फिर से कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से शासनादेश जारी किया गया है।

कोरोना की चेन को तोड़ने में कोरोना कर्फ्यू  प्रभावी : रविवार को यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में आंशिक कोरोना कर्फ्यू  प्रभावी हो रहा है। आमजन खुद ही आवागमन कम कर रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए पूरी छूट रहेगी। औद्योगिक गतिविधियां, ई-कॉमर्स से संबंधित काम यथावत चलते रहेंगे। राशन वितरण और टीकाकरण सुचारु रहेगा। कंटेनमेंट जोन में केवल डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से आपूर्ति होगी।

कोरोना कर्फ्यू में ई-पास से मिलेगी छूट : कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति के लिए शासन ने ई-पास जारी करने की व्यवस्था बनाई है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल-आवश्यक सेवाओं तथा वस्तुओं की आपूर्ति, आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, मेडिकल, स्वास्थ्य तथा औद्योगिक इकाइयों में उपस्थिति, उद्योग संबंधी कार्य, ई-कॉमर्स ऑपरेशन, आपात चिकित्सा स्थिति वाले व्यक्ति, दूरसंचार सेवाएं, डाक सेवा, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया और इंटरनेट मीडिया से जुड़े व्यक्तियों को ई-पास जारी किए जाएंगे।

सरकारी कार्यालयों में रहेंगे 33 फीसद कर्मचारी : कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में एक समय में 33 फीसद तक ही कर्मियों के रहने की व्यवस्था लागू की है। इसके साथ ही अस्वस्थ होने वाले कर्मियों को घर से काम करने की सुविधा दे दी गई है। अब यह व्यवस्था की गई है कि स्वीकृत जनशक्ति के सापेक्ष 50 प्रतिशत कार्मिक दफ्तर में उपस्थित रहेंगे लेकिन एक समय में उनकी उपस्थिति स्वीकृत जनशक्ति की 33 प्रतिशत तक होगी। बाकी 50 प्रतिशत कार्मिक घर से ही काम करेंगे। नई व्यवस्था के तहत अस्वस्थ हुए कार्मिक भी घर से काम कर सकेंगे। इससे पहले शासन ने शारीरिक रूप से दिव्यांग कार्मिकों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को घर से काम करने की मंजूरी दी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर फैसला लिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना कर्फ्यू का  मकसद तभी कामयाब होगा जब प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से कराया जाएगा।

The post यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 17 मई सुबह 7 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू | UP Extension in Lockdown appeared first on Soochana Sansar.

जानें यूपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लागू किया गया लॉकडाउन | Lockdown In India
देश में पिछले एक सप्ताह से कोरेाना के मामले तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में 3.79 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार इतने मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 3,646 मौतें भी हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15 फीसद से पॉजिटिविटी वाले देश के 150 जिलों में लॉकडाउन की सिफारिश की। हालांकि, पीएम मोदी ने राज्यों से लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में प्रयोग करने के लिए कहा था।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं लॉकडाउन, कहीं वीकेंड लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। उसके लिए राज्य गाइडलाइन जारी कर रहे हैं। उसका असर भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में नए मामलों की संख्या में कमी आई है। आइये जानते हैं कि राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की क्या स्थिति है और उसके लिए क्या गाइडलाइन जारी की गई है।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन में 15 दिन बढ़ेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि राज्य में लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए और बढ़ा दिया जाएगा। महाराष्ट्र में अभी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक लागू है। गौरतलब है कि प्रदेश में सख्ती के बावजूद कई जिलों में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस वजह से लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां 14 अप्रैल की शाम 8 बजे से लागू हैं । पूरी राज्‍य में धारा 144 लागू हैं। कोरोना के मामले नहीं घटने पर संपूर्ण लॉकडाउन की भी मांग की गई है। राज्य में आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस पहले की तरह ही सामान्‍य रूप से जारी रहेगी, लेकिन निजी वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। राज्य सरकार ने तय किया है कि पूरे प्रदेश में ग्रोसरी, सब्जियों की दुकानें, बेकरी और डेयरियां सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक ही खुलेंगी।

हिमाचल के 4 जिलों में लागू किया गया नाइट कर्फ्यू

हिमाचल प्रदेश के 4 जिले कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में 27 अप्रैल से 10 मई तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। हिमाचल में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

राजस्थान में 15 दिन का लॉकडाउन

राजस्‍थान में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है, जो 3 मई तक लागू रहेगा। राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अशोक गहलोत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की। इसके तहत 3 मई तक इसे जन अनुशासन पखवाड़ा का नाम दिया। इसमें सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रहेंगे। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया था। प्रदेश की सीमा पर सख्ती की जाएगी। बाहर से आने वालों को 72 घंटे भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

बिहार में नाइट कर्फ्यू शाम छह बजे से

बिहार में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए बुधवार को हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार लोगों के मूवमेंट को कम करने के लिए अब सभी दुकानें व कारोबारी प्रतिष्ठान शाम चार बजे ही बंद हो जाएंगे। पहले यह छूट शाम छह बजे तक थी। वहीं नाइट कर्फ्यू अब रात नौ बजे की बजाय शाम छह बजे से ही लागू हो जाएगा। सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। यह आदेश अगले महीने की 15 तारीख तक लागू रहेगा। सरकार ने निर्णय लिया है कि शादी समारोह में अब सौ की जगह केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। रात दस बजे तक कार्यक्रम को खत्म करने को कहा गया है। श्राद्ध कार्यक्रम में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। कोरोना से जिन लोगों की मौत होगी, उनका अंतिम संस्कार अब सरकार के खर्चे पर होगा। जिन लोगों की कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है पर उनमें कोरोना के लक्षण थे, उनकी मौत होने पर अंतिम संस्कार का खर्च भी सरकार उठाएगी।

छत्तीसगढ़ में बढ़ाया गया  लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण अभी भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में रायपुर, धमतरी और सूरजपुर जिला प्रशासन ने लाकडाउन पांच मई तक बढ़ा दिया है। इन जिलों में सोमवार को लाकडाउन की मियाद पूरी हो रही थी। बाकी जिलों में भी लॉकडाउन की बंदिश अभी जारी रहेगी।

हरियाणा में शाम छह बजे से दुकानें बंद

हरियाणा के जिन जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वहां ज्यादा सख्ती करेगी। फिलहाल गुरुग्राम और फरीदाबाद में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। लॉकडाउन के लिए मनोहर सरकार केंद्र सरकार के निर्णय का इंतजार करेगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, हिसार में निजी संस्थानों में शत प्रतिशत घर से काम (वर्क फ्राम होम) करने को प्राथमिकता दी जाए। हरियाणा में बाजारों को शाम 6 बजे से बंद कर दिया गया है।

उत्तराखंड फिलहाल लॉकडाउन नहीं

उत्तराखंड में राज्य सरकार लाकडाउन के पक्ष में नहीं है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की अनौपचारिक बैठक में इस पर सहमति बनी। यह तय किया गया कि भीड़भाड़ रोकने के लिए राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी जाए। इसके अलावा विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए अधिकतम व्यक्तियों की संख्या 50 रखने का निर्णय लिया गया। 27 अप्रैल से 3 मई तक नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्रों और हल्द्वानी में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। उत्तराखंड के सभी जिलों में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। पूरे प्रदेश में हर रविवार साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। अलबत्ता देहरादून जिले के नगर निगम क्षेत्र में दो दिन यानी रविवार के साथ शनिवार को साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लागू किया गया है।

आज से खुलेंगे उत्तराखंड के सभी सरकारी कार्यालय

सरकार ने गुरुवार से उत्तराखंड के सभी सरकारी कार्यालय खोलने के आदेश दिए हैं। कार्यालयों में समूह क व ख के अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और समूह ग व घ के कर्मचारियों की उपस्थिति रोटेशन के आधार पर 50 प्रतिशत तय की गई है। बुधवार दोपहर को शासन ने शनिवार एक मई तक सभी कार्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया था। इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जब डाक्टर व पुलिस कर्मी काम कर सकते हैं तो अन्य कार्मिक क्यों नहीं। इस पर देर शाम नया आदेश जारी किया गया।

गुजरात में 28 अप्रैल से लगा आंशिक लॉकडाउन

गुजरात में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 28 अप्रैल से आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की है। आठ महानगर व 29 शहरों में रात को आठ से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू के साथ बुधवार रात से आगामी पांच मई तक मेडिकल, डेयरी, राशन, सब्जी-फल के अलावा सभी दुकानें, मॉल, मल्टीप्लेक्स, मंदिर, बगीचे, जिम, स्नानागार आदि बंद रहेंगे। विविध तरह के समारोहों पर भी सरकार ने रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक में राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। केंद्र सरकार के दिशा निर्देश, चिकित्सकों और विविध संगठनों की सलाह के मद्देनजर सरकार ने 28 अप्रैल से पांच मई तक के लिए प्रदेश में आंशिक लाकडाउन की घोषणा करते हुए आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी को बंद रखने का निर्णय किया।

कर्नाटक में दो हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में दो हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में 28 अप्रैल से अगले 14 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। सुबह छह बजे से दस बजे तक केवल आवश्यक वस्तुओं की अनुमति होगी। सुबह दस बजे के बाद दुकानें बंद रहेंगी। केवल निर्माण, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों की अनुमति रहेगी। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को खुला रखा जाएगा, लेकिन गारमेंट-कंस्ट्रक्शन को बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य में दिल्ली और महाराष्ट्र से भी तेजी से कोरोना फैल रहा है।

जम्मू-कश्मीर के 11 जिलों में लगा लॉकडाउन

जम्मू और कश्मीर के 11 जिले जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, कुलगाम, पुलवामा, गांदरबल, कठुआ, रियासी, उधमपुर, बडगाम 29 अप्रैल को शाम 7 बजे से 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया। गुरुवार शाम सात बजे से तीन मई सोमवार की सुबह सात बजे तक सिर्फ आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं से संबंधित गतिविधियों को ही अनुमति होगी। अन्य सभी कारोबारी व सामान्य गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। यहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। बसें और मिनी बसें पचास फीसद सीटिंग क्षमता के साथ चलेंगी, बाजार भी एक दिन बंद रहेंगे और एक दिन खुलेंगे।

तमिलनाडु में लगे कड़े प्रतिबंध

तमिलनाडु में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तमिलनाडु सरकार ने रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। सरकार ने सोमवार से सिनेमाघरों और मॉलों को बंद करने सहित कड़े प्रतिबंधों की भी घोषणा की।

ओडिशा के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू

ओडिशा के 10 जिलों में पिछले 5 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये सभी 10 जिले छत्तीसगढ़ सीमा से लगे हुए हैं। इनमें सुन्दरगड़, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर, बरगड़, बलांगीर, नुआपड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट, मालकानगिरी में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इन जिलों में रात 10 से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा।

केरल में लगाए गए नए प्रतिबंध

केरल सरकार ने कई नए प्रतिबंध लागू करने का फैसला किया। इनमें दो हफ्ते के लिए रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू शामिल है। नए दिशा-निर्देश के मद्देनजर सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, क्लब, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, एंटरटेंटमेंट पार्क्स और बार बंद कर दिए गए हैं और इन्हें राज्य सरकार के अगले आदेश तक खोलने की अनुमति नहीं है। दुकानें रेस्टोरेंट शाम साढ़े सात बजे तक खुले रह सकते हैं।  सरकारी आदेश के मुताबिक, ट्यूशन सेंटर्स इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन ही चल सकेंगे। जहां तक संभव हो सभी सरकारी विभागों की मीटिंगों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन आनलाइन किया जाएगा।

असम में 1 मई तक लगा नाइट कर्फ्यू

असम में रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव में लागू होगा और 1 मई तक लागू रहेगा।

नागालैंड सरकार 30 अप्रैल से लागू होने वाले नए कोविड दिशानिर्देश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॅकडाउन का दायर बढ़ा

उत्तर प्रदेश में पॉजिविटी रेट लगभग 30 फीसद हो चुकी है। कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का दायरा बढ़ा जाएगा। अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। शनिवार, रविवार को पहले ही वीकेंड लॉकडाउन होता था, जो अब सोमवार को भी लागू रहेगा और मंगलवार सुबह तक जारी रहेगा। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू अभी भी लागू है। हालांकि इलाहाबाद ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की मांग की है।

पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन

पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में भी अब बाजार रोजाना सायं 6 बजे बंद होंगे। यह फैसला पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

दिल्ली में 2 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए अरकेजरीवाल सरकार ने 26 अप्रैल से 2 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। दो मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, इंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे। रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी। सभी बाजार बंद रहेंगे। इसे दौरान बीमार लोगों को अस्पताल जाने की छूट मिलेगी। इसके अलावा बीमार लोगों को अस्पताल जाने और अस्पताल से आने की छूट रहेगी। डीटीसी बसें और दिल्ली मेट्रो का संचालन जारी रहेगा। ऑटो व टैक्सी जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं चलती रहेगी। अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी।

झारखंड में 6 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

झारखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आंशिक लाकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को एक सप्ताह के लिए सख्ती के साथ बढ़ाया जाए। अब दुकानें अपराह्न दो बजे तक ही खुलेंगी। दवा दुकानों के लिए समय की कोई बाध्यता नहीं है। दोपहर तीन बजे तक ही लोग मूवमेंट कर सकेंगे। छह मई की सुबह छह बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। पूर्व में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से 29 अप्रैल की सुबह छह बजे तक के लिए लागू किया था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसमें और सख्ती बरतने के आदेश के साथ एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्‍य सरकार की ओर से जारी आदेश में स्‍कूल-कॉलेज, कोचिंग, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान, स्वीमिंग पुल, जिम, पार्क, होटल-रेस्टोरेंट (बैठकर खाने पर प्रतिबंध), सिनेमा हॉल, मॉल, शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं। जन सामान्‍य को बेवजह सड़क पर निकलने की सख्‍त मनाही है। पूरे राज्‍य में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। राशन, सब्जी व दवा की दुकानों को लॉकडाउन से छूट दी गई है।

भोपाल समेत MP के इन पांच बड़े शहरों में बढ़ा ‘लॉकडाउन’

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल समेत छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर और जबलपुर में जारी पाबंदियों को बढ़ा दिया है। भोपाल में अब तीन मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू रहेंगी। वहीं, छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर और जबलपुर में ये प्रतिबंध 1 मई तक के लिए रहेगा। हालांकि सरकार ने इसे कोरोना कर्फ्यू बताया है, लेकिन पाबंदियां लॉकडाउन जैसी ही हैं।

The post जानें यूपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लागू किया गया लॉकडाउन | Lockdown In India appeared first on Soochana Sansar.

5 शहरों में टोटल लॉकडाउन के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब पूरे राज्य में वीकेंड लॉकडाउन | बंद नहीं होगा UP Breaking news
लखनऊ समेत उत्तरप्रदेश के 5 शहरों में लॉकडाउन नहीं लगेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। सोमवार को ही हाईकोर्ट ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक कम्प्लीट लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।इस बीच, एक बार फिर से योगी सरकार ने पूरे राज्य में वीकली लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। मतलब अब हर शनिवार और रविवार को प्रदेश में सबकुछ बंद रहेगा। केवल इमरजेंसी सुविधाएं जारी रहेंगी। अब तक केवल संडे को लॉकडाउन था। इसके अलावा जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 07 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सारी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

UP सरकार ने कहा- लॉकडाउन लगाना सही नहीं

UP सरकार के लिए दलीलें दे रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं। हमें कुछ निर्देश मिले हैं और हमें इस पर आपत्ति भी नहीं है, लेकिन किसी ज्यूडिशियल ऑर्डर के जरिए 5 शहरों में लॉकडाउन लगा देना सही नहीं होगा।

इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी कम्प्लीट लॉकडाउन के बारे में नहीं कहा है। इस तरह के लॉकडाउन से प्रशासनिक दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। ऐसे हालात में हाईकोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक रहेगी। हालांकि, UP सरकार को एक हफ्ते के अंदर हाईकोर्ट को यह बताना चाहिए कि वह क्या कदम उठा रही है।

सोमवार को 28 हजार से ज्यादा मरीज मिले

प्रदेश में कारोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। हर दिन नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में 28,211 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 167 लोगों की मौत हुई।

वहीं, मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष हनुमान मिश्र (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) का लखनऊ के PGI में निधन हो गया। वे कोरोना पॉजिटिव थे। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उनकी किडनी फेल हो गई थी। हालांकि PGI ने अभी अपना अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हनुमान मिश्र कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं।

पूर्व सांसद जगदीश राणा की भी कोरोना से मौत
इससे पहले सहारनपुर में भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद जगदीश राणा का सोमवार रात कोरोना के चलते निधन हो गया था। वे 67 साल के थे। 12 दिन से उनका फरीदाबाद स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। राणा तीन बार मुजफ्फराबाद सीट से विधायक रहे और 2009 में बसपा के टिकट पर सहारनपुर से सांसद चुने गए थे। 2016 में वे भाजपा में शामिल हुए थे।

लखनऊ समेत 5 राज्यों में लॉकडाउन का आदेश दिया था
इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए UP में कोरोना के हालात पर स्वत: संज्ञान लिया था। इस दौरान जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजीत कुमार की डिवीजन बेंच ने प्रदेश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित 5 शहर प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था।

आंकड़ों में UP में कोरोना महामारी

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 28,211

बीते 24 घंटे में कुल मौत: 167

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 10,987

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 8,79,831

अब तक ठीक हुए: 6,61,311

अब तक कुल मौत: 9,997

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 2,08,523

घर से काम कर सकेंगे शिक्षक
वहीं, प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को स्कूल आने से छूट दी है। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षा मित्र घर से काम कर सकेंगे। इस फैसले से करीब 1.52 लाख से अधिक शिक्षामित्रों और 5 लाख से ज्यादा शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।

कोरोना अपडेट्स…

लखनऊ में लोहिया संस्थान, KGMU में प्लाज्मा लगभग खत्म हो गया है। KGMU में रोज 6 से 7 डोनेशन की जरूरत है। वर्तमान में 15 से ज्यादा मरीजों को प्लाज्मा की जरूरत पड़ रही है। लेकिन, ठीक होने के बाद भी लोग प्लाज्मा देने नहीं आ रहे हैं। संस्थानों ने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक ने कहा, ”हम यात्रियों का RT-PCR टेस्ट करवा रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील भी कर रहे हैं। इसे लागू भी कराया जा रहा है।”

गौतमबुद्धनगर जिले में नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

आगरा में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते जिला प्रशासन ने शहर के औद्योगिक इकाइयों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। प्रशासन का कहना है कि पहले मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन इकाइयों को 24 घंटे बिजली मिलेगी।

The post 5 शहरों में टोटल लॉकडाउन के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब पूरे राज्य में वीकेंड लॉकडाउन | बंद नहीं होगा UP Breaking news appeared first on Soochana Sansar.